फर्रुखाबाद :- ग्राम प्रधान की मनमानी से ग्रामवासी हुए परेशान ,दिया प्रार्थनापत्र ।

फर्रुखाबाद:-ढिलावल ग्रामवासियो ने वर्तमान दवंग ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को दिए प्रार्थनापत्र देकर  कहा कि ग्राम पंचायत ढिलावल विकास खंड बढ़पुर जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधान द्वारा लगभग 14 वर्ष पूर्व पंचायत घर का निर्माण कराया गया था जो की सही अवस्था में था परंतु वर्तमान प्रधान रजनेश कुमार कठेरिया द्वारा उक्त पंचायत घर का प्लास्टर तुड़वाकर उसे खंडहर का रूप वर्ष 2022 मे दे दिया गया तब से उक्त पंचायत घर खंडहर के रूप में पड़ा हुआ है जिसका जीणोउद्धार मौजूदा प्रधान द्वारा आज तक…

फर्रुखाबाद:विश्व टीबी दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

फर्रुखाबाद , 24 मार्च 2023 जनपद में शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेन्द्रों पर तपेदिक यानि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में गोष्ठी कर ग्राम प्रधानों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया साथ ही जिले के सभी टीबी यूनिट पर क्षय रोगियों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली दी गई l मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

फर्रुखाबाद: उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए स्वास्थ्य अधिकारी,आशा बहु,आशा संगिनी एवं सेवा प्रदाता

फर्रुखाबाद 23 मार्च 2023 वर्ष 2022 -23 में परिवार नियोजन के क्षेत्र में जिले का भी अच्छा योगदान रहा जिसको लेकर मण्डल स्तर पर परिवार नियोजन में अपना अच्छा योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कानपुर स्थित एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अपर निदेशक ने जनपद व ब्लॉक के अधिकारियों सहित सेवा प्रदाताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मण्डल स्तर पर प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया । यह सम्मान इस वित्तीय वर्ष के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और खुशहाल परिवार दिवस…

फर्रुखाबाद:चैत्र नवरात्रे के प्रथम दिन जिला कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की हुई मूर्ति की स्थापना

फर्रुखाबाद,आज 22 मार्च 23 को चैत्र नवरात्रे के प्रथम दिन कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। आज श्री शिवम कुमार एसीजेएम द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ करके शुभारंभ किया गया । जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुंद ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजा पाठ किया । कारागार में कुल 253 बंदियों द्वारा मां दुर्गा का व्रत रखा है । व्रत रखने वाले बंदियों को 750 ग्राम उबला आलू ,500 ग्राम दूध, केला दो नग तथा 60 ग्राम चीनी व्रत का खाने…

फर्रुखाबाद: निषाद पार्टी के बढपुर स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जी की जयंती धूमधाम से मनाई

फर्रुखाबाद,आज 22 मार्च 2023 को महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर बढपुर स्थित कार्यालय पर महर्षि कश्यप जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप के 2023 को महाराज निषाद राज जयंती को शोभायात्रा के रूप में पटेल पार्क से लेकर बढ़पुर शीतला माता मंदिर तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन लाल कश्यप समाजसेवी कैलाश चंद्र, देशराज बाथम एवं सतीश बाथम के स्वर्गवास हो जाने के कारण उनको नम आंखों सभी ने याद…

फर्रुखाबाद:1अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान की सफलता के लिए जिलास्तरीय हुई बैठक

फर्रुखाबाद, 22 मार्च 2023 एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के संबंध में जिलाधिकारी सभागार में अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जिलास्तरीय बैठक जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में की गई lजिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं l साथ ही इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना को देखते हुए हीट वेब इलनेस पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए जिससे लोग पड़ने वाली अधिक…

फर्रुखाबाद:कमालगंज इकाई की रेनू शर्मा निर्वाचित हुई अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, 19 मार्च 2023 आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के विकासखंड कमालगंज की संगठन इकाई का आज चुनाव संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया संगठन की जिला अध्यक्ष मधुबाला गंगवार के पर्यवेक्षण में पूरी की गई । बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निर्वाचन में भाग लिया । काफी देर तक चले विचार मंथन के बाद जिला अध्यक्ष श्रीमती गंगवार के प्रयास से संगठन की सभी कार्यकर्ता आम सहमत से चुनाव कराने के लिए राजी हो गई । इसके उपरांत अध्यक्ष पद के लिए रेनू शर्मा का…

फर्रुखाबाद:-दबंग प्रधान ने बंद किया नाला ,  प्राथमिक स्कूल के छात्रों की जान को खतरा बने पुराने जर्जर पेड़।

फर्रुखाबाद:- आज अमन दुबे पुत्र स्व० सिद्वनाथ दुबे निवासी ढिलावल थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया । उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा कई वर्ष पूर्व एक बाग लगाया गया था । जिसमें आम, कटहल, पीपल व बरगद कई प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। जो वर्तमान में बहुत ही विशालकाय हो चुके है। ग्रामपंचायत ढिलावल के वर्तमान दबंग प्रधान द्वारा सरकारी  नाला के ऊपर अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर नाला बंद कर दिया गया । जिस कारण वहां जलभराव की स्थिति बन चुकी है।  वहीं…

फर्रुखाबाद : सिंचाई विभाग में हुई मारपीट

सिंचाई विभाग अवर अभियंता चंद्रभान सिंह 17 मार्च को अधिशासी अभियंता के आदेश पर कार्यालय में कार्य करने पहुंचे. इस दौरान लिपिक चंद्र प्रकाश दुबे,रवि कुमार, कॉसलेस मिश्रा कार्यालय में अनुबंध पर प्रपत्रो की जांच कर रहे थे. कैसियर रवि कुमार ने फाइलों को सही से रखने के लिए 43 फाइल कवर मंगवाए .चंद्रभान सिंह ने लिपिक चंद्र प्रकाश दुबे से फाइल कवर देने के लिए कहा. लिपिक ने इसके लिए ₹200 मांगे. उसी दौरान अवर अभियंता प्रवीण कुमार आ गए. उनसे भी लिपिक ने ₹200 ने की मांग की.…

फर्रुखाबाद : सच्चिदानंद उर्फ गुल्लू यादव की पत्नी लक्ष्मी यादव किसान सेवा सहकारी समिति पिपर गाँव की बनी अध्यक्ष

ब्लाक मोहम्मदाबाद के अंतर्गत ग्राम पिपरगाँव मे किसान सेवा सहकारी समिति है जहां पर पिछले पंचवर्षीय में लक्ष्मी यादव के पति सहकारी समिति के अध्यक्ष थे उनके अच्छे कार्य और स्वभाव के चलते इस बार सदस्यों ने उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव को बिना किसी विरोध के अध्यक्ष बनाने में सहयोग किया चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ उनके सहयोगियों ने खूब बधाइयां दी गुल्लू यादव ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गुल्लू यादव ने बताया कि यहां पर धांधली नहीं की जाएगी और सबको कायदे से खाद का वितरण किया…

फर्रुखाबाद:निकाय चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स ऑफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ-जिलाध्यक्ष ईजी नीरज प्रताप शाक्य

फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने प्रेसवार्ता कर कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी lउन्होंने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है जिसे…

फर्रुखाबाद:विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस आज (21 मार्च) मां के गर्भ से मिलती है जन्मजात गंभीर बीमारी डाउन सिंड्रोम-डॉ शिवाशीष

फर्रुखाबाद, 20 मार्च 2023 अगर कोई मासूम हंसमुख, भावुक और शर्मीले स्वभाव का है। वह देखने में गोल-मटोल, चपटा चेहरा, आंखें तिरछी, पलकें छोटी और चौड़ी, नाक चपटी, कान छोटा, इसकी ऊंगलियां छोटी और पैर के तलवे सपाट हैं। उसका मानसिक विकास हम उम्र बच्चों से काफी कम है तो सतर्क होने की ज़रूरत है । क्योंकि हो सकता है आपका बच्चा डाउन सिंड्रोम का शिकार हो । डाउन सिंड्रोम जन्मजात गंभीर बीमारी है। एक अतिरिक्त क्रोमोसोम से होती है यह बीमारी एसएनसीयू इंचार्ज और वरिष्ठ बाल रोग विषेशज्ञ डॉ…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय लोधी महासभा द्वारा अमर शहीद वीरांगना लोधी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद,आज 20 मार्च 2023 को राष्ट्रीय लोधी महासभा द्वारा अमर शहीद वीरांगना लोधी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर अनंत होटल रेलवे रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अवंती बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनको याद किया ।जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर लल्ला है संबोधन देते हुए कहा वीरांगना अवंती बाई का देश, धर्म तथा समाज के प्रति उनके अतुलनीय व प्रेरक योगदान रहा हैजिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता ।उनका बलिदान सिर्फ समाज के लिए नहीं बल्कि…

