फर्रुखाबाद : लेखपाल के धांधली की खबर प्रकाशित होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन

सदर तहसील में अभी कुछ दिन पूर्व में बुलंद भारत अखबार में लेखपाल रोशन लाल की धांधली को प्रकाशित किया गया था जिसमें साफ-साफ दिखाया जा रहा है कि एक व्यक्ति जो सरकार की नौकरी कर रहा है उस व्यक्ति की बेटी का आय प्रमाण पत्र बनने के लिए जब उसने आवेदन किया तो उसके हल्के के लेखपाल ने उसमें उसकी सैलरी स्लिप को लगाने को लिखकर कैंसिल कर दिया लेकिन मामला जब वजीफा पाने का हो तो लोग भी जानते हैं कि यहां रिश्वत देने से सब होता है…

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस आज (11 नवम्बर),डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में हर गुरूवार को होता है हाइड्रो शील का निशुल्क आपरेशन -डीएमओ

फर्रुखाबाद, 10 नवम्बर 2022 फाइलेरिया रोग में अक्सर हाथ या पैर में बहुत ही ज़्यादा सूजन हो जाती है । इसलिए इस रोग को हाथी पांव भी कहते हैं। जिन व्यक्तियों के अंदर माइक्रो फाइलेरिया के कीटाणु रहते है, उन्हें दवा सेवन करने पर कुछ प्रभाव जैसे- जी मचलाना, उल्टी आना, हल्का बुखार आना, चक्कर आना आदि हो सकता है। इससे घबराना नहीं चाहिए | यह कहना है जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ राजेश माथुर का | डीएमओ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 नवम्बर को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस मनाया…

फर्रुखाबाद : बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने तीसरी बार फिर किया धरना प्रदर्शन

बिजली विभाग लगातार संविदा कर्मचारियों की मांग को लेकर घिरा रहता है इससे पहले दो बार धरना प्रदर्शन किया गया और हर बार यह आश्वासन दिया जाता है कि आपका पेमेंट समय से हो जाएगा सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है इन गरीबों का पेट पालने के लिए सिर्फ एक यही मात्र सहारा होता है हर बार सैलरी के लिए धरना प्रदर्शन कहां तक सही है इस बात को सरकार तक क्यों नहीं पहुंचती और सरकार इस बात पर क्यों नहीं ध्यान देती काम करने के बाद सैलरी लेने के…

फर्रुखाबाद:- हल्की बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट ,सुबह हो गया कोहरा और ठंड ।

फर्रुखाबाद: आसपास के जिलों मैनपुरी ,एटा आदि में हल्की बारिश के बाद आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है । ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला है । कोहरे के कारण सूरज छपता हुआ नजर आया है । कल की हुई जगह-जगह छिटपुट बारिश के चलते हल्की सर्दी और कोहरे का प्रभाव देखने को मिला है । यह बदलाव मौसम का आलू की फसल के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। साथ-साथ गेहूं की फसल के लिए भी उपयोगी बना रहेगा । ऐसे ही मौसम में…

फर्रुखाबाद : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी बदमाश को पुलिस ने धार दबोचा

फर्रुखाबाद : लूट व पुलिस मुठभेड़ से वंचित चल रहे 25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के पास से तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से लूटी गई नकदी बरामद हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25000 का इनामी अपराधी अतुल कुमार दिवाकर पुत्र राकेश दिवाकर निवासी गंगा…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं डेंगू से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं डेंगू से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को फुल कपड़े पहनने की सलाह दी। विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर फर्स्ट एड बॉक्स अपडेट रखें जिसमे बुखार उल्टी की दवा एवं ओआरएस घोल रखना सुनिश्चित किया जाए । ग्रामों में सभी निगरानी समितियों को अलर्ट किया जाए। निगरानी समिति जनसामान्य को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक करने का कार्य करें। घर…

फर्रुखाबाद:- समर्पण सेवा समिति की ओर से निशुल्क दवा वितरण कैम्प का हुआ आयोजन ।

फर्रुखाबाद:- कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में समर्पण सेवा समिति व सी पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में नगर के रेलवे रोड स्थित डाक बंगला प्रांगण में निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 170 मरीजों का निशुल्क परीक्षण व दवा वितरित की गई। सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी उनकी चिकित्सीय टीम द्वारा रेलवे रोड स्थित डाक बंगला के बाहर मरीजों को बीपी, शुगर आदि की जांच के साथ दवाइयां भी वितरित की गई। चिकित्सक ने बताया कि कैंप में बीपी, शुगर, हार्ड, न्यूरो, ऑर्थो, के…

