अमरिया: बरेली क्षेत्र में सुअर का शिकार कर टेंपो से मांस ला रहे एक शिकारी को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला लेकिन घेराबंदी के बाद उसे भी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। दोनों से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ वाहन को सीज कर दिया गया है।बरेली क्षेत्र में सुअर को कुछ लोगों ने शिकार कर लिया। मारने के बाद उसका मांस बोरों में भर लिया और टेंपो में लादकर जिले में बिक्री करने के…
Category: राज्य
मैनपुरी में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, चाचा की हालत नाजुक, घर से बाजार जा रहे थे
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर-मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर हुआ। यहां बखतपुर निवासी बंटू की बेटी सेजल (7 वर्ष) अपने चाचा पिंटू के साथ इलाहबास तिराहे जा रही थी। वह घर की पुताई के लिए कलर खरीदने जा…
मैनपुरी में शादीशुदा पर आया युवक का दिल, मौका देखकर भगा ले गया, पति को भनक तक न लगी,दुखड़ा सुन पुलिस भी चकराई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गैर समुदाय की महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। पति व घरवालों को भनक तक न लगी। महिला को घर पर न देख परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। पति ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली एक महिला का अन्य समुदाय के युवक दीपू के साथ प्रेम संबंध हो गए। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी…
मैनपुरी डिपो पहुंचीं छह बीएस-6 बसें
मैनपुरी डिपो को परिवहन मुख्यालय से छह बीएस-6 बसें मिली हैं। आवंटित की गई बसें सोमवार की देर शाम मैनपुरी पहुंचीं। मुख्यालय से मिली नई बीएस-6 बसों का संचालन अलीगढ़ होकर दिल्ली तक के लिए किया जाएगा। मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें थीं। मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा था। इनमें दो अनुबंधित बसें शामिल थीं। दिल्ली सरकार के आदेश के बाद मैनपुरी डिपो ने परिवहन मुख्यालय से दस बीएस-6 बसों की मांग की थी। इसके बाद परिवहन मुख्यालय ने बीएस-6 की छह बसें मैनपुरी…
पीलीभीत में डेंगू के चार और मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 182
पीलीभीत में जिले में डेंगू थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को चार और लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। जनपद में अब तक कुल 182 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि मलेरिया को कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। जिले में मंगलवार को संभावित मलेरिया के 948 और डेंगू के 863 मरीजों की जांच की गई, जिसमें मलेरिया को कोई भी मरीज नहीं मिला। डेंगू के चार संक्रमित मिले। जिनको स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। जिले में अब तक एक…
पीलीभीत में दीपावली करीब आते ही सज गया बाजार, उमड़ने लगी भीड़
पीलीभीत में दीपावली को पांच दिन शेष हैं। ऐसे में रौनक बढ़ गई है। बाजार सज गए हैं। सजावट के लिए कई शानदार कंडील, विद्युत, कागज और प्लास्टिक के झालरें लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं।दीपोत्सव को लेकर बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। प्लास्टिक और विद्युत की आकर्षक झालरें, गुलदस्ते लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार खरीदारों में जरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में सजावट के समान की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। लोग घरों को सजाने के…
पीलीभीत में कई स्थानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
पीलीभीत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में कई जगह छापा मारकर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। देशनगर मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र सिंह यादव की मिठाई की दुकान से संदेह होने पर मावा का नमूना जांच के लिए लिया गया। निरीक्षण के दौरान ढक्कनदार कूड़ेदान का उपयोग होता नहीं मिला। साफ सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली।कर्मचारियों के स्वस्थता प्रमाण पत्र न बने होने पर नोटिस जारी किया गया। इसके बाद शोभित अग्रवाल निवासी मोहल्ला साहूकारा के प्रतिष्ठान महाकाल प्रोडक्ट्स…
पीलीभीत में बस्ती नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग, एआरटीओ ने दो को किए सीज, एक का चालान, अनाधिकृत स्कूली वैन पर कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे (730) पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। मंगलवार को ओवरलोड वाहनों नियम विरुद्ध संचालित होते स्कूली वाहनों एवं अनाधिकृत रूप से संचालित हो रही बसों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। ओवरलोड संचालित वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन वाहन जोकि निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में मोरंग गिट्टी आदि का परिवहन करते पाए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे (730) पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों को सीज किया गया तथा एक का…
पीलीभीत में दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की हालत गंभीर
कलीनगर में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर सिद्ध बाबा के निकट ट्रैक्टर ट्राॅली और ट्रक की सामने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक के दोनों पैर कट गए। सूचना के बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल के बाद बरेली रेफर किया गया। घटना गजरौला और माधोटांडा बाॅर्डर क्षेत्र में हुई। नवाबगंज के गांव क्योलडिया निवासी धर्मवीर ट्रक लेकर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे माधोटांडा मार्ग होते हुए पीलीभीत जा रहा था। सिद्ध बाबा के निकट पीलीभीत की ओर से आई ट्रैक्टर ट्राॅली से दोनों में आमने-सामने…
