फर्रुखाबाद-सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों, गर्भवती को टिटनेस और डिफ्थीरिया से बचाते हैं टीके प्रतिरोधक परिवारों को मनाने में जुटे हैं स्वास्थ्य कर्मी

फर्रुखाबाद : जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 7 मार्च से शुरू हुआ जो 15 मार्च तक चलेगा | इस दौरान नियमित टीकाकरण या अन्य किसी कारण से छूटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण किया जा रहा है | साथ ही जो लोग टीकाकरण कराने में आनाकानी कर रहे उनको स्वास्थ्य कर्मियों और यूनिसेफ के डीएमसी और बीएमसी द्वारा जागरूक कर टीकाकरण कराया जा रहा है |इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि…

फर्रुखाबाद-आशा कार्यकर्ताओं का होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर के तहत किया गया उन्मुखीकरण:15 माह तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाएंगी आशा कार्यकर्त्ता-डॉ शोभित

फर्रुखाबाद : छोटे बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवावगंज और कायमगंज में आशा कार्यकर्ताओं की पाँचदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के छह माह तक स्तनपान पर बल, पूरक आहार,आवश्यक खनिज तत्वों वाले भोजन की उपलब्धता, परिवार नियोजन व संपूर्ण टीकाकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई।सीएचसी नवावगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शोभित शाक्य ने बताया कि यह प्रशिक्षण 8 मार्च से प्रारंभ हुआ जो 12 मार्च तक…

फर्रुखाबाद की चारों सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा बना रहा। इस चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर अपने विधायकों पर ही दांव लगाया था तो कायमगंज सुरक्षित सीट अपना दल (एस) को दे दी थी। इन चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा मुकाबला किया। गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित हुए तो कायमगंज सीट पर डा. सुरभि ने 114647 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर को 18247 मतों से हराया। यहां पर बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद को 18441 मत…

फर्रुखाबाद: शुरू हुआ सक्रीय क्षय रोगी खोज अभियान ,क्षय रोग को न छिपाओ समाधान पाओ – सीएमओ

फर्रुखाबाद:टीबी (क्षय) मुक्त जनपद बनाने के लिए जिले में बुधवार से 22 मार्च तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जिला क्षय रोग केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने क्षय रोगी को दवा की किट देकर अभियान का शुभारम्भ किया |सीएमओ ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए बनाये गए नोडल अधिकारी तथा सुपरवाइजर फील्ड में प्रतिदिन भ्रमण करेंगे तथा अभियान का जायजा लेकर शाम को रिपोर्ट करेंगे। उन्होने कहा कि टीबी रोग एक गम्भीर बीमारी है, जो हम…

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया धूम्रपान निषेध दिवस ,धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए मीठा जहर – सीएमओ

फर्रुखाबाद:“राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत हर साल मार्च माह के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है | जिले की सभी सीएचसी, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय, सिविल अस्पताल लिंजीगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शपथ ग्रहण के साथ ही हस्ताक्षर अभियान और जिले के इंटर कालेज सहित जिले के पुलिस विभाग में भी धूम्रपान निषेध दिवस बुधवार को मनाया गया |मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गँवाते हैं | जो क्षय रोग, एड्स…

फर्रुखाबाद-नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :बेटियां नहीं होगीं तो समाज कहाँ से लाओगे-सीडीओ

फर्रुखाबाद 8 मार्च 2022 जनपद में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली ने मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट निकता और सिमरन के साथ मिलकर वन स्टॉप सेंटर में चिकित्सालय में जन्मी पांच नवजात बेटियों के साथ केक काटा। इस मौके पर मिठाई और उपहार भी दिया गया। वहीं दो जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि ने नृत्य और प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद की प्रधानाध्यापक जमुर्रद बेगम ने कविता के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास किया। कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष उर्मिला और शिप्रा के इरादों ने बदल दी गावों की तस्वीर

फर्रुखाबाद, 8 मार्च 2022 लक्ष्य तय हो और इरादे मजबूत हों तो बदलाव स्वतः दिखने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ जनपद के कायमगंज ब्लॉक में। यहां की आशा संगिनी की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जो बदलाव दिख रहा है उसकी चर्चा अब गांव तक नहीं बल्कि जनपद स्तर तक होने लगी है। पेश है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह खास रिपोर्ट… कायमगंज ब्लॉक के गांव त्यौर खास की रहने वाली आशा संगिनी शिप्रा सक्सेना बताती हैं कि मैंने अपने जीवन की शुरुआत आशा कार्यकर्ता के रूप में 2006 से…

