(द दस्तक 24 न्यूज़)02 जनवरी 2025 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में मेला रामनगरिया में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु गठित समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले में आयोजित होने बाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समयसारिणी 07 तारीख तक बनाकर जारी करे, अभी तक मनोरंजन क्षेत्र, टेंट व साइकिल स्टैंड की कोई निविदा प्राप्त नही हुई है, जिलाधिकारी द्वारा उक्त निविदाओं को दोबारा जारी करने के लिये निर्देशित किया गया, मेला क्षेत्र में बनाये गये अस्थाई शौचालयों…
Category: राज्य
जौनपुर:डिग्निटी आफ लाईफ फाउंडेशन गरियाव द्वारा स्मृतिशेष स्वर्गीय श्री लालता प्रसाद मौर्य जी के स्मृति में किया गया कम्बल वितरण
जौनपुर:ग्राम गरियाँव एवं चीतापुर, विधानसभा मुगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। कर्णिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर डिग्निटी आफ लाईफ फाउंडेशन गरियाँव द्वारा आज 31 दिसम्बर 2024 को स्मृतिशेष स्वर्गीय श्री लालता प्रसाद मौर्य जी के पावन स्मृति में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता कुशवाहा (प्रदेश संगठन सचिव – जन अधिकार पार्टी, महिला प्रकोष्ठ), विशिष्ट अतिथि श्रीमती सविता कुशवाहा (जिला अध्यक्ष – जन अधिकार पार्टी, महिला प्रकोष्ठ), कार्यक्रम प्रभारी श्री महेश चन्द्र मौर्य (विधानसभा अध्यक्ष – जन अधिकार पार्टी) एवं श्री आलोक कुमार मौर्य…
सहायक निदेशक सूचना प्रयागराज महाकुंभ-2025 में मीडिया कवरेज हेतु
मीडिया बंधुओ को सादर अवगत कराना है कि महाकुंभ-2025 में कवरेज हेतु लिए जा रहे ऑनलाइन आवेदन में की गई व्यवस्था में बदलाव के क्रम में आपको सूचित किया जाता है कि महाकुंभ -2025 में कवरेज के लिए अपने संस्थान के लेटर पैड पर अपने संस्थान के गैर मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों के नाम उल्लिखित करते हुए वेबसाइट में अपलोड करने से पूर्व लेटर पैड को जिला सूचना कार्यालय से संस्तुति कराए तथा अपलोड करने वाले समस्त प्रपत्रों (संस्तुति पत्र, आधार कार्ड, संस्थान का परिचय पत्र व अन्य) की एक-एक…
प्रयागराज-महाकुंभ के लिए मुविवि के शिक्षकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ?
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा दो दिवसीय निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला के पहले दिन प्राची अस्पताल, फाफामऊ प्रयागराज के सहयोग से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया। सरस्वती परिसर में आयोजित इस कार्यशाला में कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशालाओं की आवश्यकता पर बल दिया और प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे समाज में…
बहराइच:समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बने मनीष मौर्यवंशी (मनी भैय्या) ?
बहराइच,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसम्बर 2024 समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देश पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य टिंकू ने विधानसभा क्षेत्र महसी के पूर्व प्रत्याशी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मनीष मौर्यवंशी को उनके कार्य को देखते हुए पार्टी का जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया है। श्री मौर्यवंशी के मनोनयन से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।
कासगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित निपुण भारत मिशन,एमडीएम टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।
30 दिसम्बर, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित निपुण भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प, अनुश्रवण समिति, एमडीएम टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण सृजित कर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाये और विद्यालयों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्थायें रखें – मुख्य विकास अधिकारी* कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित निपुण भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प अनुश्रवण समिति, एमडीएम टास्क फोर्स समिति की बैठक…
कासगंज : गंजडुंडवारा नगर में राष्ट्रीय एकता पर एक मुशायरे का आयोजन किया गया।
इस मुशायरा में अभी दुबई में मुशायरा पढ़कर आए गंजडुंडवारा के मशहूर शायर हाशिम नोमानी को सम्मानित किया गया। इस मुशायरा का मुख्य लक्ष्य समाज में सौहार्द पैदा करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना था। मुशायरे में समाज और देश की तरक्की के लिए भी दुआ की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि आज कवियों और शायरों की यह जिम्मेदारी बनती है कि समाज में शिक्षा के प्रति…
कासगंज:कादरगंज गंगा घाट पर कड़ाके के सर्दी में सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
कड़ाके के सर्दी में सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान कासगंज जनपद में हजारों श्रद्धालुओं ने कादरगंज गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लाभ उठाया पुलिस प्रशासन व्यवस्था चाक चौबंद रही श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने बैरिकेड की व्यवस्था की थी ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी घटना घटित ना हो सके परंतु महिलाओं के स्नान के लिए हर वर्ष की बात इस वर्ष भी उनके कपड़े बदलने की कोई व्यवस्था नहीं थी कड़ाके की ठंड में पुरुषों से बचते हुए महिलाओं ने अपने वस्त्र…
फर्रुखाबाद:भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनहित में जनसमस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन नगरपालिका कायमगंज में अधिशासी अधिकारी को सौंपा।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसम्बर 2024 को भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनहित में कस्बा कायमगंज की जनसमस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन नगरपालिका कायमगंज में अधिशासी अधिकारी को सौंपा। भारतीय कृषक एसोसिएशन का मांगपत्र निम्न प्रकार से हैं 1-कस्बा कायमगंज में सर्दी के मौसम में तिराहे चौराहे पर कहीं भी लकड़ी नहीं डलवाई गई पूर्व में भी नगरपालिका कायमगंज को मांग पत्र प्रस्तुत करने के बाद भी कस्बा कायमगंज के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की।यदि तीन दिन के अंदर लकड़ी नहीं डलवाई गई तो हर तिराहे…
पीलीभीत में ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकले छात्र की मोत
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद निवासी शिक्षक सत्यपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र आशीष गंगवार बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में किराये के मकान में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रहता था। 27 दिसंबर की शाम वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। सभी संभावित स्थानों पर तलाश…
पीलीभीत में सड़क हादसे में युवक की मौत
पूरनपुर क्षेत्र के गांव लाहा निवासी अनिल कुमार पुत्र लालता प्रसाद शनिवार को गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में अपनी मौसी के घर आए थे। देर शाम वह बाइक से पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे से होते हुए घर लौट रहे थे। माला जंगल क्षेत्र में बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर परिजन आ गए। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल चचेरे भाई रजनीश ने बताया कि अनिल…
रायबरेली : गणेश नगर में स्टे की जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से विपक्षीयों द्वारा किए जा रहे निर्माण को लेकर पीड़ित ने एसपी से की शिकायत ?
रायबरेली में रविवार को छुट्टी के दिन का फायदा उठाकर पुलिस की मिली भगत से विपक्षियों द्वारा किए जा रहे स्टे की जमीन पर निर्माण को लेकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सदर तहसील में पहुंचकर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रोके जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के छोटा घोसियाना के रहने वाले मोहम्मद आफाक ने बताया कि,उनकी जमीन मिल एरिया थानाक्षेत्र के गणेश नगर…
प्रयागराज- आगामी महाकुम्भ मेला-2025 की यातायात व्यवस्था की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस लाइन, परेड के संकल्प प्रशिक्षण पंडाल में एडीजी जोन भानु भास्कर द्वारा किया गया।
मेले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी भली-भाँति होनी चाहिए। सभी को अपने दायित्वों का बोध होने के साथ-साथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में और बेहतर सुधार किया जाए। कुम्भ मेले में आने वाले अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जाए, मेले में वीवीआईपी का आवागमन अधिक रहेगा, जिसके लिए पुलिस को पूर्व से ही तैयार रहना होगा। यातायात व्यवस्था को सुदृण करना है जिससे कि आम जनता और महानुभावों को किसी भी प्रकार की समस्या न आये। सभी थाना प्रभारी ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान…
तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बसनेहटा, प्रतापपुर, प्रयागराज में आयोजित किया गया
प्रयागराज-राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली एवं दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित महिला प्रधानों एवं महिला सदस्यों महिला क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सहस्यों, नगर निकाय सदस्यों/प्रतिनिधियों के साथ ”वो बदलाव ला सकती है (SHE IS A CHANGEMAKER)“ थीम पर केन्द्रित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 26 से 28 दिसम्बर, 2024 का आयोजन जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बसनेहटा, प्रतापपुर, प्रयागराज में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद प्रयागराज के कुल 42 महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग, उततर…
एक जनवरी 2025 से राशन कार्ड धारकों को अनाज के साथ हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये !
देश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में केंद्र सरकार ने एक और नई महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इससे देश के जरूरतमंद गरीब लोगों को काफी फायदा होगा। केंद्र सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई राशन योजना की घोषणा की है। यह नए साल एक जनवरी 2025 से लागू होगी। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से…
रायबरेली : व्यापारियों को सुरक्षित ही नही संरक्षित करने की जरूरत है
ऊंचाहार । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम ऊंचाहार के मुख्य चौराहे पर व्यापारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज पांडे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।जहां पर भाजपा नेता ने उनसे आग्रह किया कि ऊंचाहार के व्यापारियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके संरक्षण के भी जरूरत है। इस बैठक में ऊंचाहार के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया ।व्यापारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि व्यापारी हित…
प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ-2025 में संचालित किए जाने वाले भण्डारों की अनुमति कलेक्ट्रेट प्रयागराज स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से निर्गत की जायेगी।
प्रयागराज-एतद्द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ-2025 में संचालित किए जाने वाले भण्डारों की अनुमति कलेक्ट्रेट प्रयागराज स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से निर्गत की जायेगी। भण्डारों के आयोजन किए जाने हेतु यात्रियों के ठहराव स्थल (होल्डिंग एरिया) का चिन्हांकन किया गया है। भण्डारों के आयोजन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 05.01.2025 से पूर्व नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के कार्यालय में प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त की जा सकती है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के कार्यालय अथवा श्री संजय कुमार सिंह,…
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के निधन पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में 01 जनवरी तक मनाया जायेगा राजकीय शोक
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के निधन पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक राजकीय शोक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा एवं कोई राजकीय समारोह नहीं होगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार ने दी है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज- आईसीसीसी मेला प्राधिकरण सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,महाकुम्भ मेला के दृष्टिगत कई प्रकार की आपदा प्रबंधन की तैयारी के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान बताया गया कि आपातकालीन आपदा से निपटने के लिए आपदा टीम व पुलिस की एक संयुक्त मॉक ड्रिल की गई जिसमें एसडीएम स्तर के सेक्टर प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी एनडीआरएफ एसडीआरएफ व मेडिकल टीम ने प्रतिभाग किया।मॉक ड्रिल में महाकुंभ मेला के अलग-अलग सेक्टर में जल दुर्घटना, आगजनी, रोल, ओवर, भगदड़, जैसी घटनाओं के समय त्वरित कार्यवाही हेतु बनाई गई टीमों ने संयुक्त अभ्यास किया । यह मॉक ड्रिल कुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई थी, जिसकी निगरानी आई.सी.सी.सी. बिल्डिंग (मेला प्राधिकरण)…
प्रयागराज-पी0एम0 किसान की अगली किस्त पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
शासन ने पी०एम० किसान की अगली किस्त जो कि शीघ्र आने वाली है, के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। इस सम्बन्ध में जनपद के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा बताया गया कि इसके लिए किसान भाई अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र पर जा कर इसको शीघ्र करा ले जिससे कि उन्हे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें। इसके अतिरिक्त किसान भाई गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके अपनी फार्मर रजिस्ट्री स्वयं ही कर सकते है । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…
