पीलीभीत: भाई ने पत्नी संग मिलकर भाई की गला दबाकर की हत्या

पीलीभीत : बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा प्रसाद मोहल्ले का मामला है भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने पर भाई ने पत्नी की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को देर रात्रि मार्ग पर फेंक दिया. मार्ग पर शव पड़ा मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम को भेज दिया. और मामले में मृतक के भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ अभियोग कर जेल भेज दिया है.

पीलीभीत : लाखों ,करोड़ों की संख्या में टिड्डियों के एक झुंड ने सेहरामऊ क्षेत्र में किया हमला

पीलीभीत: जनपद में टिड्डी दल के आने की कई दिनों से अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों के बीच गुरुवार को पूर्वांचल की ओर से लाखों करोड़ों की संख्या में टिड्डियों का एक झुंड सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कुरैया, चलतुआ, सपह, महुआ गुंदे के खेतों में मंडराने लगा। किसानों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह खेतों की ओर बर्तन और धुआं करने की सामग्री आदि लेकर दौड़ पड़े। टिड्डी खेतों में लगी धान और गन्ने के अलावा अन्य फसलों पर बैठकर उसे चट कर रही थी। किसानों ने खेतों…

पीलीभीत : रोटरी क्लब रॉयल ने किया डस्टबिन का वितरण

आज रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कोतवाली पूरनपुर, उप जिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय एवं सीओ कार्यालय में डस्टबिन का वितरण किया.स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल सुने उक्त कार्यालय में जाकर डस्टबिन वितरित किए . जिससे साफ सफाई रखी जा सके. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया, श्याम खंडेलवाल, डॉ सुधाकर पांडे, डॉ मनदीप सिंह, पारस गुप्ता, आकाश खंडेलवाल, तेज बहादुर सिंह, टीटू, शैलेंद्र गुप्ता ,मनदीप कपूर, रिजवान आदि सदस्य थे.

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से कानून व्यवस्था हो रही चुस्त -दुरुस्त

पीलीभीत : दिनांक 15/16-07-20 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा पर अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली गई। सर्वप्रथम महोदय ने चौकी पर पुलिसकर्मियों की बैरक, मैस व चौकी परिसर का निरीक्षण किया। बैरक के अंदर की दीवार पर पानी लीकेज/सीलन थी जिसको तत्काल रिपेयर कराने के निर्देश थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी को दिए। चौकी पर पुराना सोलर पैनल लगा हुआ था जोकि उपयोग में नहीं था, सोलर पैनल को तत्काल रिपेयर कराने अथवा उसको पुलिस लाइन में जमा कराकर…

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर हाथ धोने पर बच्चों को पीटा , सीओ से की शिकायत

उत्तर प्रदेश पीलीभीत तहसील पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी की रहने वाली रामवती के दो छोटे बच्चे 14 जुलाई को खेत में धान की पौध लगाने गए थे. शाम को वह नाले में हाथ पैर धो रहे थे. तभी गांव के 2 लोगों ने बच्चों की पिटाई लगा दी. घर पहुंचते ही बच्चों ने अपने परिवार वालों से शिकायत पूरी घटना जानकारी दी. महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, कार्रवाई ना होने पर महिला ने बुधवार योगेंद्र कुमार के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई…

पूरनपुर/पीलीभीत : गांव की सड़क पर पानी का जमाव, ग्रामीणों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

पूरनपुर/पीलीभीत : तहसील कलीनगर के गांव कुंवरपुर तालुके आनंदपुर में रोड पर पानी का जमाव होने से ग्रामीणों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना. जिले की कलीनगर तहसील में विकास के मामले में पिछड़ा गांव कुंवरपुर तालुके आनंदपुर . इस गांव में कई रास्ता हैं जो अभी तक कच्ची पड़ी हुई हैं.