फर्रुखाबाद: बिजली कर्मियों की 72 की जारी हड़ताल हुई वापस

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश से आज की बड़ी खबर 72 घण्टे की जारी बिजली कर्मियों की हड़ताल वापस हो गयी है।बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जनता को पानी के लिए तरसना पड़ा।किसानों की फसल पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा।यूपी की बिजली हड़ताल का मामला CMO से PMO तक पहुँचाआनन फ़ानन में बिजली संगठनों के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया और सभी पुरानी माँगों को पूरा कराने का भरोसा दिया।हड़ताल समाप्त करायी गई।प्रदेश भर में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ रहे थे।विद्युत संघर्ष…

फर्रुखाबाद : दबंग भाइयों ने भाई को लात-घूसों से पीटा

दबंग भाइयों ने भाई को लात-घूसों से पीटा आपको बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव बघार नगला निवासी वृद्ध प्रेमचंद ने बताया है कि 2 सगे भाइयों ने दबंगई में लात घुसा से जमकर पीटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध प्रेमचंद को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया ड्यूटी पर तैनात कृष्ण कुमार ने बताया है कि मारपीट के मामले में व्रत प्रेमचंद को लाया गया है हालत गंभीर है उसको भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है

फर्रुखाबाद:धूम्रपान छोड़ने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान तंबाकू सेवन से बचें -सीएमओ

फर्रुखाबाद,18 मार्च 2023 शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शपथ ग्रहण के साथ ही हस्ताक्षर अभियान और गोष्ठी कर धूम्रपान से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी देकर धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि विश्व में लाखों लोग हर वर्ष तम्बाकू सेवन से अपनी जान गँवाते हैं | जो क्षय रोग, कैंसर, एड्स एवं मलेरिया से होने वाली मौतों से अधिक है। इसलिए इस भीषण त्रासदी को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल…

फर्रुखाबाद:सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस, दिए गए मनमुताबिक परिवार नियोजन के साधन-एसीएमओ

फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2023 परिवार को अपने हिसाब से सीमित रखना आज के समय की जरूरत है l परिवार जितना सीमित होगा उतने ही अच्छे ढंग से परिवार का पालन पोषण हो पाएगा । यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का। डॉ दलवीर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतराल दिवस मनाया गयाl उन्होंने बताया कि जो लोग परिवार नियोजन के साधन नहीं अपनाते हैं और कहीं अनचाहा गर्भधारण हो गया तो लोग परेशान होकर…

फर्रुखाबाद:बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त व्यस्त जिले के अधिकांश फीडर बंद

फर्रुखाबाद, विद्युत विभाग के कर्मचारियों की जबरदस्त हड़ताल के कारण में जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। पूर्व सूचना के तहत कर्मचारियों ने बीती रात से 72 घंटे तक काम करना बंद कर दिया है। जिससे जिले के अधिकांश फीडर बंद हो गए हैं। हड़ताल का प्रभाव जमाने के लिए पूरे नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप की गई है। परेशान लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है अधिकांश मोहल्लों के हैंडपंप भी खराब हैं। इनवर्टर फेल हो जाने के कारण टीवी के मनोरंजन से वंचित…

फर्रुखाबाद : अंकुर श्रीवास्तव और नगर पालिका ईओ के बीच सड़क निर्माण को लेकर तीखी नोकझोंक

युवा व्यापारा मंडल के नेतृत में चुंगी कर्बला मार्ग सड़क निर्माण कार्य कराए जाने के विषय पर कुछ दिन पूर्ण नगर पालिका कार्यालय पर धरना दिया गया था जिसमे अधिशाषी अधिकारी ने 10 दिनके अन्तराल निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने का लिखित अस्वाशन दिया था लिखित आश्वाशन के बाद भी सड़क निर्माण कार्य सुरु नही कराया गया जिसको लेकर आज नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल अंकुर श्रीवास्तव ने अधिशाषी अधिकारी से वार्ता की ओर कहा कि व्यापारियों के साथ छल किया गया है व्यापारी टूटी सड़क के कारण काफी परेशान है…

फर्रुखाबाद:मास्क लगाएं, नमस्ते करें- एच 3 एन 2 इन्फ्लूएंजा से बचें -डा. सूर्यकान्त

फर्रुखाबाद ,16 मार्च 2023 इस समय फ्लू से मिलते-जुलते लक्षणों वाली बीमारी एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से हो रही है। इसको लेकर लोगों में बड़ी दुविधा है। कोई इसे कोरोना से जोड़ रहा है तो कोई इसे सामान्य खांसी, जुकाम समझ रहा है। इसी दुविधा को दूर करने का प्रयास किया है केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने। डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि इस समय लोगों में तेज बुखार, खांसी एवं गले में खरास के लक्षण पाये जा रहे हैं तथा कभी-कभी उल्टी व…