पीलीभीत के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीएम ने बंदियों से बात भी की। शिकायत मिली कि जेल का टेलीफोन खराब है। इस कारण परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। डीएम ने टेलीफोन तुरंत ठीक कराने को कहा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने कारागार में स्थित भोजनालय, अस्पताल, बैरक, किशोर बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला/ पुरुष बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत…
Category: राज्य
पीलीभीत के जंगल में नहीं हो रहे दीदार, खेत और सड़क पर बाघ, ग्रामीणों के लिए मुश्किल हालात
हाल ही में वन विभाग के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए सूबे के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को बाघ के दीदार जंगल क्षेत्र में नहीं हुए। मगर , ग्रामीणों और तराई वासियों को आए दिन खेतों और सड़क पर बाघ के दीदार हो रहे है। एक दिन पहले ही बमुश्किल ट्रैंक्यूलाइज की गई बाघिन को वन विभाग की टीम ने वापस जंगल में छोड़ दिया था। इसके बाद भी अभी पूरी तरह से जंगल से सटे इलाकों में ग्रामीणों को राहत नहीं मिल सकी है। अब पिपरिया…
मैनपुरी में नहीं साबित हो सका आरोप, SP सहित छह आरोपी दोषमुक्त, गिरफ्तारी के दौरान हुई थी मौत!
मैनपुरी में 1999 में करहल के बच्चन लाल ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बालमुकंद प्रभाकर मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के लिए उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं जिस पर डीएम ने कार्रवाई के लिए तत्कालीन एसडीएम हरिप्रताप शाही के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। 24 साल पुराने डाक्टर बालमुकंद प्रभाकर हत्याकांड के मामले में एसपी मानवाधिकार आयोग लखनऊ सहित छह आराेपितों को विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट के न्यायाधीश चम्पत सिंह ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त…
मैनपुरी में डाकघर में लाखों का गबन, क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता नाम हटाकर अपना दर्ज किया, उड़ा दिए 18 लाख
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रधान डाकघर में रोजाना धोखाधड़ी के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा गांव निवासी एक उपभोक्ता दंपती का तो डाक विभाग के कर्मी ने खाता से नाम ही गायब कर दिया। उसकी जगह अपना नाम दर्ज कर लिया। खाते में जमा करीब 17.85 लाख रुपये की धनराशि भी गायब कर दी गई। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद पीड़ित रामसरन राजपूत ने एसपी से शिकायत की है। रामसरन राजपूत ने बताया कि उनका व पत्नी वीरा राजपूत के नाम प्रधान…
पीलीभीत में जमुनिया में पकड़ी गई बाघिन को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ा, गेस्ट हाउस में रातभर दहाड़ती रही
पीलीभीत में जमुनिया गांव से पकड़ी गई बाघिन को 24 घंटे बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में छोड़ दिया गया। बुधवार को माला गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अफसरों और चिकित्सकों की निगरानी में बाघिन को रेस्क्यू वाहन से ले जाकर जंगल में छोड़ा गया। बाघिन के पूरी तरह स्वस्थ होने का दावा किया जा रहा है। वहीं पूरी रात माला गेस्ट हाउस में बाघिन की दहाड़ गूंजती रही। वन अफसर बाघिन की उम्र साढ़े तीन साल बता रहे हैं। माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह से…
पीलीभीत में मंडी समिति परिसर में सुखाने के लिए फैलाया धान, किसान परेशान
पूरनपुर की मंडी समिति परिसर में व्यापारियों, आढ़तियों ने धान सुखाने के लिए फैला रखा है। ऐसे में खरीद केंद्र पहुंचने वाले किसानों को धान उतारने और सुखाने में असुविधा हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने और खरीद केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था न होने से किसानों का धान घंटों साफ न होने से बिक्री में भी अड़चन आ रही है। किसानों ने मंडी समिति सचिव से शिकायत की है। मंडी में धान साफ करने को डस्टर की सुविधा दी गई है। इसमें किसान स्वयं भी धान साफ कर…
पीलीभीत में डीएम को पता नहीं, उनके आदेश पर हो गई वसूली
पीलीभीत के गांवों में रहने वाले लोगों के घरों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए पूरनपुर ब्लॉक कार्यालय से सभी प्रधानों को आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देकर रोजगार सेवक, आशा आदि का सहयोग लेने की बात कही गई। मामला जब डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने पूरनपुर बीडीओ को तलब किया है। फिलहाल आदेश निरस्त कर दिया गया है। पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों को खंड विकास अधिकारी कार्यालय से सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से…
पीलीभीत में दो दिन के बाद बुधवार को खिली धूप
पीलीभीत: सोमवार को हुई बारिश एवं मंगलवार को भी दिनभर बादलों के छाए रहने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली तो तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को बारिश व ओले पड़ने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों ने एसी व पंखे चलाना बंद कर दिए थे। मंगलवार को भी बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।बुधवार की सुबह तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ किंतु जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान में बढ़ोतरी वृद्धि होने से फिर…
मैनपुरी में वृद्धा को टक्कर मारकर भागा बाइक सवार
मैनपुरी: थाना बरनाहल क्षेत्र में दिहुली जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वहां से भाग गया। सिरसागंज निवासी विद्या देवी सुबह टेंपो से बरनाहल दिहुली मार्ग पर उतरीं थीं। वह सड़क पार कर रहीं थीं। तभी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग एकत्र हुए तब तक बाइक सवार वहां से भाग चुका था। लोगों ने वृद्धा को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी किशोरी, पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, हो गई मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घरवालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के उद्दैतपुर अभई गांव की है। गांव निवासी राम खिलाड़ी वर्तमान में देवी रोड माता शीतला देवी मंदिर के पास परिवार के साथ मकान…
