बरेली – सिरौली थाना समाधान दिवस में शिकायत कर लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे लेने के बाद भी नहीं की पैमाइश।

आँवला – सिरौली थाना समाधान दिवस में सिरौली नगर के मोहल्ला प्यास निवासी बाबू खां पुत्र तवारक अली ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर बताया है कि उसकी जमीन ग्राम गुरुवा के रकवे में है।जिसका रकवा मौके पर कम है।अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उसने एसडीएम आंवला के यहां प्रार्थना पत्र दिया है जिसके परिणामस्वरूप हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया था।पैमाइश कराने के लिए बाबू खां ने मोहल्ला साहूकारा निवासी पप्पू की मौजूदगी में हल्का लेखपाल अंगद कुमार को सात हजार रुपए भी दे दिए थे।लेकिन…

बरेली – परवीन फातिमा की अध्यक्षता में नगर पंचायत सिरौली बोर्ड की मीटिंग में तीन प्रस्ताव हुए पास।

बरेली सिरौली = आज नगर पंचायत बोर्ड की हुई बैठक में नगर के विकास से संबंधित तीन प्रस्तावों पर हुई व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए ।आज निश्चित समय सुबह 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय पर पर चेयरमैन श्रीमती परवीन फातिमा की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड में सभासदों ने अपने बार्ड से संबंधित अनेको प्रस्ताव रखे जिसमे लंबी चर्चा के बाद तीन प्रस्ताव पारित किये गए पहले प्रस्ताव में गत बैठक की पुष्टि की गई दूसरे प्रस्ताव में मोहल्ला मुगलान की कबीरस्तान में मिट्टी भराव…

बरेली – बरेली बदायूँ रोडचाड़पुर मोड़ पर डब्ल बस रिंकू ट्रेवल्स ने स्कूल बस में मारी टक्कर दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए घायल।

आँवला – सिटी पब्लिक स्कूल कि बस गुरुवार सुबह चालक रामदास कैमुआ जाते समय चाड़पुर कैमुआ मोड पार करते समय बदायूं की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डग्गामार डबल डेकर बस रिंकू ट्रेवल्स ने टक्कर मार दी जिससे बस में बैठे लगभग 35 बच्चों को चोट बड़ा हादसा हो सकता था टक्कर लगने के बाद रिंकू बस पास में खड़ी बेन से भी टकरा गई जिससे बेन भी क्षतिग्रस्त हो गई पास में खड़े ग्रामीणों ने तुरंत सभी बच्चों को बस से निकाला व आसपास के डॉक्टरों के पास…

बरेली – शिवपुरी में हुआ मैथिल समाज की बैठक का आयोजन,भारी संख्या में उपस्थित रहे लोग।

आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में आज मैथिल सभा का आयोजन हुआ जहाँ देवेंद्र मैथिल ने समाज को एकजुट रहने के लिए कहा, इसी दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हमारी अहम भूमिका निभाने की हैं जहां सभी मैथिल समाज के लोगों ने एकजुटता में रहने का संकल्प लिया, वही आपको बताते चलें कि देवेंद्र मैथिल लगातार, लोगों से मिल रहे एवं भारी संख्या में मैथिल समाज के लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हुए हैं, उनकी लगातार सभाओं का कार्यक्रम जारी है और…

बरेली – बिशारगंज थाना क्षेत्र के गांव वेहटा बुजुर्ग में खेत के रास्ते पर से कब्जा हटवाने को महिला ने क्षेत्रधिकारी आँवला से की शिकायत।

आँवला — बिशारतगंज गंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा बुजुर्ग की महिला सरस्वती देवी पत्नी नन्हें सिंह ने बताया कि उसका तालाब के किनारे उसके पति का खेत है खेत को जाने वाले रास्ते के सामने नन्कू पुत्र छोटे लाल दीपक सोनू पुत्र नन्कू ने अवैध कब्जा कर लिया है व प्याल व बाजरे के पूलो से जगह घेर रखी है कईबार हम लोगों ने कब्जा हटाने को कहा तो लाडाई झगड़ा करने लगता है और कहता है मेरी बेटी व बहू का मारा है इससे पहले हमने 14/11/2021 को…

बरेली – बिथरी विधायक पप्पू भरतौल ने भंडारा कर गरीब असहाय लोगों को बाटें वस्त्र।

आँवला – त्रिमूर्ति फिलिंग स्टेशन रामगंगा तिराहा (चौबारी) पर बिथरी चैनपुर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं सीता रसोई कपड़ा बैंक द्वारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने गरीब असहाय लोगो को भोजन और वस्त्र वितरित किए। विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि “दान करने से बड़ा कोई कर्म नहीं होता” गरीब असहायो व अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से मिलता है पुण्य। वहीं बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा ने…

बरेली – उमाकांत मौर्य बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किये गये।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर की प्रदेश कार्यकारिणी में उमाकांत मौर्य को प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार सक्सेना एड की संस्तुति पर किया गया है।समिति के प्रदेश पदाधिकारियों सुरेश कुमार यादव, डा क़दीर अहमद, अभय सिंह भटनागर एड, अभिषेक द्विवेदी,डा सुरेश चन्द्र रस्तोगी, राकेश विक्रम, रिंकेश सौरखिया, संजय पौल, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्रीमती प्रज्ञा सक्सेना, के के शर्मा व नवीन कुमार ने नव मनोनीत श्री मौर्य को बधाई दी है।ज्ञातव्य हो कि श्री मौर्य अभी…

बरेली – मालगाड़ी की टक्कर से रेलवे ट्रैक पर घास चर रहे 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

आँवला – बिशारतगंज स्टेशन के पास मालगाड़ी की टक्कर से रेलवे ट्रैक पर घाश चर रहे 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। टक्कर के बाद ड्राइवर ने मालगाड़ी रोक दी और करीब 5 मिनट खड़ी रहने के बाद मालगाड़ी को यहां से रवाना किया गया। दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा की स्थानीय रेलवे प्रशासन ने गोवंशीय पशुओं के शवों को ट्रैक से नहीं हटवाया और मालगाड़ी को शवों के…

बरेली – सिरौली थाने में न्याय ना मिलने पर थाने गेट पर 2 घंटे तक जमीन पर पड़ी पड़ी रोती रही महिला।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में एक गरीब महिला का दर्द सिर चढ़कर बोलता रहा जहां महिला को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई मामला थाना सिरौली का है जहां एक गरीब महिला न्याय ना मिलने पर थाना गेट पर जमीन पर 3 बच्चों सहित लेट गई जहां महिला की पति ने थाना सिरौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया बताया गया कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अजमेर का मामला है जहां एक व्यक्ति बंटवारे को लेकर तहसील आँवला से लेकर थाने के कई चक्कर लगा चुका है…

बरेली – पूर्व प्रधान ने दिखाई दबंगई , जमीन विवाद को लेकर पीड़ित पर किया जानलेवा हमला।

आँवला – तहसील आँवला के पूर्व ग्राम प्रधान चांढपुर ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद ने अपने रिश्तेदार की जमीन पर अवैध कब्जा अपने गांव में ही कर लिया है। जिस के संबंध में तहसील फरीदपुर में ही न्यायालय में जमीन संबंधी विवाद का मुकदमा चल रहा है जिसके तहत तहसील फरीदपुर के गांव जेड का निवासी ने सोमवार को पीड़ित फरीदसशाह पुत्र गरीब शाह अपनी जमीन संबंधी विवाद जिसका मुकदमा फरीदपुर तहसील में विचार धीन है की तारीख लेकर अपने भाई कदीरशाह ब पत्नी यासमीन तथा सबा पत्नी के साथ अपने घर…

बरेली – ब्लाक रामनगर जैन मंदिर के पास भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया कैम्प, बनाए सदस्य।

आँवला – ब्लाक रामनगर में भाजपा के सदस्यता अभियान के क्रम में सोमवार को पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक रामनगर जैन मंदिर के पास कैंप लगाकर सदस्यता ग्रहण कराई जिसमें दोपहर 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक इस कैंप में बैठ कर लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष समाजसेवी मुकेश सक्सेना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गंगा चरण राजपूत साथ में आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

बरेली – भाजपा सदस्यता अभियान में बिथरी विधायक पप्पू भरतौल बोले 2022 में फिर खिलेगा कमल।

आँवला – बिथरी चैनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बिथरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिन्डोलिया सुन्दरपुर में कैम्प लगाकर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई और सभी सदस्यता लेने वालो को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी और विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने का काम करेंगे विधायक ने कहा कि अब दूर दूर तक नजर नहीं आते बाहुवली माफिया…

बरेली – बीआरसी रामनगर में चल रहे दो दिवसीय स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार की उपस्थिति में समापन हुआ।

आँवला – बरेली जनपद में उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य शशि देवी शर्मा के निर्देशन में बीआरसी रामनगर में चल रहे दो दिवसीय स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार की उपस्थिति में हुआ।खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को अपने अपने विद्यालय में कक्षा एक के बच्चों पर प्रभावी रूप से लागू करना है। एसआरजी डॉ लक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि यह प्रशिक्षण जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में शुरू कराया जा रहा है एवं प्रत्येक विद्यालय के सक्रिय शिक्षक जो मुख्यतः कक्षा…

बरेली – हिंदू जागरण मंच आँवला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आँवला द्वारा सौंपा गया।

आईएसआईएस और बोको हरम से हिंदुत्व की तुलना से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है, सलमान खुर्शीद की पुस्तक को तुरंत वैन करते हुए उस पर हिंदू भावनाओं को आहत करने और धर्म को तोड़ने का आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए इस संबंध में हिंदू जागरण घमंच आंवला इकाई द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी आंवला को दिया इस मौके पर जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, जिला प्रचार प्रमुख सुनील सौभरि, नगर महामन्त्री अवनेश शंखधार, थाना सहयोजक तुलसी हिन्दू, विधि प्रमुख रामदुलार मौर्य, सह विधि प्रमुख मनोज…

बरेली – रोडवेज ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर एक की मौके पर हुई मौत दो गंभीर रूप से हुये घायल।

आँवला – सोमवार को लगभग 3:15 पर रामपुर के ग्राम सुहावा में रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये मौके पर पहुंची थाना शाहबाद पुलिस ने घायलों को रामपुर रेफर किया और शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भिजवाया मौके पर भारी संख्या में जुटी रही भीड़शाहाबाद के मोहल्ला नालापार निवासी रंजीत रेहान और पंकज तीनों दोस्त एक साथ बाइक द्वारा बरेली के…

बरेली – बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में बैठक के दौरान बोले विधायक पप्पू भरतौल अबकी बार 350 पार फिर एक बार योगी सरकार।

आँवला – बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरियावल के सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के सभागार में आयोजित नरियावल मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक बिथरी चैनपुर राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 350 पार फिर एक बार योगी सरकार विधायक भरतौल बोले मा०मोदी जी और मा०योगी जी की लहर में कहीं नजर नहीं आएंगे सपा और बसपा और कांग्रेस के लोग विधायक ने कहा मेरा परिवार भाजपा का परिवार है विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल…

बरेली – सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के समापन पर निकलीगई कलश विसर्जन सह शोभायात्रा।

आँवला – बिशारतगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर चंपत पुर गांव में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर रविवार को कलश विसर्जन सह शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल कन्या, महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल खेला। इस अवसर पर 151 सुहागिन, कुंवारी कन्याओं महिलाओं के द्वारा पूर्व में कथा स्थल पर रखे जल से भरे कलश को नगर भ्रमण के पश्चात वापस रामगंगा में मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित किया। इस दौरान जय माता दी, राधे-राधे, की गूंज से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा। विसर्जन शोभा…

बरेली – हिन्दू शक्तिदल अपना संकल्प पूर्ण कर आया अयोध्या से वापस।

आँवला – वर्ष 2019 में हिन्दू शक्तिदल,बरेली द्वारा संकल्प लिया गया था कि अयोध्या राम जन्म भूमि पर मन्दिर निर्माण शुरू होने पर राम मंदिर निर्माण में 5100 ईट हिन्दू शक्तिदल लिखी हुई भेट करेगा जिसके चलते संगठन ने दल बल एवं धूमधाम तरह से अपने 50 पदाधिकारियों के साथ एक ट्रक में ईंटे रखकर बरेली से अयोध्या राम जन्म भूमि पहुँच कर ईंटे भेट की जिसके पहले संगठन मन्दिर निर्माण कार्यशाला अयोध्या पहुँचा जिसके बाद कारसेवकपुरम अयोध्या में पहुँच कर राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को ईंटे सोपी गयीजिसके बाद…

बरेली – मझगवां ब्लाक क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया बाल दिवस।

आँवला – मझगंवा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुटिया में आज बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की स्मृतियो को याद किया गया। इस मौके पर बच्चो ने आर्ट प्रतियोगिता,रेस प्रतियोगिता में बड़ चड़कर कर प्रतिभाग किया।अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नेहा आनंद व शिक्षिका राजिया परवीन ने बच्चो को पुरस्कार व मिठाई वितरण की।तो वहीं प्राथमिक विद्यालय कुंडलिया फैजुल्लापुर में शिक्षिका छाया आनंद ने क्लास को आकर्षक सजाकर बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता…

बरेली – भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर बनाए नए मतदाता।

आँवला – शनिवार को जिले भर में दूसरा मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता बनाया गया। इसके साथ ही सूची में संशोधन, नये मतदाता बनाने तथा मतदाता सूची से गायब सही मतदाताओं को शामिल करने संबंधी काम किए गए। जिसमे बीजेपी के पदाधिकारी रामनगर में मतदाता संबंधित कार्य जन संपर्क करके और कैंप लगाकर कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग फार्म भरवाए गए। जिसमे नए 44 मतदाताओं के नए वोट बनाने के लिए फॉर्म भरकर जमा…