रायबरेली :कोतवाली क्षेत्र अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चा समेत तीन लोग घायल ,

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना ऊंचाहार सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट नम्बर दो के निकट की है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राहुल जायसवाल 19 वर्ष निवासी कलेह मजरे सरायं सहिजन घायल हो गया जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना…

रायबरेली : नवनिर्वाचित प्रधानों की एक बैठक खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न

ऊंचाहार – ब्लॉक परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित प्रधानों की एक बैठक खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम नवनिर्वाचित प्रधान उपस्थित रहे आयुष बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग शासन के निर्देशानुसार अपनी अपनी ग्राम सभा मैं विकास के लिए पूरी तन्मयता के साथ जुड़ जाएं और नए सिरे से मनरेगा का कार्य भी प्रारंभ करे,इससे पूर्व उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई भी दी । इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश…

रायबरेली -एसडीएम ने दाह संस्कार के लिए गठित की निगरानी समिति

डलमऊ /रायबरेली – एसडीएम की नेक पहल के चलते गंगा नदी में बहते हुए शवों का सम्मान पूर्वक दाह संस्कार करने के लिए निगरानी समिति अब साकार होता दिखाई दे रहा है। फतेहपुर जनपद से गंगा नदी में बहकर आ रहे शवों की देखरेख के लिए एसडीएम विजय कुमार और तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने एक निगरानी समिति गठित किया। निगरानी समिति का नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी को बनाया गया है, गैर जनपदों से गंगा नदी के माध्यम से बह कर आ रहे शवों की दुर्गंध से गंगा घाटों पर महामारी…

रायबरेली- खबर का हुआ असर चालू हुई पानी की सप्लाई

डलमऊ /रायबरेली- लमऊ क्षेत्र के पाखरौली ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकी की मोटर पिछले दिनों जल जाने की वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी अखबार में खबर प्रमुखता से छपने के बाद अधिकारियों की नींद खुली तो पानी की टंकी की मोटर सही करा कर पानी की सप्लाई व्यवस्था सुचारु रुप से चालू कराई . डलमऊ क्षेत्र के पाखरौली ग्राम सभा में स्थित पानी की टंकी की मोटर जल जाने के कारण लगभग 5000 की आबादी वाले क्षेत्र में जलापूर्ति हक हो गई…

रायबरेली: नगर पंचायत अध्यक्ष ने की बैठक

डलमऊ रायबरेली – मंगलवार को नगर पंचायत डलमऊ के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास की प्रथम, द्वतीय व तृतीय क़िस्त दिलाए जाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासदों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने हेतु पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह से 474 पात्र लाभार्थियों हेतु अनुरोध किया गया। राजा राकेश प्रताप सिंह के द्वारा पूर्व में भी…

रायबरेली: डलमऊ उपजिलाधिकारी ने कोटेदारों को दिए दिशा निर्देश

डलमऊ रायबरेली: उप जिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार द्वारा आज मंगलवार को डलमऊ तहसील सभागार में विकासखंड डलमऊ और विकासखंड दीन शाह गौरा के कोटेदारों साथ बैठक कर 3 जून से होने वाले प्रथम वितरण में वितरण नियमों के अनुपालन के साथ-साथ राशन कार्ड धारकों के हाथ से टाइप करने के पश्चात थी ईपोस मशीन अंगूठा रखने के निर्देश दिए गए बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी विकासखंड डलमऊ के 84 कोटेदारों तथा दीन शाह गौरा विकासखंड के 47 कोटेदारों को मास्क और सेनीटाइजर वितरण करते हुए निर्देशित किया कि आगामी 3 जून से…

रायबरेली: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व प्रधानपति के बीच हुए विवाद व उसके बाद फायरिंग

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के कमोली गांव में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व प्रधानपति के बीच हुए विवाद व उसके बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति व उनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह व प्रधान पति दीपेंद्र सिंह के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर अवैध असलहे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था।लेकिन पुलिस ने पूर्व प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह…

रायबरेली: समाजसेवी संस्था द्वारा अधीक्षक समेत अन्य विभागीय कर्मियों को संस्था द्वारा कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