फर्रुखाबाद-जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का शुभारंभ

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी संजय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन के अंतर्गत गाँव खानपुर में बने टीकाकरण बूथ पर सोमवार को सात माह के यश को पोलियो की खुराक पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ कियाइस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बच्चों को समय से सभी टीके लग जाते हैं तो वह जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं ।इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि सभी बच्चों और गर्भवती को समय रहते टीका लग जाना चाहिएजिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी काम तभी सफल हो सकता है जिसमें…

फर्रुखाबाद-ड्रग रेजिस्टेंस टीबी का निदान बड़ी स्वास्थ्य चुनौती : डॉ. पुरी

फर्रुखाबाद: देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में ड्रग रेजिस्टेन्स टीबी का निदान आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती के रूप में है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रदेश को क्षय उन्मूलन में पूर्ण सहयोग व नेतृत्व प्रदान करेगा । इसके लिए केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज के साथ ही जिला क्षय रोग इकाइयों का संवेदीकरण व मेंटरिंग करेगा। इसके साथ ही क्षय उन्मूलन…

फर्रुखाबाद-12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु ( सीएटीसी- 51) एनसीसी कैंप, आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में चल रहा है।

फर्रुखाबाद इस कैंप के कैंप कमांडेंट कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में कैंप के चौथे दिन सभी एनसीसी कैडेट्स को पी आई स्टाफ द्वारा पीटी परेड कराई गई सभी एनसीसी कैडेट्स को चार कंपनियों में बांटते हुए, सावधान, विश्राम दाएं और बाएं मुड़, तेज चल, सलूट आदि के प्रशिक्षण दिए गए। तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे से क्षेत्राधिकारी अजेय शर्मा द्वारा यातायात से संबंधित जिला पुलिस के बारे में, कानून व्यवस्था के बारे में, यातायात के नियमों के बारे में, एनसीसी कैडेट्स को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि…

फर्रुखाबाद-12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु ( सीएटीसी- 51) एनसीसी कैंप, आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में चल रहा है

फर्रुखाबाद इस कैंप के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण शर्मा हैं।बताते चले कि पूरे कैंप के एनसीसी कैडेट्स को चार कंपनियों अल्फा, ब्रैवो, चार्ली तथा डेल्टा में विभाजित किया गया है । मेजर पी पी यादव को अल्फा कंपनी का कंपनी कमांडर, लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर को ब्रावो कंपनी का कंपनी कमांडर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा को चार्ली कंपनी का कंपनी कमांडर तथा लेफ्टिनेंट अवधेश खोजी डेल्टा कंपनी का कंपनी कमांडर नियुक्त किया गया है । कैम्प के तीसरे दिन सभी प्रतिभाग करने वाले 333 कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण वारी वारी से विद्यालय वार…

फर्रुखाबाद-फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को रुग्णता प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण:फाइलेरिया की दवा खाएं फेंके नहीं-सीएमओ

फर्रुखाबाद: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को रुग्णता प्रबंधन पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रशिक्षण दिया गया| उन्हें फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को अपने घर पर ही वाशिग और ड्राइंग करने का तरीका बताया गया। इस दौरान मौजूद फायलेरिया रोगियों को प्लास्टिक की बाल्टी, मग, साबुन, तौलिया तथा क्रैप बैंडेज दी। साथ ही उन्हें नियमित तौर पर व्यायाम करते रहने की सलाह दी गईइस दौरान लगभग 50 फायलेरिया रोगी मौजूद रहे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कहा कि फाइलेरिया रोग में अक्सर हाथ या पैर…

फर्रुखाबाद-सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान सोमवार से

फर्रुखाबाद :जिले में सात मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। इसके बाद दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा व अंतिम चरण दो मई से प्रारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती और दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी। यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और बीसीपीएम के साथ एक बैठक में कहींउन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी…

फर्रुखाबाद-आई डिफीट टीबी प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: आई डिफीट टीबी प्रोजेक्ट का पूरे देश में शुभारम्भ किया गया है । इसके लिए केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को उत्तर प्रदेश का पहला ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स’ बनाया गया है । इस अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. सूर्यकान्त ने बताया कि रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग अपनी स्थापना का 75वाँ वर्ष मना रहा है । यह विभाग के लिए गौरव की बात है कि उसे देश के 15 “सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स“ में से चुना गया है । यह उप्र में पहला और अकेला केन्द्र है ।कार्यक्रम के…

