फर्रुखाबाद: जिला जज एवम् बार एसोसिएशन महासचिव ने बाटे कंबल– जिला जज अश्वनी कुमार एवम जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया के नेक्तत्व में दिन सोमवार 12 दिसम्बर 2022 को लगभग 50 जरूरत मंद गरीब लोगों को बार एसोसिएशन में कम्बल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम बार एसोसिएशन के सभागार फतेहगढ़ में संपन्न हुआ। एडीजे अजीत मिश्रा, सुनील दिवाकर, अनूप सिंह, पंकज गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शिशुपाल यादव, भुवनेश अग्निहोत्री, राकेश गुप्ता, श्यामवीर सिंह, विशाल छाबड़ा, केके श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने गाँव- गाँव अलख जगाई
रविवार को जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने वैद्य के०पी० सिंह शाक्य विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज के नेतृत्व में गाँव – गाँव जाकर अलख जगाने का वीड़ा उठाया है| भटम ई में और अल्लाहपुर तथा पैथान आदि गाँवों में रविवार को स्वामी ब्रह्मानन्द जी की जयन्ती भी मनायी| इस अवसर पर वैद्य के०पी० सिंह शाक्य विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज ने स्वामी ब्रह्मानन्द जी के जीवन पर बहुत ही गहराई से प्रकाश डाला|इस अवसर पर दो तीन दर्जन जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे| कायमगंज विधानसभा वैद्य के०पी० सिंह शाक्य ने कहा कि…
फर्रुखाबाद : कारागार राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति के द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ में बंदियों से किया गया सीधा संवाद
सूबे के कारागार एवम होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति जी जिला कारागार फतेहगढ़ फर्रुखाबाद का निरीक्षण करने पहुंचे कारागार के मुख्य द्वार पर उपस्थित जेल गार्दद्वारा माननीय मंत्री जी को सलामी दी गयी। मा. मंत्री द्वारा कारागार के बन्दियों के मध्य सीधा संवाद किया गया जिस दौरान मा. मंत्री द्वारा बताया गया कि कोई भी बन्दी कारागार में आने पर अपने माता-पिता, भाई-बहन तथा अन्य नाते-रिस्तेदारों को असीम कष्ट देते हैं यह इनके प्रारब्ध पूर्व जन्मों के कर्मों का फल होता है। मा.मंत्री द्वारा बताया गया कि…
फर्रुखाबाद:नवजात और छोटे बच्चों को रखें खास ध्यान लग सकती है सर्दी बच्चों के सही समय पर टीका लगवाएं -डॉ शिवाशीष
फर्रुखाबाद, 10 दिसम्बर 2022 इस समय मौसम में सुबह सर्दी दोपहर में गर्मी तो रात में सर्दी का अहसास होने लगा है तापमान दिन पर दिन घटने लगा है ऐसे में अपने बच्चों का हमें खास ध्यान रखना होगा यह कहना है डॉ रामममोहर लोहिया चिकित्सालय महिला के सीएमएस डॉ कैलाश दुल्हानी का lडॉ कैलाश दुल्हानी ने बताया कि इस समय लगभग 60 प्रतिशत बच्चे सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित आ रहे हैं lडॉ रामममोहर लोहिया चिकित्सालय महिला के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शिवाशीष ने बताया कि नवजात और…
फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा चलाया गया पुनीत सागर अभियान
फर्रुखाबाद ,डीजी एनसीसी नई दिल्ली तथा ग्रुप हैडक्वाटर अलीगढ़ के निर्देशानुसार 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा दिनांक 2 दिसंबर 22 से 9 दिसंबर 22 तक पुनीत सागर अभियान सप्ताह मनाया गया।पुनीत सागर अभियान 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में 6 दिसंबर को एम आई सी के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने नमामि गंगे परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के साथ पांचाल घाट पर जाकर लगभग 150 एन सी सी कैडेट्स द्वारा घाट की साफ-सफाई कराई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गंगा…
फर्रुखाबाद:वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन के लिए कोल्ड चेन हैंडलर्स को दिया गया प्रशिक्षण टीकाकरण ही बच्चों को जानलेवा बीमारियों से रखता सुरक्षित -डीआईओ
फर्रुखाबाद ,9 दिसंबर 2022 भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ई-विन कार्यक्रम (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) के तहत जिले के कोल्ड चेन हैंडलर्स को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया lजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा ने कहा कि वैक्सीन की बर्बादी किसी भी स्तर से न की जाए इसके लिए हम सभी को अपने स्तर से प्रयास करना होगा l यह टीकाकरण ही है जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखता है lयूएनडीपी के मण्डल परियोजना अधिकारी धनंजय श्रीवास्तव ने कहा…
फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के मेजर पी पी यादव को सेवानिवृत्त होने पर कमांडिंग ऑफीसर ने स्मृति चिन्ह देकर दी विदाई
