फर्रुखाबाद,18 अगस्त 2023 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद में स्थित पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया l इस दौरान पुरुषोत्तसिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत आयोजित पोस्टर, मेंहदी, कबड्डी प्रतियोगिता में अजय कुशवाह को प्रथम, अमन, कोमल को दूसरे और ऐश्वर्य को तीसरे पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से सोशल साइट से बढ़ रहे यौन शोषण , बाल अपराध, कोरोना, कुपोषण, एनीमिया, माहवारी और उनमें होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में किशोर-किशोरियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर किशोर किशोरियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और लम्बाई भी मापी गई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आरकेएसके के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन कर बाल यौन शोषण एवं अपराध, एनीमिया, लिंग आधारित हिंसा इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है । शारीरिक एवं मानसिक रूप से बच्चे कैसे स्वस्थ रहें इसके प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ।जिला सलाहकार किशोर स्वास्थ्य चंदन ने छात्रों को गुड और बैड टच के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि आपके निजी अंगों को कोई देखता है या छूता है, जिसमें असहजता महसूस होती है तो ऐसा करने वालों की शिकायत माता-पिता से करें व इसके लिए शासन द्वारा बनाई गई हेल्पलाइन नम्बर 1098,112, 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सोशल साइट से भी गलत व्यवहार होने की शिकायत आने लगी हैं| यदि आपको फेसबुक – व्हाट्सएप पर कोई ऐसी टिप्पणी या पोस्ट करता है जिससे असहजता महसूस होती है, तो उसे तत्काल फ्रेंड लिस्ट से हटा दें और इसकी जानकारी माता पिता को दें। हेल्पलाइन नंबर पर भी यह जानकारी दी जा सकती है।छात्र अमन ने कहा कि सोशल साइट का चलन तेजी से बढ़ा है। फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट बनाने की होड़ सी मची रहती है। इस दौरान कई बार गलत व्यक्ति भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं ,जो परेशानी का कारण बन जाते हैं। अब इस पर ध्यान देंगे ताकि गलत व्यक्ति फ्रेंड न बन पाए। छात्रा कोमल ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आज हमें यौन शोषण एवं बाल अपराध की जानकारी मिली, इसमें जो हेल्पलाइन बताई गई हैं, वह बहुत उपयोगी है।अगर कोई भी गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी अपने माता पिता को जरूर देंगे।इस दौरान पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य , किशोर स्वास्थ्य समन्वयक आरके एसके से सरिता पाल, आर बीएसके टीम के चिकित्साधिकारी डॉ राजीव एवं डॉ शिप्रा सोनल पाल लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट अनुज और कालेज के लगभग 200 किशोर एवं 238 किशोरियां शामिल रहे।
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: केन्द्रीय टीम ने परखी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हकीकत ,मोहम्दाबाद ब्लॉक के ग्राम नीवंकरोरी, और पिपरगांव में गृह भ्रमण कर लोगों से ली अभियान संबंधी जानकारी
फर्रुखाबाद,18 अगस्त 2023 फाइलेरिया से बचाव के लिए चल रहे अभियान की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को भारत और राज्य सरकार की तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टीम में भारत सरकार की तरफ से डॉ अभिमन्यु सिन्हा, डॉ शाग्री नेगी और पाथ संस्था से डॉ सोहेब अनवर ने जिले के ब्लॉक मोहम्दाबाद के ग्राम नीवंकरोरी, और पिपरगांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की घर घर जाकर जानकारी ली l टीम के सदस्यों ने कई घरों का दौरा कर दवा खिलाए जाने की जानकारी ली, जिसमें किसी भी घर में…
फर्रुखाबाद:- जूनियर विद्यालय मे 12बजे छुट्टी कर आयोजित हुई जनचौपाल, बच्चों की पढ़ाई बाधित ।
फर्रुखाबाद:- कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शर्फाबाद का मामला है । शर्फाबाद मे उच्च प्राथमिक विद्यालय को 12बजे बंद कराकर जन चौपाल का आयोजन हुआ। स्कूल बंद करा कर आयोजित जनचौपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणो की माने तो जन चौपाल पंचायत घर पर होती । तो बच्चो की पढाई बाधित नही होती। कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शर्फाबाद मे शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन पंचायत घर की वजाय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे करायी गयी। पढने आये छात्र छात्राओ की दोपहर 12बजे छुट्टी कर…
फर्रुखाबाद:चार माह की उम्र में डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में हुआ सफल ऑपरेशन, हर शनिवार को क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का होता है इलाज