फर्रुखाबाद-नो स्मोकिंग डे 9 मार्च पर विशेष धूम्रपान करना मौत को दावत देना धूम्रपान करने से पैसे, इज्जत और स्वास्थ्य की होती बर्बादी-डॉ दलवीर

फर्रुखाबाद:स्मोकिंग करने से न सिर्फ आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि आपके पैसे और इज्जत की भी बर्बादी होती है। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल डॉ दलवीर सिंह का। डॉ सिंह ने बताया कि स्मोकिंग करने से फेफड़े बुरी तरह से खराब हो जाते हैं। सिगरेट में मिलने वाला निकोटीन आपके नर्वस सिस्टम पर असर डालता है। इस कारण आपको अधिक थकान महसूस होती है और धूम्रपान की तलब लगती है।डॉ सिंह ने बताया कि पहली बार वर्ष 1984 में…

फर्रुखाबाद-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार मनेगा महिला दिवस आज से एक हफ्ते तक आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा । इसके उपलक्ष्य में पाँच से 11 मार्च तक जनपद स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसके तहत स्थानीय स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायत व नगरीय स्थानीय स्वशासन की महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं की उपलब्धियों, लैंगिक आधारित भेदभाव व हिंसा को खत्म करने संबंधी प्रयासों तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का सोशल मीडिया कैम्पेन के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार…

फर्रुखाबाद : के डा0 अनार सिंह यादव के कालेज सहित प्रदेश के 12 निजी आयुर्वेदिक कालेजों की मान्यता रद्द

लखनऊ,फर्रुखाबाद के डा0 अनार सिंह यादव के कालेज सहित उत्तर प्रदेश में 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इससे प्रदेश में बीएएमएस की 880 सीटें कम हो गई हैं।आपको बताते चलें कि केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद की जांच में 27 आयुर्वेदिक कॉलेज मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। इनमें से 12 यूपी के हैं, जिनकी मान्यता रद्द करते हुए सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में आठ सरकारी कॉलेजों में बीएएमएस की 60-60 सीटें हैं। जबकि 57 निजी कॉलेजों में…

फर्रुखाबाद-:शराब पीने से 3 लोगों की मौत से जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद :मोहम्मदाबाद में तीन की शराब पीने के दौरान हुई मौत के बाद अधिकारियों के निर्देश पर जिले के शराब ठेके बंद करानें के निर्देश दिये गये है| जिसके बाद पुलिस नें जगह-जगह शराब ठेके बंद करा दिये गये| दरअसल मोहम्मदाबाद के अहिमलापुर में तीन लोगों की मौत अंग्रेजी शराब पीने के दौरान हो गयी| जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया| मौके पर पंहुचे डीएम-एसपी ने सुरक्षा के लिहाज से जनपद में शराब ठेके बंद करनें के निर्देश दिये| निर्देश मिलते ही पुलिस ने जाकर शराब ठेके बंद करा…

फर्रुखाबाद-डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय (पुरुष) का एंक्वास की टीम ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद: नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (एंक्वास) के अंतर्गत डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष का असेस्मेंट राज्य स्तर से चयनित दो सदस्यीय टीम ने किया टीम में लखनऊ से आये डॉ अशोक कुमार पालीवाल (पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट), डॉ रहीसुदीन (क्वॉलिटी कंसल्टेंट इटावा) शामिल रहे असेस्मेंट में प्राप्त स्कोर के अनुसार चिकित्सालय का नेशनल असेस्मेंट किया जाएगा यह निरीक्षण पाँच मार्च तक चलेगा यह कहना है जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस (डीसीक्यूए) डॉ शेखर यादव का।डॉ शेखर के अनुसार डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष को नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड का प्रमाणपत्र लेने के…

फर्रुखाबाद-12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में एन सी सी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु ( सी ए टी सी- 51) एनसीसी कैंप, आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में प्रारंभ किया गया

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में कैंप की शुरुआत ओपनिंग एड्रेस से कर्नल रोमिल शर्मा द्वारा की गई। जिसमें सभी एनसीसी कैडेट्स को अनुशासित रहते हुए, कैंप में विभिन्न प्रकार के दिए गए प्रशिक्षण को अच्छी तरह से सीखने के निर्देश दिए गए । कैंप के दौरान विभिन्न प्रकार की कक्षाएं संचालित होगी, जिसमें शस्त्र प्रशिक्षण, कैंप हाइजीन ,राष्ट्रीय एकता और अखंडता, सोशल सर्विस, शस्त्र को खोलना तथा बंद करना,मैप रीडिंग आदि प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कैंप के प्रथम दिन, मेजर पी पी यादव, लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट अवधेश खोजी…