फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी के निर्देशन में अमृतपुर में संयुक्त जांच, तीन ट्रकों की हुई जांच

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 जनपद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी महोदय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी अमृतपुर द्वारा संबंधित विभागों के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अमृतपुर क्षेत्र में तीन ट्रकों की गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि दो ट्रक बिना वैध परिवहन प्रपत्रों के संचालित किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन पर दोनों वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया तथा मौके पर ही संबंधित धनराशि जमा कराई गई। वहीं तीसरा ट्रक ओवरलोड परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे थाना अमृतपुर…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर मौजूद महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन, 440 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु प्रति जोड़ा कुल एक लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद फर्रुखाबाद को 440 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम 12 दिसंबर 2025 को मेजर एस.डी. सिंह यूनिवर्सिटी, भोजपुर…

जिला मुख्यालय पर कासगंज जिला गंगा समिति की बैठक के तत्वाधान में, श्री वीरेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला का आयोजन किया गया

8 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर कासगंज जिला गंगा समिति की बैठक के तत्वाधान में, श्री वीरेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला का आयोजन किया गया lजिसमें डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया से जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञों ने विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों और उनसे होने वाले नुकसान से बचने के लिए सम्भावित उपायों पर जागरूकता लाने हेतु चर्चा की गई l सौरभ भारद्वाज निदेशक जलवायू परिवर्तन डब्लू डब्लू एफ इंडिया ने लोगों को समझाया और विभागों…

फर्रुखाबाद;मिशन शक्ति 5.0 के तहत लकूला बस्ती में विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत लकूला बस्ती में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग और साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया। साथ…

फर्रुखाबाद:कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का किया स्थानांतरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया गया। प्रेस नोट के अनुसार, उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह (पीएनओ–982020430) का स्थानांतरण थाना अध्यक्ष मऊदरवाजा से पुलिस लाइन फतेहगढ़ किया गया है। यह निर्णय जनपद में बेहतर पुलिसिंग, प्रशासनिक संतुलन तथा कानून-व्यवस्था की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना नवाबगंज क्षेत्र में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 को थाना नवाबगंज एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला पेंशन योजना शामिल रहीं। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे लिया…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना कादरीगेट क्षेत्र में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 07/12/2025 को थाना कादरीगेट की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला पेंशन योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में…

फर्रुखाबाद :घटना के महेज चार दिन मे ही फतेहगढ़ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

ब्रह्मचारी भारत माता मंदिर के में गेट से ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने दान पात्र से लगभग ₹10000 चोरी की जिसकी खबर फतेहगढ़ पुलिस को मिली फतेहगढ़ पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर टीम को गठित किया और महेज चार दिन के अंदर चोरों को धर दबोचा मंदिर मे चोरी के साथ-साथ एक हफ्ते पहले हुए चर्च में चोरी का भी खुलासा फतेहगढ़ पुलिस ने किया इन दोनों को अंजाम देने में यही चोर सम्मिलित थे पंकज कुशवाहा व बबलू शर्मा जिनके पास से चोरी करने के औजार…

फर्रुखाबाद में एयरपोर्ट मुद्दे पर राजनीति गर्म, विकास राजपूत ने कहा—‘ कमी है जज्बे की

बर्षो से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी को घरेलू हवाई अड्डे में बदलने की योजना कागज़ों में ही सिमटी हुई है। लेकिन अब इस मुद्दे पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने सबसे जोरदार आवाज़ उठाई है। उन्होंने साफ कहा कि फर्रुखाबाद का एयरपोर्ट सिर्फ़ इच्छाशक्ति की कमी के कारण नहीं बन पा रहा है।“न पैसों की कमी, न जमीन की — कमी सिर्फ़ जज़्बे की” : विकास राजपूतहमारे संवाददाता से बातचीत में विकास राजपूत ने बेबाकी से बताया कि—“भारत में कई ऐसे एयरपोर्ट हैं जिनके रनवे मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी से…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रूपापुर चीनी मिल गन्ना क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विरिया टांडा, शमसाबाद स्थित रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य गन्ना किसानों को दी जा रही सुविधाओं, क्रय प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेना रहा। निरीक्षण के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गन्ना क्रय केंद्र पर ट्राली की लोडिंग एवं अनलोडिंग के नाम पर प्रति ट्राली ₹200 वसूले जा रहे हैं। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल रूपापुर चीनी…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी में की अपराध समीक्षा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जनपद द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद में घटित विभिन्न अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों, गंभीर अपराधों तथा हालिया घटनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की…

फर्रुखाबाद;पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति 5.0 की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति केन्द्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों—जैसे महिला एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान, स्कूल एवं कॉलेजों में संपर्क…

फर्रुखाबाद:15 दिसंबर को रामपुर ढपरपुर के किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन, 200 ट्रैक्टरों के साथ घेराव का ऐलान

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 रामपुर ढपरपुर एवं आसपास के गांवों में नगर पालिका द्वारा छोड़े जा रहे गंदे नाले के पानी से त्रस्त किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह ऐलान आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने रामपुर ढपरपुर में आयोजित किसान पंचायत के दौरान किया। अजय कटियार ने कहा कि राष्ट्रीय आवाहन पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को तहसीलों में होने वाले कार्यक्रम के तहत इस…

फर्रुखाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के उपकरण, माल व अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 एसओजी/सर्विलांस टीम एवं कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के उपकरण, चोरी का माल तथा अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से दो तमंचा 315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस एवं एक मिस कारतूस भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के…

फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 को थाना शमसाबाद एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ एवं पात्रता के बारे में अवगत कराया गया। इसके…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ एवं पात्रता के बारे में बताया। साथ ही उन्हें विपरीत…

फर्रुखाबाद:आलू मंडी सातनपुर में किसानों का शोषण जारी, खुली बोली के बजाय गुप्त सौदे और तौल में हेराफेरी के गंभीर आरोप

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद की एशिया की सबसे बड़ी कही जाने वाली आलू मंडी सातनपुर एक बार फिर विवादों में है। किसानों द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें मंडी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में आलू की बिक्री खुली बोली के आधार पर नहीं हो रही है। आढ़ती और व्यापारी आज भी परंपरागत तरीके से अंगोछे के नीचे गुप्त सौदे कर रहे हैं, जिससे वास्तविक भाव किसानों को नहीं मिल…

फर्रुखाबाद: किसानों के लिए नरक बन रही है नगर पालिका, गंदे नालों ने खेती, स्वास्थ्य और रोज़गार तबाह कर दिए

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 टाउन हॉल से चिलसरा रोड की ओर बह रहे अधूरे और गंदे नालों का पानी रामपुर ढपरपुर न्याय पंचायत की 8 ग्राम सभाओं के किसानों के लिए आफत बन गया है। छोटे-छोटे हिस्सों में बंटी ज़मीन पर सब्जी की खेती करके घर चलाने वाले किसान अब नाले के गंदे पानी, बिखरी हुई सिल्ट और बढ़ती बेमारियों से जूझ रहे हैं — जबकि नगर पालिका और उसके नेतृत्व पर बेरूखी व अनदेखी का गंभीर आरोप है। तीनों नाले अधूरे, किसानों की उपज और आय…

फर्रुखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शनिवार को सायं 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जनपद के समस्त राष्ट्रीय व राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि आज दिनांक…