पीलीभीत:बलरामपुर में स्थित शनिधाम मंदिर में हुए साथ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के पश्चात रात्रि में भजन कीर्तन के बाद दूर-दराज से आए सन्त महात्माओं को सोमवार को दक्षिणा देकर विदाई दी गई।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव बलरामपुर के शनिधाम मंदिर के व्यवस्थापक एवं महंत बाबा राघवदास के द्वारा 29 मई से सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू हुआ था। जिसमें दूरदराज के कई जगह के सन्त महात्माओं ने महायज्ञ में भाग लिया था। सन्त महात्माओं ने मंदिर में रात्रि में विश्राम कर रात्रि भर भजन कीर्तन किए। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर सन्त महात्माओं के भजन कीर्तन को सुना और उनसे अध्यात्मिक प्रवचन सुने।मन्दिर के महंत बाबा राघवदास ने दूर-दराज से आए हुए सन्त महात्माओं को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराकर…

बरेली – विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम ने किया वृक्षारोपण।

बरेली/मीरगंज – आज विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने सभी सभासदों के साथ मिलकर केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिंदाबाद के नारे लगाए। उसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नगर पंचायत चेयरमैन इमरान बेगम और सभी सभासदों ने कस्बे में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कर कस्बे को ग्रीन हराभरा रखने की शपथ ली। उसके बाद नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने जानकी देवी…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन पर सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण,अभियान के दौरान फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं-सीएमओ

फर्रुखाबाद ,5 जून 2023 राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन पर सीएचसी बरौन में मोर्बिडिटी मैनेजमेंट व डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) के बारे में सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया l यह प्रशिक्षण प्रत्येक ब्लॉक में अलग अलग तिथियों में दिया जायेगा l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद सीएचओ अपने-अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम,व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी देंगे। इससे यह प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता आम जनमानस को फाइलेरिया रोग…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत की पहली बोर्ड की मीटिंग का हुआ आयोजन 6 प्रस्ताव हुए पास।

बरेली/आंवला – आज दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत की पहली बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से 6 प्रस्ताव पास किए गए पहले प्रस्ताव में नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया दूसरे प्रस्ताव में नगर पंचायत के खातों का संचालन तीसरे प्रस्ताव में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को सफल बनाने पर विचार चौथे प्रस्ताव में नगर की सफाई व्यवस्था पर विचार किया गया पांचवी में नगर के विकास कार्यों पर विचार छटा प्रस्ताव अन्य बिंदु अध्यक्ष महोदय के अनुसार बोर्ड मीटिंग में बाढ़ 5 के सभासद शिसूपाल सिंह ने…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ” क्लीन जेल ग्रीन जेल ” की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

फर्रुखाबाद,आज 5 जून 2023 को डीजी जेल एसएन साबत के दिशा निर्देशन , अपर महानिरीक्षक ( प्रशासन ) चित्रलेखा सिंह , डीआईजी जेल शिवहरि मीणा एवम जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के आव्हान पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ” क्लीन जेल ग्रीन जेल ” की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने जेल गेट के बाहर पार्क में “परिजात” के पौधे का रोपण किया था रुद्राक्ष का एक पौधा जेल चिकित्सक श्री विजय अनुरागी को उपहार स्वरूप भेंट किया ।…

फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल राठौर ने प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को तत्काल बैन कराने की मांग की

फर्रुखाबाद,आज 5 जून 2023 को वार्ड नं. तीन संत रविदास नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभासद एवम क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा इंजी. शशांक शेखर मिश्रा ने अपने साथियों के साथ अपने वार्ड में पौधे लगाए व लोगों से भी कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है वह अपने आने वाली पीढ़ी को खुशहाल जीवन प्रदान करने के लिए पर्यावरण का संरक्षण करें, प्रदूषण ना फैलाएं एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।वही मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने…

बरेली – ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बेहटा चौहान के प्राइमरी विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

