फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद फर्रुखाबाद को 440 जोड़ो के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत प्रति जोड़ा ₹1,00,000 (एक लाख रुपये मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 23 मई 2025 को जारी किए गए हैं। निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या सी-377/स०क०/विकास / मु०सा०वि०यो० / लक्ष्य /2025-26 दिनांक 30 अप्रैल 2025 के अनुसार,…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:फर्जी मतदान पर लगेगी रोक, पारदर्शी चुनाव के लिए शुरू हुई कार्रवाई — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि आगामी चुनावों में अब फर्जी मतदान नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसके तहत मतदाता सूची की गहन जांच की जा रही है। इसमें केवल योग्य मतदाता ही शामिल रहेंगे, जबकि फर्जी और अयोग्य नाम हटाए जाएंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। भूपेंद्र चौधरी भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अंकित राजपूत के…
फर्रुखाबाद : पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक, दिए गौसंरक्षण और पशुपालकों के हित में निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं पशुधन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में गायों को हरा चारा उपलब्ध कराया जाए तथा गायों की नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो गायें कम दूध देती हैं, उन्हें…
फर्रुखाबाद: गौवंश संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दिए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री खन्ना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गायों को हरा चारा उपलब्ध कराया जाए और उनकी नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक-दो लीटर दूध देने वाली गायों को लोग…
फर्रुखाबाद:प्रेमलता और अर्जुन शाक्य ने बौद्ध रीति से लिए सात संकल्प — धर्मपाल बौद्ध ने किया प्रमाण पत्र वितरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 (रविवार) आज एक सादगीपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में ग्राम ज्योनी, पोस्ट रसीदपुरमई, जिला फर्रुखाबाद की प्रेमलता पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य एवं ग्राम महदवा, जिला कासगंज के अर्जुन शाक्य पुत्र श्री वीरेंद्र शाक्य ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न किया। यह पवित्र विवाह समारोह धम्म पथ पर आस्था और समानता, करुणा एवं मैत्री के संदेश के साथ बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार के दौरान वर–वधू ने पंचशील का पालन करने और बुद्ध, धम्म व संघ की शरण…
फर्रुखाबाद:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया ढाईघाट मेले का शुभारंभ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 थाना शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले ऐतिहासिक ढाईघाट मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री मा. सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया और मेले में की गई प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री श्री खन्ना ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेले में आने…
फर्रुखाबाद:हुतात्मा दिवस पर लोहिया अस्पताल में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 हुतात्मा दिवस के अवसर पर आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्री रजनीकांत जी ने किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला संयोजक सुदीप जी, सह संयोजक रोहन जी, जिलाध्यक्ष मुकेश जी, जिला गोरक्षा प्रमुख…
फर्रुखाबाद:इच्छापूर्ति खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 पतली महाकालेश्वर शक्ति धाम एलआईसी तिराहे पर स्थित इच्छापूर्ति खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण “जय श्री श्याम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने बाबा श्याम और बजरंगबली की भक्ति में भाव-विभोर होकर…
फर्रुखाबाद: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, 15 नवंबर तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर रजनीकांत और तहसीलदार सनी कनौजिया को सौंपा। जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लेखपाल संघ ने ग्रेड पे बढ़ाने, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, और भत्तों में समुचित वृद्धि की प्रमुख मांगें रखीं। संघ ने कहा कि प्रदेश भर के लगभग 3 हजार लेखपाल अपने परिवारों से 500…
फर्रुखाबाद:चोरों के हौसले बुलंद, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना से मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 नवम्बर 2025 नवाबगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को भी नहीं छोड़ रहे। ताजा मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नवादा सिरोली का है, जहां अज्ञात चोरों ने बीती रात खेतों पर लगे समरसेबल ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर प्रशांत कुमार के खेत पर लगा हुआ था। बताया गया कि 29 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर की निचली सतह तोड़कर उसमें से तेल निकाल…
फर्रुखाबाद में यातायात माह-2025 का शुभारम्भ, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 आज जनपद में “यातायात माह – नवम्बर 2025” का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा आम नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों से “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” का संदेश दिया। जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने…
फर्रुखाबाद:सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 संपूर्ण देश में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, फर्रुखाबाद द्वारा दि जयपुरिया स्कूल, आवास विकास में एक प्रेरणादायक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, जिम्मेदारी, नैतिकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में हुई प्रार्थना सभा से की गई। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सतर्कता का अर्थ और महत्व समझाते हुए बताया कि सतर्कता केवल भ्रष्टाचार…
फर्रुखाबाद:अधिवक्ता के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, नकदी व सामान जलकर राख।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला शेख नियायत अली बजरिया में शनिवार दोपहर अधिवक्ता विनोद सक्सेना के आवास पर अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखी नकदी समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विनोद सक्सेना का परिवार उसी मकान में रहता है। घटना के समय घर के बाहर उनकी पत्नी किरन सक्सेना बैठी थीं। तभी अचानक कमरे में रखे गैस सिलेंडर में आग…
फर्रूखाबाद: नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता अभियान (NCL Awareness 2.0) के तहत अमृतपुर तहसील में कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान (NCL Awareness 2.0) के अंतर्गत तहसील परिसर अमृतपुर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उपस्थित अधिवक्ताओं, राजस्व कर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को तीनों नये आपराधिक कानूनों — 1️⃣ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2️⃣ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा 3️⃣ भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — से सम्बन्धित प्रमुख प्रावधानों एवं उनके व्यवहारिक प्रभावों की विस्तृत जानकारी…
फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दी कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शनिवार को थाना अमृतपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं पुलिस बैरकों का गहनता से अवलोकन किया गया। एसपी ने अभिलेखों की जांच करते हुए रजिस्टरों के समुचित रख-रखाव और शुद्ध प्रविष्टियों पर बल दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित महिला बीट अधिकारीगण से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। थाना क्षेत्र में चिन्हित…
फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 तहसील अमृतपुर में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें —राजस्व विभाग की 42, पुलिस विभाग की 22, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 06, खाद्य एवं रसद विभाग की 07 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 07 शिकायतों…
फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की दी जानकारी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्रामसभा आसमपुर के प्राथमिक विद्यालय कटरी तौफीक में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनकी समस्याओं को जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन,…
फर्रुखाबाद:भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने कायमगंज में जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया, तटबंध निर्माण का दिया आश्वासन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 गंगा पार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन का आज समापन हो गया। फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने स्वयं अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों को जूस पिलाकर और बूंदी खिलाकर अनशन खत्म कराया। जानकारी के अनुसार, विधायक सुशील शाक्य आज दोपहर में कायमगंज क्षेत्र के ढाई घाट अनशन स्थल पहुंचे, जहां पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। तीन दिन पूर्व ही अनशनकारियों…
फर्रुखाबाद:कायमगंज गन्ना मिल विवाद पर किसानों की जीत, ₹200 उतराई कटौती बंद — जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 जनपद के तहसील कायमगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कायमगंज सरकारी गन्ना मिल के अंतर्गत आने वाले रोशनाबाद और फैजबाग गन्ना क्रय केंद्रों को गलत तरीके से रूपापुर शुगर मिल को दे दिया गया था। इस फैसले का विरोध करते हुए क्षेत्र के किसानों ने 31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन किया था। किसानों के इस आंदोलन का त्वरित असर देखने को मिला। शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी ने…
फर्रुखाबाद:ग्राम चौपाल में उठाई जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने सौंपा बीडीओ को ज्ञापन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 विकासखंड कमालगंज के ग्राम पंचायत रुनीचुरसाई में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव के पश्चिमी ओर मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई…
