पीलीभीत : जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद

पूरनपुर। खोखे की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोगों को शांति भंग में जेल भेजा है।तहसील क्षेत्र के गांव में ग्राम समाज की जगह पर पुराना खोखा रखा हुआ है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका पुत्र अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी एक ग्रामीण खोखे की जगह पर पक्का निर्माण कराने के लिए नींव खोदने लगा। जब मना किया तो ग्रामीण अपने परिवार…

पीलीभीत : बच्चों को लेकर हुए विवाद में कई चोटिल, मुकदमा दर्ज

पूरनपुर। बच्चों को लेकर विवाद हो गया। घुसकर लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता.महाराजपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि तीस अगस्त को उसकी गैरमौजूदगी में बच्चों को लेकर ताराचंद से विवाद हो गया। आरोप है कि ताराचंद, गीता देवी, राधेश्याम के पुत्र अमित, पत्नी सीमा, पुत्री सुधा लाठी डंडे व धारदार हथियार से लेस होकर उमेश कुमार के घर में घुस आए। एक राय होकर उसकी पत्नी गुड्डी देवी और उसके 12 वर्षीय पुत्र उर्वेश…

पीलीभीत : शारदा नदी के कटान से गन्ने की फसल नदी में समाई

पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने के बाद कटान की गति ओर तेज हो गई। जिससे कई किसानों की खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। एक किसान का एक एकड़ खेत नदी में समा गया। सिद्धनगर के समीप भी नदी ने तेजी से कटान शुरू किया है। गांव के रास्ते पर अभी पानी भरा हुआ है। हजारा क्षेत्र में भू कटान लगातार हो रहा है। जिससे लोगों का काफी नुकसान उठाना पड रहा है। हजारा क्षेत्र के शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव हजारा, खिरकिया बरगदिया,…

पीलीभीत : एसपी ने कई दरोगाओं को किया इधर उधर

पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई दरोगाओं को इधर उधर कर दिया है। जिसमे उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा को कोतवाली से जेल चौकी ,संदीप सिंह को गजरौला से रिछोला चौकी प्रभारी बनाया गया।शुभम भारती को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी कस्बा, धीर सिंह को सुनगढ़ी से भिखारीपुर चौकी प्रभारी,सन्नी आर्य को माधोटांडा से बलरामपुर चौकी प्रभारी, राजेश को बिलसंडा से चौकी प्रभारी बेनीपुर,विपिन कुमार को करेली से बीसलपुर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। फेरबदल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…

कानपुर:गौतम बुद्ध पार्क विवाद पर राजनीति गरमाई, निगम ने नाम बदलने की खबरों को किया खारिज।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का गौतम बुद्ध पार्क हाल ही में एक बड़े विवाद का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों में दावा किया गया था कि नगर निगम इसे “शिवालय पार्क” में बदलने की योजना बना रहा है। इस पर राजनीति भी गर्म हो गई और दलित-बौद्ध संगठनों से लेकर प्रमुख नेताओं तक ने विरोध दर्ज कराया। हालांकि अब नगर निगम कानपुर ने साफ कर दिया है कि पार्क का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है और…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर शिकायतकर्ता को न्याय मिलना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी आरती सिंह…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने छेड़खानी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने छेड़खानी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना शमसाबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 175/2025, धारा 74/351(3)/352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त जीशान व निहाल, दोनों पुत्र फैयाज निवासी कस्बा…

नोएडा:सुप्रीम कोर्ट आदेश पर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती, आवारा कुत्तों और यमुना डूब क्षेत्र को लेकर अहम फैसले

नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकश एम० की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यह बैठक माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No.(S) 5 of 2025 में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) से जुड़े आदेशों के अनुपालन को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, महाप्रबंधक श्री एस०पी० सिंह, महाप्रबंधक श्री ए०के० अरोड़ा, जन स्वास्थ्य विभाग के श्री इन्दु प्रकाश, परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य-प्रथम) श्री गौरव बंसल और (जन स्वास्थ्य-द्वितीय)…

कन्नौज: बुद्धा पार्क का नाम बदलने के विरोध में युवा शाक्य संगठन का ज्ञापन, बौद्ध संस्कृति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 छिबरामऊ मंगलवार को युवा शाक्य संगठन छिबरामऊ के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के जरिए गंभीर आपत्ति जताई कि कानपुर नगर निगम द्वारा गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय में बदलने की कवायद की जा रही है, जो बौद्ध धर्मावलंबियों की भावनाओं पर गहरी चोट है। युवा शाक्य संगठन ने इसे आस्था और ऐतिहासिक विरासत के साथ खुली छेड़छाड़ करार दिया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि गौतम बुद्धा पार्क केवल एक…

मथुरा में बड़ी कार्रवाई : यूको बैंक की सीनियर मैनेजर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूको बैंक की सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, गरिमा सिंह पर एक ग्राहक से ऋण संबंधी कार्य में सुविधा देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत दर्ज होने के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और तयशुदा राशि लेते समय उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बैंक शाखा और आरोपी के…

लखनऊ:आईपीएस संजय सिंघल बने SSB के नए महानिदेशक

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।  कौन हैं संजय सिंघल? 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश कैडर से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है। कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और दंगा नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में उनका अनुभव बेहद व्यापक माना जाता है। SSB की भूमिका…

नई दिल्ली:171 साल पुरानी रजिस्टर्ड डाक सेवा खत्म, स्पीड पोस्ट में हुआ विलय

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 भारतीय डाक विभाग ने एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए 171 वर्ष पुरानी “रजिस्टर्ड डाक सेवा” को 1 सितंबर 2025 से बंद कर दिया है। यह सेवा ब्रिटिश काल से चली आ रही थी और आधिकारिक पत्राचार, कानूनी नोटिस, सरकारी आदेशों और व्यक्तिगत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से भेजने का सबसे भरोसेमंद साधन मानी जाती थी। अब डाक विभाग ने रजिस्टर्ड डाक को स्पीड पोस्ट सेवा में विलय कर दिया है। यानी अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम…

फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 तहसील सदर क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में सोमवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और वह शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रह रहा था। बीती रात लगभग 2 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…

कानपुर देहात : पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जिले के सिकंदरा और राजपुर थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें दबोच लिया गया। मौके से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में तबादले, 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जनपदों और निदेशालयों में तैनात 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नये पदों पर भेजा गया है। मुख्य तबादले इस प्रकार हैं: श्री राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),…

लखनऊ:यूपी में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल, निजीकरण प्रक्रिया निरस्त करने की मांग तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया को प्रबंधन और निजी घरानों की मिलीभगत करार देते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की है। समिति ने कहा कि निजीकरण की तैयारी स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट 2025 के आधार पर की जा रही है, जिसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि यह दस्तावेज पूरी तरह निजी कंपनियों के पक्ष में तैयार किया गया है।…

इटावा: पत्नी-बच्चों की तलाश में भटकता पीड़ित, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप– आत्महत्या की चेतावनी

इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के थाना पछायगांव क्षेत्र के सुरेखीपुरा निवासी सुनील कुमार ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भेजा है। प्रार्थी ने अपनी पत्नी खुशबू और दो बच्चों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराने में पुलिस की लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी खुशबू 25 जून 2025 को कुलदीप कश्यप निवासी राजेपुर मंडल, जनपद फर्रुखाबाद के साथ अहमदाबाद चली गई थी। इस दौरान वह अपने साथ दो बच्चे…

कासगंज : अधिकतम प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में कासगंज फिर रहा उत्तर प्रदेश में नंबर-1

01 सितंबर 2025: जनपद कासगंज ने एक बार फिर अगस्त 2025 के माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के सर्वाधिक निस्तारण के साथ, जनपद कासगंज ने अलीगढ़ मंडल में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध…

प्रयागराज : रबी 2025-26 में कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

प्रिय किसान बन्धु, राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निःशुल्क दलहनी ,वं तिलहनी फसल के बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अर्न्तगत 2025-26 में दलहनी फसलें चना (16 किग्रा.), मटर (20 किग्रा.) मसूर (8 किग्रा.) एवं सरसों (02 किग्रा.) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन मिनीकिट के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जायेगा। इच्छुक कृषक जो इस योजनार्न्तगत निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें कृषि दर्शन-2…

प्रयागराज: अधिकारी महोदय द्वारा कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आज दिनांक 01.09.2025 को सायं 5ः30 बजे आयोजित बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया गया तथा मतदेय स्थलों में अनुभागों (section) के सृजन के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा की गई एवं इस संबंध में कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार…