फर्रुखाबाद:मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल-डॉ सूर्यकांत

फर्रुखाबाद , 08 अगस्त-2022 । कोविड-19 से अभी देश पूरी तरह से निपट भी नहीं पाया है कि मंकीपॉक्स ने भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही कोरोना ने भी एक बार फिर से अपनी चाल बढ़ा दी है। छह माह बाद कोरोना संक्रमितों की तादाद एकाएक बढ़ी है। ऐसे में कोविड काल में बरते जाने वाले जरूरी प्रोटोकाल को अपने व्यवहार में शामिल करने में ही खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय की भलाई है। इन प्रोटोकाल में शामिल मास्क, एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी और हाथों…

फर्रुखाबाद :निषाद पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप जी का हुआ भव्य स्वागत

फर्रूखाबाद आज रविवार को श्याम मोटर्स के मालिक राजकपूर कश्यप निकट रोडबेज बस स्टेण्ड फर्रुखाबाद ने निषाद पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप और अजीत बाथम का समस्त निषाद पार्टी के सदस्यो ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तथा जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने समाज के लोगों को संगठित होने और स्वाभिमान से जीने का संदेश दिया और कहा समाज के लोगों को पार्टी की जहाँ भी जरूरत पड़ेगी वहीं पर पूरा साथ दिया जायेगा।राज कपूर कश्यप ,कुलदीप कुमार बाघम एडवोकेट, राकेश बाथम एडवोकेट, राजीव बाथम एडवोकेट, हरिश्चन्द्र कश्यप ,पुरेश कश्यप,…

फर्रुखाबाद:वैगनआर व मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

फर्रुखाबाद:शेरसिंह पुत्र राम किशोर शाक्य निवासी मोहल्ला बीबीगंज मेहरबान थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद का निवासी है जो आज समय शाम के लगभग 06 बजे मेरे मोहल्ले का रहने वाला टिन्कू पुत्र रामगोपाल व मेरा पुत्र देव अपनी मोटरसाइकिल से जसमई रोड से होते हुए ग्राम आरमपुर की तरफ जा रहे थे। जब टिन्कू अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम अजमतपुर के पास अल्का प्रॉपर्टी के सामने पहुँचा तो अजमतपुर रोड से ग्राम अजमतपुर को आ रही सफेद रंग की बैगनार कार संख्या DL 5 CD 8912 के चालक कपिल सिंह पुत्र सुकेन्द्र…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी और पूर्व विधायक कुलदीप ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद 7 अगस्त 2022 जिलाधिकारी संजय सिंह और पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने रविवार को सिविल अस्पताल लिंजीगंज में फीता काटकर व बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर विटामिन ए संपूर्ण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रतौंधी समेत अन्य बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना काल से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए…

फर्रुखाबाद:जिले में कोविड बूस्टर डोज अभियान का हुआ आगाज़

फर्रुखाबाद 7 अगस्त 2022 कोरोना महामारी एक बार फिर अपना सिर उठाने लगी हैl जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है lऐसे में टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है इस महामारी को रोकने के लिएl इसी को देखते हुए जिले में रविवार को कोरोना से मुकाबला करने के लिए एहतियाती डोज अभियान का शुभांरभ सिविल अस्पताल लिंजीगंज में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और जिलाधिकारी संजय सिंह ने फीता काट कर किया l इसके साथ ही कुलदीप गंगवार ने अपने बूस्टर डोज लगवाकर समाज को संदेश देते हुए…

फर्रूखाबाद:आज मेगा कैम्प आयोजित कर दी जाएगी कोविड टीके की एहतियाती डोज,लगवा लो बूस्टर डोज खतरा अभी टला नहीं-सीएमओ

फर्रुखाबाद 6 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड टीके की मुफ्त एहतियाती डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की एहतियाती डोज मुफ्त लगाई जा रही है। अब इस अभियान को और गति देने के लिए सात अगस्त यानि रविवार को एहतियाती डोज मेगा कैंप लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि 15 जुलाई से 75 दिनों के…

फर्रुखाबाद:बिजली उपभोक्ताओं की अनिमिकता से लाइनमैन को जान का खतरा

फर्रूखाबाद: गुतासी पीटीडब्लू फीडर ब्रेकडाउन होने पर फाल्ट दूर करने हेतु लाइन का सट्‌डाउन लेने के बाद भी 11KV लाइन पर लगभग 150 वोल्टेज का करन्ट प्रवाहित रहता है। इस समय बर्षा का मौसम चल रहा है, ऊपर से विशेष तौर पर उपभोक्ताओं के सप्लाई न मिलने का दबाव लाइनमैन को पशोपेश में किये हुए है। खास तौर पर ऐसे संपर्क फोन द्वारा अधिक दबाव डालते जो राजनीति से ओतप्रेत अपने सत्ता पक्ष का बोलबाला आये दिन दर्शाते रहते उनको तो सिर्फ बिजली चाहिए किसी कमी के लिए कुशलक्षेम से…

