लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में ओपन जिम का हुआ शुभारंभ

लखीमपुर जिला कारागार मैं कैदियों के लिए शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए ओपन जिम की सुविधा शुरू की गई है जिसका उद्घाटन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला कारागार में फीता काटकर ओपन जिम का शुभारंभ किया इस दौरान जेलर और जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे।जेल की दीवारों के भीतर अब खुली नई उम्मीद! डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने ओपन जिम के बारे में बताते हुए कहा जेल में जिम के लिए सुबह का समय तय किया गया है इसका…

पीलीभीत :बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर मासिक गोष्ठी एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।

पूरनपुर। संस्कारों की श्रृंखला में 01 दीक्षा संस्कार, 02 विद्यारम्भ संस्कार, 01 पुंसवन संस्कार तथा 01 विवाह संस्कार संपन्न हुआ। गोष्ठी में गौशाला के व्यवस्थापक अनंतराम पालिया ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रजनी, राजू खण्डेलवाल , ने नवनिर्मित भोजनालय में 19 सीलिंग फैन तथा 02 कूलर लगवाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही साथ माता भगवती देवी गौशाला के मंदिर प्रांगण में सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा की स्थापना हेतु लालता प्रसाद शास्त्री ने प्रस्ताव रखा। गोष्ठी में उपस्थिति सभी परिजनों ने उपरोक्त प्रस्ताव पर सहमति…

लखीमपुर खीरी : मदर्स डे पर महिला कांस्टेबल ने अपने बच्चे संग ड्यूटी निभाकर पेश की एक नई मिसाल

लखीमपुर खीरी – मातृ दिवस पर महिला कांस्टेबल ने बच्ची संग निभाई ड्यूटी मदर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले ग्रीस देश में हुई थी और अब यह दुनिया के हर हिस्से में मनाया जाता है हर मां अपने बच्चों के लिए जीवन भर समर्पित रहती है मां के त्याग की गहराई को मापना किसी के लिए भी संभव नहीं है और ना ही हम अपनी मां के अमूल्य उपकारों और प्यार का ऋण चुका सकते हैं।मातृ दिवस के अवसर पर जब हर कोई मां की ममता को शब्दों में…

पीलीभीत : गर्मी के इस तपते मौसम में भी आरिफ का सेवा भाव थमता नहीं लगातार सेवा जारी

जब समाज में भेदभाव, स्वार्थ और संकीर्णता अपने पैर पसार रही है, ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ अपनी निस्वार्थ सेवा और मानवता के कार्यों से एक नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं। मोहम्मद आरिफ न केवल असहायों, लाचारों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इंसानियत और आपसी भाईचारे की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है।आरिफ का यह सेवाकार्य किसी प्रचार या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनके सच्चे समर्पण का प्रतीक है। वे हिंदू-मुस्लिम का कोई भेदभाव किए…

पीलीभीत : जेकेएसएस पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद किया!

कलीनगर । विकास खण्ड पूरनपुर के ग्राम जमुनियां खास के मठ मंदिर पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ जेकेएसएस के बैनर तले संघठन के पदाधिकारीयों ने सोमवार सुबह ग्यारह बजें बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध जी की मूर्ती पर फूल माल्यार्पण कर उनके चरणों मे पुष्प अर्पित कर बुद्ध जी उनको याद किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध कोई याद करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति,…

पीलीभीत : डॉ. नीता सुशील अग्रवाल के कविता संग्रह ‘भावों का अनंत सागर’ का नगरपालिका चेयरमैन ने किया विमोचन

पूरनपुर। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका परिषद पूरनपुर में डॉ. नीता सुशील अग्रवाल  की दूसरी पुस्तक ‘भावों का अनन्त सागर’ (कविता-संग्रह) का विमोचन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  शैलेन्द्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पंडित राम अवतार शर्मा, अंशुमाली दीक्षित,  सतीश मिश्र ‘अचूक’, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र भदौरिया एवं प्रभा गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व प्रकाशित उनके प्रथम खण्ड-काव्य ‘चूड़ामणि’ को पाठकों का विशेष स्नेह प्राप्त हुआ है। सर्वप्रथम माँ शारदे के पूजन के पश्चात…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौ टांडा का औचक निरीक्षण किया।

कलीनगर/जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील कलीनगर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ के संबंध में जानकारी ली व स्टाफ रजिस्टर को चेक किया गया। इसके साथ ही साधारण प्रसव की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली ।उन्होंने कहा कि डॉक्टर समय पर उपस्थित रहते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आम जनमानस को असुविधा न हो। अस्पताल में दवाइयां…

पीलीभीत में बुद्ध पूर्णिमा जयंती धूमधाम से मनाई गई

पीलीभीत विधान सभा 127 के ग्राम चंदोई मौर्य बैंकट हाल में सतेंद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के द्वारा सैकड़ों की संख्या के साथ बुद्ध पूर्णिमा जयंती मनाई साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मई बैशाख महा में बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं से जुड़ा है इसी दिन इनका जन्म हुआ था इसी दिन गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और इसी दिन उनका कुशीनगर में परिनिर्माण हुआ का इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भारत ही नहीं विश्व के कई देशों…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने कलीनगर में कान्हा गौ संरक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत कान्हा गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 220 में निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। जिलाधिकारी ने गौवंशों की नियमित देखरेख हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने गौवंशों के ईयर टैगिंग व कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा नियमित गोवंशों की…

