दिनांक-24.05.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा थाना नवाबगंज का निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, सी0सी0टी0एन0एस0 व शस्त्रों के रख-रखाव सहित अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा थाना परिसर, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ- सफाई हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव मौजूद रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
Category: राज्य
प्रयागराज : जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने शनिवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर वहां का औचक निरीक्षण किया और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सकों की समय से उपस्थिति, अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित उपचार तथा समय से ओपीडी में बैठकर चिकित्सकों के द्वारा उनका उपचार किये जाने के सम्बंध में वहां पर उपस्थित उपप्रधानाचार्य को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में एमआरआई, सिटी स्कैन, एक्सरे व अन्य निःशुल्क उपलब्ध सुविधाएं मरीजों को प्राप्त हो सके, इसके…
प्रयागराज : नोडल अधिकारी/विशेष सचिव खाद्य्य एवं रसद ने जल जीवन मिशन व पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
नोडल अधिकारी/विशेष सचिव खाद्य्य एवं रसद श्री अतुल कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में जल जीवन मिशन व पशुपालन विभाग की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से पाइप लाइन कनेक्शन, पानी की सप्लाई व अन्य कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्य के लिए खोदी गयी सड़कों को पूर्व की तरह ही बनाये जाने के भी…
फर्रूखाबाद:एलयूसीसी कम्पनी का डायरेक्टर बता,जमा करबाये पैसे भुगतान ना मिलने पर लोगों ने लगाई एसपी से गुहार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 कृष्णा दीक्षित पुत्र विवेक दीक्षित निवासी ग्राम सिरौज थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद व धीरज यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम ववुरैया थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद ने वर्ष 2016 में एलयूसीसी कम्पनी की ब्रांच कायमगंज में खोलकर हम लोगो के साथ षडयन्त्र, छल व धोखाधडी करके संजेश कुमार, प्रभात राठौर, अनस, पवन राठौर,पुष्पेन्द्र राजपूत, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, संजू कुमार, अनुपम पांडेय, विक्रांत, अजय कुमार, बीरभान,मनोज कुमार, प्रीती, मुन्नी देवी, विकार राठौर, शुभम कश्यप, महेश चंद्र, अहलंकार सिंह, नितेश कुमार आदि लोगो…
फर्रूखाबाद:योग सप्ताह दिवस 15 जून को मुख्यालय,तहसील,ब्लॉक,नगर पालिका/पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, योग सप्ताह 15 से 21 जून के आयोजन की तैयारियों के लिये बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया, बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि योग सप्ताह के उदघाटन दिवस 15 जून को मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका/पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किये जायें, सभी कार्यक्रम स्थलों पर साफ़ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था कर ली जाये, सभी जनप्रतिनिधियों को उदघाटन में आमंत्रित किया जाये,21 जून…
फर्रुखाबाद:पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान योजना की स्वीकृति समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना की स्वीकृति समिति/अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज , समस्त खंड विकास अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद को 1092 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना अंतर्गत अभी तक कुल 517 आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन…
फर्रूखाबाद:01 जून को होने बाली बीएड़ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में 01 जून को होने बाली बीएड़ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हर सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा ली जाये,सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाये, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाये, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अन्दर नही जायेगा, सभी अधिकारी व…
फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 दिन शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया न्याय प्रिय शासन देने वाली रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जनपद में मनाया जा रहा है यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में चलाया गया है…
फर्रूखाबाद:नवाबगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत कुतबुददीनपुर प्रधान पति का हार्ट अटैक से निधन की सूचना पर क्षेत्र मे शोक की लहर।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 ग्राम प्रधान पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। निधन की खबर पाते ही तमाम राजनीतिक दलो के नेताओ ने प्रधान पति को श्रध्दांजलि अर्पित की। नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुतबुददीनपुर के प्रधान पति संजीव यादव फर्रुखाबाद का हृदय गति रुक जाने से आज निधन हो गया। अचानक हुए प्रधान पति के निधन की खबर पाते ही सपा नेता जितेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी डा.नवल किशोर शाक्य समेत तमाम राजनीतिक दल के नेताओ…
लखनऊ:यूपी में पंचायत चुनाव की जोरदार तैयारी: गांवों का नया परिसीमन, 2026 में होगा महासमर।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस महासमर की रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसमें गांवों का नए सिरे से परिसीमन एक अहम कदम होगा। सूत्रों की मानें तो ये चुनाव जनवरी-फरवरी 2026 में होने की संभावना है, जो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक सेमीफाइनल की तरह होगा। नए परिसीमन का क्या है मकसद पंचायत चुनाव से पहले गांवों का परिसीमन नए सिरे से किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्राम…
फर्रूखाबाद:संजय कुमार शाक्य को जिला सपा अधिवक्ता सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2025 देवेन्द्र सिंह यादव (एडवोकेट) समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति निष्ठा, लगन एवं कार्य कुशलता को देखते हुए संजय कुमार शाक्य एडवोकेट पुत्र लज्जाराम निवासी हिसामपुर पोस्ट कंझाना जनपद फर्रूखाबाद को जिला समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। आपसे अपेक्षा की जाती आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में अपना सक्रिय योगदान करेंगे । आज मुझे (संजय कुमार शाक्य…
