हरदोई :मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में 01 से 31 जुलाई 2023 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को अपरान्ह 03 बजे कलेक्टेªट सभागार में आहूत की गयी है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में 01 से 15 जुलाई 2023 तक की कृत कार्यवाही रिपोर्ट एवं प्रगति आख्या के अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई : जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक 19 जुलाई को
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि राज्य पोषण मिशन के कार्यो नियोजन क्रियान्वयन, निगरानी व अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को अपरान्ह 4.30 बजे विकास भवन के सभागार में आहूत की गयी है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
मैनपुरी में पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर, पिता की मोत, बेटा-बेटी को गंभीर हालत
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र और पुत्री को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुआ है। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पर वर्धनिया निवासी प्रवेश पुत्र…
मैनपुरी में दो सौ वर्षों से आस्था का केंद्र बना शिवालय चांदेश्वर धाम, ईसन नदी के तट पर है स्थित
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ईसन नदी किनारे प्राचीन शिवालय चांदेश्वर धाम स्थित है। जानकार बताते हैं कि यह शिवालय 200 साल से भी अधिक समय से लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर का निर्माण संतों ने चांदेश्वर महाराज की पूजा अर्चना के बाद कराया था। चांदेश्वर धाम शिवालय के इतिहास पर यदि नजर डालें तो 200 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर की शिवलिंग व नंदी स्थापित हैं। परिसर में अन्य देवों की प्रतिमाएं भी हैं। मंदिर के…
पीलीभीत में करोड़ों फूंके पर शारदा की बाढ़ से तबाही का खतरा बरकरार
कलीनगर। जनपद में हर साल शारदा नदी की बाढ़ से तबाही होती है। बाढ़ आने पर हर बार तटबंध बनाने की मुद्दा उठता है, लेकिन दो दशक बीतने के बाद भी तटबंध बनाने के लिए शासन और सिंचाई विभाग गंभीर नहीं है। ऐसे में बरसात के दौरान नदी का कटान को रोकने के नाम पर अस्थाई कार्यों पर करोड़ों रुपये फूंकने के बावजूद क्षेत्र को सुरक्षित नहीं किया जा सका। इस बार भी नदी तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान कर रही है। कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हर…
पीलीभीत में यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
पीलीभीत, जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर पखवाड़े का शुभारंभ किया। पखवाड़े के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर से यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना किया गया। इसके अलावा जिले में 31 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से ही हादसे होते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सफर…
पीलीभीत में नदी में कूदे किशोर का तीसरे दिन मिला शव
पिता से कहासुनी के बाद अप्सरा नदी में कूदे किशोर का शव तीसरे दिन मिल गया। गांव भानपुर के पास ग्रामीणों ने शव नदी में उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ की शनिवार को किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह देर शाम घर से निकल गया और लगभग दो किलोमीटर दूर अप्सरा नदी में कूद गया। एक युवक ने सौरभ को…
पीलीभीत में दोहरे हत्याकांड में दो सगे भाइयों को उम्रकैद
पीलीभीत, चुनावी रंजिश में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने दो सगे भाइयों वसीउल्ला व मसीउल्ला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वसीउल्ला पर 27 और मसीउल्ला पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने चुन्नन खां व गुडडू उर्फ शरीफ को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार वादी मधोटांडा थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर निवासी राजेन्द्र सिंह यादव ने आठ जनवरी 2019 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा शिवराम यादव अपने दोस्त…
पीलीभीत में एक साल पहले ही मर चुके अनुदेशक का कर दिया तबादला
पीलीभीत में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक करीब 1 साल पहले ही मर चुके अनुदेशक का बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तबादला कर दिया गया है। तबादला आदेश सामने आने के बाद अब यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना है। एक साल पहले हो गई थी मौतदरअसल बीसलपुर कस्बे के रहने वाले अनुदेशक और मेडिकल संचालक हरीश गंगवार कि करीब 1 वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हरीश गंगवार का शव बरेली जिले की एक नहर में…
औरैया: उमरैन में विद्युत करंट से हुई युवक की मौत
थाना। ऐरवा कटरा कस्बाक्षेत्र के उमरेन निवासी 50 वर्षीय अरविंद कुमार अपने खेत पर सुबह 1100 वोल्टेज के लोहे के खंभे से अचेत अवस्था में मिले देखते ही देखते वहा पर लोग एकत्रित हो गए तभी वह मौजूद लोगों में से 108 एंबुलेस को कॉल किया गया कुछ ही समय बाद ऐरवा कटरा की एंबुलेस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहा पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया थाने में सूचना देने के बाद बॉडी का पंचनामा भरने के बाद परिजन बॉडी को पोस्टमार्डम कराने के लिए…
रिटायर दरोगा के बेटे अंकित यादव की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं
लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार को हुई दिन दहाड़े रिटायर दरोगा के बेटे अंकित यादव की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।पुलिस हत्या में किसी करीबी का हाथ मानकर दोस्तों और जानने वालों से पूछताछ कर रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से एक बात सामने आई है कि अंकित घटना स्थल तक अकेले गया था।रविवार को सरोजनीनगर बेहसा गांव निवासी रिटायर दरोगा विजय प्रकाश यादव के इकलौते बेटे अंकित का शव पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग…
लखनऊ के अंदर 23 चौराहों पर ‘‘टेक्सचर सरफेसिंग’’से किया जा रहा काम, क्या बदलेगी शहर की सूरत ?