पीलीभीत : निर्माणाधीन महिला अस्पताल के ठेकेदार को कराऊंगा ब्लैक लिस्टेड: बाबूराम पासवान

पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय में मानक के अनुसार ठेकेदार द्वारा कोई भी कार्य किया नहीं जा रहा है, साथ ही भूकंप रोधी बिल्डिंग भी नहीं है ।जिसके चलते भाजपा सरकार में सरकारी पैसे का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा ,ठेकेदार को कार्रवाई कर ब्लैक लिस्टेड कर आऊंगा, इस  के अलावा निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी भी बक्से नहीं जाएंगे ,विधायक ने मुख्यमंत्री को दी शिकायत में कहां है कि नगर क्षेत्र में महिला अस्पताल की मदर चाइल्ड बैंक की…

पीलीभीत : सेनेटाइजर स्टैंड सैनेटाइजर और मास्क भेंट की है

पीलीभीत : कोतवाली पुरनपूर की चौकी घुंघचाई इस वर्ष *कोरोना महामारी* ने सारे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है. ऐसे में इस महामारी से निपटने के लिए सरकार अपनी ओर से हर सम्भव प्रयास कर रही है . वहीं दूसरी ओर हमारे समाज में से कई समाजसेवी जिन्हें हम *कोरोना योद्धाओं* के नाम से भी जानते हैं. वे अपनी ओर से भी इस महामारी में सहयोग करते आ रहे हैं. इसी कड़ी में ऐसे ही *एक योद्धा* हैं श्री *गुरप्रीत सिंह हैप्पी* जी जो की दड़वा चण्डीगढ़ के…

पीलीभीत: ब्लॉक में सैंपलिंग कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गाली गलौज

पीलीभीत: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर सैंपलिंग कराई जा रही है। कई विभागों में जांच कराने के बाद मंगलवार को जिले से एक एंबुलेंस ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों की सैंपलिंग, करने के लिए पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों के अलावा अन्य बाहरी उन लोगों की भी जांच की जा रही थी। ब्लॉक परिसर में खड़ी एंबुलेंस के बाहर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान वहां एक युवक पहुंच गया और अपनी जांच सभी से पहले कराने की बात कहने…

पीलीभीत: सिंह एंड कंपनी मायसेम सीमेंट कंपनी द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए

पीलीभीत: पुरनपूर आज दिनांक 14 जुलाई को सिंह एंड कंपनी आसाम रोड चौराहे पूरनपुर पर स्थित मायसेम सीमेंट कंपनी द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए गए इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री हंसराज गुलाटी अजय खंडेलवाल अशोक खंडेलवाल युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजय पाल विक्की अंकुश खंडेलवाल एवं कंपनी के द्वारा आए हुए लोगों द्वारा पैकेट वितरित किए गए व्यापार मंडल मायमेम कंपनी का आभार व्यक्त करता है रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत : युवक पर मगरमच्छ नें किया हमला

पीलीभीत /माधोटाडा: नहर में भैंस नहलवाते समय युवक पर मगरमच्छ नें हमला कर दिया. दोदपुर निवासी राम कुमार खारजा नहर किनारे अपने खेतों में भैंस चरा रहा था. अधिक गर्मी होने के कारण राम कुमार अपने भैंस को खारजा नहर में नहलाने लगा. कुछ ही देर में एक मगरमच्छ नें राम कुमार पर हमला कर दिया. तभी राम कुमार नें शोर मचाया आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने वामुसकिल राम कुमार को बचाया और आनन-फानन में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. — राजेश कुमार…

पीलीभीत: नशेडी बेटों ने बाप को पीटा

पीलीभीत : पूरनपुर में दो नशेडी बेटों ने बाप को खूब पीटा मामला शेर पुर निवासी मोइन खान का है । मोइन खान ने बताया कि उसके दो बेटे सूवी खान व गब्बर खान सौतेले है और वह दोनों नशे के आदी है। आये दिन मोइन खान के साथ झगड़ा फसाद करते रहते है मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों बेटे सुबह शराब पीकर आये और मोइन खान से गाली गलौज करने लगे ।मोइन खान ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बेटों ने अपने सौतेले बाप मोइन…

पीलीभीत: मच्छरों से बचाव के लिए कलीनगर में कराई गई फागिंग

पीलीभीत: कलीनगर के नगर पंचायत कलीनगर के कई वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराई गई. कलीनगर नगर पंचायत में मच्छरों की भरमार के कारण लोग संक्रामक बीमारी से भी परेशान हो रहे थे. इधर नगर पंचायत की ओर से लगातार दवाई के छिड़काव के अलावा नगर की विशेष साफ-सफाई भी कराई जा रही है. नगर पंचायत कलीनगर में संक्रामक रोगों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर में फागिंग कराने को लेकर चेयरमैन ताहिर खान काफी गंभीर दिखाई दिए. जन की मांग के मद्देनजर रखते हुए नगर…