लखीमपुर खीरी : थाना समाधान दिवस पर चंदन चौकी पर डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं दिए निस्तारण के निर्देश

लखीमपुर खीरी- 10 मई जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने सुदूरवर्ती थाना कोतवाली चंदन चौकी में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे जहां दोनो अफसरों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें जिनका निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए इसमें किसी भी स्तर पर…

फर्रुखाबाद : ट्रेनों के ठहराव की व्यापारियों ने उठाई मांग

कायमगंज। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मास्टर को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन की मांग है कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कायमगंज स्टेशन पर किया जाए जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि कोलकाता से आगरा कैंट जाने वाली गाड़ी संख्या 13167/13168, अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 19409 और कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19615/19616…

प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 10.05.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज श्री संजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 221006 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, प्रयागराज के द्वारा 04 वाद निस्तारित किए गए। फ़ौजदारी के कुल 2919 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 58 वादों निस्तारण आपसी सुलह समझौते…

प्रयागराज पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील

प्रयागराज पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील, की जाती है कि किसी भी डिफेंस इंस्टॉलेशन, भारतीय सेना व भारतीय वायु सेना के मूवमेंट के संबंध में वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी न करें। यदि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

लखीमपुर खीरी : मृतक विशाल गुप्ता के हत्यारो को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का 48 घंटे में सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तगणो को आलाकत्ल तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। मृतक विशाल गुप्ता द्वारा अभियुक्त आर्यन की मौसी की नन्द राधा से प्रेम विवाह किया गया था तथा कुछ दिनों पूर्व अभियुक्त आर्यन भारती के पोलट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी जिस पर मृतक विशाल गुप्ता छीटा कसी करता रहता था। इन्ही सब रंजिशो से अभियुक्त आर्यन भारती द्वारा योजना बनाकर एक राय होकर अपने साथियों हरिओंम गुप्ता उर्फ…

जौनपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 44306 मामले हुए निस्तारित ?

  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा-1 की अध्यक्षता एवं निर्देशन एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रणजीत कुमार व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में दिनांक 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं…

जौनपुर :आइए, हम सब मिलकर एक ध्वज, एक स्वर में वीर सेना को सम्मान दें।

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र, एक संकल्प के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 11 मई, 2025 को पूर्वान्ह 8:00 बजे जनपद मुख्यालय पर तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर सशस्त्र बलों के समर्थन में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सशस्त्र बलों के सम्मान एवं निष्ठा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए तिरंगा यात्रा के आयोजन का…

पीलीभीत : गौवंशों हेतु समस्त जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिक गौशालाओं में करें भूसा दान।

द दस्तक 24 न्यूज: मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग, उ0प्र0 धर्मपाल सिंह जी की अध्यक्षता में स्थाई/अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों की जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि जैव विविधता से पूरिपूर्ण हमारा प्रदेश पूरे देश का सर्वाधिक पशुधन वाला राज्य है। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने जनपद में स्थाई/अस्थाई गौशालाओं की जानकारी ली। बैठक में मंत्री जी ने गौवंशों हेतु भूसा संग्रहण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य पशु…

पीलीभीत : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकथाना घुंघचाई व पूरनपुर पर किया गया थाना समाधान दिवस में सुनी समस्याएं।

पूरनपुर / जिलाधिकारी संजय सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना घुंघचाई व थाना पूरनपुर पर थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना । शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा राजस्व संबंधी शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, नायाब तहसीलदार पूरनपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना घुंघचाई व पूरनपुर, समस्त क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

पीलीभीत : ग्राम पंचायत रमनगरा में सरकार की योजनाओं की जानकारी चौपाल में पहुंचे कई अधिकारीगण

द दस्तक 24 न्यूज , पूरनपुर । शुक्रवार को विकास खण्ड पूरनपुर के ग्राम पंचायत रमनगरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में ब्लाक कॉर्डिनेटर द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामवासियों का स्वागत किया गया। उसके बाद महिला कल्याण विभाग के वन स्टाप सेंटर में मिलने बाली सुविधाओं के बारे मे मृदुला शर्मा द्वारा बताया गया और अभिषेक शुक्ला द्वारा विभाग में चल रही समस्त योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन के बारे में जानकारी दी गईं। चाइल्ड…

पीलीभीत : कौशल विकास उद्यमिता प्रशिक्षण योजनान्तर्गत दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

शासन के पत्र वित्तीय वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद कौशल विकास उद्यमिता प्रशिक्षण योजनान्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जनपद के कुशल कारीगरों हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जनपद को 300 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें चिन्हित टेंड-बांसुरी उत्पाद हेतु 100 एवं टेªड वुड उत्पाद हेतु 200 का लक्ष्य निर्धारित है। सभी आवेदकों/आवेदिकाओं का चयन जनपद स्तरीय गठित समिति के माध्यम से विभागीय पोर्टल के माध्यम से विभागीय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी नियमानुसार साक्षात्कार समिति द्वारा किया जायेगा।…