ऊंचाहार-नगर स्थित सीएचसी में समाजसेवी संस्था द्वारा अधीक्षक समेत अन्य विभागीय कर्मियों को संस्था द्वारा कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को समाजसेवी संस्था मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला चेयरमैन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ यूसुफ मंसूरी ने सीएचसी पहुंचकर सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा, डॉ महमूद अख्तर, डॉ शिव त्रिपाठी, डॉ हिमांशु त्रिपाठी, फार्मासिस्ट ए के सिंह, लैब टेकिनीशियन शैलेश राय, व लैब टेक्नीशियन सुधाकर मिश्रा को संस्था की ओर से जारी कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ मंसूरी…

रायबरेली: रामबाग खरहरा कुटी पर विशाल भंडारे का आयोजन

महराजगंज रायबरेली: तहसील क्षेत्र के सुविख्यात निर्माणी बड़ा अखाड़ा रामबाग खरहरा धाम में प्रतिवर्ष की भात इस वर्ष भी आज दिनांक 31 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चलें कि क्षेत्र के सुविख्यात रामबाग करारा कोठी पर प्रतिवर्ष दिनांक 31 मई को विशाल भंडारे का आयोजन महंत श्री श्री 108 श्री महंत अश्विन कुमार दास जी महाराज की अध्यक्षता में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथागत…

रायबरेली: भूमि मूल्यांकन सूची को दरकिनार करने का बाल्हेमऊ के किसानो ने किया विरोध

लालगंज-रायबरेली। प्रदेश सरकार की महत्वपाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सपे्रश वे के लिए भूमि अधिग्रहण की चल रही कार्रवाई में क्षेत्रीय भूमि मूल्यांकन सूची को दरकिनार करने से नाराज बाल्हेमऊ मजरे ऐहार के किसानो ने आज कलेक्ट्रट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह को ज्ञापन दिया है। नाराज किसानो ने आपत्ति दाखिल करते हुए कहा है कि डलमऊ तहसील का राजस्व विभाग किसानो को बरगला कर व धमका कर उनकी कीमती भूमि को औने-पौने मूल्यांकन के आधार पर क्षतिपूर्ति बता कर उसके बैनामें का कुत्सित प्रयास कर रहा है। पूर्व ग्राम…

रायबरेली: नए खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

लालगंज।रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र चंद्रभूषण गंज में डलमऊ ब्लॉक के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी का ब्लॉक के विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी शिक्षक संगठनों से शिष्टाचार मुलाकात किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ के अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक सत्येश सिंह महामंत्री कीर्ति मनोहर शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सिंह कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्र उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर उपाध्यक्ष अनुज द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष…

रायबरेली: आरोपी की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक के नाम फर्जी शिकायत करते हुए वनरक्षक के खिलाफ छेड़खानी करने का लगाया आरोप

ऊंचाहार,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पयागपुर नदौरा में वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना वनरक्षक को महंगा पड़ रहा है ।ज्ञात हो कि 2 दिन पूर्व कटान माफिया बाबा नदौरा कुटी के कथित बाबा प्रेमदास से महुआ के हरे भरे वर्षों पुराने 15 पेड़ खरीद कर उनकी कटान कर रहे थे। जैसे ही कटान की सूचना हुई वनरक्षक दिनेश चंद्र गुप्ता आनन फानन पर मौके पर पहुंच गए और बाबा प्रेमदास सहित लकड़ी काटने वाले तीन ठेकेदारों के खिलाफ स्थानीय थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी। हालांकि तब तक…

रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र में ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत नहीं होंगी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के सीएचसी मुख्यालय पर गंभीर रोगियों के लिए खास खुशखबरी है, जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी महराजगंज को सीएमओ के माध्यम से पांच-पांच लीटर क्षमता के दो कंसंट्रेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिनको आज सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन की देखरेख में तकनीशियनों ने सेट कर दिया है। अब महराजगंज क्षेत्र में ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत नहीं होगी। आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज में आठ ऑक्सीजन सिलेंडर पहले से उपलब्ध है। लेकिन उनके खाली हो जाने पर ऑक्सीजन भरने की…

रायबरेली: अस्थमा और क्षय रोग की चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे है उमरन ऐश डाइक से उड़ने वाली कोयले के कारण