फर्रूखाबाद: सपा नेता की हत्या की साजिश का ऑडियो निकला झूठा

 29 जुलाई को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव नें थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया था कि पूर्व मंत्री नरेद्र सिंह व उनके पुत्र सचिन यादव उनसे राजनैतिक द्वेष मानते है| लिहाजा पूर्व मंत्री पुत्र के निजी सुरक्षा कर्मी अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ एपी निवासी दुनाया नवाबगंज, आदिल निवासी ढिलावल मऊदरवाजा के खिलाफ सपा नेता नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा था कि उन्हें एक आडियो मिला जिसमे उनकी हत्या किये जानें का जिक्र है| 

फर्रूखाबाद:मुख व दन्त रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए 10 अगस्त से चलेगा अभियान

फर्रूखाबाद, 5 अगस्त 2022 जिले में ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत मुख एवं दंत रोगियों की प्रभावी तरीके से स्क्रीनिंग की जाएगी | इसके लिए जिले के 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और पीएचसी पर तैनात मेडिकल आफीसर को शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में दिया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि 10 अगस्त से ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत मुख व दंत रोग स्क्रीनिंग अभियान शुरू होगा। इस अभियान में 30…

फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी ने अनिल कश्यप को फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर निषाद पार्टी का विस्तार करते हुए प्रदेश के 25 जिलों में समाज की सेवा करने वाले उत्कृष्ट समाज सेवियों को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी क्रम में फर्रुखाबाद में कई वर्षों से कश्यप निषाद समाज की सेवा में लगे हुए अनिल कश्यप को निषाद पार्टी ने फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस खबर को सुनते ही फर्रुखाबाद के कश्यप निषाद समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ता अनिल…

फर्रुखाबाद:आयुष्मान भारत संविदा कर्मचारी संघ का हुआ पंजीकरण

फर्रुखाबाद ,प्रधानमंत्री जन आयोग योजना में कार्यरत कर्मिको के नवगठित संगठन आयुष्मान भारत संविदा कर्मचारी संघ का पंजीकरण किया गया ।जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के आंतरिक विभिन्न पदों पर पदधारक/कार्मिक योजना के सफल संचालन के लिए नियोजित/कार्यरत है l इन कार्मिकों के ओर से समय-समय पर समस्याएं संज्ञान में आती रहती हैं इनके निवारण व विभाग के साथ सामंजस्य एवं समन्वय बनाये रखने के उद्देश्य से तथा योजना को प्रभावी गति देने एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने के लिए इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट…

फर्रुखाबाद : तेज बारिश में भी नहीं कम हुए ताजियादारों के हौसले

इसकी शुरुआत वर्ष 1380 मे तब हुई थी जब गुरादा बाद मे हिन्दू मुस्लिम दंगो हुआ और धीरे धीरे पूरा प्रदेश इसकी चपेट में आने लगा। उस समय श्री राम लीला परिषद फतेहगढ़ के अध्यक्ष स्व० चे. राम कृपाल मिश्र ने मोहत्य की पाँच वारीख का ताजिया उठा कर ले पूरे प्रदेश एवं देश में हिन्दू मुस्लिम एकता, गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेल पेश की थी। यह परम्परा 42 वर्षों से वरावर कायम है। श्रीराम लीला परिषद फतेहगढ़ हर वर्ष ताजिया उठा कर पूरे देश को अनेकता में एकता…

फर्रूखाबाद:स्तनपान के प्रति जागरूकता को लेकर गोष्ठी आयोजित,मां का दूध अमृत समान,रखे बीमारियों से सुरक्षित-सीएमओ

फर्रुखाबाद, 4 अगस्त 2022 कोरोना से बच्चों को सुरक्षित बनाने को लेकर पिछले वर्ष 2021 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा धात्री महिलाओं को बच्चों के स्तनपान पर अधिक जोर दिया गया | इसका ही परिणाम रहा कि बच्चों पर कोरोना का असर कम पडा l यह तो मां का दूध ही है जो अमृत समान रहा और बच्चों को सुरक्षित रखा l यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार का lसीएमओ ने कहा कि जो माताएं बच्चों को भरपूर स्तनपान कराती हैं, उन्हें बच्चों की ज्यादा चिंता करने की…

फर्रुखाबाद:मंकी पॉक्स से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में मंकी पॉक्स से करने दो दो हाथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और लैब टेक्नीशियन को दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, 3 अगस्त 2022 मंकी पॉक्स के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में इससे निपटने की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों की ओपीडी में आने वाले मरीजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।सीएमओ ने…

फर्रुखाबाद: छत पर लेटे बुजुर्ग को मौत के घाट उतार ।

सुनील राठौर फर्रुखाबाद: हथियापुर अपने मकान की छत पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसेवक वर्मा का लहूलुहान शव आज सुबह मकान के पीछे पड़ा मिला जिससे हथियापुर कस्बा में सनसनी फैल गई। इलाके के सैकड़ों लोग बुजुर्ग रामसेवक को देखने एवं यह जानकारी करने पहुंचे कि भले व्यक्ति की हत्या कैसे कर दी गयी। 70 वर्षीय रामसेवक की हत्या फिलहाल पहेली बनी है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम बैजू नगला के मूल निवासी रामसेवक वर्मा अपनी विकास टेंट हाउस की छत पर लेटे थे ।तभी अज्ञात लोगों ने रात के…

फर्रुखाबाद:कुपोषण के शिकार बच्चों को भेजा जाता है पोषण पुनर्वास केंद्र,माह के पहले मंगलवार को मनाया जाता है वजन दिवस

फर्रुखाबाद, 2 अगस्त 2022 जिले के 1752 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का वजन व लम्बाई माप कर वजन दिवस मनाया गया l इस मौके पर शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों का उम्र के हिसाब से वजन, लम्बाई के हिसाब से वजन तथा उम्र के हिसाब से लम्बाई का माप कर कुपोषित, अतिकुपोषित और सामान्य बच्चों का चिन्हांकन किया गया | इसके साथ ही बच्चों के साथ आये माता-पिता को पौष्टिक आहार, एनीमिया व डायरिया से बचाव तथा साफ़-सफाई के बारे में जानकारी दी…

फर्रूखाबाद:चोरों ने दुकान का सटर तोड़ गहने व नगदी उड़ाई ।

रत्नेश वर्मा फर्रूखाबाद:जिला फर्रूखाबाद की कायमगंज तहसील में अलीगंज रोड स्थित जवाहर मार्केट में चोरों ने रात 2 बजे के करीब कन्हैया ज्वैलर्स का सटर को सामने से तोड़कर चोरी कर ली । चोरो ने दुकान में रही नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया ।दुकानदार ने आकर घटना की सूचनाका प्रार्थना पत्र थाने में दिया । सुबह होने पर राहगीरों ने देखा कि दुकान का सटर टूट है तो लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है ।पुलिस चोरो…

फर्रुखाबाद:कावड़ लेकर गए कावड़िए की रास्ते में हुई मौत

फर्रुखाबाद ,शमशाबाद ,कावड़ लेकर गए कावड़िए की रास्ते में मौत हो गई।सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया कस्बा के मोहला मीरादरवाजा निवासी मनोज कुमार शाक्य पुत्र मोतीलाल उम्र लगभग 48 वर्ष रविवार शाम चार बजे बाग मोहल्ला से ट्रैक्टर पर लगभग 30 लोग सवार होकर गोला के लिए रवाना हुए थे।जिसमें भाई अनिल भतीजे अंशुल साथ में गए थे रास्ते में जब वह मोहम्मदी लखीमपुर से निकल रहे थे उसी समय मनोज कुमार शाक्य को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए नल पर गया। अचानक गिर जाने…

फर्रुखाबाद:बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत बुधवार से टीकाकरण सत्र पर पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

फर्रुखाबाद 1 अगस्त 2022 जनपद में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के संयुक्त प्रयास से 3 अगस्त से 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा, अभियान के सफल संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में उन्मुखीकरण किया गया l30अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के करीब 2.37 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित…

फर्रूखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस बनी मानवता की मिसाल ।

शिवम वर्मा फर्रूखाबाद: आदर्श थाना मऊदरवाजा में प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह ने भूखे वानर सेना को चने और विस्कुट ख़िलाये। आमोद कुमार जी ने बताया वानर सेना व अन्य पशु पक्षियों के लिए आदर्श थाना मऊदरवाजा के सभी सहकर्मी भोजन और पानी की प्रतिदिन दोनो पहर व्यवस्था करते है। गर्मी से बचने के लिए एक छोटा तरण ताल का भी निर्माण कराया गया है। आदर्श थाना मऊदरवाजा में उत्तर प्रदेश पुलिस प्रसाशन का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। आज कल जहा मानवता खत्म होती जा रही है वही…