पीलीभीत : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी व न्यूरिया में थाना समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना सुनगढ़ी व थाना न्यूरिया पर थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना । शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा राजस्व संबंधी शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/सदर, तहसीलदार सदर पीलीभीत, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व थानाध्यक्ष न्यूरिया, समस्त क्षेत्रीय लेखपाल सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। रि हरिओम राठौर
कासगंज : परिषदीय एवं कस्तूरबा विद्यालयों के सोशल ऑडिट हेतु किया प्रशिक्षित
राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में क्लस्टर सोशल ऑडिट का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अमांपुर के सभागार में दिया गया।जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता गौरव शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश भारत का दसवां राज्य है जहां सोशल ऑडिट प्रारंभ किया जा रहा है। प्रो. डॉ अनूप भारतीय नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा प्रोजेक्ट लखनऊ के अनुसार इस ऑडिट हेतु लखनऊ विश्वविद्यालय को कुल 20 जनपद आवंटित किए गए हैं। जिसमें मुख्य रूप से परिषदीय एवं कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने…
पीलीभीत : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी व न्यूरिया में थाना समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना सुनगढ़ी व थाना न्यूरिया पर थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना । शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा राजस्व संबंधी शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/सदर, तहसीलदार सदर पीलीभीत, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व थानाध्यक्ष न्यूरिया, समस्त क्षेत्रीय लेखपाल सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केन्द्र न्यूरिया हुसैनपुर का किया औचक निरीक्षण।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकास खण्ड मरौरी के अन्तर्गत गौ संरक्षण केन्द्र न्यूरिया हुसैनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि गौशाला में 186 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। जिलाधिकारी ने नियमित गौवंशों की देखरेख हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग व कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता…
लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम सिसावा कला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
गोला गोकर्णनाथ – गोला क्षेत्र के ग्राम सिसावा कला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 29- 5-2025 दिन बृहस्पतिवार समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 तक जनता इंटर कॉलेज ग्राम सिसावा कला खीरी में किया जा रहा है जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। सनसाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दर्द,सुन्नता,झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी,तंत्रिका संबंधी रोग,हड्डियों से संबंधित रोग,हृदय संबंधित रोग,विकलांगता ट्रॉमा एवं फैक्चर,घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी,स्पोर्ट इंजरी, जन्मजात पैरों से टेढापन,जोड़ों का…
नालसा साथी अभियान की समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम हरदोई उ०प्र० में हुआ सम्पन्न।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 23/05/2025 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा नालसा साथी अभियान के अंतर्गत गठित समिति के सदस्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपने विश्राम कक्ष में किया गया। अपर जिला जज द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति के सदस्यों को नालसा साथी अभियान के…
हरदोई जिले के नए जिला अधिकारी बने अनुनय झा
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का बलिया स्थानांतरण के बाद अनुनय झा को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने विधिवत चार्ज ले लिया है।मीडिया से रूबरू होते हुए नव नियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि वे 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। इससे पहले, वे महाराजगंज जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।वे झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले हैं। आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने यूपीएससी में 57 वीं रैंक हासिल की। उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अनुनय झा…
फर्रुखाबाद:ऊर्जा क्षेत्र में आगामी रिफार्म के दृष्टिगत सुचारू विद्युत एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में बैठक।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में उ0प्र0 के ऊर्जा क्षेत्र में आगामी रिफार्म के दृष्टिगत सुचारू विद्युत व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रशासनिक, पुलिस व विद्युत अधिकारियों का एक ग्रुप बना लिया जाये, किसी भी दशा में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, अतिरिक्त कर्मियो की व्यवस्था कर ली जाये, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न करने बालो पर दंडात्मक कार्यवाही…
फर्रुखाबाद:एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है हमें वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है-जिलाधिकारी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2025 को भारत सरकार द्वारा पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ-साथ माताओं के प्रति समर्पण के भाव के माध्यम से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने एवं निकायों में वृक्षारोपण की योजना बनाने एवं उनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभिनव प्रयास के तहत दिनांक 21 मई 2025 से 23 मई 2025 तक अमृत 2.0 एवं डे-एनयूएलएम के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित अभियान “एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पलरा तालाब स्थित पेटल पार्क एवं आवास विकास में आरआरआर सेन्टर के पीछे…