मैनपुरी में मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह स्वाट टीम और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा तक चली फायरिंग में दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया कि दोनों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। कब्जे से पिस्टल, तमंचा, जेवर आदि बरामद हुए हैं। मुठभेड़ भोगांव थाना क्षेत्र में हुई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे जिन…
मैनपुरी में चार साल के बेटे साथ बेड पर सो रही थी मां, अचानक मौत ने मारा झपट्टा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद आनन फानन परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार की है। गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी शिवानी (26) शनिवार की रात चार वर्षीय पुत्र गुरुदेव के साथ बेड पर सो रहीं थीं। तभी घर में घुसे एक सांप ने…
पीलीभीत में वरुण गांधी की काट बन पाएंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, बीजेपी ने स्पेशली पीलीभीत भेजा
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वरुण गांधी और बीजेपी के अलग-अलग सुर दिखाई दे रहे हैं। जहां वरुण गांधी सरकार के खिलाफ मुखर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने वरुण गांधी की काट के तौर पर मनजिंदर सिंह सिरसा को पीलीभीत भेजा है। सांसद वरुण गांधी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वरुण गांधी ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर जनता को अपनी ओर रिझाने में जुटे हैं। ऐसे में वरुण गांधी ने शनिवार को सिखों की समस्याओं को लेकर बरेली के…
मैनपुरी : रील ने ले ली जान, चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा, ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। वह रील बनाने के लिए चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा था। इसी समय वह संतुलन खोकर खेत में गिर गया। ट्रैक्टर और रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गए। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घटना औंछा थाना क्षेत्र के गांव आंध्रा की है। गांव निवासी हरपाल सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार (16) शुक्रवार की शाम गांव के ही उमेश के…
मैनपुरी की प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश, शरीर में मिले ऐसे निशान, देखकर कांप गए घरवाले
मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह छिबरामऊ तिराहे के पास खड़ी प्राइवेट बस से युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनकारी काजीटोला निवासी अतुल पाल प्राइवेट बस में हेल्पर था। परिवार के लोगों…
पीलीभीत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर के रहने वाले हरिसिंह पुत्र अनोखे लाल शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेत पर आलू की बुआई कराने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार नेशनल हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दियोरिया निवासी उमेद मियां (16) शुक्रवार की देर रात बाइक से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। सामने से आ रही बाइक की चपेट…
पीलीभीत में शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल करता रहा दुष्कर्म
पीलीभीत के शादी का झांसा देकर आरोपी महिला से तीन वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। इसमें युवक के परिजन भी उसका साथ देते रहे। इसके बाद सभी ने एक राय होकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी के आदेश पर बरखेड़ा थाने की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले…
पीलीभीत के पूरनपुर में 47 परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं
पूरनपुर के प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के 47 परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं लेगेंगी। इसको लेकर नोडल अफसर एसीएमओ ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के 47 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट कक्षाएं शुरू होंगी जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत स्कूल के कक्षों को स्मार्ट कक्षाएं चलाने को लेकर तैयार किया जा रहा है। कमरों में लोहे की खिड़की, दरवाजे के साथ ही सुरक्षा…
पीलोभीत मिशन वात्सल्य के तहत हुई वार्ड कल्याण समिति की बैठक
पीलीभीत के नगर पंचायत बिलसंडा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने मिशन शक्ति 04 के तहत वार्ड स्तर पर समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की। समिति के सदस्यों के साथ बाल संरक्षण सेवाओं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात के मिलने पर तत्काल थाने पर…
पीलीभीत: एटा में हुई एथलेटिक मीट में बच्चों ने फहराया परचम
पूरनपुर के अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के बच्चों ने एटा के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 24 से 28 अक्तूबर तक हुई कलस्टर स्टेट एथलेटिक मीट में एक स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चे रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार से होने वाली नेशनल एथलेटिक मीट में प्रतिभाग करने को रवाना हो गए। अंडर 14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में रमनदीप कौर, हरमनदीप कौर, खुशमन प्रीत कौर, सनमीत कौर ने 4 गुणे 100 मीटर की रिले रेस में स्वर्ण,…
नेपाल में भूकंप से मची तबाही, मरने वालों की संख्या 128 पार
काठमांडू: नेपाल में देर रात धरती हिलने से तबाही मच गई है और चारों ओर हाहाकार मच गया है. नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात से ठीक पहले उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में जोरदार भूकंप आने से कम से कम 128 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जबकि बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. इतना ही…
