लखनऊ लोकसभा चुनाव 2019 में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर 2024 में जीत के लिए भाजपा प्रत्येक बूथ पर प्रबंधन और सामाजिक समीकरण के हिसाब से चुनावी रणनीति बनाएगी। पार्टी प्रत्येक बूथ पर जीत से ही 80 लोकसभा क्षेत्रों में विजय के मंत्र के साथ काम करेगी। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना के तहत मैनपुरी, अंबेडकर नगर, लालगंज, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी और विस्तारकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा…
Category: राज्य
पीलीभीत में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने पर नाराज हुए वरुण गांधी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लिखी चिट्ठी
एक महिला मरीज की मौत के बाद अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. इस मामले में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को एक पत्र लिखा है. पत्र के जरिए वरुण गांधी ने बृजेश पाठक को फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अस्पताल के बंद हो जाने से आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी. इंदिरा गांधी ने किया था शिलान्यास बृजेश पाठक के नाम खत लिखते हुए…
पीलीभीत में मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर मुस्तफाबाद में जमाया अधिकारियों ने डेरा
पीलीभीत वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के यहां आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम लगभग तय मानकर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तैयारियांं तेज कर दी हैं। एक दिन पहले मुस्तफाबाद में उच्च वनाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ निरीक्षण भी किया। इसके बाद अब सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। एक अक्तूबर से शुरू होने वाले वन्यजीव सप्ताह के समापन पर छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री पीलीभीत आ सकते हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों…
प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्नमण्डलायुक्त ने उद्यमियों/निवेशकों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवास्वरोजगार योजना, अप्रेंटिस के लम्बित भुगतान के सम्बंध में, एक जनपद-एक उत्पाद योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में मण्डल अधीनस्थ जनपदों में विभागवार प्राप्त निवेश प्रस्ताव सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने उद्यमियों एवं निवेशकों की समस्याओं/उनके आवेदनपत्रों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के…
मैनपुरी में सीडीओ ने 3 वन क्षेत्राधिकारियों का वेतन रोका
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में समीक्षा की। वन क्षेत्र की भूमि बंदोबस्त में अमल दरामद के कार्य में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी करहल, मैनपुरी, किशनी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित अधिकारी उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वन क्षेत्र की चिह्नित भूमि को प्राथमिकता पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा हरीतिमा एप पर अभी तक जियो टैग नहीं कराया…
पीलीभीत में भाई को मारने के लिए हथियार लेकर घर में घुसा युवक
पीलीभीत में जमीन के विवाद में बरहा गांव में एक युवक मां को साथ लेकर भाई का मारने की नीयत से मंगलवार रात को उसके घर में घुस गया। उसके साथ कुछ लोग थे जो तमंचे लिए हुए थे। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अतुल और आकाश शर्मा सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। मां फूला देवी अतुल के साथ है। मंगलवार रात करीब आठ बजे…
पीलीभीत में युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद में गोबर डालने गई युवती को पास के गांव का युवक अगवा कर अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एक बताया कि उसकी 20 वर्षीय नवासी बचपन से ही उनके यहां रहती है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे वह गोबर डालने के घर से बाहर गई थी, तभी प्रदीप उर्फ छोटा निवासी ग्राम गोंछ ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर अपने…
पीलीभीत में आठ साल में बाघ ले चुके हैं 38 लोगों की जान
कलीनगर में टाइगर रिजर्व बनाने के बाद से अब तक आठ साल में बाघ 38 लोगों की जान ले चुके हैं। इनमें इस साल बाघ का निवाला बने चारलोग भी शामिल हैं। बाघों की बढ़ती संख्या के बावजूद मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं न रोकने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाने में अफसर फेल नजर आ रहे हैं। बाघ के हमले में इनकी हुई मौत तिथि मृतक निवासी वर्ष 2016 30 जून – मेघनाथ – नदहा 23 अक्टूबर – बेनीराम- मरौरी 28 अक्टूबर- बाबूराम- पिपरिया 11 दिसंबर -अहमद खा- डगा वर्ष…
हरदोई : प्राथमिक विद्यालय बढनवा माधोगंज में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय बढनवा में 20-09-2023 को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री चंदिका प्रसाद की अध्यक्षता में व प्रधान अध्यापक गौरव कुमार के निर्देशन में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार सिंह, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रेरक गीत…
हरदोई : उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाएः-जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाए। बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने एलडीएम को सभी बैंकों को इस संबंध में निर्देशित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित इकेवाईसी प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए। एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बैंकों से संबंधित समस्याएं रखी जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी…
मैनपुरी से मजेदार खबर, शादी में डीजे वाले से हुआ प्यार, थाने में बेटी के सामने झुका परिवार
शादी समारोह में शामिल होने गई युवती डीजे वाले को दिल दे बैठी। प्यार परवान चढ़ा तो डीजे वाले से शादी का ऐलान कर दिया। परिजनों ने विरोध किया तो विवाद थाने पहुंच गया। थाने में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से लिपट कर रोने लगे। दोनों का प्यार देख परिजन भी झुक गए। 15 दिन बाद दोनों की शादी को सहमति दे दी। पहली ही नजर में हुआ प्यार का इजहार बेवर क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती तीन माह पहले छिबरामऊ के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में…
मैनपुरी में किसान की नदी में डूबकर मौत,नदी में उतराता मिला शव, खेत की जुताई करने गया था
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया जिस समय खेत की जुताई कराने गए किसान की नदी में डूब कर मौत हो गई। किसान का शव नदी में तैरता हुआ मिला जिसे देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आकस्मिक हुई मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया गांव से जुड़ा है।…
मैनपुरी में खेत से अन्ना पशु भगाने के बाद घर लौटे किसान को आया नाक से खून, पल भर में तोड़ दिया दम; मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान मंगलवार की देर शाम खेत से गाय भगाने के बाद घर लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। नाक से खून आने पर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन सांप या किसी अन्य जहरीले कीड़े के काटने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी किसान जितेंद्र सिंह (40) मंगलवार की रात फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। देर रात करीब एक बजे वह घर वापस…
पीलीभीत के DFO की गुहार पर BSA ने स्कूल में की छुट्टी
पीलीभीत के बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि उनको डीएफओ का फोन आया था और उन्होंने आग्रह किया कि जब तक की बाघ जंगल में ना चला जाए तब तक वह स्कूली छात्रों की छुट्टी कर दें. फिलहाल बीएसए ने अपने प्राथमिक स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी है. वहीं स्कूली टीचर्स स्कूल आ रहे हैं और में गेट में ताला लगाकर अपना कार्य कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अब बाघ की दहशत सरकारी स्कूलों पर भी पड़ने लगी है. यहां के एक…
पीलीभीत में ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी का बीमारी से निधन,एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर की प्रमुख थी, समर्थकों में शोक की लहर
पीलीभीत में लंबे अरसे से बीमार चल रही महिला ब्लॉक प्रमुख की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते पंचायत चुनाव के दौरान एशिया के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर की ब्लॉक प्रमुख चुनी गई कमलेश्वरी देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार पूरनपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कुरैया खास…
पीलीभीत के इस इलाके से लोग पीएम मोदी को पहुंचेंगे हजारों पत्र
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित एक ग्राम पंचायत के लोग बीते एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. बाढ़ से बचाव के स्थाई कार्य की मांग को लेकर यह प्रदर्शन चल रहा है. अब इस इलाके के हजारों ग्रामीणों ने पीएम मोदी को सामूहिक रूप से पत्र भेजने का फैसला लिया दरअसल, पीलीभीत जिले में बहने वाली शारदा नदी के किनारे तमाम गांव बसे हैं. तकरीबन हर साल ये गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं. अगर इस साल की बात की जाए तो पहाड़ों पर बारिश के…
दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर, उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वारदात दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया गांव में हुई। गांव निवासी राजवीर सिंह रविवार की रात पत्नी औार बच्चों के साथ दरवाजे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में…
मैनपुरी में बेचना चाहता है शराबी पति, आंखों में डालता है मिर्च और नमक, महिला के सनसनीखेज आरोप; डीएम और एसपी हैरान
मैनपुरी में पति के जुल्म से परेशान पीड़िता ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति जुआ खेलता है और शराब पीता है। वह उसे बेचना चाहता है। वह पीटने के साथ ही आंखों में नमक और मिर्च डाल देता है। मैनपुरी के कस्बा करहल के गांव निटावली निवासी एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि पति जुआ खेलता है और शराब पीता है। वह उसे बेचना चाहता है। वह पीटने के साथ…
मैनपुरी में कमरे में फंदे पर लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव, परिजन ने देखा तो मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात एक छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। मामला किशनी थाना क्षेत्र के धमियांपुर गांव का है। गांव निवासी अजीत सिंह वर्तमान में रामनगर रोड स्थित घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार की रात उनकी पुत्री गौरी (15) ने घर के कमरे में दुपट्टे…
पीलीभीत में ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों की सात घंटे गुल रही बिजली
पीलीभीत में शहर के मोहल्ला मीना बाजार स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सुबह चार बजे फुंक गया। इससे 300 घरों की बिजली लगभग सात घंटे तक प्रभावित रही। करीब 11 बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु की गई। सात घंटे बिजली न मिलने से लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। शहर की बिजली व्यवस्था गर्मियों की शुरुआत से ही बेपटरी है। मगर व्यवस्था सही करने का नाम नहीं लिया जा रहा है। आलम यह है कि कर्मचारी जिस जगह फाल्ट सही करते हैं, अगले दिन वहीं बिजली दोबारा…
