लालगंज/रायबरेली। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एएनएम व आशा संगिनियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0् ऋतु श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ0् राजीव गौतम ने एएनएम रन्नो देवी शिव देवी नीलम यादव दीप्ति संतोष दीक्षित को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुशीला को आशा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।…
Category: रायबरेली
रायबरेली: सांसद प्रतिनिधि व समन्वयको को हटाने के लिये आजाद कांग्रेस ने कसी कमर
लालगंज /रायबरेली: आजाद कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय सभा का आयोजन बैसवारा गेस्ट हाउस में किया गया जिसमें ब्लाक, नगर और न्याय पंचायत स्तरीय समितियों के गठन पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि जिले की सासंद प्रतिनिधि के0एल0 शर्मा व समन्वयको द्वारा काग्रेस कमेटी में किये जा रहे भ्रष्टाचार व तानाशाही रवैये के चलते हासिये पर रखे गये कर्मठ कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिये इस आजाद कागं्रेस पार्टी का गठन किया गया है। जिसमें सभी सम्मानित कांग्रेसी…
रायबरेली: विद्युत विभाग की घोर लापरवाही व चरमराई बिजली व्यवस्था
बछरावां /रायबरेली :विद्युत विभाग की घोर लापरवाही व चरमराई बिजली व्यवस्था से परेशान नगर वासियों ने आज गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा एवं बछरावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सागर सहित अन्य व्यापारी नेताओं के साथ पावर हाउस का घेराव कर स्थानीय एस. डी. ओ. एवं जे .ई . को संयुक्त रूप से विभागीय कार्य शैली के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा l विद्युत विभाग में मौजूद एस.डी.ओ. शशांक गुप्ता और जे. ई .अजय कुमार सैनी को चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ संयुक्त रुप…
रायबरेली: हरचंदपुर विधानसभा सीएचसी का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह
सतांव- (रायबरेली) ! आज दिनांक 17 जून को हरचंदपुर विधानसभा सीएचसी में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य व चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एमएलसी के इस निरीक्षण में उन्होंने कई कमियां पाई, सीएचसी में एक्सरे मशीन अस्पताल के कर्मचारियों की अनुपस्थिति, जंगरेटर बंद पंखे नहीं मिले। जिस पर एमएलसी ने सीएमओ रायबरेली को तुरंत तलब किया आनन-फानन सीएमओ तत्काल रायबरेली से हरचंदपुर विधानसभा सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर कई कमियां पाई।जिस पर सीएमओ ने जल्द समस्याओं को दूर करने को कहा। सालों से…
रायबरेली: एंटी रोमियो ने चलाया चेकिंग अभियान
सतांव- (रायबरेली) ! आज दिनांक 17 जून दिन बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अनुसार एंटी रोमियो टीम द्वारा लॉकडाउन में बाहर से आने जाने वाले लोगों युवाओं, महिलाओं, से पूछताछ करती एंटी रोमियो की टीम महिला कांस्टेबल सरिता गौतम, निक्की सिंह, होमगार्ड शारदा बाजपेई, टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव व कस्बों के लोगों से एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं, युवाओं से भी पूछताछ की। उनके सुरक्षा के संबंध में भी वार्तालाप भी की गई। और उन लोगों का नाम पता मोबाइल नंबर लेकर जाने…
रायबरेली: बाइक से जा रहा है युवक वनरोज से टकराया, मौत !
