फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2020 में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियुक्त विक्की उर्फ बूटी कटियार पुत्र विनोद कटियार निवासी सातनपट्टी कोतवाली फर्रुखाबाद को अदालत ने दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹1 लाख रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ में मु.अ.सं. 62/2020,…
Category: राज्य
फर्रूखाबाद:पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0-221/2024, वाद सं0-4605/2024, धारा 137(2), 70(2), 351(2) बी.एन.एस. व 5/6 पाक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ विजेन्द्र पुत्र मुरारीलाल कठेरिया, निवासी देवतरा, थाना जसरथपुर, जनपद एटा के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट…
फर्रुखाबाद:पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीन मुकदमों में अभियुक्त दलवीर को सजा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से प्रभावी पैरवी का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में फतेहगढ़ जनपद की पुलिस टीम, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकारों की सतत मेहनत से तीन मामलों में एक ही अभियुक्त को दोषसिद्ध कराते हुए न्यायालय से सजा दिलाई गई है। अभियुक्त दलवीर पुत्र स्व. रामचरन शाक्य, निवासी कादरदादपुर थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़, के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं में तीन अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत थे, जिनमें विवेचना…
फर्रुखाबाद के योगेन्द्र सिंह गंगवार को “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025” में मिला सम्मान
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में 04 से 06 जुलाई 2025 तक आयोजित “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025” का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग श्री दिनेश प्रताप सिंह, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप साही, कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री बी.एल. मीणा तथा…
फर्रुखाबाद में स्कूली वाहनों पर सख्ती: 6 वाहन सीज, 10 का चालान, ₹2.49 लाख जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों की जांच के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में यह अभियान कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में संचालित हुआ, जिसमें बड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान बिना परमिट और मानकों के विरुद्ध संचालन करते पाए गए 6 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 10 अन्य वाहनों का चालान किया गया, जिससे कुल ₹2.49 लाख का जुर्माना वसूला गया। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में स्थित…
वृक्षारोपण को लेकर फर्रुखाबाद प्रशासन गंभीर, 9 जुलाई को होगा वृहद कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 09 जुलाई 2025 को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। विभागों को समय से तैयारी के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समय से पौधों का उठान सुनिश्चित करें और यदि किसी विभाग को किसी प्रकार की समस्या हो…
प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कावंड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
श्रावण मास दिनांक 11.07.2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 09.08.2025 को समाप्त होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से शिवभक्त/काँवड़िया पैदल चलकर प्रयागराज स्थित संगम एवं अन्य घाटों से पवित्र गंगा जल भरकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने हेतु जाते है। कावंड़ यात्रा एवं शिवालयों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये जाने एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बंधित विभागों एवं काँवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की…
कासगंज में कॉंग्रेस कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
वर्तमान केंद्र सरकार धार्मिक उन्माद जातीयता को लेकर देश की जनता को बाटने का कार्य कर रही आज देश का युवा छा त्र नौजवान बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त है पूर्व एमएलसी विवेक बंसल जी ने जिला एवं शहर कॉंग्रेस कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उक्त उधगार व्यक्त किये उन ने कहा की आज किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दस वर्ष पूर्व काला धन लाने का झांषा देकर देश की जनता को धोका दिया किसनो की आय दोगुनी…
जौनपुर :प्रशान्त उपाध्याय को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष
स्थानीय दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा करने वाले प्रशान्त उपाध्याय को नयी जिम्मेदारी मिल गयी। यह जिम्मेदारी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा युवा जिलाध्यक्ष के रूप में दी गयी जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनाथ पाठक एडवोकेट ने स्वयं किया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि बार एसोसिएशन जौनपुर के कर्मठ एवं जुझारू अधिवक्ता श्री उपाध्याय को संगठन के प्रति निष्ठा एवं लगन को ध्यान में रखते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष शरदेन्दु चतुर्वेदी के प्रस्ताव एवं प्रान्तीय महामंत्री महेन्द्र…
फर्रुखाबाद: किसान का बेटा बना डॉक्टर, रूस से एमबीबीएस-एमडी कर गांव लौटे अनुज शाक्य, गांव में खुशी की लहर
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 04 जुलाई 2025 मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंहपुर निवासी कृषक अतर सिंह शाक्य के बेटे अनुज शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से एमबीबीएस व एमडी की डिग्री हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद अतर सिंह ने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, जिसे अनुज ने साकार कर दिखाया। अनुज शाक्य ने 10 सितंबर 2019 को रूस स्थित एशियन मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। कठिन परिश्रम और समर्पण…