ब्लॉक मोहम्दाबाद के ग्राम कुसज्जापुर के रहने वाले अरुण कुमार के घर 16 मई 2022 को बेटे का जन्म हुआ। बेटे का नाम हर्षवर्धन रखा गया। सभी खुश थे तभी पता चला कि बच्चे के पैर टेढ़े हैं। अरुण कुमार बताते हैं –“मेरा यह पहला बच्चा है इसके जन्म पर सब खुश थे लेकिन टेढ़े मेढ़े पैर देखकर समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें l बच्चे को फर्रुखाबाद के कई निजी चिकित्सकों को दिखाया पर कोई लाभ नहीं हुआ l दिल्ली में भी कई अस्पतालों में दिखाया, फिर…
फर्रुखाबाद:जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संस्थापक डॉ. संजय निषाद के चित्र के समक्ष केक काट मनाया निषाद पार्टी का स्थापना दिवस
फर्रुखाबाद, आज 16 अगस्त 2023 को निषाद पार्टी की स्थापना के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। बैठक मैं पार्टी के संस्थापक डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के चित्र के समक्ष केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने बताया कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल डॉक्टर संजय निषाद जी के नेतृत्व में 16 अगस्त 2016 को स्थापित किया गया था I यह भारत में एक राजनीतिक दल है इसे निषाद पार्टी के…
फर्रुखाबाद:-अवैध तमंचा सहित अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सदन कुमार दुबे पुत्र विष्णु सेवक दुबे निवासी- झिझुकी थाना जहानगंज को 01 अदद तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस सहित किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू,नौ माह के बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ
फर्रुखाबाद, 16 अगस्त 2023 जिले में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान की शुरुआत हुई l यह अभियान 16 सितंबर तक चलेगा l इसके अंतर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी l इसी क्रम में नवदिया स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अवनीन्द्र कुमार ने नौ माह के बच्चे हर्ष को विटामिन ए की खुराक पिलाकर विटामिन ए संपूरण अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रतौंधी समेत अन्य…
फर्रुखाबाद:मुझे भोजन की आवश्कता तम्बाकू की नहीं,तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का किया गया उन्मुखीकरण
16 अगस्त 2023 “राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में माध्यमिक शिक्षा से शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम,2003 ( कोटपा) के बारे में प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने सभी शिक्षकों से अपने स्कूल को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने और स्कूल के आस पास तंबाकू न बिकने देने के साथ ही खुद भी तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई lसीएमओ ने कहा कि तंबाकू का…
फर्रुखाबाद:- तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल , राहगीरों ने भिजवाया हॉस्पिटल ।
घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र बरौन की है जहां फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे लोडर संख्या UP76 K7193 ने अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP76 AN 9501 को टक्कर मार दी । मोटरसाइकिल पर सवार सौरभ और उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को राहगीरों ने लोहिया अस्पताल भिजबाय । मौका पाकर लोडर चालक अपने दोनों साथियो समेत लोडर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया ।
फर्रुखाबाद: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सर्व समाज सद्भभावना 77 मीटर तिरंगा रेली निकली
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सर्व समाज सद्भभावना 77 मीटर तिरंगा रेली का आयोजन निषाद पार्टी के द्वारा बृहम्मदत्त दिवेदी स्टेडियम से कचहरी तिराहा फतेहगढ कोतवाली मार्ग से होते हुये फतेहगढ चौराहा से जेएनवी रोड भीमराव अबेंडकर मूर्ति तक किया गया मानव श्रृंखला बनाकर हाथो मे 77 मीटर का तिरंगा लेकर युवा और बुजुर्गों बच्चो सहित कई महिलाए देश भक्ति के रंग में रंगे थे देश भक्ति नारो के साथ सभी देश भक्तो का जोश देखते ही बना रहा था सभी देश के अमृत महोत्सव कार्यक्रम…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार फतेहगढ़ में कर्मचारियों और बंदियों के ” सहभोज ” में डीएम एसपी ने भोजन परोस कर शुभारंभ किया गया,भोजन परोसते देख बंदियों की आंखें हुई नम
जिला कारागार फतेहगढ़ में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा ध्वजारोहण किया । सायकल जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय और नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ पर कर्मचारियों और बंदियों के ” सहभोज ” में भोजन परोस कर शुभारंभ किया गया। बंदियों एवम कर्मचारियों के ” बड़ा खाना ” में सभी अधिकारी गण द्वारा भोजन परोसा गया । जिलाधिकारी महोदय एवम पुलिस अधीक्षक महोदय को भोजन परोसते देख बंदियों की…