ऊंचाहार, रायबरेली। उमरन ऐश डाइक से उड़ने वाली कोयले की राख ने ग्रामीणों का जीना हराम कर दिया।आज उमरन ऐश पौंड से सटे ग्रामीणों ने एनटीपीसी परियोजना प्रबन्धन के खिलाफ नारे बाजी की।ग्रामीणों में अखिलेश यादव ने बताया कि ऐश पाउंड से उड़ने वाली राख घरों तक जाती है।खाना पीना सांस लेना हर क्रिया के माध्यम से राख शरीर में प्रवेश करती है।रमेश चौरसिया ने कहा कि राख से लोग दमा, अस्थमा और क्षय रोग की चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे है।इमरान,संजय और सत्ती ने कहा कि ऐश…

रायबरेली: डलमऊ गंगा में बहकर आया शव मचा हड़कंप

डलमऊ/ रायबरेली – पिछले 2 दिनों से हुई बारिश की वजह से गंगा नदी में गैर जनपद से बहकर आए शव को देखकर तीर्थ पुरोहितों तथा गंगा स्नान करने आए लोगों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कराया सोमवार को डलमऊ की रानी शिवाला घाट पर गंगा नदी में बहता हुआ एक शव दिखाई पड़ा पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ा है जिससे बड़ी मात्रा में गंगा की…

रायबरेली: बोलेरो व ट्रैक्टर में भिड़ंत चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

डलमऊ रायबरेली: तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो व ट्रैक्टर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे खड़ में जाकर पलट गए जिसकी चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई रविवार शाम डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौराहा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो हुआ ट्रैक्टर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खंड में जाकर पलट गए जिसमें चपेट में आकर बाइक सवार जगदीश मौर्य पुत्र राम…

रायबरेली : लालगंज पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को भेजा जेल

लालगंज रायबरेली। क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में लालगंज पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर राशिद पुत्र महफूज निवासी सतबीरा थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार और अबूजर पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी काशीवाड़ी थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार को पकड़ कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दौरान वाहन चेकिंग दोनों बाइक चोरों को पकड़ा गया है ,उनके पास से लखनऊ में चोरी हुई बाइक बरामद हुई है ।चोरी हुई बाइक का मुकदमा थाना कृष्णा…

रायबरेली : किन्नर के घर चोरी करने वाला उसका साथी ही निकला

लालगंज/ रायबरेली ।चोरी की वारदात के 6 दिन के अंदर लालगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिना किन्नर के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है ।कोतवाल अरुण सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी व उनकी टीम का भी सहयोग लिया गया है। पकड़े गए चोर नैंसी कुशवाहा पुत्र महेश कुशवाहा, आयुष कुशवाहा पुत्र बालमुकुंद ,रितेश कुशवाहा पुत्र महेश कुशवाहा निवासी गण मौर्य पुरी सरसोल थाना महाराजपुर जनपद कानपुर के पास से माल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 24…

रायबरेली: एसडीएम राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन को लेकर डॉक्टरों की एक बैठक संपन्न

ऊंचाहार रायबरेली: तहसील सभागार में एसडीएम राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन को लेकर डॉक्टरों की एक बैठक संपन्न हुई बैठक में एसडीएम ने कहा की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि जो हमारा वैक्सीनेशन वाला अभियान चलने वाला है जिसके अंतर्गत 18 से 44 वर्ष व 45 से ऊपर लोगों का वैक्सीनेशन होना है इसको लेकर यहां बैठक कर रहे हैं वैक्सीनेशन अभियान को लेकर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें क्योंकि अभी गांव में लोग जागरूक नहीं हैं हमें लोगों को कोरोना प्रकोप से बचाना…

रायबरेली: ट्रक का टायर फटने से डंफर में जोरदार भिड़ंत 4 घायल

ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना नगर स्थित फ्लाई ओवर की है जहां शुक्रवार की रात ट्रक का टायर फटने से उसकी डंफर से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक पर मौजूद चालक मो सिराज 30 वर्ष निवासी चौकिया जनपद लातेहार झारखंड व क्लीनर संजीत कुमार 18 वर्ष निवासी जोरा खुलवा जनपद लातेहार झारखंड घायल हो…