आज सुबह 7:10 बजे खुल जाएंगे बद्रीनाथ के कपाट, पढ़िए रिपोर्ट

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यात्रा के चौथे धाम बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह 7:10 बजे खुल जाएंगे। बद्रीनाथ धाम को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इसके पहले आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर को रवाना हुई।बद्रीनाथ के पट खुलने से पहले आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर को रवाना हुई।डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक यात्रा व्यवस्थित तरीके से चल रही है। श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।केदारनाथ मंदिर में एक…

केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन में ₹45 करोड़ लगाए, भाजपा का आरोप

भाजपा ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर घर और ऑफिस सजाने में 45 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल घर नहीं, शीश महल में रहते हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर AAP ने जवाब दिया कि घर 80 साल पुराना है। 3 कमरों की छत गिर जाने की वजह से मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है भारत, पाकिस्तान में भी यही चर्चा

भारत में पाकिस्तान के हाईकमिश्नर रह चुके अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकता है। बासित ने कहा-20 अप्रैल को जम्मू के पुंछ में भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ था। इसके बाद से पाकिस्तान में यही चर्चा है कि भारत एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।अपने यूट्यूब चैनल पर बासित ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने आशंका जताई है कि पाकिस्तान पर भारत की तरफ से जवाबी हमले का खतरा मंडरा रहा है और…

राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आज लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा, पढ़िए रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। चेन्नई के खिलाफ आज जब राजस्थान इस मैच को खेलने उतरेगा तो उनकी नजर 4 बार की चैंपियन के खिलाफ जीत का चौका लगाने पर होगी। राजस्थान ने IPL के पिछले तीनों मुकाबले में चेन्नई को हराया है। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले सीजन के 17वें मैच में दोनों…

कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील ने नवाजुद्दीन पर दायर की याचिका, विरोध के बाद कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने हटाया विवादित ऐड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक इंटरनेशनल कोल्ड ड्रिंक कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के मुताबिक, नवाज के नए ऐड में बंगाली लोगों का मजाक बनाया गया है। जो समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। शिकायत के अलावा कलकत्ता हाईकोर्ट के एक वकील दिब्यान बनर्जी ने नवाज और एक इंटरनेशनल बेवरेज कंपनी(शॉफ्ट ड्रिंक) के खिलाफ याचिका दायर की है। शिकायत और भारी विरोध के बाद कंपनी ने ऐड को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।याचिका में नवाज और कंपनी पर ऐड के जरिए बंगाली समुदाय…

‘ऑन स्क्रीन मरने की एक्टिंग करना बहुत मुश्किल काम है: रेणुका शहाणे

फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी बनी रेणुका शहाणे के किरदार को कौन भूल सकता है। फिल्म में सीढ़ियों से गिर कर उनकी मौत हो जाती है। एक इंटरव्यू में रेणुका ने कहा था कि जब ये सीन शूट हो रहा था तो सेट पर मौजूद सभी लोग रोने लगे थे। यहां तक कि फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने रेणुका से इस सीन के लिए माफी भी मांगी थी। रेणुका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि सूरज उनसे माफी क्यों मांग रहे हैं…

कौन है जोहरा सहगल, जिन्हें अमिताभ बच्चन ‘100 साल की बच्ची’ कहते थे

जिन्हें अमिताभ बच्चन ‘100 साल की बच्ची’ कहते थे और उन्हीं के जीने के तरीके से इंस्पायर भी रहते थे। नाम है जोहरा सहगल, जिन्होंने हम दिल दे चुके सनम, कभी खुशी कभी गम, वीर-जारा जैसी फिल्मों में दादी का रोल निभाया। आज जोहरा सहगल की 111वीं बर्थ एनिवर्सरी है।यूपी की नवाब फैमिली में जन्मीं जोहरा के पिता रूढ़िवादी विचारधारा के थे। वो चाहते थे कि दसवीं के बाद उनकी शादी हो जाए। जब ये बात जोहरा की प्रिंसिपल को पता चली तो उन्होंने दसवीं की परीक्षा में जोहरा को…

बरेली – बाभिया गाँव की तमन्ना ने 95% और अंजलि ने 82% मार्क्स दसवी में हासिल कर किया गाँव का नाम रोशन ॥