सतांव- (रायबरेली) ! गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम वनरोज से टकराई बाइक सवार युवक के लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के भीतर गांव निवासी आशीष की बरात मंगलवार शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र के झगरा जगतपुर गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव का ही अनूप शर्मा और नक्कू उम्र (35) वर्ष भी बाइक से जा रहा था। जैसे ही अनूप लालगंज-बछरावां मार्ग पर डोमा पुर गांव के मोड़ के…
रायबरेली: मारपीट में मां बेटे हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
ऊंचाहार। क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव में 15 दिन पूर्व जुआ खेलने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसको लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सीएचसी ले गए हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिर्जापुर ऐहारी गांव में जुआ खेलने को लेकर 15 दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर गांव के ही गोलू, भोलू व रानू सिंह बुधवार की देर शाम गांव के…
रायबरेली: तीन घरों में ताबड़तोड़ हुई चोरियों से दहला ऊंचाहार
ऊंचाहार/ रायबरेली: क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बीती रात हुई तीन घरों में चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। रोहनिया क्षेत्र के कांजी का पुरवा मजरे कमालपुर गांव के हरीलाल व मोतीलाल दोनों सगे भाई हैं शाम के वक्त खाना खाकर अपने परिवार समेत कमरों में जाकर सो गए। जिसके बाद सुबह उठकर देखा तो पहले मोतीलाल के घर के पीछे की दीवार में…
रायबरेली: बकरे को चोटिल कर आ रही हैं एंबुलेंस को ग्रामीणों ने रोका-बकरे की हुई मौत
डलमऊ /रायबरेली – आम्बा गांव में बकरी को चोटिल कर आ रहे एंबुलेंस को ग्रामीणों ने जोहवा नटकी मुर्गी फार्म नहर के पास रोका कर खड़ी करवा ली । आप लोगों को बता दें कि एक एंबुलेंस 102 जो कि डलमऊ अस्पताल से मरीजों को छोड़ने गई थी तभी अंबा गांव निवासी मोतीलाल जोकि रोड किनारे उनका एक बकरा बधा हुआ था एंबुलेंस चालक अपने फोन पर व्यस्त हो जाने के कारण एंबुलेंस बकरे के ऊपर चढ़ गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी हालत गंभीर…
रायबरेली: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
डलमऊ /रायबरेली: कमरे में चल रहे हैं फर्राटा पंखा घुमाते समय 15 वर्षीय किशोर विद्युत करंट की चपेट में आ गया देखते ही देखते युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा जिससे परिजन आनन-फानन डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रायपुर टप्पा हवेली निवासी राधेश्याम उर्फ जोधी ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार आज गुरुवार को घर में लगे हैंड पाइप के चबूतरे में मिट्टी डाल रहा था और उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर…
रायबरेली : क्षतिग्रस्त पुलिया दुर्घटना को दे रही है दावत
डलमऊ/ रायबरेली : डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के आंबा गांव में नरेंद्रपुर माइनर पर बनी पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के आने जाने वाले यात्रियों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिया के निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है किंतु अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है पुलिया का निर्माण ना होने से लोगों में भारी आक्रोश है.डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के आंबा गांव में नरेंद्रपुर माइनर पर बनी पुलिया पिछले कई दिनों…
रायबरेली: ऊंचाहार प्रेस क्लब के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की
ऊंचाहार,रायबरेली।पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ मैं टीवी पत्रकार की हुई संदिग्ध मौत के मामले में ऊंचाहार प्रेस क्लब के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। विदित है कि प्रतापगढ़ जनपद के एबीपी गंगा चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। जिसको लेकर हत्या कर शव फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना से 2 दिन पूर्व पत्रकार ने कुछ शराब माफियाओं से अपनी जान का खतरा बताया था इससे संबंधित पत्र भी सोशल मीडिया…
रायबरेली: 4 गांव में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 6 पदों के लिए हुए मतदान के बाद आज मतगणना भी संपन्न हो गई।
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड महराजगंज क्षेत्र के 4 गांव में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 6 पदों के लिए हुए मतदान के बाद आज मतगणना भी संपन्न हो गई। सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 से शिमला देवी 59 मत पाकर अपनी एकमात्र प्रतिद्वंदी मिटाना को 17 मतों से पराजित कर दिया। जबकि इसी गांव सभा के सुनील ने 68 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सूरज को 69 वोटों से हरा दिया। इसी गांव के वार्ड नंबर 9 से फूलमती 67 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंदी मोनी को 19 वोटों से हराया। जबकि…