फर्रुखाबाद:-जस्ट डायल एप्प के माध्यम से लोडिंग एवं परिवहन करने के लिए अंतर्राज्यीय ट्रांसपोर्टेशन से साइबर फ्राड करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद/एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जस्ट डायल एप के माध्यम से लोडिंग एवं परिवहन करने के लिए अंतजनपदीय व अन्तर्राज्जीय ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा प्रदान वाले जस्ट डायल एप्प पर लॉगिन करके साइबर फ्राड करने वाले 05 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।कोतवाली फर्रुखाबाद/एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा साइबर ठग शिवम “गुप्ता कृष्णा…
फर्रुखाबाद : दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय फर्रुखाबाद पर बड़े धूमधाम से मनाया गया 77वँ स्वतन्त्रता दिवस
फर्रुखाबाद:- दस्तक मीडिया जिला फर्रुखाबाद कार्यालय पर 77 वँ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर दस्तक मीडिया के समस्त पत्रकार तथा सुगत मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ आम जनता ने कार्यक्रम में भाग लिया । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह जी ने, दस्तक मीडिया ग्रुप के राज्य संवाददाता व राष्ट्रीय महासचिव सुगत मीडिया असोसिएशन धर्मवीर सिंह जी की अध्यक्षता में किया । कार्यक्रम में दस्तक मीडिया के जिला प्रभारी सम्राट सिंह तथा सुगत मीडिया एसोसिएशन फर्रुखाबाद…
फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ पर जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा वृक्षारोपण किया
स्वतंत्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ पर जिला कमांडेंट होमगार्ड महोदय श्री धीरेंद्र नाथ सिंह एवं होमगार्ड कंपनी ऐ नगर के कंपनी कमांडर श्री आत्माराम शुक्ला के प्रतिनिधित्व में ऑफिसर कॉलोनी फतेहगढ़ में होमगार्ड जवानों द्वारा सुबह 7:30 वृक्षारोपण किया गया। 8:30 बजे कंपनी बी नगर के कंपनी कमांडर श्री दुष्यंत सिंह चौहान के प्रतिनिधित्व में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट महोदय व जिला कमांडेंट होमगार्ड एवम जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा भी वृक्षारोपण किया। इसके बाद कंपनी बी नगर के होमगार्ड जवानों…
फर्रुखाबाद:दो दिन में 3.11 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवादवा है सुरक्षित, फाइलेरिया से करेगी बचाव, जरूर खाएं -सीएमओ
फर्रुखाबाद,14 अगस्त 2023 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिलेमें 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है l इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी घर- घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिला रहे हैं। मुख्य चिकत्सा अधिकारी डा. अवनींद्र कुमार से सभी लोगों से अपील की है कि दवा जरूर खाएं। इसी क्रम में फाइलेरिया निरीक्षक अनिमेष शुक्ल ने सोमवार को अभियान को सफल बनाने के लिए शमसाबाद ब्लॉक के ग्राम रोशनाबाद में दौरा किया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत घर -घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी फाइलेरिया रोधी दवा खिला रहे हैं l उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा खाएं, अगर कोई परेशानी होती है तो रैपिड रिस्पांस टीम फौरन इलाज के लिए उपलब्ध होगी l दवा सुरक्षित है यह फाइलेरिया से बचाव करेगी lफाइलेरिया निरीक्षक अनिमेष शुक्ल ने कहा कि हाईड्रोसील हो जाना, हाथी पाँव हो जाना, महिलाओं के स्तन में सूजन आ जाना यह सब फ़ाइलेरिया के लक्षण हैं, फ़ाइलेरिया रोग मच्छरों से फैलता है । खासकर क्यूलेक्स मादा मच्छर के जरिए । जब यह मादा मच्छर किसी फाइलेरिया रोग से ग्रसित व्यक्ति को काटती है तो वह संक्रमित हो जाती है, फिर यह किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काट लेती है तो फाइलेरिया के परजीवी रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं। इस रोग के लक्षण तुरंत नजर नहीं आते हैं। पांच से 15 वर्ष में इसके लक्षण नजर आते हैं। इस बीमारी का कोई कारगर इलाज नहीं है। इसकी रोकथाम ही समाधान है। फाइलेरिया के लक्षण नहीं दिखने पर भी इस दवा का सेवन करना जरूरी है।डीएमओ नौशाद अली ने बताया कि फ़ाइलेरिया रोग प्रबंधन के लिए पहली बार एक वर्ष से ऊपर और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जा रही है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी चाहिए | इसे खाना खाने के बाद खाना है। ऐसे व्यक्ति जो अधिक बीमार हो, गर्भवती एवं दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खिलाई जाएगी।