फर्रुखाबाद,29 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद मेजर पी पी यादव दिनांक 8 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए । सेवानिवृत्त होने के अवसर पर 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोमिल शर्मा ने मेजर पी पी यादव को अशोक स्तंभ भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं बटालियन के एनसीसी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गणेश जी की प्रतिमा को समर्पित करते हुए मेजर पी पी यादव को सम्मानित किया। कमान अधिकारी द्वारा मेजर पी पी यादव के सेवाकाल को सराहा गया तथा अन्य सभी एनसीसी अधिकारियों…
फर्रुखाबाद:पूर्व सांसद जयपाल कश्यप एवं देश के प्रथम सीडीएस विपन रावत की पुण्यतिथि पर कश्यप निषाद समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद ,08 दिसंबर 22 को पूर्व सांसद स्वर्गीय जयपाल सिंह कश्यप एवं देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर कश्यप निषाद समाज के लोगों ने बैठक कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं उनको नमन आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनेश कश्यप ने स्वर्गीय जयपाल सिंह की कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की कश्यप जी समाज के सदैव अगुवा रहे और उन्होंने समाज हित के लिए कई लड़ाइयां लड़ी कई बार उन्होंने जुलूस के…
फर्रुखाबाद:नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया किशोर स्वास्थ्य दिवस
फर्रुखाबाद, 8 दिसम्बर 2022 किशोर – किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए अभी तक जिले के इंटर कालेज में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता था। अब जिले के नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह दिवस हर माह की आठ तारीख को मनाया जाएगा | इस दिवस पर किशोर- किशोरियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनको कुपोषण से कैसे सुरक्षित बनाया जाए, इस पर जानकारी दी जाएगी l यह कहना है राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह का lएसीएमओ ने…
फर्रुखाबाद:किशोर स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में किया गया प्रशिक्षित
फर्रुखाबाद, 7 दिसंबर 2022 राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ), खंड शिक्षा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सम्पूरण (विफ्स) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में दिया गया lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि ज़िले में किशोरों की आबादी तकरीबन नौ प्रतिशत है। यह बड़ी संख्या और महत्वपूर्ण आयुवर्ग है। इसमें शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक परिवर्तन का दौर होता है, जिसे उचित परामर्श व देखभाल की आवश्यकता होती…
फर्रुखाबाद :नियमित टीकाकरण में तेजी लाने के लिए डेटा ऑपरेटर किये गए प्रशिक्षित टीकाकरण रिपोर्टिंग में न होने पाए कोई त्रुटि -डीआईओ
फर्रुखाबाद, 7 दिसम्बर 2022 जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में बुधवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए सभी ब्लॉक के डेटा ऑपरेटरों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी | स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन हुआ | कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सुधार लाने व कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इस दौरान नियमित टीकाकरण के डेटा को बेहतर तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर ऑपरेटरों को प्रमाण पत्र भी प्रदान…
फर्रुखाबाद:भारतरत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
फर्रुखाबाद ,आज 06 दिसंबर 22 को भारतरत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव रामजी आंबेडकर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमे जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद ने बाबा साहेब के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । कारागार के सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवम बंदियों ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण किया । जेल अधीक्षक ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की बाबा साहेब ने हर मुसीबत का सामना करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते…
फर्रुखाबाद: बीच में दवा छोड़ने पर एमडीआर की आशंका
फर्रुखाबाद, 6 दिसम्बर 2022 ट्यूबरक्लोसिस या टीबी की बीमारी भारत में स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौती है। देश में टीबी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बैक्टीरिया के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो एक व्यक्ति के माध्यम से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है। आमतौर पर टीबी की बीमारी फेफड़ों में सबसे ज्यादा होती है लेकिन फेफड़ों के अलावा यह समस्या शरीर के कई अन्य अंग जैसे किडनी, रीढ़ की हड्डी या मस्तिष्क को भी प्रभावित कर सकती है। यह कहना…
फर्रुखाबाद:पुरुष नसबंदी करवाकर रमेश बनें मिसाल,सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में होंगी पुरुष नसबंदी
फर्रुखाबाद, 5 दिसम्बर 2022 अगर पत्नी का किसी निजी चिकित्सालय में सामान्य प्रसव करवाना पड़े तो कम से कम 20 हजार रुपए खर्च हो जाते हैं और अगर आपरेशन हुआ तो लगभग 50 हजार रुपए। एक मजदूर यह कैसे वहन कर सकता है यह कहना है फिरोजाबाद के रमेश सिंह (काल्पनिक नाम) काl रमेश ने बताया कि मेरे एक मित्र ने नसबंदी कराई थी। फिलहाल वह और उसका परिवार खुश हैं। उसने मुझे भी यही सलाह दी। मुझे लगा कि पत्नी का स्वास्थ्य सही नहीं रहता है। फिर मैंने सिविल…
फ़र्रुख़ाबाद:- मिथिलेश अग्रवाल ने निशुल्क जांच शिविर का किया उद्घाटन ।
कायमगंज के सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित कुल 248 मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण, उपचार व दवाई वितरित की गई ।शिविर में सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने सर्दी, जुखाम, बुखार, हड्डी, पेट से संबंधित, न्यूरो, कार्डियो सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान पृथ्वी दरवाजा, चिलौली पठान, जटवारा, रेलवे रोड, सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों से कुल…
फर्रुखाबाद:अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़ दो सदस्य गिरफ्तार
थाना क्षेत्र कंपिल के अंतर्गत एक शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है जिसमें 2 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं मीस्तनी के आगे गंगा नदी के तटीय में से ब्रजेश शर्मा व सौदान को 6 देसी तमंचा 4 खोखा सहित तमंचा बनाने बाले औजार बरामद हुआ थाना पुलिस सर्विलेंस टीम व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार और उनकी टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है
फर्रुखाबाद:कमालगंज थाना क्षेत्र में खुटिया तिराहे पर पुलिस की 25000 के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़
फर्रुखाबाद द दस्तक 24 न्यूज़ । फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कमालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।एसओजी व सर्विलांस टीम समेंत थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पुलिस टीमों की सयुंक्त कार्यवाही में खुटिया तिराहे के पास से अंतरजनपदीय गिरोह के 25,000 इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा।मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, पुलिस ने जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती।मुठभेड़ में घायल बदमाश की सूचना पर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे…
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने दिखाया जोर
शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के जनपद फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने श्रद्धेय जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य के नेत्रत्व में फर्रुखाबाद कलक्ट्रेट में जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन देने के लिए फर्रुखाबाद फतेहगढ़ रोड़ पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, बाबा साहब अमर रहें, और बाबू सिंह कुशवाहा जिन्दाबाद, माननीय काशीराम का मिशन अधूरा – बाबू सिंह कुशवाहा करेंगे पूरा आदि नारों का उद्घोष करते हुए पैदलमार्च कर जिला मुख्यालय तक गये|और ज्ञापन पत्र को जिला…
फर्रुखाबाद:तंबाकू का सेवन करने वाले 5 से 10 प्रतिशत लोगों में होती है टीबी,स्वास्थ्य कर्मियों का तंबाकू निषेध पर किया गया उन्मुखीकरण
फर्रुखाबाद, 2 दिसंबर 2022 तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज सम्पन्न हुआ lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने कहा कि तंबाकू हमारी सेहत के लिए कितनी घातक हो सकती है यह तो कोई कैंसर या टीबी रोगी से पूछे lसीएमओ ने कहा कि आज पुरुष ही नहीं महिलाएं और कम उम्र के बच्चे भी बीड़ी, सिगरेट मसाला के लती होते जा रहे हैं, बच्चे तो अपने माता पिता और समाज की नज़रों से बच…
फर्रुखाबाद : अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर का फर्रुखाबाद दौरा
आज दिनांक 01.12.2022 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर भास्कर IPS के द्वारा थाना मऊदरवाजा फतेहगढ़ का वार्षिक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के क्रम मे सर्वप्रथम श्रीमान् के द्वारा थाना परिसर का भ्रमण किया गया, जिसमे थाना कार्यालय, पत्र व्यवहार शाखा (डाक कार्यालय), सीसीटीएनएस कक्ष, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, मालखाना, आरक्षी निवास व मैस का निरीक्षण किया गया। श्रीमान् के द्वारा थाने की साफ सफाई और रख रखाव पर सन्तोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम मे श्रीमान् के द्वारा सभी पुलिस कर्मियो को गुणवत्ता पूर्ण भोजन…
