शाहगंज (जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बिन्दु पत्नी भोला प्रजापति 28 वर्षीय मधु पत्नी कपिल देव प्रजापति व 17 वर्षीय प्रांजल पुत्र अरबिंद प्रजापति को सोमवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारो ने लाठी-डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार…
Category: राज्य
आजमगढ :जब खेत में उतरे जिलाधिकारी आजमगढ राकेश कुमार मिश्र
आजमगढ : जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज विधानसभा अकबरपुर के ग्राम चांदपुर भटपुरा के पुरवा तिहरा में पहुँचकर किसानों के खेतों में जाकर धान की फसल का जायजा लिया धान की फसल की क्राफ्ट कटिंग कराकर फसल की उपज को मौके पर देखा इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की क्राफ्ट कटिंग कराई जिसमें कुल 23.850 किलोग्राम धान पाया गया । यह आँकड़ा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 55 कुंतल 8 किलोग्राम होगा। इस मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, भूमि संरक्षण अधिकारी ग्राम प्रधान…
जौनपुर -कस्बे के बीच से ही हो सकता है राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन का निर्माण।
जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) – लुंबिनी दुद्धी राजमार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन मार्ग कस्बा शाहगंज के बीच से ही जा सकता है । जिसकी चौड़ाई लगभग 30 मीटर होगी इसके लिए डीपीआर काम पूरा कर लिया गया है । मिर्जापुर से अयोध्या तक राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में सौंपने के बाद इसके फोरलेन में बदलने की बात शुरु हुई थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन के तकनीकी डीपीआर व एलाइनमेंट आदि का काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राधा-कृष्ण का कहना…
जौनपुर : एसपी सिटी ने सर्राफा व्यवसाई से लूट कांड की जानकारी ली और जल्द खुलासे का दिया आश्वासन।
जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश )- बुधवार को एसपी सिटी संजय कुमार कोतवाली शाहगंज पहुंचे और पीड़ित सूरज कुमार सोनी से घटना के संबंध में जानकारी ली ।पीड़ित क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित बाजार में सर्राफा की दुकान चलाता है। उसका घर आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलार मऊ गांव में है । मंगलवार की शाम सूरज अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे । बड़ा गांव में करीब 6:30 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचा सटाकर आभूषणों से भरा बैग व…
पीलीभीत: बंद धान क्रय केंद्र को विधायक पुत्र ने कराया शुरू ।
पीलीभीत/पूरनपुर। ग्राम जेठापुर में लगे धान क्रय केंद्र बंद था, सेंटर इंचार्ज भी नहीं थे, जिसकी किसानों ने विधायक पुत्र से शिकायत की ,तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एसडीएम को बुलाकर धान क्रय केंद्र प्रभारी की कड़ी लताड़ लगाई और किसानों का धान तुलबाया। जहां जिलाधिकारी किसानों के धान को सरकारी रेट दिलाने के लिए डी एम काफी मशक्कत कर रहे हैं, वहीं धान क्रय केंद्र प्रभारी उनके आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं । जिसके चलते हुए किसानों को धान के सरकारी रेट ना मिल कर ओने पौने दामों…
औरैया : टेसू झेंझी की शादी कोरोना काल में रचाई गई
औरैया : गाँव जखा , अछल्दा में टेसू झेंझी की शादी कोरोना काल में रचाई गई ।शरद पूर्णिमा के दिन गाँव जखा में टेसू और झेंझी का विवाह हुआ। विवाह में मंत्र, मंगल गीतों से गूंज उठे। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।शरद पूर्णिमा पर शनिवार को रात में घर-घर में टेसू और झेंझी का विवाह किया। इस अवसर पर गली मोहल्लों ने बच्चों ने उत्साह के साथ टेसू राजा की बारात निकाली। उत्साहित बच्चे अपने टेसू को सजा कर घर से बाहर…
हरदोई: प्राथमिक विद्यालय म्योनी पर तीन महापुरुषों के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
हरदोई: आज मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी विकास खण्ड सुरसा जनपद हरदोई में तीन ,तीन महापुरुषों के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम देश की एकता औऱ अखंडता को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।औऱ उन्हें लौह पुरुष की उपाधि कैसे मिली इसके पीछे उनके द्वारा देश की अखंडता व एकता के लिए जो त्याग औऱ संघर्ष किया उनके जीवन संघर्ष के कहानी को विस्तार रूप से…