फर्रुखाबाद:कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण, श्रंगीरामपुर घाट पर डीएम व एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से श्रंगीरामपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सुविधाएं और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाट पर बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पीने के पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को यात्रा मार्ग की सड़कों पर…
फर्रूखाबाद:प्रशासनिक सतर्कता से जुमा की नमाज सकुशल संपन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जनपद में आज जुमा की नमाज के अवसर पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय स्वयं शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने विभिन्न मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता और…
त्रिनिदाद में ‘सोहरी’ पत्ते पर भोजन: पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिनिदाद एवं टोबैगो दौरे के दौरान एक विशेष सांस्कृतिक क्षण देखने को मिला, जब मेज़बान प्रधानमंत्री कमला पसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रि भोज में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। इस भोज में मेहमानों को ‘सोहरी’ पत्ते पर भोजन परोसा गया, जो वहां की भारतीय मूल की जनता के लिए विशेष सांस्कृतिक महत्व रखता है। क्या है सोहरी पत्ता? सोहरी एक पारंपरिक पत्ता है, जिसका उपयोग त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कई हिंदू और भारतीय मूल के परिवारों…
लखनऊ:साझा रणनीति, साझा संकल्प: डीजीपी और सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी की अहम मुलाकात
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी, सेंट्रल कमांड से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में आर्मी और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा सहयोग और आपसी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में रीयल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग, संयुक्त रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल्स, और आपदा प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि मौजूदा समय की चुनौतियों का सामना…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय संयुक्त पार्टी को निर्वाचन आयोग की नोटिस, राजनीतिक दल के पंजीकरण पर संकट
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य के पंजीकृत अप्रत्याशित राजनीतिक दलों पर सख्ती बरतते हुए राष्ट्रीय संयुक्त पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस स्थिति में भेजा गया है जब पार्टी ने वर्ष 2019 से 2024 (छह वर्षों) की अवधि में कोई भी चुनाव नहीं लड़ा। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 56/2025/पीपीएसपीएस-III, दिनांक 20 जून 2025 के तहत यह निर्देश जारी किया गया था कि छह वर्षों तक चुनाव न लड़ने वाले दलों को नोटिस जारी कर उनका…
बरेली – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में वन महोत्सव पर किया वृक्षारोपण
बरेली जनपद की तहसील आंवला के नगर पंचायत बशारतगंज के स्थित ब्लाक मझगंवा में वन महोत्सव पर एक वृक्ष मां के नाम वृक्ष सागौन शीशम प्रभारी चिकित्साधिकारी सुशील कुमार गुप्ता ने ब्लाक मझगंवा में वन महोत्सव के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में अमरूद का वृक्ष लगाया। उनके साथ में रहे नगर पंचायत बशारतगंज चैयरमैन मौहम्मद ताज उर्फ लाल मियां ने भी वृक्षारोपण किया जिसमें मौजूद रहीं। वन प्रभागीय अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने भी वृक्षारोपण किया गया।है। साथ ही बताया गया। कि एक पेड़ मां के नाम से…
भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो मैत्री को नया आयाम: पोर्ट ऑफ स्पेन के सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिस्सेसर की गरिमामयी उपस्थिति
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 आज पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम एक ऐतिहासिक अवसर बन गया, जब त्रिनिदाद और टोबैगो की पूर्व प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ नेता कमला प्रसाद-बिस्सेसर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विशेष आयोजन में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया, जो भारत-त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बिस्सेसर ने अपने संबोधन में भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने…
ग्रीष्मकालीन राहत: मुंबई सेंट्रल से फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के लिए स्पेशल ट्रेन, 1 जुलाई से बुकिंग शुरू
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा गर्मी की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से कासगंज, फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर अनवरगंज तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09185 – मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज यह ट्रेन 6 जुलाई 2025 से 28 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन 13:22 बजे वापी, 14:28 बजे सूरत, 16:33 बजे वडोदरा, अगली सुबह…
फर्रुखाबाद:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,19 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 जनपद में पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाते हुए 19 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा स्थानांतरण बोर्ड की अनुमति से जारी किया गया है, जिसका संदर्भ आदेश संख्या 48(स्थानांतरण)/2025 दिनांक 02 जुलाई 2025 है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उन्हें उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से रिजर्व पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी पुलिसकर्मी तत्काल…
जौनपुर : इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर नगर पालिका परिषद ने निकाली जागरूकता रैली, वितरित किए कपड़े के थैले
नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर गुरुवार को शहीद भगत सिंह पार्क में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार एवं प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहीद…
