कन्नौज : 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा ?

कन्नौज। कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ राजा गिहार पुत्र बंटी गिहार निवासी ग्राम निकवा थाना तालग्राम जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज : लापता युवक का शब नहर में मिला , हत्या कर नहर मे फेके जाने का आरोप ?

कन्नौज । भैया दूज के दिन से ही एक युवक घर से लापता हो गया। घर के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 3 दिन बीतने के बाद युवक का सब निकली गंग नहर में देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची।शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव निवासी रामू उम्र 18 वर्ष पुत्र रमेश गुप्ता का शब इंदरगढ़ क्षेत्र के कटैया पुल के पास निचली गंग नहर में मिला। घर परिवार को जानकारी मिली…

रायबरेली : असलहे के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ?

युवा वर्गों में तो असलहे दिखाकर रील बनाने का शौक चढ़ा हुआ है । तमाम वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जिले के थाने में तैनात सिपाही शुभम विश्वकर्मा का बताया जाता है । जिसमें वह बिना वर्दी के है और हाथ में एक पिस्टल दिखाई दे रही है । जिससे वह लहरा रहे है और खुद भी सिगरेट के कस लगाते हुए खुद भी लहराकर चल रहे है और पिस्टल भी लहरा रहे हैं। अभी…

जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की कार्यवाही 12 नवंबर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ?

शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर SNO/DNO/INO/HOI/Students की आधार-बेस्ड ई-केoवाईoसीo पूर्ण करने के उपरांत आधार-बेस्ड बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन कराने के सम्बद्ध में महत्वपूर्ण निर्देश ज़ारी किये गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज की उपस्थिति में जनपद के समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं के सभी INO एवं HOI का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन जिला समाज कल्याण कार्यालय स्तर पर पूर्ण कराया जाना है जिसके अनुपालन में दिनांक 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2024 तक जनपद के कतिपय संस्थाओं का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन पूर्ण कराया गया। जनपद प्रयागराज…

रायबरेली जिले में स़ांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली दिशा मीटिंग में शामिल हुए सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

जिले में सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली दिशा मीटिंग में शामिल उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा,कि आज की यह मीटिंग केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अनिश्रवण के लिए बुलाई गई थी। मीटिंग में “हर घर नल” योजना के अंतर्गत जिले में 182 पानी की टंकियां बनाए जाने पर सदस्यों ने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, कि इसके पहले कभी कोई सरकार ने रायबरेली के विकास में ऐसे कार्य नहीं…

पीलीभीत में मेेडिकल कॉलेज में दवा और जांच रिपोर्ट के लिए मरीज परेशान ?

मेेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट और दवा के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डॉक्टर परामर्श के साथ मरीजों को जांच कराने की सलाह देते हैं। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ता है। त्योहार के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद से लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच…

पीलीभीत में ट्रक से टकराई बाइक ?

बिलसंडा। घर लौट रहे बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से मां और उसकी गोद में बैठी चार माह की मासूम उछलकर सड़क पर जा गिरीं। मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव अंबरपुर निवासी जसपाल की ससुराल थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमरा कसगंजा में है। भैया दूज के पर्व पर वह अपनी पत्नी उपासना, चार साल की पुत्री लकी…

अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया भ्रमण ?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय संसदीय क्षेत्र रायबरेली के भ्रमण की शुरुआत चुरुआ मंदिर में हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ किया। इसके पश्चात जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए वह डिग्री कॉलेज चौराहे पर शहीद पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क के सौंदरीकरण को लोकार्पित कर जनता को सुपुर्द किया। रायबरेली सांसद चुने जाने के बाद यह उनका तीसरा दौरा है। ततपश्चात सांसद राहुल गांधी बचत भवन में होने वाली दिशा कमेटी की बैठक में पहुंच कर जनपद में केंद्र व राज्य सरकार…

राजस्थान में कई नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नागौर और सवाई माधोपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा की उपस्थिति में नागौर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नागौर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौधरी ने सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पूर्व सदस्यों के साथ भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच राजाराम चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादूराम कुदण, यूथ कांग्रेस…

पीलीभीत में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की समस्या सामने आई। जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कराया। रविवार को नई बस्ती कार्यालय, बल्लभनगर कॉलोनी, एकता नगर, दूधिया मंदिर रोड, राजीव कॉलोनी, आवास विकास समेत कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकतर स्थानों पर फाॅल्ट के कारण दिक्कत आई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर कटौती हुई। फाॅल्ट की दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।

पीलीभीत में शिकायत के बाद माना प्रेमी, निकाह के लिए हुआ राजी

पुलिस से शिकायत करने पर अंतत: प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया, जिस पर लड़की के परिवार वालों ने भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका से उसका निकाह हो गया। प्रेम प्रसंग का मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का एक युवक से छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों में अक्सर मोबाइल पर बात होती थी और मिलना जुलना भी होता था। शनिवार युवती…

मैनपुरी में कार को लेकर हुआ विवाद ?

मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है सपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान जुड़ेंगे…कटेंगे पर सियासी खींचतान तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान बंटोगे तो कटोगे को इतिहास का सबसे खराब नारा करार दिया था। इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा वोट के लिए जेहादियों का समर्थन करती है। बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर चुके हैं। प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 दिन ही बचे हैं। इस दौरान जनता की…

झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से सीट शेयरिंग में एक भी सीट सपा को नहीं दी। इससे पहले महाराष्ट्र में भी सपा खाली हाथ रही थी। इंडिया गठबंधन की ओर से एक भी सीट नहीं मिलने पर अखिलेश यादव ने झारखंड में बड़ा खेल खेलते हुए 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा की ओर से पहले चरण के चुनाव के लिए 11 और दूसरे के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सपा नेताओं ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन की ओर से उचित सम्मान…

फर्रुखाबाद : कुलगाम में शहीद जीत कुमार की पत्नी को 35लाख व शहीद के माता पिता को 15लाख अनुदान राशि प्रदान की गई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 29 अक्टूबर 2024 दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को कुलगाम जम्मू कश्मीर में बैटल एक्सीडेन्ट में शहीद हुए जीत कुमार निवासी ग्राम लुकटपुरा, पोस्ट पिपरगांव, थाना मोहम्मदाबाद, तहसील सदर, जनपद फर्रूखाबाद की पत्नी श्रीमती सरिता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार की तरफ से राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की उपस्थित में अनुग्रह अनुदान राशि रूपये 50 लाख प्रदान की गई। जिसमें से स्व0 श्री जीत…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने महिला टेलरिंग में प्रशिक्षित जिजोटा बुजुर्ग की लड़कियों को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 29 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में, धनतेरस के त्यौहार के उपलक्ष्य में आरसेटी फतेहगढ़ से महिला टेलरिंग में प्रशिक्षित ग्राम जिजोटा बुजुर्ग,तहसील कायमगंज की लड़कियों एकता, चाँदनी राठौर, प्रीती चौहान, मनोरमा देवी को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की गई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने प्रा.वि. बर्ना बुजुर्ग पहुँचकर बच्चों से बर्तालाप व बच्चों को उपहार वितिरित किए।

(द दस्तक 24 न्यूज़) . 29 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी  डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा  दीपावली के उपलक्ष्य में प्रा0वि0बर्ना बुजुर्ग पहुँचकर बच्चों से बर्तालाप किया गया व बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाई,कलर,ज्योमैट्री बॉक्स ,डोम्स किट, च्यवनप्राश इत्यादि वितिरित किया गया।   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की व ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल हल कराये व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया, विद्यालय में पढ़ाई का स्तर अच्छा पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप…

प्रयागराज में देश की एकता और अखण्डता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में देश की एकता और अखण्डता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता व आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने उ0प्र0 कामगार और श्रमिक आयोग जनपद समिति व श्रम विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ?

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उ0प्र0 कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग जनपद समिति व श्रम विभाग से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सेवायोजन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस आयोग का गठन सरकारी तथा गैर-सरकारी क्षेत्र में अधिकाधिक सेवायोजन एवं रोजगार सृजित करना एवं इसमें शतत् वृद्धि करना है।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उ0प्र0 कामगार और श्रमिक आयोग के द्वारा विकसित एकीकृृत रोजगार संगम पोर्टल पर अपने जनपद स्तरीय कार्यालयों का पंजीकरण…

देश की पहली विधानसभा, जिसमें विपक्ष का एक भी विधायक नहीं होगा

विधानसभा में विपक्ष कमजोर हो, बेहद कम सीटें जीतकर आया हो, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन कभी सुना है क‍ि पूरी विधानसभा में विपक्ष ही न हो. विपक्ष का एक विधायक न हो. ये अजबगजब सीन सिक्‍क‍िम विधानसभा में अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा. ऐसा इसल‍िए हुआ है क‍ि क्‍योंक‍ि हाल ही में 2 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष के नेताओं ने अपना पर्चा वापस ले ल‍िया है. इससे वहां सत्‍ता पक्ष की जीत का रास्‍ता साफ हो गया है. सिक्‍क‍िम में इस…