लखीमपुर खीरी : कांग्रेस पार्टी में आस्था रखने वाले दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

दिनांक 7 मई को सायं 5:00 बजे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी से अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रह्लाद पटेल एवं निवर्तमान सचिव प्रभारी लखीमपुर मा० संजीव पांडे की मौजूदगी में आधा दर्जन अधिवक्तागणों के साथ में कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था रखने वाले दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शक्ति शरण गौतम एडवोकेट, अभिषेक कुमार गौतम एडवोकेट, बृजेंद्र कुमार राठौर एडवोकेट, विनीत कुमार यादव, बनवारी लाल गौतम,…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज का किया औचक निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

पीलीभीत : दर्जनों स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह।

पूरनपुर : कई स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। उच्च प्राथमिक स्कूल बंद मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही पांच शिक्षक, चार शिक्षामित्र और अनुदेशक गायब मिले। इस पर सभी का वेतन रोकने के लिए लिखा गया है। स्कूलों में छात्र संख्या कम मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।खंड शिक्षाधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह दुर्जनपुर कलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान 7.50 बजे स्कूल बंद मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना मऊदरवाजा का किया औचक निरीक्षण।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना मऊदरवाजा का औचक निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

फर्रुखाबाद:डीएम एवं एसपी की मौजूदगी में गैसिंगपुर गैस बाटलिंग प्लांट में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में गैसिंगपुर गैस बाटलिंग प्लांट मोहम्मदाबाद में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया। मॉक ड्रिल में आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉकड्रिल में गैस प्लांट प्रशासन व जिला प्रशासन, पुलिस,स्वास्थ्य,अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया।

फर्रुखाबाद:कायमगंज एवं अमृतपुर विधानसभा में वक्फ संशोधन कानून के संबंध में नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 दिन बुधवार को कायमगंज एवं अमृतपुर विधानसभा में वक्फ संशोधन कानून के संबंध में नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री जीशान नकवी ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने भी संबोधित किया। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम रायपुर खास में आयोजित नागरिक संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व…

पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट ।

पूरनपुर। विकासखंड पूरनपुर की ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और स्थानीय आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। भेंट के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री को जनपद पीलीभीत की प्रसिद्ध हस्तनिर्मित बांसुरी भी स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विचित्र सिंह सहित अन्य लोग…

पीलीभीत : आपदा से निपटना अब सिर्फ फोर्स नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी-मॉक ड्रिल से बढ़ेगी जागरूकता।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिसबल के साथ शांति, सुरक्षा, और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता और समन्वय को परखने के लिए राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज, पीलीभीत में मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मॉक ड्रिल में चिकिस्तीय विभाग, फायरबिग्रेड, पुलिस बल…

पीलीभीत : प्रमुख ने सैनिकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया

गजरौला-अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पीलीभीत यू पी मासिक बैठक का आयोजन हुआ। वहीं मीटिंग में पश्चिम बंगाल की घटना एवं पहलगांम कश्मीर की घटना के बारे में चर्चा के साथ साथ देश में हो रहीं समाज व देश विरोधी गतिविधियों के साथ साथ लव जिहाद जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि कैप्टन उमेश सिंह जिलाध्यक्ष बरेली उपस्थित रहे।कैप्टन गोधन लाल गंगवार संरक्षक, जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल वर्मा ABPSSP, पीलीभीत ,, जिला सचिव संजय कुमार गंगवार कोषाध्यक्ष सूबेदार जयपाल गंगवार कैलाश गिरी एयरफोर्स दुर्विजय सिंह धनपाल सिंह…

पीलीभीत : भारतीय किसान यूनियन भानू की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत ललौरी खेड़ा में संपन्न हुई

भारतीय किसान यूनियन भानु की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत तहसील अध्यक्ष नन्द किशोर राठौर की अध्यक्षता में ब्लॉक ललौरी खेड़ा में संपन्न हुई पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की हाल में हुई पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने ललौरी खेड़ा मे शोक व्यक्त किया आप मृतक आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें और और उनके परिवार को असहनीय पीड़ा सहन करने की परिवार को शक्ति प्रदान करें सरकार से गुजारिश की है कि उन्हें आर्थिक सहायता उनके परिवार को…

लखीमपुर खीरी : योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में जेल में बंद सपा कार्यकर्ता हुए रिहा

लखीमपुर खीरी – सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फ़ूका था पुतला फूकने के मामले में जेल में बंद तीन सपा कार्यकर्ता रिहा हुए।पुतला फूंकने के मामले में संदीप वर्मा सुधाकर लाल और रमन मन्नार को जेल भेजा गया था एक हफ्ते बाद सपा के इन तीनों कार्यकर्ताओं की रिहाई हो गई है जेल से रिहा हुए सपा कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया तीनों रिहा हुए कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनकर नेताओं व…

लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास

लखीमपुर खीरी – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत जनपद खीरी मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर किसी भी प्रकार के युद्ध,आतंकी हमले,आपदा की स्थिति में जनता की सुरक्षा उपायों की तैयारियों का लिया गया जायजा लखीमपुर खीरी 7 मई- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी मुख्यालय…

जौनपुर :मेडिकल कॉलेज में चल रहा संविदा स्टाफ नर्सों के धरना-प्रदर्शन पर बोली डॉ रागिनी सोनकर, कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जनपद में स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत सैकड़ों स्टाफ नर्सों के द्वारा कई दिनों से लगातार कॉलेज प्रशासन के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन में समर्थन करने पहुंची मछली शहर समाजवादी पार्टी की विधायक डॉक्टर रागनी सोनकर ने कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठीं इन सभी स्टाफ नर्सों के समर्थन में उतर गयी।इस दौरान विधायक ने कहा कि जितने भी स्टाफ को मूल पद से हटा कर चतुर्थ श्रेणी (स्वीपर) कर्मचारियों के पद पर तैनात कर दिया गया है और उनके वेतन में भी भारी…

जौनपुर :फाइलेरिया उन्मूलन, असेसमेंट सर्वे (TAS) की गतिविधि का संचालन 12 से 25 मई

जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 मई 2025 से 24 मई 2025 तक ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS) की गतिविधि संचालित की जाएगी। TAS कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व में जनपद में चलाए गए सर्वजन दवा सेवन अभियान (MDA) का मूल्यांकन एवं प्रभाव का आकलन करना एवं यह निश्चित करना कि भविष्य में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा अथवा नहीं है। TAS गतिविधि के अंतर्गत राज्य स्तर से चयनित ग्रामों में 6 एवं 7 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की जांच किया जाना है। फाइलेरिया संक्रमण…

फर्रूखाबाद:जनपद में 07 मई 2025 को रात्रि 09 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) गृह मंत्रालय, भारत सरकार के 05 मई 2025 के पत्र के अनुपालन में, युद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने हेतु फर्रूखाबाद जिले में 07 मई 2025 को रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह एक नियमित मॉकड्रिल है, इसमें भयभीत होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की आवश्यक समानों का सग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है।  उपरोक्त के…

जौनपुर :डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी हाई हॉस्पिटल नई दिल्ली एवं बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण

जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी हाई हॉस्पिटल नई दिल्ली एवं बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़ियार द्वारा 97 बच्चों का चश्मा वितरित किया गया। इन बच्चों का परीक्षण 21, 22, 23, 24 अप्रैल 2025 को बी0आर0सी0 केंद्र पर परीक्षण किया गया था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुके एवं…

जौनपुर :पुलिस लाइन प्रांगण जौनपुर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन प्रांगण जौनपुर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कर आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियाँ एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिको को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई एवं फायर सर्विस…

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन माक ड्रिल आज हवाई हमले से निपटने का अभ्यास किया गया

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन माक ड्रिल आज हवाई हमले से निपटने का अभ्यास किया गया पुलिस दमकल और एंबुलेंस की टीम रही मौजूद फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एसपी आरती सिंह व एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण कराया गया दमकल विभाग की टीम ने मुख्य अग्नि समन अधिकारी के नेतृत्व में आग से बचाव का अभ्यास किया और इसी दौरान धुएं से बेहोश व्यक्ति को एंबुलेंस आने तक सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण भी किया गया एक व्यक्ति को मरीज बनकर…

लखीमपुर खीरी : सदर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा

लखीमपुर खीरी – थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 368/2025 धारा 305ए/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का मात्र 48 घण्टे में सफल अनावरण करते हुये कुल 9,11,570 रुपए प्रकाश में आये अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा के मकान से किया गया बरामद। दिनाँक 03/04.05.2025 की रात्रि में वादी श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र स्व० राजेश कुमार मिश्रा नि० मो० अर्जुनपुरवा थाना कोतवाली सदर जिला खीरी की मेडिकल ऐजेन्सी सेठघाट रोड प्रकाश नगर पर उन्ही की दुकान पर काम करने वाले शिवम वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा नि० मो०…

आजमगढ़ : साइबर फ्राड के शिकार युवक का लौटाया रुपया

आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज में साइबर फ्राड के 47,000 रूपया वापस कराया गया घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 22.02.25 को आवेदक राधेश्याम सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह ग्राम ककरही थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा काल कर लिंक भेजकर आवेदक के क्रेडिट कार्ड से 48293 रूपये एमेजन पे के माध्यम से ट्रानस्फर करा लिया गया था । जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना कप्तानगंज पर साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज करायी थाने के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर हेल्पलाइन…