फर्रुखाबाद में तम्बाकू प्रतिस्थापन हेतु किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू – यूपीडास्प ने जारी की सूचना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जिला परियोजना समन्वय इकाई, यूपीडास्प (उत्तर प्रदेश विविध कृषि विकास परियोजना) फर्रुखाबाद की ओर से किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कृषि विवधीकरण परियोजना अन्तर्गत सीडीपी-टीआर (तम्बाकू प्रतिस्थापन परियोजना) के तहत जनपद फर्रुखाबाद में क्लस्टर प्रदर्शन एवं यंत्रीकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से 13 नवम्बर 2025 तक खोली जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य जिले में तम्बाकू की खेती को कम करते हुए किसानों को गेहूं, सरसों एवं रबी सब्जियों जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित…

फर्रुखाबाद:महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम बैंक प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने दिए सशक्तिकरण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद की बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे सी.सी.एल. (Cash Credit Limit) तथा एंटरप्राइज फाइनेंसिंग के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करें, ताकि गरीब तबके की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शाखा…

फर्रुखाबाद: बुद्ध की करुणा: जिसने मानवता को दिशा दी, वही भारत आज ज्ञान के दीप तले अंधकार में।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जब से मानव ने तथागत गौतम बुद्ध को जाना, तब से विश्व ने करुणा, मैत्री, और समानता की नई परिभाषा जानी। बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत ने न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व को शांति और समता का संदेश दिया। यह विडंबना ही है कि जिस भारतभूमि पर ज्ञान का यह दीपक पहली बार प्रज्वलित हुआ, वहीं आज भी अंधकार—अज्ञान और भेदभाव का—गहराता जा रहा है। लेखक महेंद्र सिंह शाक्य (चीफ एडवाइजर, भारतीय जीवन बीमा निगम, फर्रुखाबाद) ने अपने प्रेरक…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस और अभियुक्तों के बीच मुठभेड़, तीन वांछित गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के निर्देशन…

फर्रुखाबाद:हर कदम शक्ति की ओर! RUN FOR EMPOWERMENT रैली से गूंजा सशक्तिकरण का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘RUN FOR EMPOWERMENT’ रैली का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ से किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में समानता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर नारे लगाए— “हर कदम—एक संकल्प, हर साँस—एक शक्ति।”…

कासगंज: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

दिनांक 09-10-2025राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक शाखा प्रबन्धकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसका औपचारिक शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के आर्थिक उत्थान में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय समावेशन बढ़ा है, जो जीडीपी में बढ़े…

कासगंज : स्वच्छता ही सेवा के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज जिला गंगा समिति, कासगंज द्वारा स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में एक प्रेरणादायक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं गंगा नदी के संरक्षण के महत्व को समझाना था।इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) ने नमामि गंगे परियोजना की जानकारी देते हुए नदी संरक्षण में मुख्यतः आठ घटकों की विस्तृत…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में मारपीट की वारदात, दो लोग गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पैथान खुर्द बुजुर्ग में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक मारपीट की घटना हुई। सूचना के अनुसार, विजय सिंह पुत्र वेदराम के घर में अरब सिंह पुत्र रामस्वरूप, गोविन्द और कन्तू पुत्रगण अरब सिंह, गोरेलाल पुत्र फेरू सिंह, शिवांक पुत्र अचल सिंह और अचल सिंह पुत्र कश्मीरघर घुस आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों व डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में विजय सिंह और उनकी पत्नी नीरज को गंभीर चोटें आई हैं।…

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट झाड़ियों में जा घुसा, सभी सवार बाल-बाल बचे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जनपद की राजकीय हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब एक प्राइवेट जेट टेकऑफ के दौरान अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा घुसा। सौभाग्य से विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का प्राइवेट जेट (VT-DJZ) बीते सोमवार शाम लगभग 3 बजे भोपाल से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर उतरा था। इस विमान में वीयर फैक्ट्री खिमसेपुर के डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, और डीपीओ राकेश टीकू सवार थे। ये सभी…

फर्रुखाबाद:दबंग ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी बेखौफ घूम रहा आरोपी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 जिले में दबंगई का एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्रकार को सरेराह धमकी दी गई। घटना 8 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार राहुल कठेरिया किसी काम से जा रहे थे, तभी दबंग प्रदीप उर्फ नग्गा पुत्र स्वर्गीय जगदीश कठेरिया निवासी रामलीला गड्ढा ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब राहुल कठेरिया ने इसका विरोध किया तो दबंग प्रदीप ने उन्हें गोली मारने…