पीलीभीत: नोडल अधिकारी द्धारा नगर क्षेत्र भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पीलीभीत :अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी द्वारा नगर क्षेत्र पीलीभीत के काशीराम कालोनी व देश नगर का भ्रमण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के तहत साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुये लोगों से नगर में नियमित सैनिटाइजिंग एवं फागिंग कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही साथ देश नगर में नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास भी देखे गये।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास…
पीलीभीत : नोडल अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।
पीलीभीत: अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा जी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय बिलसण्डा में अवशेष विद्युत का कार्य 15 दिन में पूर्ण कराते हुये हैण्डओवर करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा पूरनपुर उपरोक्त संस्था द्वारा निर्माणाधीन महिला अस्पताल में पीली ईंटों का प्रयोग पाये जाने पर महोदय द्वारा सम्बन्धित जेई के साथ…
गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल का निधन, 92 साल की उम्र में संसार को कहे अलविदा
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है. गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी. कुछ वक्त पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी. दो बार बने गुजरात के मुख्यमंत्रीकेशुभाई पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री…
मैनपुरी: प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरनाहल के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की बैठक, दिया ज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरनाहल के पदाधिकारियों की बैठक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हुई जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन वीनेेश कुमार ऑडिटर ने किया।जिला कोषाध्यक्ष हरिओम दुबे ने एनपीएस में शिक्षकों के वेतन से कटौती की जा रही परंतु सरकार द्वारा अंशदान न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया।ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा, ब्लॉक के सभी शिक्षकों के अवशेष एरियर सामूहिक रूप से निकाले जाएं एवं निशुल्क ड्रेस वितरण का अवशेष 25% धनराशि सत्र 2019-20 और 2020-21 को जल्द से जल्द एसएमसी…
पीलीभीत :सर्वश्रेष्ठ कार्य करनें वाली विभिन्न विभागों की महिलाओ को शक्ति योद्वा के रूप में किया गया सम्मानित।
पीलीभीत नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के समापन के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत व अपने उत्तरदायित्वों का सर्वश्रेष्ठ निर्वहन करने वाली 124 महिलाओं को शक्ति योद्वा नाम से प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सप्ताहिक विशेष कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आमजनमास को जागरूक किया गया तथा लोगो को ेअपनी मा, बेटी महिलाओं की सुरक्षा सम्मान स्वावलम्वन हेतु गांव गंाव व प्रत्येक वार्ड में जाकर जागरूक किया…
पीलीभीत: 100 दिनों तक अभियान चलाकर प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल को पेयजल परियोजना से जोड़ने का आवाहन किया गया
पीलीभीत: माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्चुअल रूप से सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक बरखेड़ा श्री किशनलाल राजपूत, माननीय विधायक पूरनपुर शबाबूराम पासवान, जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।जनपद के 206 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण एवं 459 सामुदायिक शौचालय के शिलान्यास एवं 128 पंचायत भवनों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया। माननीय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे आयाम सामुदायिक शौचालय को…
पीलीभीत: महिलाओं की जन सुनवाई हेतु महिला जनसुनवाई हेल्प डेस्क का किया गया शुभारम्भ द्धारा
पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे के कुशल नेतृत्व में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु विशेष अभियान शक्ति मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं की जन सुनवाई हेतु महिला जनसुनवाई हेल्प डेस्क की स्थापना करते हुए शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समस्या के समाधान हेतु शिकायत लेकर आई महिला से फीता काटकर शुभारंभ कराया गया। महिला जनसुनवाई हेल्पडेस्क के द्वारा महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की गई इस…
आज़मगढ़: खेतों में पराली (फसल अवशेष) जलाने वाले किसान सावधान! सरकारी तृनेत्र से छिपाना मुश्किल
आरएसएसी ने एक क्रॉप रेजीड्यू ऑटोमेटेड बर्निग मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल बनाया है, जो उपग्रहीय आंकड़ों (मोडिस सेटेलाइट डेटा) के जरिए तत्काल पता लगा लेगा कि कहां और किस खेत में पराली जलाई गई है। और गूगल मैप इसका पता बताएगा। उत्तर प्रदेश में कृषि अवशेष (पराली) जलाना अब दंडनीय अपराध घोषित हो गया है। पहली बार पकड़े जाने पर 2500 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। दोबारा नाम आने पर प्राथिमिकी दर्ज किये जाने का प्रावधान है। बावजूद चोरी-छिपे किसान खेतों में पराली जलाते…
आगरा: अभिभावकों ने बालिका सुरक्षा की शपथ
आँवलखेड़ा, आगरा । स्थानीय माता भगवती देवी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावकों ने बालिका सुरक्षा तथा बेटे और बेटी में भेद न करने एवं बेटी की भांति ही बेटे को भी अनुशासन में रखते हुए उसकी दैनिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखने की शपथ ली । कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य डॉ यशपाल चौधरी ने “मिशन शक्ति” को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते…
आजमगढ: थाना के सामने 100 मी की दूरी पर खेत मे कटा हुआ मिला गाय का शव
मेहनगर/ आजमगढ के गंभीरपुर थाना के शिवराजपुर ग्रामसभा के सिवान में थाना गंभीरपुर के सामने 100 मि0 की दूरी पर गाय की कटी हुई बिजली के खम्भे से मुडी हुई पैर से धान के खेत में पड़ा मिला। गौ कसी हुई ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया ।मौके पर एडिशनल एस पी आला अधिकारियों को लेकर मय थाने फ़ोर्स मौके की जाँच पड़ताल की। अभी कोई भी नतीज़े पर नहीं पहुँचे।अभी इसकी जांच चल रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगीएडिशनल…
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मायावती आएंगी बिहार, उपेंद्र संग करेंगी चार रैलियां
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रालोसपा और बसपा ने चुनावी रणनीति पर बुधवार को साझा मंथन किया। चुनावी रैलियों को लेकर भी चर्चा हुई। बिहार में भभुआ, बक्सर, बेतिया और मोतिहारी में बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा साझा रैली करेंगे। अभी इन रैलियों की तिथि तय होनी है। वहीं ओवैसी के साथ भी उपेंद्र सीमांचल क्षेत्र में मंच साझा करेंगे। उसकी भी रूपरेखा तय की जा रही है। बुधवार को रालोसपा और बसपा की साझा बैठक में सभी 243 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर चर्चा की…
एक कुर्सी, 6 उम्मीदवार : बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री पद के छह उम्मीदवार, जानें उनकी पूरी कुंडली
बिहार चुनाव में इस बार गठबंधनों की संख्या ही नहीं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इस बार सीएम पद के छह दावेदार हैं। जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के गठबंधन एनडीए ने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। लेकिन, राजद, कांग्रेस और तीन वामदलों के महागठबंधन ने इस बार अपना चेहरा बदल लिया है। पिछले चुनाव में इस गठबंधन का चेहरा भी नीतीश कुमार थे, लेकिन इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव सीएम पद के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा…
बिहार में शुरू हुआ एक्चुअल रैलियों का संग्राम, अब तक डिजिटली कर रहे थे एक-दूसरे पर वार
इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव बहुत खास होगा। देश ही नहीं दुनिया की नजर इस पर होगी। लोग सिर्फ यहां की राजनीति नहीं जानना चाहते बल्कि यह भी देखने में जुटे हैं कि कोरोना काल में चुनाव कैसे होगा। यह ऐसा पहना चुनाव है जो कोरोना काल में हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने भी इसके लिए विशेष तैयारी की है। पार्टियां अभी तक वैसे तो वर्चुअल रैलियां कर रही थी, लेकिन अब एक्चुअल रैली शुरू हो चुकी है। गया में इसकी शुरूआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कर…