रायबरेली:मासूम से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
ऊंचाहार -एक तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । ज्ञात हो कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सफाई कर्मी की मासूम बेटी के साथ गांव के एक किशोर ने हैवानियत को अंजाम दिया था । जिससे मासूम की हालत खराब हो गई थी । उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी । जिसमे पुलिस को सोमवार को सफलता मिल…
रायबरेली: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलशी
ऊंचाहार-क्षेत्र के पूरे चौहान में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।सोमवार की सुबह गांव निवासी छविनाथ की पुत्री मनीषा 20 वर्ष घर पर ही बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी तभी पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि करंट से…
रायबरेली: सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे को अंजाम दे रहा एक दंबग परिवार
महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर बनाए गए तमाम कानूनों को धता बताते हुए तहसील क्षेत्र के तरौजा मजरे कुंभी गांव में एक दबंग परिवार द्वारा होलिका दहन स्थल बाबा भवन दास की कुटी जाने वाला मार्ग तथा तालाब और ग्राम सभा की कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत उप जिलाधिकारी से की गई है। उप जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को टीम बनाकर मौके की जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।आपको बता दें…
रायबरेली: जिला महामंत्री के रूप में युवा नेता को सर्व सम्मत से मनोनीत किया
रायबरेली: गत दिवस डॉक्टर मारुति मिश्रा को रायबरेली जनपद में एक बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जिला महामंत्री के रूप में युवा नेता को सर्व सम्मत से मनोनीत किया है l श्री मिश्र को महामंत्री नियुक्त होने के बाद बछरावां में प्रथम आगमन पर स्थानीय भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बारी-बारी से बधाई देते रहे l भाजपाइयों के अनुसार श्री मिश्र का मनोनयन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति व सहमति एवं रायबरेली जनपद के नेताओं…
रायबरेली: दिवंगत जिला पंचायत सदस्य की पत्नी पर मतदाताओं ने जताया भरोसा
डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ प्रथम से दिवंगत जिला पंचायत सदस्य की पत्नी पर एक बार फिर मतदाताओं ने भरोसा जताया है और भारी मतों से जीता कर जीत का सेहरा बांध दिया पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज ब्लॉक सभागार डलमऊ में संपन्न हुई जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य व 18 ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना कराई गई डलमऊ प्रथम से पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र कुमार की मृत्यु के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी खुशबू ने नामांकन कर एक बार फिर मतदाताओं के बीच पहुंची सुबह 8:00 बजे…
रायबरेली: मृतक प्रधान की बहू को मतदाताओं ने फिर पहनाया ताज
बछरावां /रायबरेली: स्थानीय विकास खंड की ग्रामसभा चुरुवा के मतदाताओं ने पुन: मृतक प्रधान श्रीमती आशा त्रिवेदी पत्नी कमलाकांत त्रिवेदी की पुत्रवधू को हुए उपचुनाव में फिर से ताज पहना दिया । ज्ञात हो कि इस ग्राम सभा में पूर्व में हुए चुनाव में आशा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को 189 मतों से हराकर विजई घोषित हुई थी ।परंतु दुर्भाग्य यह रहा की मतगणना से पूर्व ही आशा देवी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।परिणाम स्वरूप इस ग्राम सभा में पुनः चुनाव कराना पड़ा और स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी के…
रायबरेली : प्रधान की शपथ ग्रहण करते ही शुरू हो गया वसूली का कारोबार
डलमऊ/ रायबरेली: करोना काल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे बेरोजगार जो रेडी ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं या नाई कुम्हार ऐसे परिवार जो अपना स्वयंपेसा करके जीविकोपार्जन कर रहे हैं को सरकार द्वारा चिन्हित करके सहायता राशि उपलब्ध कराई जानी है जिसका कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहा है ब्लॉक से निर्देश मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे लोगों का खाका तैयार कराया जा रहा है लेकिन विकासखंड डलमऊ के ग्राम पंचायत कूढा सगुननपुर में शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि में वसूली…