फर्रुखाबाद:मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न देने की मांग — जन अधिकार पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 आज जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवकन्या कुशवाहा जी के निर्देशन में प्रदेशभर में प्रदेश स्तरीय ज्ञापन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला फर्रुखाबाद में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि कांशीराम जी ने सामाजिक…

कानपुर में अच्छे अफसर क्यों टिक नहीं पाते? ट्रैफिक सुधार में IPS रवीना त्यागी का योगदान और उनके जाने का असर

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 शहर की ट्रैफिक समस्या वर्षों से आम जनता के लिए परेशानी का सबब रही है। ऐसे में जब कोई ईमानदार और कड़क अधिकारी जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास करता है, तो उसकी कमी तुरंत महसूस होती है। IPS रवीना त्यागी इसी श्रेणी की अधिकारी हैं, जिन्होंने DCP ट्रैफिक रहते हुए कानपुर की कई जाम-ग्रस्त जगहों पर सुधार की दिशा में अहम कदम उठाए। रवीना त्यागी जी के प्रयासों के तहत: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर वन-वे सिस्टम लागू कर जाम कम किया गया।…

नई दिल्ली:रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: अब कन्फर्म टिकट की तारीख भी बदली जा सकेगी, जनवरी 2026 से लागू होगी नई सुविधा

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ी घोषणा की है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा की कन्फर्म टिकट की तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था में किसी भी यात्री को टिकट की तारीख बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर यह सुविधा जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू की जाएगी। अब तक यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट रद्द कर नया टिकट बुक कराना…

बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर ने बिहार के मुसलमानों को कुरान की कौन सी आयत याद दिलाई ?

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. तारीखों के ऐलान के बाद से सभी सियासी पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है. सियासी हलकों में प्रशांत किशोर की एंट्री ने खलबली मचा दी है, क्योंकि वो युवाओं में काफी लोकप्रिय बताए जा रहे हैं. एक पॉडकास्ट में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं मुसलमानों को डंके की चोट पर कहता हूं कि आपको वोट आरजेडी को देना है तो दो, प्रशांत किशोर की बात…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 को थाना कम्पिल की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला थाना फतेहगढ़ द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत महिला थाना फतेहगढ़ की थानाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को कच्चाघाट एवं पांचालघाट क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इनके प्रयोग के तरीके बताए। थानाध्यक्ष ने बताया कि संकट या आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए इन नंबरों का उपयोग करना चाहिए— 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 112 – आपातकालीन पुलिस सेवा 108…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने ट्रेन में चलकर यात्रियों को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली फर्रुखाबाद की एंटी रोमियो टीम ने आज मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत विशेष अभियान चलाया। टीम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं, बालिकाओं और यात्रियों को जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी, जैसे कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, और अन्य सुरक्षा उपाय। साथ ही यह भी बताया गया…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 को थाना कादरी गेट की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत टीम ने पूर्णिमा के अवसर पर पांचाल घाट पहुंचकर वहां उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 या 181 पर संपर्क करें। साथ ही उन्हें यह…

फर्रुखाबाद डीपीआरओ राजेश चौरसिया का तबादला, कासगंज भेजे गए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया का तबादला शासन ने जनपद कासगंज के लिए कर दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर शासन द्वारा किसी अधिकारी की नई तैनाती नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार, डीपीआरओ राजेश चौरसिया के तबादले की वजह फर्रुखाबाद के एक विधायक की नाराजगी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि विधायक और विभागीय कार्यों को लेकर कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। गौरतलब है कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रहते हुए राजेश चौरसिया को जिला…

फर्रुखाबाद: भाकियू टिकैत ने 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय आवाहन पर प्रदर्शन का किया ऐलान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने राष्ट्रीय आवाहन के तहत 17 अक्टूबर 2025 को जिले के कलेक्ट्रेट/जिला मुख्यालय पर लंबित माँगों के निपटारे के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन का ऐलान किया है। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि परिस्थितियों की परवाह किए बिना निर्धारित कार्यक्रम के पालन में कोई भी बहाना स्वीकार्य नहीं होगा।  प्रमुख बिंदु (प्रेस नोट के अनुसार) आंदोलन की तिथि और स्थान: 17 अक्टूबर…