पीलीभीत :बीएलओ ने मतदाताओं को शपथ दिलाई

अमरैयाकलां। तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूलों में बीएलओ ने मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की मतदाताओं को शपथ दिलाई।       क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरैयाकलां, खाता, महादिया, नवदियाटोडर, रुरिया सलेमपुर, टांडा गुलाबराय, तकियादीनारपुर, रघुनाथपुर, लोधीपुर, गुलहड़ा, रुद्रपुर, भवानीगंज, इंद्रानगर, हबीबगंज, डूडा कालोनी नम्बर आठ, खैरपुर आदि क्षेत्र के स्कूलों में ग्रामीणों को तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ समारोह पूर्वक दिलाई गई। शपथ समारोह में राजेश्वरी, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अवधेश…

पीलीभीत:सन्दीप खंडेलवाल ने ड्राइवर्स,छात्रों को किया जागरूक…

पूरनपुर गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने उत्तरप्रदेश दिवस पर सदैव की भांति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सड़क सुरक्षा महा में यातायात जागरूकता के दो कार्यक्रम किए पहले कार्यक्रम में उन्होंने नारायण टावर पर पूरनपुर पीलीभीत मैजिक यूनियन के अनेकों ड्राइवर को एकत्र करके उन्हें यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई ,चर्चा की इसके पश्चात टावर पर ही पंचम दास इंटर कॉलेज के सैकड़ों बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें भी जागरूकता सड़क सुरक्षा, नियम पालन की शपथ दिलाई, यहां फिजियो राजीव शुक्ला, परमीत गिरीश अनीता बाजपेई, सुरेश, रमेश पाल, रेनू,…

पीलीभीत:वन दरोगा व वन बाचर पर अबैध तस्करों संग मिलकर कटवा रहा क्षेत्र में सामाजिक वानिकी की लकड़ी

पूरनपुर / पीलीभीत।सरकार पर्यावरण को लेकर प्रतिबर्ष लाखों करोड़ों बृक्षारोपण कराकर अरबों खर्च कर रही है। वहीं भ्रष्टाचार बिरोधी सरकार में उन्हीं के कारिंदे रुपयों की खातिर तरह तरह के ताने बाने बुनकर हरे भरे बृक्ष कटवाकर जेबें भरने में लगे हुए हैं।क्षेत्र के रहने बाले देवेन्द्र कुमार शर्मा ने जिला बनाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पूरनपुर सामाजिक वानिकी रेंज के गोपालपुर बीट के वन दरोगा पद पर तैनात रामाधार व क्षेत्रीय वन बाचर धर्मेंद्र पर अबैध लकड़ी काटने बालों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं…

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश दिवस जनपद में गांधी प्रेक्षागृह पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंटकर व बैच लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना की गई। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गिनती देश के सबसे महत्वपूर्ण सूबे के रूप में की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश…

उ0प्र0 दिवस के शुभ अवसर पर पीलीभीत जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को वितरित की गर्म जैकेट व सफाई उपकरण।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बैंक आंफ बडौंदा द्वारा सीएसआर के अन्तर्गत उपलब्ध करायी गई गर्म जैकेट व 15 किट सफाई उपकरणों का वितरण किया गया। लगभग एक माह पूर्व नगर पालिका परिषद व बैंक आंफ बडौदा के मध्य ई-टेण्डर पोर्टल पर पेमेन्अ गेटवे की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया था। तत्समय ही नगर पालिका के अनुरोध पर बैंक आंफ बड़ौदा द्वारा सफाई कर्मचारियों को 300 गर्म जैकेट…

पीलीभीत :परिषदीय स्कूलों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर चित्र का अनावरण करके, सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई

अमरैयाकलां। परिषदीय स्कूलों मेंनेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर चित्र का अनावरण करके पुष्प अर्पित किए गए एवं सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और उनके जीवन परिचय के बारे में शिक्षकों ने जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।प्राथमिक विद्यालय खाता में नेता जी सुभाषचंद्र बोस के चित्र का अनावरण करके पुष्प अर्पित किए एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विद्यालयों में मानव श्रृंखला व बच्चों को चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा की शपथ ग्रहण हर्षोल्लास के साथ ली गई तथा विभिन्न…

पीलीभीत :पैंटून पुल पर बसों का संचालन शुरू

हजारा- शारदा नदी पर पैंटून पुल निर्माण होने बसों का संचालन शुरू हो गया है जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी।जनपद की पूरनपुर तहसील में शारदा नदी बहती है। बर्षा ऋतु में बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा रहता है और सीमांत के लोगों को तहसील एवं जिला केन्द्र पर आने पर बिल्कुल रोक लग जाती है। समस्त जनमानस के आवश्यक कार्यों को समय से पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण रहता है। तहसील, विकास खण्ड एवं जिला केन्द्र के आवश्यक कार्यों को पूरा…