मैनपुरी में दबंगों ने बीच सड़क भाई-बहन को गिराकर पीटा, दहशत में बच्चे व परिजन, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने युवक के बेटे-बेटी को बीच सड़क पीटा। इससे दोनों बच्चे दहशत में हैं। वह घर में कैद होकर रह गए हैं। पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर रोड का है। गांव निवासी ममता शुक्ला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनका बेटा शौर्य (11) और बेटी उन्नति शुक्ला (13) सोमवार…
मैनपुरी में तीन बच्चों के बाप को हुआ प्यार, गांव आकर कर ली दूसरी शादी, हकीकत सामने आई तो परिवार में आया भूचाल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को महिला थाने पहुंची। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। कुछ दिन पहले गांव आए पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने के बाद जब वह गांव स्थित घर पर आई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। गांव निवासी मालती देवी ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी रामनगर…
मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत, 27 किए गए भर्ती
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बुखार के साथ सांस और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। यहां जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 27 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती किया गया है। डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेवर थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी 81 वर्षीय बलवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार की रात उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती…
पीलीभीत में आंधी से पेड़ उखड़कर स्कूल बस पर गिरा, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे बच्चे और शिक्षक
पीलीभीत में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एकाएक आए बादल से दिन में अंधेरा छा गया। झमाझम बारिश के साथ ही कई जगह ओले भी पड़े। बारिश के दौरान संपूर्णानगर के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने हजारा थाना क्षेत्र में आ रही थी। बस गांव शांतीनगर के समीप पहुंची ही थी कि एक पेड़ आंधी से उखड़कर बस पर आ गिरा। बस पर पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसओ हजारा परमेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना देकर संपूर्णानगर रेंज के वन…
पीलीभीत में छेड़खानी के विरोध पर युवती को पीटा
पूरनपुर में युवती मां के साथ खेत पर जा रही युवती से रास्ते में बाइक सवारों ने छेड़खानी कर गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। विरोध पर गाली गलौज कर पिटाई कर दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती की ओर से गांव बांसबोझी निवासी सुरजीत और धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना छह अक्तूबर को शाम की है।
पराली जलाने में चौथे नंबर पर शाहजहांपुर, तीसरे पर पीलीभीत
शाहजहांपुर में अब तक जिले में पराली जलाने की 20 घटनाएं हो चुकी हैं। इनके साथ ही जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ 62 मामलों के साथ पहले नंबर पर तो 45 मामलों के साथ मथुरा दूसरे नंबर पर है। पीलीभीत में पराली जलाने के 36 मामले प्रकाश में आए जिसके बाद यह जिला तीसरे स्थान पर है। हालांकि, पिछले वर्ष जनपद पराली जलाने के मामले में 300 से अधिक घटनाओं के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर था। इसकी वजह से जिला प्रशासन की काफी किरकिरी हुई…
पीलीभीत में दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी विद्युत व्यवस्था
पीलीभीत के शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार को पूरे जिले में तेज आंधी-बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। मंगलवार को शहर में 10 घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। मंगलवार को शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में सुबह चार बजे बिजली दोबारा खराब हो गई। सुबह बिजली न होने से मोटर नहीं चल सके। ऐसे में घरों में पानी की समस्या गहरा गई। वहीं मोहल्ला पंजाबियान में कुएं वाले घर के पास खंभे में अर्थिंग आने…
विकास कार्यों में पीलीभीत को प्रदेश में मिला 16वां स्थान
पीलीभीत के जनपद में विकास कार्य कराने के मामले में पीलीभीत प्रदेश में 16वें नंबर है। शासनस्तर से मंगलवार की शाम माह सितंबर की रैकिंग जारी की गई। जिले में सड़क निर्माण हो चाहे भवन हर मामले में जिले की स्थिति काफी अच्छी है। इसमें विकास कार्यों में 16वीं रैंक, डवलपमेंट एंड राजस्व में 06वीं, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था में 34वीं और राजस्व में 11वीं रैंक जिले को मिली है। डीएम प्रवीण लक्षकार ने जिले की रैकिंग में और सुधार लाने के लिए सभी अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए थे।…
पीलीभीत के माधोटांडा में आबादी के निकट पहुंची बाघिन, गांव में फैली दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार को आबादी के निकट गन्ने के खेत में बाघिन पहुंच गई। खेत में बाघिन की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाघिन को पकड़ लिया। बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए चार डॉट मारनी पड़ी। बाघिन को पिंजरे में बंदकर रेस्क्यू वाहन से माला गेस्ट हाउस ले जाया गया। माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह पूर्व से मथना जपती, रानीगंज, बासखेड़ा के अलावा जमुनिया क्षेत्र में…
मैनपुरी में बकाए पर 280 घरों की बिजली काटी
मैनपुरी में अधिशासी अभियंता तृतीय दीपक मिश्रा ने सोमवार को घिरोर, करहल, कुरावली एवं बरनाहल में बकाये पर विच्छेदन अभियान चलाया। बकाया बिल जमा नहीं होने पर 280 घरों की बिजली कटवाई। बकायेदारों ने मौके पर 13 लाख रुपये का राजस्व जमा किय अधिशासी अभियंता ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर समस्याओं की जानकारी करके उनका निराकरण भी कराया। जेई से कहा कि अगले सप्ताह इन कनेक्शनों वह स्वयं जांच करेंगे। अगर कोई कनेक्शन बिना बकाया जमा किए चलता पाया गया तो तत्काल लाइनमैन की सेवा समाप्त की…