पीलीभीत में बढ़ रही टायगरों की संख्या पीलीभीत :डीएफओ

पीलीभीत। टाईगर रिजर्व पीलीभीत के सभागार में सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर के निर्देशन में मानव वन्य जीव संघर्ष के कारण एवं निवारण सम्बन्धी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे डीएफओ टाईगर रिजर्व नवीन खंडेलवाल ने कहा कि पीलीभीत टाईगर रिजर्व 730.24 वर्ग किमी0 क्षेत्रफल में फैला हुआ है। वन्य जीव संरक्षण को लेकर बनाये गये टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की संख्या में लगातार वृद्धि पाई गई है। टाईगर रिजर्व के मामले में वर्ष 2013 में 30 टाईगर तथा वर्ष 2015 में यह संख्या बढ़कर 44 हो गई और…

पीलीभीत: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली जोन बरेली के निर्देश पर के थानों में चला ऑपरेशन बिजली अभियान

पीलीभीत : शातिर अपराधियों पर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के चलते , पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के सख्त निर्देश पर चलाये गये अभियान आपरेशन बिजली के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के आदेशानुसार व अपरपुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राघिकारियों के कुशल निर्देशन में जनपद के सदर क्षेत्र के तीन थानों में जिनमें थाना अमरिया, थाना नियुरिया,थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा आपरेशन बिजली के अन्तर्गत तीनों थानों के इनामिया/माफिया अपराधी/टाँप 10 गैंग्स्टर अपराधियों से नाजायज असलाह तथा शराब बरामदगी करते हुये 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में…

पीलीभीत: मवेशी अस्पताल में जांच के लिए दर्जनों लोगों का लिया गया सैंपल

पीलीभीत: मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद से लोगों में भय देखा जा रहा है। कस्बे में दर्जनों लोगों सहित सीएचसी स्टाफ का सैंपल जांच के लिए लिया गया। कस्बे में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाइनपार साहूकारा में एक दर्जन से अधिक लोक संक्रमित पाए जा चुके हैं। रविवार रात चौक के रहने वाले चार अन्य लोगों रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर लोगों में भय देखा जा रहा है। सोमवार को जिले से कोरोना संक्रमण की जांच…

पीलीभीत: गैंगस्टर के पांच आरोपियों को पुलिस ने भेजा

पीलीभीत: कानपुर कांड को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो गई है। पूरनपुर में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। तीन दिन पहले दौरे पर आए एडीजी ने गैंगस्टर और अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए थे। एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गैंगस्टर के कई आरोपी फरार चल रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी अनीस पुत्र महमूद, राजू पुत्र गुड्डू, नदीम पुत्र…

पीलीभीत : पूर्व राज्यमंत्री मा० हेमराज वर्मा जी ने विधानसभा बरखेड़ा के ग्राम

आज दिनांक 13 जुलाई 2020 को पूर्व राज्यमंत्री मा० हेमराज वर्मा जी ने विधानसभा बरखेड़ा के ग्राम शेखापुर मे देहवा नदी द्वारा हो रहे कटान स्थल को मौके पर देखा तथा एस०डी०एम०बीसलपुर व अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग से फोन पर बात कर अतिशीघ्र समाधान करने को कहा . इसके साथ ही ग्राम-भैंसिहाई पर्वत,पतरासा आदि गाँव में भी जनसम्पर्क किया .इस अवसर तमाम ग्रामवासियों सहित ग्राम प्रधान पति श्री मनोज वर्मा,बच्चू लाल बर्मा,लाल सिंह यादव मान सिह वर्मा, माखनलाल,पुत्तूलाल आदि लोग उपस्थित रहे.

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा देर रात थाना अमरिया का किया अर्दली रूम का निरीक्षण

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा थाना अमरिया पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया है, जिसमें उनके दुआरा अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली गयी है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने थाना में परिसर,मैस,थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यकाल,विवेचना कक्ष एवं थानाध्यक्ष कार्यालय का निरीक्षण किया है। थाना परिसर में भरे पानी के निकास की उचित व्यवस्था कर परिसर से बाहर नाले में निकालने के निर्देश दिए गए हैं। मैस में विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।हे ड मोहर्रिर से कार्यालय के अभिलेखों व मुकदमों से संबंधित लम्बित…

पीलीभीत :अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत ,चार गंभीर रूप से घायल

पीलीभीत के थाना अमरिया में पड़ने वाले माधौपुर चौराहे पर किसी भारी भरकम अज्ञात वाहन ने कार्य को जोरदार टक्कर जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला एक बच्चा और दो पुरुष शामिल है, जिनको पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सी0 एच0सी अमरिया में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि मृतक…