फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्घाटन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ फर्रुखाबाद के माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई और खेलों…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:व्यापार मंडल ने उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी यातायात को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा प्रभारी यातायात को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार की कर्तव्यनिष्ठा, प्रभावी कार्यशैली तथा आमजन के प्रति उनके सहयोगात्मक और…
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/25 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अनुज गौतम पुत्र हरिराम…
फर्रुखाबाद; सारनाथ से संकिसा तक निकली विशाल धम्म यात्रा का हुआ भव्य समापन, हजारों उपासकों ने की शिरकत
बौद्ध भिक्खु चन्दिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से संकिसा तक निकली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा का भव्य समापन धम्मालोको बुद्ध विहार में हुआ। यहां कई भिक्षुओं तथा हजारों बौद्ध अनुयायियों ने फूल भेंट कर, पुष्पवर्षा करते हुए भिक्खु चन्दिमा , बौद्ध भिक्षु डॉ. एस. नंद, भिक्षु अलोक, भिक्षु नन्दरतन, भिक्षु चैतसिक बोधि, भिक्षु उपनन्द, भिक्षु धमपाल का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया। आगे यहां से धम्म यात्रा संस्था स्तूप के लिए रवाना हुई। मार्ग में कई बुद्ध विहारों पर भी यात्रा का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। पंचशील ध्वजों के…
फर्रुखाबाद से बड़ी खबर: तीन दिन से लापता बालक की हत्या, आलू के खेत में मिला शव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र में तीन दिन से लापता 10 वर्षीय बालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को बालक का शव एक आलू के खेत में पड़ा मिला, जबकि उसका कोट घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर दूसरे खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना जहानगंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने अपने पुत्र 10 वर्षीय आशुतोष के लापता होने की तहरीर बीते दिनों थाने…
फर्रुखाबाद:बीएससी छात्र सकुशल बरामद, फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस के कुशल निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा एक बीएससी छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.12.2025 को एक युवक बीएससी की परीक्षा देने के पश्चात घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों…
फर्रुखाबाद में गूँज रहा है भोजपुरी सिनेमा का तड़का, ग्रामीण अंचलों में चल रही फिल्म की जोरदार शूटिंग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश का फर्रुखाबाद जिला इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जिले के देहाती इलाकों और गाँवों में एक नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है, जिसने स्थानीय लोगों का खासा ध्यान खींचा है। पिछले करीब एक सप्ताह से जारी इस शूटिंग को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सेट से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, त्वरित व सुलह आधारित न्याय पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश/प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सुभाष चंद्र शर्मा ने जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार के साथ संयुक्त रूप से किया। माननीय न्यायमूर्ति प्रातः 10:30 बजे जनपद न्यायालय फतेहगढ़ पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम रजलामई में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी द्वारा थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजलामई में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा। जागरूकता चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग, साइबर अपराध से संबंधित प्रावधानों एवं उनसे…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में बालिकाओं को किया गया जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण (मिशन शक्ति 5.0) के अंतर्गत महिला थाना पुलिस द्वारा गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर महिला थाना पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन…
फर्रुखाबाद : भिक्षु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा पहुंची गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज प्रबंधक डॉ अशीष शाक्य ने किया भव्य स्वागत
सारनाथ से संकिसा जाने वाली विशाल धम्म यात्रा फर्रुखाबाद पहुंची जहां पर जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ ग्राम चांदपुर के बुद्ध विहार में ग्राम खानपुर में राजीव गौतम ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के पास धारा नगरी के सुनील गौतम,कादरी गेट पर अवनीश शाक्य आढ़ती रामोतार शाक्य आईटीआई कॉलेज के पास विजय शाक्य आदि ने स्वागत किया ग्राम नगला खैरबंद से जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई के महेंद्र सिंह शाक्य शिवम शाक्य कौशल शाक्य मनोज शाक्य ने स्वागत किया गढ़िया अंडरपास…
फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 9 वाहन सीज, ₹1.22 लाख का जुर्माना और कर वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में हुई इस सघन चेकिंग में कुल 9 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रकों पर बड़ी कार्यवाही जांच के दौरान टीम ने 4 ओवरहाइट ट्रकों को सीज करते हुए उन पर ₹27,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 1 ओवरलोड ट्रक को भी सीज कर ₹24,000 का जुर्माना वसूल किया गया। बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहन…
फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, गैंगस्टर सहित कई मुकदमों में वांछित था आरोपी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरिश चन्दर के निर्देशन में…
फर्रुखाबाद कोतवाली का चार्ज दर्शन सिंह को, एसपी ने देर रात किया बड़ा फेरबदल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात बड़े पैमाने पर तैनातियों में बदलाव किया। जारी आदेशों में कई उपनिरीक्षकों एवं प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सूत्रों के मुताबिक, तबादला सूची में उन अधिकारियों को प्रमुखता दी गई है जिनके कार्यकुशलता और अनुशासन को बेहतर माना गया है। इस फेरबदल को जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने…
फर्रुखाबाद:निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री मुकेश गुप्ता (भाजपा), श्री सुभाष चंद्र शाक्य (सपा), श्री राम रतन गौतम (बसपा), श्री अंकुश सिंह (आप), श्री सुनील कटियार (सीपीआईएम)…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 438 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार सामग्री के साथ दी गईं शुभकामनाएँ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर बघार कमालगंज फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम और गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मोनिका यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, सुशील कुमार शाक्य विधायक अमृतपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, डी.एस. राठौर जिला महामंत्री, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डा.अनार सिंह, कुलाधिपति मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। 438 जोड़ों का हुआ विवाह…
फर्रुखाबाद:आरक्षण लाभ वापसी व धर्म परिवर्तन की जांच पर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आरक्षण लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि आरक्षित वर्ग का कोई व्यक्ति अपना धर्म बदलता है, तो उसे आरक्षण का मिला लाभ वापस करना होगा, क्योंकि यह धोखाधड़ी एवं अपराध की…
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे सुविधाओं और नई ट्रेनों के संचालन की रखी महत्वपूर्ण मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जनपद के सांसद श्री मुकेश राजपूत ने आज देश के यशस्वी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट कर जनपद की रेलवे सुविधाओं के विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेलवे जरूरतों को विस्तारपूर्वक बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की। सांसद ने रखीं ये प्रमुख मांगें सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री को दिए पत्र में निम्नलिखित…
फर्रुखाबाद में भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा व सत्कार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 सारनाथ से संकिसा की ओर अग्रसर भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज सुबह करीब 11 बजे कादरी गेट थाने क्षेत्र के ग्राम अमेठी कोहना पहुंची, जहां ग्रामवासियों और बौद्ध अनुयायियों ने भिक्षुओं का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया। आगमन पर भिक्षुगणों एवं उपासकों को आवास में ठहराया गया तथा सभी के लिए जलपान और भोजन दान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। अमेठी कोहना में जोरदार स्वागत, भिक्षुओं पर पुष्पवर्षा अंगूरी बाग बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु नागसेन के मार्गदर्शन में अमेठी…
बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक को टक्कर अज्ञात वाहन ने मारी, गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रेफर
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।यह घटना गुरुवार की देर शाम कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग के हज़ियापुर के पास हुई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पवन (पुत्र राधेश्याम) अपनी बेटी शिवा की शादी के कार्ड फर्रुखाबाद में रिश्तेदारों को बांटकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से पवन गंभीर रूप से घायल…