बरेली – लाल फाटक स्थित पंडित राम बहादुर स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 95% और अंजलि पाराशरी ने 82% अंक हासिल कर गाँव का नाम रोशन किया ॥अंजलि ग्राम वाभिया निवासी गौरव पाराशरी की बेटी है और तमन्ना खेती बाड़ी कर रहे किसान इन्द्रपाल सिंह की बेटी है ॥ बाभिया गाँव का इतिहास किसी से छुपा नहीं है आये दिन बंदूक़ बबाल और लड़ाई झगड़े के चर्चित गाँव में कुछ ऐसे होनहार भी है जो गाँव का नाम रोशन कर रहे है इनमेंसे इंजी अतुल पाराशरी ने जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा…

बरेली – प्रख्यात समाजसेवी व शिक्षाविद श्री कृष्ण ब्रह्मलीन।

बरेली – मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के आंवला प्रभारी पंकज गुप्ता के पिताजी श्री कृष्ण का कल देहावसान हो गया, आज उन्हें भूतेश्वर मोक्षधाम आंवला में पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। श्री कृष्ण अनिल मैमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक सदस्य थे। समिति के प्रदेश पदाधिकारियों जगदीश चन्द्र सक्सेना, सुरेश कुमार यादव,डा क़दीर अहमद, अधिवक्ता अभय भटनागर, अधिवक्ता पंकज कुमार सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना,डा सुरेश रस्तोगी, संजय पौल, रिंकेश सौरखिया, प्रदीप कुमार गुप्ता,के के शर्मा, उमाकांत मौर्य, नवीन कुमार ने…

बरेली – डी. आर.एम.इण्टर कॉलेज के छात्र दीपक दिवाकर ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट 2023 परीक्षा में जिले में छठा स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन।

आंवला – डी आर एम इंटर कॉलेज, सिरौली के 12वीं के छात्र दीपक दिवाकर ने वर्ष 2023 की 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम 93.20% अंक अर्जित कर जिले में छठा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन लिस्ट में स्थान बनाया।दीपक दिवाकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं समस्त विद्यालय परिवार को दिया। दीपक ने बताया कि डी. आर. एम. इंटर कॉलेज के अध्यापक बंधुओं ने रणनीति के साथ अध्ययन कराया एवं समय समय पर विशेष कक्षाओं का संचालन किया जिस से उसको बहुत लाभ हुआ।जैसे ही परीक्षा…

फर्रुखाबाद:जिला टॉपर अभय शाक्य आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहता है

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टाप करने वाले गौतम बुद्ध इंटर कालेज मतापुर, फर्रुखाबाद के छात्र अभय शाक्य ने तमाम आर्थिक बंदिशों को दरकिनार करते अपनी मेधा का परचम लहराया है। उसके पिता मुकेश कुमार शाक्य दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। कोरोना में नौकरी छूट गई तो घर को आर्थिक तंगी ने घेर लिया। मजबूर पिता ने अपने बेटा को कान्वेंट स्कूल से उसका नाम कटवा लिया। मुकेश कुमार शाक्य ने अपने गांव के ही इंटर कालेज में…

अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा के पेशकार द्वारा 11 लाख रुपए की घूस मांगे जाने का मामला सामने आया है।

अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अमरपाल सिंह की कोर्ट में राजेंद्र बनाम रामशरण का मुकदमा चल रहा था. मुकदमा के अधिवक्ता का कहना है कि रुपए ना देने की वजह से उन्हें जानबूझकर मुकदमा हरवा दिया गया। अपर आयुक्त अमरपाल सिंह का पेशकार रामगोविंद मुकदमा जिताने के लिए 11 लाख रुपए मांग रहा था। जिसकी वॉइस रिकॉर्डिंग भी है। साथ ही वीडियो भी वायरल हो रहा है। कमिश्नरी कार्यालय के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर के इस बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है। वही अपर आयुक्त अमरपाल…

बांदा- टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने करवाया मुंडन

नगर पंचायत तिंदवारी से मांग रहा था टिकट प्रीतम गुप्ता पार्टी पर लगाया पैसे देकर टिकट देने का आरोप भाजपा पार्टी मे 17 साल से प्रीतम गुप्ता है सक्रिय कार्यकर्ता रिपोर्ट – राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़

मैनपुरी : व्यक्ति की हत्या कर गायब कर दिया शव, दोषी तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास

मैनपुरी में तीन सगे भाइयों ने व्यक्ति की हत्या करके शव को गायब कर दिया। कोर्ट ने दोषी तीनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 30-30 का जुर्माना लगाया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छह साल पहले एक व्यक्ति की हत्या करके शव गायब करने वाले तीन सगे भाइयों को जिला जज अनिल कुमार ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही इन पर 30-30 हजार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का ऐलान होने के बाद तीनों को हिरासत में लेकर जेल…

उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट : मैनपुरी में रिक्शाचालक का बेटा बना जिला टॉपर, तीन वर्ष का था, मां की हो गई थी मौत

उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट: मैनपुरी में मुफलिसी की बेड़ियां काट रिक्शा चालक का बेटा जिला टॉपर बना। तीन वर्ष की आयु में मां का निधन होने के बाद वह पिता के प्यार में ही पला बढ़ा। उनके सपना पूरा करने को वह मन लगाकर पढ़ाई कर रहा है। कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यह करके दिखाया है मैनपुरी जिले के नगला मंगली गांव निवासी रिक्शा चालक एलकार सिंह के पुत्र अमन ने। अमन जब मात्र तीन साल का था तब उसकी मां की मृत्यु हो गई…

मैनपुरी में 10 वीं में बेटी और 12 वीं में बेटे ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटी अव्वल रही है । जीजीआईसी की वैष्णवी चौहान ने मैनपुरी जनपद में टॉप किया है । वही टॉप -10 की सूची में पांच बेटियों ने अपना स्थान बनाया।पहले तीन स्थान पर तो बेटियों ने बेटो को पछाड़ दिया है अस्मिता दूसरे स्थान पर और मनु तीसरे स्थान पर रही है इसके आलावा नौ में स्थान पर रूचि और दस में स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा और शबनम ने स्थान बनाया। इस बार 10 वीं की टॉप – 10…

औरैया:108 सेवा के कॉल सेंटर पर उपस्थित डॉक्टर से सलाह लेकर ई एम टी ने किया महिला गर्भवती का इलाज

औरैया:जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम ब्रजराजपुर में महिला रानी देवी पत्नी राजवीर सिंह को तेज प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिवारजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया तो सूचना पाकर निकट अस्पताल सीएचसी एरवाकटरा की 108 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 4715 तुरंत महिला के गांव के लिए रवाना हुई तथा समय रहते 108 एंबुलेंस गांव पहुंच गई वहां पहुंचकर एंबुलेंस महिला को बैठाकर अस्पताल के लिए जा रही थी तभी महिला को अत्यंत तीव्र पीड़ा होने लगी जिसको देखते हुए एंबुलेंस में कार्यरत हैं एम टी…

फर्रुखाबाद:- दुकानदार की बेटी ने अपनी लगन और परिश्रम से किया जिला टॉप ।

एक माध्यम वर्गीय परिवार की बेटी तान्या शाक्य  जिसने सीमित संसाधनों में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 96% अंको के साथ संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान हासिल कर माता पिता और परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रौशन किया है । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्यामनगर फर्रुखाबाद की छात्रा तान्या शाक्य ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । तान्या का कहना है कि वह प्रतिदिन चार -पांच घण्टे पढ़ती है । वह आगे चलकर आई ए एस बनना चाहती है । तान्या अपनी…

फर्रुखाबाद :- मऊदरवाजा पुलिस ने 3 वारंटियों को भेज जेल।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में  आज थाना मऊदरवाजा पुलिस ने थाना प्रभारी अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि शीशराम व जगतराम पुत्रगण गंगाराम निवासी जिजुइया तथा दिलशाद उर्फ चीना निवासी बहादुर गंज तराई को गिरफ्तार कर लिया गया है इन पर धारा 138 बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है ।

पीलीभीत :- डायल 112 पुलिस पर मारपीट करने व नगदी छीनने का आरोप

पूर्णपुर। विवाद के बाद डायल करती 112 पुलिस ने गाड़ी में बैठे पीड़ित व उसके भाई को जमकर पकड़ा। जो घायल हो गए।पुलिस की कारगुजारी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव महद खास निवासी रोहित कुमार ने उसका अंकल मुरारिलाल से आपसी विवाद में कहासुनी हो गया था। इस दौरान पीड़ित के अंकल मुरारीलाल ने डायल 112 पुलिस को फोन करके क्षेत्र पर बुला लिया। डायल 112 के चार अज्ञात पीड़ित व। मुकेश व अंकल मुरारी को गाड़ी में बिठा कर…