फाइलेरिया निरीक्षक दीपांशु यादव ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 और 11 अगस्त को चलाया गया इस दौरान जिले में 3.11 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है l 12 और 13 अगस्त को अवकाश होने के कारण सोमवार (14 अगस्त) को जिला स्तर पर अभियान चलाया गया।रोशनाबाद के रहने वाले 45 वर्षीय रामबाबू ने बताया –‘मैंने फाइलेरिया से रोकथाम की दवा खा ली है l सभी लोग दवा का सेवन करें l’ फाइलेरिया के लक्षण :-सामान्यतः तो इसके कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।-बुखार, बदन में खुजली तथा पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द और सूजन की समस्या ।-पैरों व हाथों में सूजन, हाथी पाँव और हाइड्रोसील के रूप में भी यह समस्या सामने आती है।फाइलेरिया से बचाव :*मच्छरो से बचने के लिए मच्छर दानी का प्रयोग करें*घर के आस-पास कूड़ा इकठ्ठा न होने दें, कूड़ेदान का प्रयोग करें*आसपास पानी जमा न होने दें*गन्दे पानी में केरोसिन भी डाल दें*चोट या घाव वाले स्थान को हमेशा साफ़ रखें* पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महिला मुलाकातियो एवं महिला अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कलश तिरंगा यात्रा निकाली गई
फर्रुखाबाद,14 अगस्त 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में महिला मुलाकातियों को हर घर तिरंगा के क्रम जेल के बंदियों द्वारा निर्मित एक एक तिरंगा और वृक्षारोपण हेतु एक एक पेड़ निशुल्क प्रदान कर कलश यात्रा और तिरंगा यात्रा सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा निकाली गई । जिसके क्रम में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज महिला मुलाकातियो एवम महिला अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कलश तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसमे महिला मुलाकातियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। एक एक तिरंगा…
फर्रुखाबाद:- सी०पी०मल्येस्पेशिलिटी हास्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 165 मरीजों का किया गया परीक्षण,वितरित की गई निशुल्क दवाये ।
फर्रुखाबाद:-कायमगंज नगर के सी०पी०मल्येस्पेशिलिटी हास्पिटल मे वर्तमान की आई फ्लू व अन्य बीमारियों के 165 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाईया वितरित की गई। आज सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक अस्पताल के चिकिताक डा० शिवम त्रिपाठी व अ० संजय सिंह ने आस-पास ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाईयां व आई ड्राप वितरित किए गए। कैम्प में गांव मुडौल, लखनपुण रायपुर, आइपु में बहलोलपुर धर्मपुर, जोनपुर, भोगपुर व कंपिल के कई गांवों से आये165 मरीजो का उपचार किया गया। अस्पताल के…
फर्रुखाबाद:-जिला कारागार फतेहगढ़ में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत बंदियों ने उत्साह के साथ मनाया “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम।
फर्रुखाबाद:-आज दिनांक 13 अगस्त 23 को एस एन साबत , पुलिस महानिदेशक / महानिरीक्षक कारागार निर्देशन, चित्रलेखा सिंह, अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) एवम शिवहरि मीणा , प्रभारी डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम कारागार में बंदियों के बीच आयोजित किया गया । जिसमे सभी सिद्धदोष बंदियों एवम अधिकारियों कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया । सर्किल में बंदियों में कलश मिट्टी डालकर एवम हाथ में तिरंगा लेकर मेरी माटी मेरा…
फर्रुखाबाद,कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक वांछित युवक को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नाना उर्फ मुस्तकीम पुत्र राजू निवासी गढ़ी अब्दुल मजीद खाँ कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया ।युवक के विरुद्ध कोतवाली में कई मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं जिससे जिले में अपराधी के मामलों में कमी आएगी
फर्रुखाबाद : कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा युवक व महिला हुई घायल।
लोहिया अस्पताल आवास विकास के पास की घटना , शाम करीब 5:15 बजे थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की मोहल्ला भगुआ नगला पांचाल घाट निवासी कमला देवी घर से आवास विकास स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आई थीं , वहीं पास में एक और व्यक्ति थाना अल्लाहगंज ग्राम इमलिया निवासी भुवनेश्वर अपनी बहू व भतीजी को पथरी के ऑपरेशन हेतु आवास विकास तिराहे स्थित प्रयाग नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराने लाए थे , भर्ती करने के पश्चात वह अपनी भतीजी के लिए मैक्सी खरीदने आवास विकास रोड पर लगी…