एक्सीडेंट से बचने के लिए लखनऊ के 23 चौराहे पर काम शुरू किया गया है। ब्लैक स्पॉट घोषित हो चुके इन चौराहों पर ‘‘टेक्सचर सरफेसिंग’’ के माध्यम से काम कराया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली और बीचयू से लखनऊ में ब्लैक स्पॉट चौराहों की ऑडिट कराई गई थी। उनकी सुझाव के बाद लोक निर्माण विभाग ने ‘‘टैक्सचर सरफेसिंग’’ का कार्य करा रहा है। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लखनऊ में सैकड़ों लोग हर साल इन चौराहों पर घायल होते है।टेक्सचर सरफेसिंग के अर्न्तगत अति व्यस्त चौराहे जो ब्लैक स्पॉट…
रायबरेली:लगातार पर्वती क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी
संवाददाता – नन्हे कुमार मौर्य डलमऊ रायबरेली मे लगातार पर्वती क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। बीते 1 सप्ताह में गंगा नदी का जलस्तर तीव्र गति से बड़ा है जिसके चलते गंगा कटरी क्षेत्र पूर्ण रूप से कट कर पानी के बहाव में बह गई है, गंगा नदी के बाढ़ के बहाव में गंगा कटरी क्षेत्र बहने गंगा कटरी क्षेत्र खेती कर रहे किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है फिलहाल इस नुकसान का मुआवजा किसानों…
फर्रुखाबाद:-अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को 18 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।
फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तगण उबैश खान उर्फ लालू पुत्र पप्पू निवासी ग्राम रूदायन थाना कम्पिल, आशीष पुत्र महेश निवासी ग्राम जिजौटा थाना कम्पिल, जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम रामपुर गढ़िया थाना पटियाली जनपद कासगंज व बाल अपचारी को रूदायन रेलवे स्टेशन तिराहा थाना कम्पिल से चोरी…
फर्रुखाबाद:डॉ अरविंद का बीरान पड़े रोडवेज बस अड्डे को हरा भरा बनाने का संकल्प, 53 पेड़ लगवाए,पेड़ लगाने को शुरू करेगे हेल्प लाइन नंबर – डॉ. अरविंद
फर्रुखाबाद, आज 17 जुलाई 2023 को समाजसेवी व लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता पर्यावरण संरक्षण हेतु बड़ा कदम उठाया है। डॉ अरविंद के नेतृत्व में उनकी टीम में फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर 53 पेड़ लगाए हैं। इन पेड़ों के रखरखाव की भी जिम्मेदारी डॉ अरविंद व उनकी की टीम ने ली है। फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार दोपहर को डॉ अरविंद गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे। एआरएम आरसी यादव की मौजूदगी में बस अड्डे के चारों तरफ पेड़ लगाने का क्रम शुरू हुआ। डॉ…
फर्रुखाबाद:- युवक की हत्या के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवीन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस टीम ने वांछित 05 अभियुक्तगण श्याम उर्फ सोनू राजपूत पुत्र गिरीशचन्द्र राजपूत उम्र करीब 25 वर्ष , मोनू राजपूत पुत्र गिरीशचन्द्र राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष ,सुशीला राजपूत पत्नी गिरीशचन्द्र राजपूत उम्र करीब 47 वर्ष ,राधा राजपूत पत्नी श्याम उर्फ सोनू राजपूत उम्र करीब 21 वर्ष ,गिरीशचन्द्र राजपूत पुत्र स्व0 शंकरलाल राजपूत…
हरदोई:सड़क सुरक्षा पखवारा का किया गया शुभारम्भ
हरदोई: प्रदेश शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवारा मनाये के क्रम में आज कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के प्रांगण में सड़क सुरक्षा पखवारा का शुभारम्भ/उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष माननीय सौरभ मिश्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से लोगो को जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी स्टेक होल्डर्स के प्रतिनिधियो द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उपस्थित लोगो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय निरीक्षक…
फर्रुखाबाद:नाईट ब्लड सर्वे के लिए लैब टेक्नीशियन को दिया गया प्रशिक्षण,फाइलेरिया परजीवी रात में होते हैं एक्टिव – डीएमओ
फर्रुखाबाद ,17 जुलाई 2023 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मंगलवार से जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा | यह सर्वे रात के आठ बजे से 12 बजे के बीच होगा, क्योंकि इसी बीच फाइलेरिया के परजीवी ज्यादा एक्टिव होते हैं | प्रत्येक ब्लॉक में दो साइट को चुना गया है । इसमें एक स्थायी साइट और एक रैंडम साइट होंगे। सर्वे में 20 साल के ऊपर के व्यक्तियों का ब्लड सैम्पल लिया जाएगा और जाँच के लिए लैब भेजा जाएगा | यह बातें प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी…
हरदोई: दैवीय आपदा प्रबन्ध जॉंच समिति हरदोई एवं उन्नाव की बैठक 19 जुलाई कोः-प्र्रियंका
हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्ध जॉंच समिति की हरदोई एवं उन्नाव की बैठक 19 जुलाई 2023 को मा0 सभापति श्री उमेश द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे आहूत की गयी है। उन्होने राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, सूचना, बेसिक, माध्यमिक, प्राविधिक शिक्षा, कृषि, ऊर्जा, नगर विकास, पीडब्लूडी, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बैठक के सम्बन्ध में बिन्दूवार सूचना संकलित कराते हुए बुकलेट…
पीलीभीत में पीडब्ल्यूडी करेगा 22000 पौधों का रोपण
पीलीभीत में वन महोत्सव के तहत लोक निर्माण विभाग को 22000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने इस बाबत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि प्रमुख मार्गों और स्थलों का चयन कर पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा लिए जाएं। किसी एक रोड को मॉडल के रूप में चिह्नित कर शहरी क्षेत्र में दो किलोमीटर तक एक ही प्रजाति के पौधे रोपे जाएं। अधिशासी अभियंता उदयनारायण ने बताया शासन से मिले निर्देशों के तहत पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए जा…
