यूपी में नए साल शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। साल के पहले दिन अयोध्या में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जबकि रात में न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में रविवार सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब पहुंच गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पांच जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यूपी अगले 3 दिनों तक 24 जिलों में येलो और 32 ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नए…
Category: लखनऊ
लखनऊ को मिलेगी जाम से निजात, 2023 में शहर के अंदर आने वाली गाड़ियां बाहर से ही निकल जाएंगी
साल 2023 में लखनऊ की 40 लाख की आबादी को आउटर रिंग रोड का तोहफा मिलेगा। 104 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड के बनने से शहर को जाम से निजात मिलेगी। वहीं प्रतिदिन 50 हजार गाड़ियां जो शहर के अंदर प्रवेश करती हैं वह बाहर – बाहर निकल जाएंगी। आउटर रिंग रोड का करीब 70 से 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।रिंग रोड पर आउटर रिंग रोड पर कुर्सी रोड से बीकेटी तक सड़क निर्माण पूरा हो चुका…
कोहरे की वजह से लखनऊ मेल समेत अन्य ट्रेनें लड़खड़ाई; कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी काम नहीं आ रही
UP में ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच पारा गिरकर 5°C के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को 5.5°C के साथ शाहजहांपुर और 6°C तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। शीतलहर का असर यह है कि लखनऊ मेल समेत 10 ट्रेनें शुक्रवार को लेट से पहुंचीं। वहीं हवाई सेवाओं की बात करें तो कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी कोहरे की वजह से काम…
लखीमपुर के 10 गांव जिससे कांपते थे, हमेशा के लिए शांत हो गई वो गुर्राहट, लखनऊ जू के सबसे खूबसूरत बाघ ‘किशन’ का निधन
लखनऊ चिड़ियाघर में असहज करने वाली खामोशी है। जोर से चहकने वाले पक्षी, दहाड़ने वाले शेर और अपने बाड़े में कूदने वाले भालू आज शांत हैं। इस सन्नाटे की वजह है बाघ ‘किशन’। जू के सबसे खूबसूरत बाघ किशन की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। 13 साल तक कान और मुंह के कैंसर से लड़ते हुए किशन ने लखनऊ प्राणि उद्यान चिकित्सालय में आखिरी सांस ली। उसके जाने का दर्द चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ मानों जू के सभी जानवरों के चेहरे पर साफ जाहिर हो रहा है।साल…
राजभवन से जारी होगा आदेश, लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी का कार्यकाल बढ़ा
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को सेवा विस्तार मिला हैं। कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस बीच राजभवन में नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया लंबित है। इस दौरान कुलपति के लिए 5 नामों को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया हैं, लेकिन अभी तक फाइनल नाम पर मुहर नहीं लगी हैं।इस बीच गुरुवार को कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का एक बार फिर से कार्यकाल बढ़ाने की खबर है। वहीं, राजभवन में हुई बैठक में अगली…
समिट बिल्डिंग के पास किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क उतारे कपड़े
लखनऊ में समिट बिल्डिंग के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां किसी बात पर दो किन्नरों में आपस में बहस हो गई। यह बहस, मारपीट और फिर अश्लीलता तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए। गुस्से में एक ने कपड़े उतार लिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।राजधानी के पॉश इलाके में ऐसा ड्रामा देखकर आसपास के लोग सहम गए। राह चलती लड़कियां-महिलाएं वहां से भागने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पुलिसकर्मी भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने भी रोकने की जहमत नहीं उठाई। करीब…
सफेद कार में आए थे बदमाश, जानकीपुरम में सर्राफ को बदमाशों ने गोली मारी
लखनऊ में जानकीपुरम के सीता विहार कालोनी में मंगलवार रात सर्राफ को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के वक्त वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बुधवार को पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।जानकीपुरम निवासी सर्राफ सुदर्शन की पत्नी रंजना ने बुधवार को जानकीपुरम थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रंजना के मुताबिक पति के…
रियल एस्टेट कंपनी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किसान से की थी 2.75 करोड़ की ठगी
लखनऊ में एक किसान ने रियल एस्टेट कंपनी के संचालकों के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कराकर 2.75 करोड़ ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसके मुताबिक उन लोगों ने फर्जी हस्ताक्षर कर कम जमीन की जगह ज्यादा जमीन अपने नाम कर ली। वजीरगंज थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।अमौसी गिंदनखेड़ा निवासी किसान रामखेलावन के मुताबिक, श्रीराम सावित्री बिल्डर्स के निदेशक तरंग कुमार ने जमीन खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया था। रियल एस्टेट कंपनी में तरंग के साथ कन्हैया लाल रस्तोगी, दुर्गेश कुमार और आरएन खान भी शामिल…
महिला की पिटाई से लखनऊ में दुकानदार की मौत, रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
लखनऊ में टैंपो स्टैंड के पास महिला से मारपीट के दौरान किराना दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद महिला और उसके साथी मौके से भाग गए। मृतक शरीफ रजा की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। घटना वजीरगंज बासमंडी की है।गोलागंज बर्फखाना निवासी शफीक रजा (42) की वजीरगंज में बासमंडी टेंपो स्टैंड के पास किराने की दुकान है। दुकान में वह कैरम क्लब भी चलाते हैं। बड़े भाई मो. इस्लाम के मुताबिक सोमवार देर शाम…
राज्य सरकार से कहां हुई चूक, निकाय चुनाव OBC आरक्षण पर फंसी यूपी सरकार
लखनऊ हाईकोर्ट के फरमान के बाद यूपी सरकार आरक्षण के चक्कर में फंस गई है। सोमवार को कोर्ट ने बिना आरक्षण के निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया। इसके बाद विपक्ष ने सरकार को घेर लिया। ऐसे में सरकार मझधार में फंस गई है। एक्सपर्ट की मानें, तो बिना आरक्षण चुनाव कराना सरकार के लिए संभव नहीं है, क्योंकि इससे वोट बैंक खोने का खतरा है। जिसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार के पास अब सिर्फ 2 ही विकल्प बचे हैं।…
यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, कोर्ट ने फौरन चुनाव कराने का दिया आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपी के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर निर्णय दे दिया है। हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को रद्द करते हुए फौरन चुनाव कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार की दलीलों को नहीं माना। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रिपल टेस्ट के बगैर ओबीसी को कोई आरक्षण न दिया जाए। ऐसे में बगैर ओबीसी को आरक्षण दिए स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएं। कोर्ट ने राज्य सरकार को ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग बनाए जाने का आदेश दिया। कोर्ट ने चुनाव…
ट्विन हर्ट बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू
लखनऊ के जानकीपुरम में 60 फिटा रोड पर स्थित ट्विन हर्ट बेकरी में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटे निकलने लगी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।पुलिस के मुताबिक ट्विन हर्ट बेकरी में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आस-पास के लोगों ने की सूचना पर जानकीपुरम थाने पुलिस के साथ बीकेटी फायर स्टेशन से दो और इंदिरा नगर से एक गाड़ी…
सर्द हवाओं ने यूपी में बढ़ाई गलन, अगले 3 तीनों तक घने कोहरे का आसार
यूपी में गिरते तापमान के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। जिसके बाद झांसी, बरेली और आगरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा। कोहरे की वजह से सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से बरेली के लिए 11 बजकर 18 मिनट पर सोमवार को रवाना हुई। कोहरे के कारण या विमान बरेली में चक्कर काटता रहा। मगर लैंड नहीं कर सकी। विमान डायवर्ट…
UP: कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को मिला सीएम योगी का साथ
उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिवारों को यूपी सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई. कोरोना काल में असमय जान खोने वाले पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि चेक प्रदान किए. सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ये चेक पीड़ित परिवारों को सौंपे. बीजेपी इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ…
बेकाबू कार नाले में गिरी , 4 की मौत पांचवां 8 घंटे गर्दन निकालकर बैठा रहा
लखनऊ में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। लहरपुर में एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। इसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। पांचों दोस्त कार से रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। नाले में कार गिरने के बाद वे लोग बाहर नहीं निकल सके। बचने वाला युवक रातभर पानी में गर्दन बाहर निकाले बैठा रहा। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र की रात करीब 12 बजे की हैअमरनाथ यादव उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर हैं। वह लखनऊ के…
निजी अस्पताल में कपड़े उतार बेल्ट से युवक को पीटा था, आज आएगी हॉस्पिटल में पिटाई की जांच रिपोर्ट
लखनऊ में निजी अस्पताल से जुड़ा सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया था। जांच के लिए लखनऊ CMO को निर्देश दिए थे। आज यानी सोमवार को शाम तक जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद हैं।इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद निजी अस्पताल में हड़कंप मचा हैं। निजी अस्पताल संचालक की दलील थी कि चोरी की घटना से जुड़ा वायरल वीडियो है। 19 दिसंबर को चोरी पकड़ने के बाद आरोपी की पिटाई की गई थी।दरअसल, लखनऊ के फैजुल्लागंज के निजी अस्पताल मेड…
यूपी के 10 शहरों में जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं, सीएम योगी ने अकासा एयर लाइंस शुरू किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकासा एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ शनिवार को किया। लखनऊ से अकासा एयर की पहली उड़ान शुरू होने की पूर्व संध्या पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहला बोर्डिंग पास दिया। लखनऊ से बेंगलुरू और मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस अपनी सेवा शुरू कर रहा हैसीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। आज उनकी जयंती पर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। यह हम सभी के…
क्रिसमस डे को ध्यान में रखते हुए मुख्य चौराहों पर रहेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स, हजरतगंज में ट्रैफिक का किया गया बदलाव
लखनऊ में क्रिसमस के चलते प्रमुख चर्चों के बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही मुख्य चौराहों और बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। वहीं हजरतगंज समेत क्रिसमस को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।जेसीपी कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि क्रिसमस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।चर्च के बाहर और आसपास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अराजकतत्वों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।खुले में शराब पीने…
कोरोना पर सीएम योगी ने की मीटिंग, एक संक्रमित मिले तो 50 का टेस्ट करें
कोरोना का डर एक बार फिर लौट रहा है। इसको देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है। गुरुवार को करीब 8 महीने बाद सीएम योगी ने टीम-9 के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इस दौरान सीएम ने आदेश दिया कि 1 पॉजिटिव केस आने पर कॉन्ट्रैक्ट में आए कम से कम 50 लोगों की जांच की जाए। हर पॉजिटिव केस की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाए। कोविड टेस्टिंग और टीके की प्रिकॉशन डोज को बढ़ाएं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त कर लिए जाएं।सीएम ने कहा कि नए वैरिएंट पर…
7 लाख लोगों को नौकरी के खुले रास्ते, यूपी में 7 लाख करोड़ का निवेश
यूपी में आने वाले दिनों में 16 देश 7.12 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां जनरेट होंगी। जिससे 7 लाख लोगों को जॉब्स मिलेगी। यह सब संभव हो सका है। टीम-यूपी के 16 देशों के दौरे के बाद। प्रदेश में निवेश के लिए यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका सबसे ज्यादा इंट्रेस्टेड हैं। दोनों देशों से 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।हाल में सीएम योगी का संदेश लेकर उद्यमियों, कंपनियों और संस्थाओं को निवेश का न्योता देने के लिए विदेश दौरे पर गई ‘टीम यूपी’ वापस…
