(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2025 पुलिस लाइन में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। परेड में सशस्त्र पुलिस बल की टोलियों ने लयबद्ध तरीके से कदमताल की और पुलिस के अन्य दस्तों ने प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीआईजी/एसपी ने परेड और मौजूद पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई। सभी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए…
Category: राज्य
प्रेस नोटप्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26.01.2025 को गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पुलिस लाइन, कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया है
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26.01.2025 को गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पुलिस लाइन, कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्या जी द्वारा झण्डारोहण करते हुए मानप्रणाम ग्रहण किया गया तथा निरीक्षण वाहन पर विराजमान होकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री तरूण गाबा एवं अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज श्री एन0 कोलांची के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर एयर वाईस मार्शल श्री अनूप कपूर, एअर फोर्स स्टेशन बम्हरौली, प्रयागराज व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी…
प्रयागराज-मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025गंगा पंडाल में गणतंत्र दिवस पर कला और संस्कृति का अद्भुत संगममहाकुंभ नगर।
महाकुंभ 2025 के अंतर्गत गंगा पंडाल में आज भारतीय गणतंत्र की 76वीं वर्षगांठ पर कला, संगीत और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के जवानों द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों से हुआ, जिसमें गेरेन्डियर्स रेजिमेंटल सेंट्रल बैंड, जबलपुर और आर्मी एजुकेशन कॉर्पस सेंटर एंड ट्रेनिंग, पंचमणि के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वाद्य यंत्रों जैसे सितार, तबला, बांसुरी, सैक्सोफोन, और बिगुल के संयोजन ने पंडाल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। संगीत और नृत्य ने बांधा समांकार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुतियों…
प्रयागराज- संविधान के संकल्पों की ली गई शपथ तथा वृक्षारोपण भी किया गया
रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह लोक आयुक्त प्रशासन में परम्परागत रूप से अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ माननीय लोक आयुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा, माननीय उप लोक आयुक्त शम्भू सिंह यादव, माननीय उप लोक आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, माननीय उप लोक आयुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव, एवं सचिव डा० श्रीमती रीमा बंसल द्वारा ध्वजारोण करके किया गया। कार्यक्रम में लोक आयुक्त संगठन के संयुक्त सचिव राजेश कुमार, उप सचिव सुश्री रीना रावत, अनु सचिव…
कासगंज जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस , जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
जनपद में 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणतंत्र दिवस परम्परागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी भवनों तथा विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कराकर राष्ट्रगान का गायन तथा देषभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, ध्वज को सलामी देकर संविधान में उल्लिखित संकल्प को पढ़ कर दोहराया गया एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस…
फर्रुखाबाद:76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूम-धाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामानाएं एवं बधाई दिया है। 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया,सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जे0एन0वी0 तिराहे पर डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में…
लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला की नगर इकाई द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 42 कार्यक्रम करवाए जाने हैं इस क्रम में आज स्वामी विवेकानंद विद्यालय, यदुशील शिक्षा निकेतन, गांधी विद्यालय, अशोक चौराहा, मिल मंदिर बजाज मिल आदि कार्यक्रम संपन्न हुए । उपरोक्त कार्यक्रम नगर के धर्म जागरण समन्वय विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा भारत माता पूजन एवं आरती का कार्यक्रम किया गया है । अशोक चौराहा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोला नगर के नगर प्रचारक अभिषेक ने…
प्रयागराज : मुक्त विश्वविद्यालय ने ली मतदाता शपथ
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के गंगा परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता शपथ दिलाई गई। 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों ने शपथ लेते हुए कहा कि वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम। इस अवसर पर विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, कुलसचिव कर्नल विनय कुमार एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति करेंगे ध्वजारोहणउत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में…
फर्रुखाबाद:ऑफिसर्स क्लब में यूपी दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम शुरुआत की।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2025 को ऑफिसर्स क्लब में यूपी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन मे माननीय विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक कायमगंज डॉक्टर सुरभि गंगवार ,भाजपा महामंत्री डीएस राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह राठौर व भाजपा नेत्री, समाज सेविका मिथलेश अग्रवाल के साथ साथ जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ,जेल अधीक्षक ,जिला विकास अधिकारी ,परियोजना निदेशक डीआरडीए उपयुक्त स्वत रोजगार एवं अन्य समस्त अधिकारी का उपस्थित…
फर्रुखाबाद:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंच,कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2025 आज दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिंह के एक निजी कार्यक्रम में जनपद पहुंचे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में नए जिला अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचित किए जाएंगे। भाजपा का संगठन देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसकी केंद्र व देश के 20 राज्यों में सरकार चल रही है। पूरे क्षेत्र में संगठन पर्व के माध्यम से…
कासगंज में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ?
परियोजना द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 24/01/2025 को विकासखंड गंजडुंडवारा के ग्राम जारी एवं विकासखंड सोरों के ग्राम सियापुर और घूरनपुर पुख़्ता में द्वितीय वर्ष की रबी सीजन (Rabi season 2024-25) की एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी डॉ. आदित्य कुमार मौजूद रहे। सहयोगी संस्था इकोआ (ICCOA) से अम्बरीष तोमर (सहायक प्रबंधक) मनोज कुमार पालीवाल (परियोजना प्रभारी), कासगंज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक खेती हेतु कीट प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण के साथ साथ कृषकों को जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी,…
प्रयागराज महाकुंभ मेला में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव और लक्षद्वीप के यूटी पैवेलियन का भव्य उद्घाटन ?
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के पावन अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव और लक्षद्वीप के यूटी पैवेलियन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह की गरिमामयी उपस्थिति से श्री विजय विश्वास पंत, आईएएस, मण्डलायुक्त, प्रयागराज एवं श्री तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त प्रयागराज सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं मीडिया प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। यह यूटी पैवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं पिछले दशक में हुई अद्भुत प्रगति को प्रदर्शित करता है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और…
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार,संस्कृति विभाग, प्रयागराज और जिला प्रशासन, संयुक्त तत्वाव्धान में अभिलेख प्रदर्शनी
दिनांक 24.01.2025 को उत्तर प्रदेश दिवस_2025 के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार,संस्कृति विभाग, प्रयागराज और जिला प्रशासन, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाव्धान में अभिलेख प्रदर्शनी तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कला कुंभ परिसर सेक्टर _7 कुंभ मेला , प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की स्थापना विषयक अभिलेख प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागो के कार्यक्रमों संबंधी स्टॉल लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री…
कन्नौज : सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ ?
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में केके इंटर कॉलेज कन्नौज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा। जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी और उन्हें पालन करने की प्रेरणा दी।…
कन्नौज: अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ हजारों रुपए की चोरी ?
सौरिख ।बीती रात अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय में कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपए का सामान पीछे से जंगला तोड़कर फरार हो गए प्रधानाध्यापक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा में स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिहाना बेगम ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गुरुवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा समान 5 प्लास्टिक की कुर्सी , दो भगौना , अलमारी में रखे कुछ जरूरी कागज, दो पुरानी साइकिल,…
कन्नौज में अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन में की चोरी
अज्ञात अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में हुई चोरी की पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की नथा पुरवा गांव निवासी ग्राम प्रधान रामधनी पुत्र रामनाथ ने बीती रात हुई पंचायत भवन में चोरी का शिकायती पत्र पुलिस को दिया। उन्होंने बताया पंचायत भवन बांकेलाल इंटर…
कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक संपन्न संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा पूर्व सांसद रहे शामिल
महिला सशक्तिकरण संगठन की एक बैठक की गई। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक कन्नौज के मकरंद नगर के निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। संगठन के संस्थापक ऐ के मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना मौर्या सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी ने बताया संगठन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। संगठन कन्नौज जनपद समेत अन्य जनपदों में भी…
रायबरेली : अज्ञात बदमाशो ने युवक को बडी बेदर्दी से घर की छत पर की निर्मम हत्या
अज्ञात बदमाशों द्वारा घर की छत पर युवक की निर्मम हत्या करने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर किसी हथियार के जरिये बेदर्दी से हमला किया गया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला थाना बछरावां क्षेत्र के नवपुरवा मजरे सेहंगों पश्चिम गांव का है। यहां रहने वाले 36 साल के लव कुश चौरसिया गांव के बगल में ही परचून की दुकान व…
कासगंज में किसान रजिस्ट्री में सभी सीएससी को तेजी लाने के निर्देश ?
तहसील सभागार पटियाली में किसान रजिस्ट्री के संबन्ध में जन सुविधा केंद्र संचालकों की बैठक आयोजित हुई उप जिलाधिकारी पटियाली ने किसान रजिस्ट्री में धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी सीएससी वीएलई को निर्देश दिए कि सभी सीएससी केंद्र संचालक प्रतिदिन अधिक से अधिक किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण करें। उप कृषि निदेशक कासगंज महेंद्र सिंह ने सभी सीएससी संचालकों को कम से कम 50-50 किसान रजिस्ट्री करने हेतु निर्देशित किया। सभी जन सुविधा केंद्र संचालकों को पीएम किसान पंजीकरण एवं फैमिली आईडी पंजीकरण के संबंध में भी…
फर्रुखाबाद:पराक्रम दिवस पर नेताजी को नमन कर स्टेडियम में बनाई मानव श्रृंखला,सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ली शपथ
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज 23 जनवरी को स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाए जाने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यकम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी नेताजी को नमन किया गया । स्टेडियम में उपस्थित…