बरेली/आंवला – आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बेहटा चौहान में के प्राइमरी विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस इस अवसर पर विद्यालय प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पिंकी श्रीवास्तव सहायक अध्यापक पूनम तोमर सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र यादव ग्राम प्रधान श्रीराम व गांव के कुछ मौजूद लोगों ने पौधे लगाकर प्रधान अध्यापक पिंकी श्रीवास्तव ने बच्चों को विश्व पर्यावरण की शपथ दिलाई और बच्चों को संदेश दिया कि पर्यावरण को बचाकर चलना है हर बच्चा गांव का हर नागरिक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचायें…

बरेली – जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी बरेली का विधायक संजीव अग्रवाल ने किया उद्घाटन।

बरेली – हेल्थकेयर शिक्षा और प्रशिक्षण में अग्रणी उत्कृष्टता जी डी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी बरेली, ने गर्व के साथ असाधारण स्वास्थ्य शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित अपने अत्याधुनिक संस्थान के सफल उद्घाटन की घोषणा की। 04/06/2023 को आयोजित समारोह स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार की खोज में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम में श्री संतोष गंगवार जी (संसद सदस्य) मोहित मिश्रा जी (सीईओ जीडी गोयनका हेल्थ केयर ग्रुप, सम्मानित गणमान्य व्यक्ति, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर और उद्योग के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम शुरू हुआ…

फर्रुखाबाद:लगातार हो रही चोरियों से थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल

शमशाबाद,भाजपा नेता अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष के कारखाने से हजारों रुपए की चोरी करके शातिर चोरों ने बड़ी सफाई से किया हाथ साफ। कमरे के दरवाजे पर सो रही महिला सोती रही और शातिर चोरों ने कमरे का दरवाजा खोल गोदरेज अलमारी से कपड़ों का बैग निकाल कर मक्का के खेत में ली तलाशी। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमापुर जसू निवासी भाजपा नेता महेश चंद राजपूत के लगे कारखाने से शातिर चोरों ने पीछे की दीवार काटकर कारखाने में प्रवेश किया और गोलक से लगभग ₹3000 की…

संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है

मुंबई न्यूज़, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है। राउत ने कहा कि पहले शिवसेना का आलाकमान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में था लेकिन अब शिंदे का आलाकमान दिल्ली में है। एकनाथ शिंदे नाम तो बालासाहेब ठाकरे का लेते हैं। वह शिवसैनिक और शिवसेना की बात करते हैं लेकिन दिल्ली में ‘मुजरा’ करते हैं। संजय राउत ने कहा कि असली शिवसेना दिल्ली में कभी किसी के आगे नहीं झुकी। हमने कभी भी दिल्ली की गुलामी नहीं की। उन्होंने शिंदे…

मैनपुरी:बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। दूसरा भी गिरकर घायल हो गयाहादसा कुरावली थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर हुआ। यहां राजलपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह का पुत्र आकाश यादव (18) सुबह बाइक से कुरावली कस्बा जा रहा था। घिरोर रोड पर एक निजी अस्पताल के…

मैनपुरी:असलहा के बल पर प्लॉट का निर्माण: पास में कुर्सी डालकर बैठे कुछ लोग, क्षेत्र में दहशत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को असलहा के दम पर प्लॉट निर्माण कराने का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लॉट में निर्माण काम चल रहा है। वहीं पास में कुछ लोग असलहा लेकर बैठे हुए हैं। वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। असलहा के साथ मौजूद हैं कुछ लोगमामला दन्नाहार थाना क्षेत्र का है। यहां एक मार्ग पर एक प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां कुछ लोग…

फर्रुखाबाद:- एक बार फिर डां. कन्हैया माहौर को डॉ. एम.एस. कीटविज्ञान अवार्ड ।

जिला फर्रुखाबाद के आर पी महाविद्यालय कमालगंज के शिक्षक डॉ कन्हैया महौर ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है । आपको बता दे आगरा  में आयोजित होने बाली  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में  डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर. पी. पी. जी. महाविद्यालय कमाल गंज के जंतु विज्ञान के ऐसोसिएट‌ प्रोफेसर डॉ कन्हैया माहौर को डॉ. एम.एस. मनी कीटविज्ञान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड कीटविज्ञान के क्षेत्र में डॉ कन्हैया माहौर द्वारा जैवविविधता पर किये गए विभिन्न…

बांदा: विश्व पर्यावरण दिवस पर साईकिल यात्रा का जल शक्ति मंत्री राम केश निषाद व जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

