टीकमगढ़:गजेंद्र ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुशवाहा, शाक्य, सैनी, मौर्य समाज का कलेक्ट्रेट घेराव, जन आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब

टीकमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 मध्यप्रदेश के निवाड़ी व टीकमगढ़ जिले में समाज विशेष पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर जनआक्रोश फूट पड़ा है। गजेंद्र ठाकुर द्वारा कुशवाहा समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को कुशवाहा, शाक्य, सैनी और मौर्य समाज के हजारों लोगों ने संयुक्त रूप से टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल समाज के लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से गजेंद्र ठाकुर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज…

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड, शराब घोटाला मामले में बड़ा एक्शन ?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिसरों पर उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच से जुड़े कथित शराब घोटाले के तहत नए सिरे से तलाशी ली।उन्होंने बताया कि मामले में नये साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बघेल के घर पर छापा मारा। यह घर पिता-पुत्र दोनों साझा करते हैं। सूत्रों ने बताया कि तलाशी की कार्रवाई चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई, जिनके खिलाफ शराब…

बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन की रफ्तार तेज, अब तक 89.7% लोगों ने भरे फॉर्म ?

भारतीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 89.7 प्रतिशत मौजूदा मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं। बता दें कि बिहार के लिए मतदाता सूची का मसौदा 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “आज तक, मौजूदा मतदाताओं में से 89.7% ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के मसौदे में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म दे दिया है।” विज्ञप्ति में कहा…

उमरिया: श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई चंदिया की बैठक हुई संपन्न

श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष राघव अग्रवाल ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष सलभ भदोरिया दद्दा जी के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को 3 महीने पहले मुरैना अधिवेशन मे किये गए वादे को पूरा करने के लिए अपनी 6 सूत्रीय मांगों को पोस्ट कार्ड मे लिखित रूप से उनके निवास स्थान पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजा गया इस बैठक के दौरान अजय शुक्ला वंशरुप शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राघव अग्रवाल अनिल अग्रवाल, कंचन साहू,अशोक मिश्रा, अजय…

बिहार के मोतिहारी में पीएम मोदी की मेगा रैली, दिलीप जायसवाल बोले- ‘3 लाख लोग जुटेंगे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली एनडीए के लिए जनसमर्थन का प्रमाण बनेगी. मोदी के बिहार दौरे को बताया जनभावनाओं से जुड़ा डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में 53वां दौरा…

नई दिल्ली:भारतीय मूल के ट्रैपित बंसल को मेटा से मिला 854 करोड़ रुपये का पैकेज, सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल होकर रच दिया इतिहास।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भारत की प्रतिभा एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमकी है। भारतीय मूल के एआई विशेषज्ञ ट्रैपित बंसल ने टेक दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल होकर न केवल एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया है। मेटा ने उन्हें रिकॉर्ड तोड़ 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 854 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देकर अपनी टीम में शामिल किया है। ट्रैपित बंसल कौन हैं? ट्रैपित…

बिहार के लोगों से वोट का आधिकार छीनना चाहती थी भाजपा, खड़गे ने चुनाव आयोग पर भी दागे सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार के लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के मतदाता लोकतंत्र और संविधान पर हमले के लिए भगवा पार्टी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी एक नए विज्ञापन का हवाला दिया, जिसमें बिहार के मतदाताओं से केवल एसआईआर के तहत एक फॉर्म भरने का आग्रह किया गया है, और आरोप लगाया कि “जब लोग उठते हैं, तो भाजपा पीछे…

दिल्ली से वाराणसी तक देश की दूसरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की तैयारी तेज, 13 प्रमुख स्टेशन और 958 KM लंबा रूट

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में एक और बड़ी पहल होने जा रही है। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक चलाई जाएगी। यह कॉरिडोर देश के सबसे प्रमुख बुलेट ट्रेन रूट्स में से एक माना जा रहा है, जो लगभग 958 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें कुल 13 प्रमुख स्टेशन होंगे। ये होंगे प्रमुख स्टेशन दिल्ली से शुरू होकर यह बुलेट ट्रेन नोएडा, आगरा, लखनऊ, अयोध्या जैसे बड़े शहरों…

खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की धान की रोपाई, किसानों के श्रम और समर्पण को किया नमन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा क्षेत्र के नगरा तराई स्थित अपने पैतृक खेत में धान की रोपाई कर एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने न केवल धरती मां को नमन किया, बल्कि खुद खेत में उतरकर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को भी सजीव रूप से अनुभव किया। मुख्यमंत्री ने धान की पौध खुद अपने हाथों से रोपित करते हुए कहा कि “कृषि हमारी संस्कृति, सभ्यता और आत्मनिर्भरता की नींव है। किसानों का परिश्रम ही हमारे…

बिहार में सरकार बनने के बाद महागठबंधन वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देगा: तेजस्वी यादव ?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग ‘खत्म होने की राह पर’ है और महागठबंधन के नेतृत्व वाली राज्य की नई सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अधिनियम को ‘कूड़ेदान में डाल देगी’। युवा नेता ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित किया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधकर पहुंचे थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री, जो अब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू…

ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में 3 की मौत, 50 घायल; सीएम ने माफी मांगी ?

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार सुबह भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब हजारों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्र हुए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है, वहां के एक अधिकारी ने बताया, “50…

मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को हर महीने अलग से मिलेंगे 5000 रुपये, बस एक शर्त ?

मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। लाडली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली किस्त के अलावा अब उनके खाते में 5000 रुपये हर महीने भी आ सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने खुद इस बात की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लाडली बहना योजना के तहत 3000 रुपये हर महीने कब से मिलने शुरू होंगे। निवाड़ी जिले में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने…

पटना:स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिया “महाबोधि बौद्ध विरासत बचाओ सम्मेलन” में भाग, बौद्ध भिक्षुओं और विचारकों ने उठाई सांस्कृतिक धरोहर बचाने की आवाज़

पटना,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 बिहार की राजधानी पटना के विद्यापति मार्ग स्थित विद्यापति भवन में आयोजित “महाबोधि बौद्ध विरासत (बोधगया) बचाओ सम्मेलन” में पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। यह सम्मेलन देश-विदेश से आए हुए बौद्ध भिक्षुओं, बौद्ध विचारकों तथा बौद्ध उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर, विशेषकर बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा, संरक्षण एवं उसमें बौद्ध अनुयायियों की गरिमामयी भूमिका सुनिश्चित करना रहा। स्वामी…

पटना में हुआ ऐतिहासिक निर्णय:महाबोधि महाविहार आंदोलन को मिलेगा नया तेवर, लोकतांत्रिक तरीके से तेज़ होगी मुहिम

पटना,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त करने हेतु पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महाबोधि महाविहार आंदोलन को और अधिक संगठित व तेज़ गति से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर देशभर से आए बौद्ध भिक्षुओं, विचारकों, उपासकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को नई दिशा देने की जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। बैठक में उपस्थित भंते सुमित रत्न के मार्गदर्शन में एक सात सूत्री कार्यक्रम का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित…

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सर गंगा राम कैंसर केंद्र का उद्घाटन।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल परिसर में देश के अत्याधुनिक “सर गंगा राम कैंसर केंद्र” का उद्घाटन किया। यह केंद्र विश्वस्तरीय तकनीकी और चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की देखभाल उपलब्ध कराएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, श्री योगेंद्र चांदोलिया एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित…

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही बसपा, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में बसपा

बहुजन समाज पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम ने बीते दिन कहा, ‘बीएसपी बिहार चुनाव की तैयारी कर रही है। हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।’ इससे पहले पटना मे बसपा ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद खुद मौजूद रहे। इससे पहले अप्रैल में रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया हथा। उन्होंने साफ तौर पर…

लखीमपुर खीरी : बाढ़ और कटान से निपटने को खीरी तैयार,अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक

बुधवार को लखीमपुर के अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की,बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अहम सुझाव रखे और अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की,प्रभारी मंत्री ने कहा “प्रशासन अलर्ट मोड में है, हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत सामग्री की उपलब्धता और कटान रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है।जनप्रतिनिधियों व अफसरों के समन्वय से आपदा प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। इस बैठक में कार्यों की प्रगति पर…

पटना:महाबोधि महाविहार आंदोलन को मिलेगा नया आयाम: पटना में होगा ‘विरासत बचाओ बौद्ध सम्मेलन’, पूरे बिहार में निकलेगी रथ यात्रा

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 बौद्ध विरासत की पुनर्स्थापना और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे महाबोधि महाविहार आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा देने की तैयारी हो चुकी है। इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और जनजागरूकता फैलाने के लिए 28 जून 2025 को पटना में ‘विरासत बचाओ बौद्ध सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक सम्मेलन के साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों में ‘विरासत बचाओ रथ यात्रा’ निकाली जाएगी, जो समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का कार्य करेगी।…

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को मिला तेजस्वी यादव का समर्थन: भिक्षु संघ ने सौंपा मांग पत्र

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परम पावन भिक्षु संघ ने किया। मुलाकात के दौरान भिक्षु संघ ने तेजस्वी यादव को महाबोधि महाविहार से जुड़ी अपनी वर्षों पुरानी मांगों का एक लिखित मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की पूर्ण मुक्ति और बौद्ध…

नई दिल्ली:ऐतिहासिक क्रोएशिया दौरा,भारत-क्रोएशिया संबंधों में नया युग

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रोएशिया का यह ऐतिहासिक दौरा भारत और यूरोप के इस महत्वपूर्ण साझेदार देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित हो रहा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ उच्चस्तरीय वार्ताएं कीं, जिनमें व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और पर्यटन जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग…