शहर कोतवाली इलाके में सब्जी लेने गए एक स्वास्थ्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रसूलपुर गांव निवासी बालकराम (45) सीएचसी मिश्रिख में अकाउंटेंट है। पुलिस के मुताबिक वह घर से सब्जी लेने गया था। तभी लौटते समय अज्ञात युवक ने असलहे से उसके पीठ में गोली मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाल…
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई : दरोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल
अतरौली थाने में तैनात दरोगा का बिना वर्दी के रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने संडीला सीओ को जांच सौंपी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाने पर तैनात दरोगा बिना वर्दी पहने ही एक व्यक्ति से रुपये से लेते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 21 जून की दोपहर को कोचिंग पढ़ने गई थी और…
फर्रुखाबाद:आयरन लेडी दीपाली भार्गव का हुआ गैर जनपद ट्रांसफर
जनपद में लंबे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का हुआ तबादला,एडीएम बिजनौर के पद नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव का हुआ तबादला,एसडीएम शाहजहांपुर सतीश चंद्र को बनाया नया नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद,नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के कार्यकाल में शहर में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,कई दशकों से त्रिपोलिया चौक पर अवैध रूप से बनी पांच मंजिला टाइम सेंटर की बिल्डिंग भी नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में हुई जमीदोज,नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कई सत्ता पक्ष के नेताओं के अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया,बड़े स्तर पर अवैध…
बरेली – मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा नेताओं के साथ किया जनसंपर्क।
फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी तरह से उतर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पब्लिक संवाद किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया। आज कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा के पूर्व सभासद भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता संरक्षक संजीव शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्र मंत्री भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी मंडल के बूथों पर जाकर जनसंपर्क किया। जानकारी के अनुसार महा…
बच्चों संग अभिभावकों ने भी दी कथक नृत्य कार्यशाला में परफॉर्मेंस
लखनऊ में संगीत नाटक एकेडमी के संत गाडगे ऑडिटोरियम में शुक्रवार को कई सुंदर कथक परफॉर्मेंसेस देखने को मिलीं। मौका था यूपी संगीत नाटक एकेडमी, यूपी संस्कृति विभाग और कथक केंद्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला के समापन का। समारोह में मुख्य आकर्षण विशेष सचिव संस्कृति अमरनाथ उपाध्याय और रागिनी उपाध्याय सृजित ध्वज गीत “हे भारत भू के मान प्रवर” की कथक प्रस्तुति रही। इस मौके पर इस ध्वजगीत को तैयार करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। ध्वज गीत पर कथक प्रस्तुति श्रुति शर्मा, मंजू मलकानी और…
रैकेट चलाने वालों के खिलाफ एक युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, हुए गिरफ्तार
लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाले चार युवकों को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अयोध्या रायगंज कालोनी निवासी सुधांशू उर्फ वीरु, गोंडा के सरवान निवासी दीपू द्विवेदी, लखनऊ लालबाग खंडारी बाजार निवासी रोहित गुप्ता और सीतापुर के संधना उस्मैनगंज निवासी सिद्दू उर्फ सिद्ध प्रकाश को गिरफ्तार…
फर्रुखाबाद में सट्टा माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई दो गिरफ्तार
थाना क्षेत्र मऊदरवाजा के अंतर्गत मोहल्ला हाता रोशन खा निवासी आकाश वर्मा और उसी मोहल्ले के निवासी शनि वर्मा को गिरफ्तार किया है घर के अंदर हो रहे सट्टे के कारोबार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से कुल ₹182050 एक लैपटॉप और 5 मोबाइल भी मिले हैं इनके साथ साथ सट्टा की पर्चियां कार्बन कॉपी पेन पैड आदि पुलिस को मिले एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार पुलिस बल के साथ अपराधियों को घर के अंदर से धर दबोचा इन अपराधियों…
हरदोई:लीगल एड डिफेन्स काउंसिल व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक सम्पन्न
हरदोई।दिनाँक 30/06/2023 को अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह ने लीगल एड डिफेन्स काउंसिल व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने पैनल लॉयर्स को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा दिलाने का कार्य करें ताकि हर गरीब व्यक्ति को न्याय मिल सके।इस अवसर पर अपर जिला जज सुधाकर दुबे,…
बरेली – एटा से आये संजय सिंह बी एस ए बरेली व इस पद पर कार्यरत डॉ विनय कुमार ए डी बेसिक बरेली।
बरेली – बी एस ए बरेली डा विनय कुमार के पदोन्नत होने पर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश में हताशा थी और प्रतीत हो रहा था हमारा भाई हमसे दूर चला जायेगा। आज ही ज्ञात हुआ कि उनकी पदोन्नति ए डी बेसिक बरेली के पद पर हो गई है। जिससे समिति में हर्ष की लहर व्याप्त है।एटा से आए संजय सिंह अब बरेली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। समिति के प्रदेश पदाधिकारियों जगदीश चन्द्र सक्सेना, सुरेश कुमार यादव,डा क़दीर अहमद,अभय भटनागर, पंकज कुमार…
बरेली – एसओजी टीम व पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार।
बरेली/सीबीगंज – थाना सीबीगंज पुलिस और एसओजी ने छापा मारकर चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कारों के चार इंजन, एक आधी कटी हुई कार, एक लोडर वाहन बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओजी व थाना पुलिस ने परधौली गांव के पास बड़ा बाईपास किनारे जंगल में बने गोदाम में छापा मारा। वहां चोरी की कारें और बाइक काटते हुए सात लोगों को पकड़लिया। पुलिस…
सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में जमीन विवाद सुलझाने गई सपा की पूर्व एमएलसी और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।आज सबुह हुई इस घटना में सपा की पूर्व एमएलसी व सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व उनकी दो पुत्रियों गंभीर रूप से घायल हें। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनका इलांज के लिए भर्ती कराया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने लीलावती कुशवाहा और उनकी बेटी अलका कुशवाहा को लखनऊ रेफर कर दिया जबकि आस्था कशवाहा का…
फर्रुखाबाद:जिला जज, जिलाधिकारी और सीजेएम ने जिला कारागार फतेहगढ़ का त्रैमासिक निरीक्षण किया
फर्रुखाबाद, आज 30 जून 23 को अश्वनी कुमार त्रिपाठी जिला जज , संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी और प्रवीण कुमार त्यागी सीजेएम ने जिला कारागार फतेहगढ़ का त्रैमासिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल, सभी बंदियों की परेड का अवलोकन किया । पाकशाला के बंदियों की परेड देखी उत्कृष्ठ भोजन बनाने के लिए बंदियों का उत्साहवर्धन किया । कारागार की सफाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, जेल प्रबंधन की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान भीमसैन मुकुंद, जेल अधीक्षक, जेल चिकित्सक विजय अनुरागी,अखिलेश कुमार जेलर, अखिलेश कुमार उपजेलर , सरोज…
बरेली – गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, मौके पर पुलिस प्रशासन मोजूद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर में गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी विधवा महिला प्रेमवती पति स्वर्गीय नत्थू लाल कल बृहस्पतिवार शाम लगभग 5 बजे अपने खेत पर चारा लेने गई थी। देर शाम 7 बजे तक लौट के न आने पर परिजनों ने छानबीन ढूंढा डांडी शुरू कर दी। लेकिन…
मैनपुरी : दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार रात को एक दुकानदार की सोते वक्त हत्या कर दी गई। लहुरीपुर निवासी हाकिम सिंह गांव के बाहर परचून की दुकान का संचालन करते थे। गुरुवार रात हाकिम सिंह अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था। अपराधियों ने एक बार फिर से मैनपुरी को दहला दिया है। एक दुकानदार की गुरुवार रात उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह सो रहा था। दुकानदार चारपाई पर सोया हुआ था, उसी वक्त…
मैनपुरी में सिपाहियों पर रुपये छीनने और धमकाने का आरोप
शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक युवक ने दो सिपाहियों पर जबरन जेब से रुपये निकालने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी आशीष ने एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि वह एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। २४ जून की रात को वह तनख्वाह १३५०० रुपये लेकर घर जा रहा था। बस स्टैंड के पास पहुंचा। तभी एक सिपाही जो कि…
देशभर में लागू होगा अन्नपूर्णा मॉडल: बरेली की तर्ज पर बनेंगी राशन की दुकानें
केंद्र सरकार ने बरेली के अन्नपूर्णा मॉडल को पूरे देश में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राशन की उचित दर की दुकानों को अन्नपूर्णा स्टोर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने इन दुकानों को ऐसी जगह बनाने का आदेश दिया है, जहां आम लोगों की पहुंच आसान हो। यानी दुकानें गली-कूचों में न होकर खुले या सहज पहुंच वाले स्थानों पर हों। बता दें कि बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने 17 मई को…
हरदोई : 500 गांवों को 12 घंटे नहीं मिली बिजली
हरियावां: विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त होने से दो उपकेंद्रों से जुड़े करीब 500 गांवों की 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत उपकेंद्र राभा व हरियावां से जुड़े गांवों के लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। हरियावां विद्युत उपकेंद्र और राभा को मन्नापुरवा-220 केवीए से आपूर्ति प्राप्त होती है। दोनों उपकेंद्र से लगभग 500 गांवों को बिजली दी जाती है। हरियावां उपकेंद्र में करीब 22 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। बुधवार को हरदोई-पिहानी मार्ग पर रारा गांव के पास रात 11 बजे ट्रक ने विद्युत पोल…
मैनपुरी : किशनी के गोकुलपुर अरसारा में बारात विदा होकर आई तो बहू-भाइयों के साथ डांस किया था, 4 घंटे बाद 5 लोगों को काट डाला
मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या करके सुसाइड करने वाले शिववीर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह डांस करता और पैसे लुटाता दिख रहा है। वीडियो बारात के घर पहुंचने के बाद का यानी घटना से करीब 4 घंटे पहले का है। इसमें नई दुल्हन, दोनों भाई और शिववीर की पत्नी भी नजर आ रही है।इस वीडियो को देखकर न सिर्फ रिश्तेदार और गांव के लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है। शिववीर के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। समझ नहीं आ रहा…
बाराबंकी:भैंस की मौत पर 80 साल के बुजुर्ग के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
कभी सोचा है कि किसी भैंसे को चोट पहुंचाने के आरोप में किसी शख्स के खिलाफ 20 साल बाद गिरफ्तारी वारंट जारी हो? उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की यह सच्ची घटना है. 28 साल पहले हुए एक रोड एक्सीडेंट के केस में एक 83 साल के अच्छन को कोर्ट ने नोटिस भेजा है. अच्छन करीब 20 साल पहले ड्राइवर के तौर पर काम करते थे. वह अब रिटायर हो चुके हैं और लकवाग्रस्त हैं. सोमवार को उनके घर बरेली पुलिस ने दस्तक दी. जब कोर्ट की ओर से भेजा गया…
किराए के मकान में रह कर रहा था नौकरी,फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया निवासी युवक लखनऊ में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।बलिया के थाना उमाव गांव मलेरा निवासी बालचंद वर्मा का बेटा नीतीश उम्र 24 वर्ष सरोजनी नगर के गौरी बाजार में सुमित रावत के यहां किराए पर रहता था।सुमित के मुताबिक गुरुवार दोपहर घर की सफाई…
