फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को सामाजिक समरसता और सादगी का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए कुमकुम पुत्री श्री रामकिशोर शाक्य, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पुठरी, जिला फर्रुखाबाद और दुर्गेश पुत्र श्री पटवारीलाल शाक्य, निवासी ग्राम अल्हैपुर, पोस्ट गंजडुण्डवारा, जिला कासगंज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध विधि से सम्पन्न कराया गया। इस विशेष अवसर पर विवाह संस्कार को सरल, शांतिपूर्ण और परंपरागत बौद्ध रीति के अनुसार संपन्न कराया गया, जिसमें तथागत बुद्ध के उपदेशों और पंचशील का पाठ किया गया। परिवारजनों की उपस्थिति में वर–वधू…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: प्रभावी पैरवी से दो महत्वपूर्ण मामलों में आरोपियों को कठोर सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी अभियान लगातार परिणाम दे रहा है। पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकारों के संयुक्त अथक प्रयासों से जनपद फतेहगढ़ में दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों को कठोर दंड सुनाया है। पहला मामला: हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास कोतवाली फर्रुखाबाद के मु0अ0सं0-887/2021 (वाद संख्या 1007/2022), धारा 302/34, 201 भादवि में नामित अभियुक्त 1. धर्मेन्द्र…
फर्रुखाबाद: शराब के नशे में नाले में गिरा अधेड़, क्षेत्र में मचा हड़कंप—रातभर चला रेस्क्यू अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गल्ला मंडी पुलिया के पास बुधवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति के नाले में गिरने की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शेर सिंह (55 वर्ष), पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी मोहल्ला हाता घनघोर खा के रूप में हुई है। नशे की हालत में नाले में गिरने का शक घटना शाम करीब 6:00 बजे की बताई जा रही है। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में शेर सिंह शाम को जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन लौटते हुए नजर…
फर्रुखाबाद:साइबर सुरक्षा जागरूकता- जीजीआईसी फतेहगढ़ में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने दिया महत्वपूर्ण प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 को साइबर क्राइम पुलिस टीम फतेहगढ़ द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत महीयसी महादेवी वर्मा जीजीआईसी फतेहगढ़ में एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। बदलते डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए यह प्रशिक्षण विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्रों को इंटरनेट उपयोग के दौरान होने वाले सामान्य साइबर जोखिमों जैसे—सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े खतरे, बैंकिंग व डिजिटल पेमेंट्स में होने वाली…
फर्रुखाबाद:मेजर एस.डी. सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 यातायात माह 2025 के तहत आज मेजर एस.डी. सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में यातायात प्रभारी द्वारा छात्र–छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी ने कॉलेज के कैडेट्स व छात्रों को पंपलेट वितरित कर “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसी छोटी-सी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संविलियन विद्यालय सिवारा खास में छात्राओं का दीक्षा संस्कार आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 संविलियन विद्यालय सिवारा खास में आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय दीक्षा संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान एवं स्काउट-गाइड के तत्वाधान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज ओ.पी. पाल ने स्काउट-गाइड ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने छात्राओं को स्काउट-गाइड की शपथ दिलाई तथा विधिवत दीक्षा संस्कार पूरा करवाया। दीक्षा उपरांत सभी छात्राओं को…
फर्रुखाबाद: खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रक सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 जनपद में अवैध खनन और वाहन नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर आज एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत और खनन अधिकारी संजय प्रताप की संयुक्त टीम ने खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना एचएसआरपी (High Security Registration Plate) के खनन सामग्री ढोते दो ट्रक पकड़े गए। खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीकरण भी नहीं पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर दोनों वाहनों को सीज करते…
फर्रुखाबाद : IAS अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान पर भड़के सपा जिला सचिव, गिरफ्तारी की उठाई मांग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर जिले की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा के बयान को “घटिया, निकृष्ट और निंदनीय” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले पर अपना प्रेस नोट जारी कर अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नन्दकिशोर दुवे ने कहा कि जिस अधिकारी की मानसिकता अपनी बेटी और दूसरे की बेटी में फर्क करती हो, वह किसी सार्वजनिक…
फर्रुखाबाद सड़क हादसा: भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सभी लोग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया, जब भोजपुर के माननीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के परिवार की फॉर्च्यूनर कार एक स्विफ्ट कार से टकराकर खाई में पलट गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में विधायक परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, विधायक के पुत्र अजय प्रताप सिंह राठौर अपने परिवार के साथ फॉर्च्यूनर (UP 32 ED 0195) से कैंची धाम…
फर्रुखाबाद: 33 कीटनाशी दुकानों पर छापा, 02 को कारण बताओ नोटिस, 5 नमूने जांच हेतु भेजे गए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रमुख सचिव कृषि, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा आदेश संख्या-235 दिनांक 26-11-2025 के तहत कृषि विभाग एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने जनपद की सभी तहसीलों—सदर, कायमगंज और अमृतपुर—में औचक निरीक्षण किए। छापेमारी की प्रमुख कार्यवाही कुल 33 कीटनाशी दुकानों पर छापा/निरीक्षण, 5 कीटनाशी नमूने जाँच के लिए…
फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस ने चोरी किये गये टेयरलेस यूनिट, बसबार व बोल्ट सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पंजीकृत मुकदमे से जुड़े एक अभियुक्त को चोरी किये गये विद्युत उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0 352/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में चोरी के सामान की बरामदगी करते हुए…
फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम पुलिस ने जस्ट डायल फ्रॉड करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार किए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 फतेहगढ़ पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 12/2025, धारा 318(4), 111(2) BNS एवं 66D IT ACT में वांछित दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद, फर्जी दस्तावेज और व्हाट्सऐप चैट स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद/अपराध श्री अजय वर्मा के…
फर्रुखाबाद:आईटीआई चौराहा बना शहर का नया जाम प्वाइंट, सिग्नल लगते ही बढ़ी परेशानी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 शहर की व्यस्त और अत्यंत संकरी होती जा रही आईटीआई चौराहे की समस्या अब लोगों के लिए रोजमर्रा की मुसीबत बन गई है। ठंडी सड़क पर स्थित इस प्रमुख चौराहे पर सिग्नल व्यवस्था लागू होने के बाद से घंटों लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। पहले जहां वाहन बिना किसी रुकावट के गुजर जाते थे, वहीं अब सिग्नल पर रुकने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का यातायात प्रभावित रहता है। स्थानीय लोगों व वाहन चालकों…
फर्रुखाबाद: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति व डीएम को सौंपा गया दो सूत्रीय ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद इकाई ने आज कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं व लंबित मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छविनाथ शाक्य और संचालन गोपी शाक्य ने किया। सरकार किसान को मजबूर न समझे — अजय कटियार प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसानों ने पांच वर्ष पहले जिस ऐतिहासिक आंदोलन को 380 दिनों तक…
फर्रुखाबाद: संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देखा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 जिले में बुधवार को पूरे गौरव और सम्मान के साथ संविधान दिवस मनाया गया। फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम द्विवेदी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की पंक्तियाँ दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख्य कार्यक्रम का…
फर्रुखाबाद:संविधान दिवस पर एसपी आरती सिंह ने पुलिस अधिकारी – कर्मचारियों को दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 संविधान दिवस के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ की रिज़र्व पुलिस लाइन में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की। इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) को दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। एसपी आरती सिंह ने संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत का संविधान न केवल देश के प्रशासन का आधार है, बल्कि…
फर्रुखाबाद:26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर धरना–प्रदर्शन की तैयारी तेज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 26 नवंबर को देशभर में प्रस्तावित धरना–प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष कटियार द्वारा ग्राम पंचायत करणपुर दत्त के मजरा मोकुलपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 26 नवंबर, सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन ऐतिहासिक दिल्ली किसान आंदोलन की वर्षगांठ…
फर्रुखाबाद: संकेत राजकीय विद्यालय में छात्रों को यातायात नियमों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 यातायात माह के उपलक्ष्य में आज संकेत राजकीय विद्यालय में यातायात प्रभारी द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को—सड़क पर चलने के सुरक्षित नियम, विभिन्न यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने का महत्व, तथा पैदल यात्रा के दौरान सावधानियाँ विस्तार से समझाईं। उन्होंने बच्चों से अपील की…
फर्रुखाबाद: गैंगस्टर एक्ट में चार अभियुक्तों को 6-6 वर्ष का कठोर कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस व अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। थाना शमसाबाद क्षेत्र में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक महत्वपूर्ण मामले में विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने चार अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर कठोर दंड सुनाया है। मामला मु.अ.सं. 326/2018, बाद संख्या 09/2019, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित था, जिसमें अभियुक्त—1. वेदपाल पुत्र बाबूराम, 2. उमेश सिंह पुत्र नरसिंह, 3. मनोज पुत्र नरसिंह,…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना जहानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जहानगंज पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपित शिवजीत पुत्र कलेक्टर सिंह, निवासी ग्राम रूनी, थाना जहानगंज, जिला फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जहानगंज में मु0अ0सं0–203/2025, धारा 76/351(3) बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और अभियुक्त…