राइफल ग्राउंड से 5 किलो मीटर साइकिल यात्रा शहर से होते हुए नवाब टैंक आक्सीजन पार्क पहुंची, यहां नवाब टैंक और ऑक्सीजन पार्क की सफाई कर नुक्कड़ नाटक, बुंदेली गीतों के द्वारा जनता को जागरूक किया गया, इस मौके पर मौजूद रहे मंत्री,डीएम,सीडीओ,एसडीएम सिटी मजिस्ट्रेट,सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा

भारत दौरे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन:राजनाथ सिंह से मिलेंगे

अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन दो दिन के दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे। वो सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और डिफेंस प्रोजेक्टस पर चर्चा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्टिन इस दौरान अमेरिकी फाइटर जेट्स की टेक्नोलॉजी शेयर करने और 30 MQ-9B ड्रोन की खरीदारी पर बात कर सकते हैं। पिछले साल MQ-9B ड्रोन बनाने वाली कंपनी जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन के CEO डॉ. विवेक लाल ने बताया था कि दोनों सरकारों के बीच इस ड्रोन की खरीदारी पर बातचीत लास्ट फेज में है। इन 30…

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में शामिल होंगे CM योगी:कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज रविवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के सभी 58000 ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम से शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई जाएगी। सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर और ग्राम पंचायतों, नगर निकायों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पर्यावरण अनुकूल व्यवहार खुद करने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेंगे। गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण…

डिप्टी सीएम बोले-भाजपा सरकार में देश का सबसे ज्यादा विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कैंट विधानसभा में पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने महानगर अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ घर से लाए गए टिफिन का खाना साथ बैठकर खाया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बिना किसी मंच व्यवस्था के पारिवारिक माहौल में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को साझा…

फिल्म अवॉर्ड को बनाया वॉशरूम का हैंडल:ये लॉबिंग से मिलते हैं, इनका कोई मतलब नहीं : नसीरुद्दीन शाह

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड में मिलने वाले अवॉर्ड्स पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- मेरे लिए इन अवॉर्ड्स का अब कोई मतलब नहीं है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में मिलने वाली ट्रॉफी को मैं वॉशरूम के हैंडल के तौर पर यूज करता हूं। जब कोई मेरे घर के वॉशरूम में जाएगा तो उसे दरवाजे पर फिल्मफेयर की दो ट्रॉफियां हैंडल के रूप में लटकी मिलेंगीं। नसीरुद्दीन शाह ने मुंबई में एक फार्महाउस बनवाया है। वहां के दरवाजों पर जो हैंडल लगे हुए हैं, वे सभी उन्हें मिलने वाली ट्रॉफियों से बनाए…

नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कहलाने पर चिढ़ते हैं शाहिद कपूर:कहा- खुद के दम पर बनाया नाम

शाहिद कपूर अपनी निजी लाइफ के बारे में बात करना कम ही पसंद करते हैं। हालांकि एक रिसेंट इटरव्यू में उन्होंने कुछ अनकही बातों से पर्दा उठाया है। शाहिद ने बताया कि उनको पालने पोसने में उनकी मां नीलिमा अजीम का इकलौता रोल रहा है। शाहिद ने कहा कि जब कोई उन्हें नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कहता है तो उन्हें काफी बुरा लगता है। शाहिद के मुताबिक, उनकी सफलता में पिता पंकज कपूर का कोई योगदान नहीं है। शाहिद का कहना है कि उन्होंने आज जो भी नाम कमाया है, वो…

आशीष विद्यार्थी एक्स वाइफ के साथ रिश्ता बचाना चाहते थे, बोले- हम सिचुएशन मैनेज नहीं कर पा रहे थे

वेटेरन एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली। उन्होंने गुवाहाटी की रहने वाली फैशन डिजाइनर और बिजनेस वुमेन रुपाली बरुआ से शादी की है। इससे पहले आशीष ने एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से शादी की थी, लेकिन पिछले साल दोनों का तलाक हो गया था। हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने एक्स वाइफ पीलू(राजोशी) विद्यार्थी के साथ अपने रिश्तों पर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक लेने से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश…