सीतापुर : कल्लूमल धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रिख इकाई के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

मिश्रिख/ आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ पावन अवसर पर आज मिश्रित नगर में स्थित कल्लूमल,उदयराम धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित इकाई द्वारा नगर के सम्मत पदाधिकारी एवं नगर व्यापारी भाइयों सहित ध्वजारोहण किय गया।और इस आजादी के इस महापर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई एवं इस मौके पर मुख्य संरक्षक राम किशोर गांधी ,नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय भार्गव,व्यापार मंडल मिश्रित नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद वर्मा,वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष राहुल स्वर्णकार,नगर उपाध्यक्ष राजीव ओझा,राजेश स्वर्णकार,वरिष्ठ संगठन महामंत्री गणेश…

सीतापुर : अटवा में अशोक स्तंभ पर फहराया गया तिरंगा ?

मिश्रिख/ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ ग्राम सभा अटवा में बने अशोक स्तंभ पर आयोजित किया गया। मिश्रिख सेवा अस्पताल के डायरेक्टर रवि मौर्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रदीप मौर्य के द्वारा किया गया।इसके बाद रैली की यात्रा भी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर रवि मौर्य ने लोगों स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जो आजादी हमें…

हरदोई : इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस 2025: जश्न-ए-आजादी के 79वें उत्सव की जिला हरदोई इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस कार्यालय की गूंजइंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के जिलाध्यक्ष हरदोई ने 15 अगस्त 2025 को 79 वां स्वतंत्रता दिवस अपनी हरदोई पूरी कार्यकारणी के साथ अपनेक्षेत्रीय कार्यालय विकास खंड हरियावा के ग्राम थमरवा परमनाया। इस खास मैने पर उत्सव का माहौल दिखा इस मौके पर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के जिलाध्यक्ष हरदोई कमलेश कुमार पुजारी ने कहा 15 अगस्त का ये मौका आजादी का जश्न मनाने का पर्व है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार पुजारी…

इटावा:- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया झंडा रोहण

एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एसपी क्राइम सुबोध गौतम, समेत जिले भर के आला पुलिस अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में महिला आरक्षी शामिल रहे तिरंगा रैली के दौरान पुलिस कर्मी देश भक्ति के नारे लगाते रहे।

फर्रुखाबाद :भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आजादी के 79वें अमृत पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फर्रुखाबाद में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला भाजपा अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने पार्टी कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डी.एस. राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर सहित जिले के सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को…

जौनपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों ने बनाई रंगोली

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर मे ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचप्रण के अंतर्गत देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करते हुए राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। तिरंगा झंडा को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि लंबे समय तक पराधीनता के पश्चात हमें आजादी…

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह, मंत्री सुरेश राही ने किया ध्वजारोहण व किया लाभ वितरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा. कारागार राज्य मंत्री श्री सुरेश राही पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और उसके बाद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय मंत्री ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में 5 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, 3 किसानों को सुपर सीडर, मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और आलू खुदाई मशीन की…

फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन परिसर में आज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छ व हरित वातावरण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल धरोहर है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि यह…

फर्रुखाबाद:79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांग बच्चों के बीच तिरंगा, मिठाई, फल व दवाइयों का वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष पहल की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने राजकीय संकेत विद्यालय में पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उल्लास साझा किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया तथा मिठाई, फल और दवाइयाँ वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे, वहीं बच्चों के…

फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सांसद व राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फर्रुखाबाद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ में भव्य ध्वजारोहण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मा० राज्य मंत्री (कारागार) श्री सुरेश राही भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी और देशभक्ति के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस का उल्लास मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस…

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस पर जेल अस्पताल में बंदियों को मिला फल व शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी क्रम में फर्रूखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सेंट्रल जेल, फतेहगढ़ का दौरा किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से मुलाकात की, उनकी सेहत और जरूरतों का हाल जाना तथा उन्हें फलों का वितरण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि…

इटावा : स्वतंत्रता दिवस पर ताखा तहसील परिसर में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज का फीता काट उद्घाटन किया।

डीएम शुभ्रांत शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार उर्फ चीनी ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा व तहसीलदार जावेद अंसारी ने जिला अधिकारी का बुके देकर किया सम्मानित वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने संस्कृत व देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को डीएम शुभ्रांत शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख व विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार यादव उर्फ चीनी व उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा ने उपहार दिए डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस की के बारे में दी जानकारी…

इटावा:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कचहरी परिसर में झंडा रोहण किया

मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और हर्षोल्लास से एक पर्व के रूप में मना रहा है। यह पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को शॉल, शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों आकाशदीप जैन समेत अन्य सैनानी गण को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल…

फर्रुखाबाद में प्रिंट & इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रिंट & इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह शाक्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय, मोहल्ला मेमरान में कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे धर्मवीर सिंह शाक्य ने संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि आज हम जिन आज़ादी के सुखों का आनंद ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों का संघर्ष…

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन परिसर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद करने का आह्वान किया।ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण…

फर्रुखाबाद:79वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

फर्रुखाबाद। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सेवा और सहयोग में सदैव तत्पर रहना भी है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके…

फर्रुखाबाद में दस्तक मीडिया ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दस्तक मीडिया ग्रुप के प्रदेश कार्यालय, मोहल्ला मेमरान में बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और उनकी कुर्बानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद…

ब्लॉक बिधूना औरैया में लोगों को प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई।

प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई। पूर्वा लक्ष्मीराम को समृद्धि गांव बनाया जा रहा है जिसमें गांव की 0 से 10 वर्ष की सभी लड़कियों के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जा रहे है। ये जानकारी वित्तीय सलाकार सेंटर मैनेजर अजय कुमार द्वारा दी गई क्रिसिल फाउंडेशन के प्रधान द्वारा कुलदीप कुमार और मिनी वाइस मित्र देव कुमारी को प्रशंसा सम्मानित पत्र दिया गया है रिपोर्टर : सतेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ औरैया

फर्रुखाबाद:13 सितम्बर को होगी विशेष लोक अदालत, मामलों के निस्तारण के लिए जारी हुआ कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 13 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मामलों के निस्तारण हेतु विशेष पीठें गठित की जाएंगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के क्रम में यह बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का लक्ष्य है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि इसके लिए कार्यदिवसों में विशेष बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 14 अगस्त…

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की। निरीक्षण की शुरुआत जमापुर मोड़ स्थित बाढ़ राहत सामग्री के स्टोर से हुई, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारीगण अमृतपुर तहसील के गोटिया पहुंचे और रामपुर जोगराजपुर गांव के 382 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से निःशुल्क राहत सामग्री वितरित की। तत्पश्चात अर्रा पहाड़पुर मंडी स्थित बाढ़ शरणालय का दौरा कर वहां…