पीलीभीत:रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में एवं यातायात माह के अंतरगत स्कूली बच्चों द्वारा बनायी गई मानव श्रंखला

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में एवं यातायात माह के अंतरगत स्कूली बच्चों द्वारा बनायी गई मानव श्रंखला में लगभग 2000 बच्चों को फलों का वितरण किया गया एवं ठंडे पाने की बोतलें वितरित की गई इस के साथ साथ क्लब के सदस्यों ने कपड़े से बने क़रीब 2000 थैलों का वितरण किया एवं बच्चों से अपील की कि वो घर जाकर अपने अभिभावकों से अनुरोध करें कि जब भी वो बाज़ार से कोई भी सामान लेने जायें तो थैले…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेस्टन लाइब्रेरी/ क्लब के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मेस्टन लाइबे्ररी/ क्लब में एक बैठक क्लब के सदस्यों व प्रशाानिक अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा जीर्णशीर्ण अवस्था में लाइबे्ररी के सम्बन्ध में सदस्यों से जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त भवन में लाइब्रेरी के साथ-साथ क्लब एवं विघालय भी संचालित किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्लब के सदस्यों के बारे में जानकारी चाही गयी जिसके क्रम में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया…

पीलीभीत: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण एवं दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 23 जनवरी 2023 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम जनपद में जिला स्तर तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर, अन्य स्तर एवं दूरस्थ विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये।जिला स्तर पर मानव श्रृंखला का निर्माण प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट तिराहे से आरंभ होकर नकटादाना चैराहा, विद्या मंदिर चैराहा, नेहरू ऊर्जा उद्यान, गौहनिया चैराहा होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। निर्धारित रूट…

पीलीभीत:एसडीएम शिखा शुक्ला ने मार्गो पर वृक्षारोपण करते हुए की प्रधान की प्रंशसा

पूरनपुर पीलीभीत।स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत के मार्गों पर पड़ी गन्दगी पर अभियान चलाकर मार्गों पर पड़ी गन्दगी को हटवा दिया है। इधर कलीनगर एसडीएम ने गांवों के मार्गो पर वृक्षारोपण किया तथा प्रधान के अच्छे कार्यों की प्रंशसा की।कलीनगर तहसील की ग्राम पंचायत हरीपुर फुल्हर के प्रधान आनंद गिरि ने स्वच्छता अभियान के तहत अपनी ग्राम पंचायत के सभी मार्गों पर पड़ी गन्दगी पर सफाई अभियान चलाकर मार्ग साफ-सुथरा बना दिया। इधर कलीनगर उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने गांव सुंदरपुर में पहुंचकर ग्राम पंचायत के मार्गों…

पीलीभीत:जत्थेदारों ने गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन कर संगत को किया निहाल

हजारा पीलीभीत।‌ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकसर सिद्धनगर में अमावस्या पर जत्थेदरों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया । इस मौके पर संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक कर गुरु घर का लंगर छका । इलाके के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकसर सिद्धनगर में शनिवार को अमावस्या पर मेला लगा । इस मौके पर रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग मुख्य ग्रंथी बाबा बलजीत सिंह के द्वारा डाला गया। तत्पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बड़े ही सम्मान के साथ दीवान हाल में सुंदर पालकी में सुशोभित किया…

पीलीभीत: अव्यस्थाओं के कारण जनप्रतिनिधियों को जाना पड़ा पैदल

हजारा पीलीभीत।‌शारदा नदी के तट पर मौनी अमावस्या मेला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस द्वारा पूरनपुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को प्रथम पुल पर रोकने को लेकर कई बार नोकझोंक हुई ।‌ इतना ही नहीं वाहनों से भण्डारा का सामान तक नहीं ले जाने दिया ।‌ महिलाओं और बच्चों को पैदल जाने में परेशानी झेलनी पड़ी । इस दौरान जनप्रतिनिधियों के वाहन रोक दिए गए । पुल पर जाम लगने पर बड़ी मसक्कत हुई । पूरनपुर के भाजपा विधायक पुत्र रितुराज…

पीलीभीत : बहनोई को घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर युवक की मौत

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द कला निवासी शादाब पुत्र मोहम्मद रफीक का बहनोई इरफान निवासी चठिया धनवार जिला हरदोई अपनी ससुराल में आया हुआ था आज अपने साले शादाब के साथ वह घर वापस चठिया धनवार जा रहा था जैसे ही कसगंजा मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार शादाब ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उस की दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक पर सवार दूसरा युवक इरफान मार्ग…

पीलीभीत : धनाराघाट पर प्रशासन ने नहीं कराए इंतजाम

हजारा। शारदा नदी के धनाराघाट पर कई वर्षों से रामनगरिया का मेला लगता आ रहा है । इन दिनों प्रदेश में योगी बाबा सरकार चला रहे हैं। यहां साधु संत कल्पवास करते हैं। एक माह तक कल्पवास के दौरान समस्याओं को लेकर पूरनपुर तहसील प्रशासन को ज्ञापन दिया ‌। समस्याएं हल न होने पर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है । बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल जल की व्यवस्था न होने से मौनी अमावस्या पर बाहर से आए श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी । इन सब व्यवस्थाओं के लिए…

पीलीभीत : मौनी अमावस्या को शारदा मैया की गोद में उमड़ा जनसैलाब

हजारा ।‌ मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनारा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचकर शारदा नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की गई है।माघ के पवित्र माह की मौनी अमावस्या पर स्नान और पूजा कर दान पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है । सम्पूर्ण भारतवर्ष में साधु संत कल्पवास करते हुए गंगा स्नान करते हैं। इस दिन प्रयाग, हरिद्वार आदि स्थानों पर कुंभ मेला लगता है। शारदा नदी में डुबकी लगाई तथा पूजा अर्चना की। कल्पवास कर रहे हैं।‌ शनिवार को शारदा नदी…

पीलीभीत :पानी टंकी कनेक्शन लेने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष

पूरनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया पानी की टंकी कनेक्शन लेने को लेकर आवेदन किया था इस पर ग्राम प्रधान के द्वारा सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले छत्रपाल पाइप लाइन की खुदाई नहीं करने दे रहा था तभी कृष्ण कुमार का पुत्र विशाल प्रधान से शिकायत करने के लिए जा रहा था इससे नाराज छत्रपाल सोनपाल नवीन कामता प्रसाद मेघनाथ शिवचरण लालाराम सहित आदि लोग हाथों में लाठी-डंडे धारदार हथियार लेकर मारपीट करने लगे विशाल को…

पीलीभीत : थाना बरखेड़ा में चोरी हुई कार व चोरी करने के उपकरण सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन में थाना बरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 15/2023 धारा 379 भादवि0 का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त गण 1. उवैस पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम रोहेली थाना देवरनिया जनपद बरेली उम्र 21 वर्ष, 2. नदीम पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम रोहेली थाना देवरनिया जनपद बरेली उम्र 19 वर्ष, 3. मो0 अरसद पुत्र मो0 अहमद निवासी ग्राम बमनपुरी थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिहनगर उत्तराखण्ड उम्र…

पीलीभीत: तेंदुए ने बकरे को झाले से ले जाकर जंगल में बनाया शिकार

हजारा पीलीभीत ।अशोकनगर में एक ग्रामीण के झाले से तेंदुए ने बकरे को जंगल में ले जाकर शिकार बना लिया है । तेंदुए की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । पीड़ित ने घटना की सूचना संपूर्णानगर वन विभाग को दी है ।हजारा क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले काफी समय से आतंक मचा रखा है शुक्रवार को अशोकनगर जंगल के समीप कटान लोग झाला झोपड़ी बनाकर रहते हैं ।‌ यहां के रहने वाले हरिलाल चौहान पुत्र कल्लू के घर के अंदर तेंदुआ घुस गया । झाले…

पीलीभीत:तहसील परिसर पूरनपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत चल रहे बालिका सप्ताह में तहसील परिसर वॉल पेंटिंग अभियान का आयोजन किया गया

पूरनपुर उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री प्रगति गुप्ता के निर्देशानुसार तहसील परिसर पूरनपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 18 जनवरी से 24 जनवरी तक चल रहे बालिका सप्ताह में 20.01.2023 तहसील परिसर वॉल पेंटिंग अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे लक्ष्य डिग्री कॉलेज, साईं डिग्री कॉलेज ,गन्ना कृषक पीजी कालेज, एमजेके डिग्री कॉलेज की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, बालिका शिक्षा, लिंग समानता, भ्रष्टाचार को ना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हिंसा तथा उत्पीड़न सम्बंधी महिला हेल्पलाइन नंबर ,जेंडर इक्वलिटी विषयों पर बढ़-चढ़कर के…