फर्रुखाबाद:श्रीमद भागवत कथा बताया भगवान राम का नाम लेते रहिये

फर्रुखाबाद :कृष्णा नगर कॉलोनी कादरी गेट फर्रुखाबाद में श्रीमद्भागवत के द्वितीय दिवस पर भागवताचार्य तिल केंद्र शेखर त्रिपाठी जी ने बताया किसी भी अवस्था में रहकर भगवान राम का नाम स्मरण करते रहना चाहिए किसी भी प्रकार की बीमारी को दूर करने के लिए भगवान के 3 नामों का अक्षताय नमः अनंताय नमः गोविंदाय नमः का जाप 108 बार करना चाहिए इससे निश्चित रूप में जीवन में सफलता प्राप्त होगी गृहस्थी में 5 पाप होते हैं उनको दूर करने के लिए पांच उपाय नित्य प्रति करने चाहिए भोजन करते समय…

फर्रुखाबाद:इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने शिविर लगाकर टीबी रोगियों के जीरो बैलेंस पर खोले खाते

फर्रुखाबाद, 9 नवम्बर 2022 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। जिले में इस समय दो हजार से अधिक टीबी रोगी हैं , ले‍किन 70 फीसदी मरीजों के ही खाते हैं। ऐसे में सभी मरीजों को पोषण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इसी को लेकर जिला क्षय रोग विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ शिविर लगाकर लगभग 20…

फर्रुखाबाद/फतेहगढ :नाली पे अतिक्रमण नगरपालिका ईओ साधे चुप्पी

फर्रुखाबाद /फतेहगढ :शांति नगर में हो रहा नाली निर्माण कार्य जबकि मोहल्ले में जानकारी हुई है कि नाली पहले से ही बन चुकी है और नाली को मोहल्ले के ही लोग अतिक्रमण किए हुए हैं उसके बावजूद भी ठेकेदार ने उसी मोहल्ले शांति नगर मे एक नई नाली खुदाई का कार्य चालू करा दिया इसमें राजेश यादव नामक व्यक्ति पूर्व में नगर पालिका की बनाई हुई नाली को दबाए हुए हैं जिस पर सीढ़ियां बना रखी है चबूतरा बना रखा है और उसको नहीं हटाना चाहता है और ठेकेदार से…

फर्रुखाबाद:दवाई लेने गए वृद्ध घर वापस न लौटने पर परिवार वालों ने जताई अनहोनी की आशंका

फर्रुखाबाद, कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगराम पुत्र नेकसूलाल उम्र 72 बर्ष ग्राम जिनौल पोस्ट बहबलपुर मिस्तनी थाना कम्पिल फर्रुखाबाद समय सुबह करीब 10.30 बजे जिनौल से बघराई दबाई लेने के लिए घर पर बोल के गये थे । लेकिन फिर बो घर बापस लौट के नहीं आये फिर उनकी काफी खोज बीन की गयी लेकिन सुराग नही लगा । फिर इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज सिवारा मुकुट दी गयी पुलिस ने खोजबीन करने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा हैयदि किसी भी ब्यक्ति को कन्ही…

फर्रुखाबाद: महुआ समाज के लोगों को कैंप लगाकर निशुल्क दुर्घटना बीमा की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद आज 08 नवंबर 22 को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के आवाहन पर पार्टी कार्यकर्ता एवं महुआ समुदाय के व्यक्तियों की बैठक प्रवीन कश्यप समाजसेवी ,तलैया फजल इमाम पर स्वर्गीय रानी कश्यप के आवास पर आयोजित की गयी। बैठक में आये हुए मोहल्ले के सभी ब्यक्तियों को बिभागीय योजनायो एवं महुआ बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं मौके पर पात्र व्यक्तियों का योजनान्तर्गत मोबाइल एप के माध्यम से आच्छादित किया गया इस अवसर पर अजीत बाथम, कार्यकर्ता निषाद पार्टी राकेश कुमार बाथम, उपाध्यक्ष महिला…

फर्रुखाबाद:अपने बच्चे को पीसीबी का टीका लगवाएं और निमोनिया से बचायें – डीआईओ

फर्रुखाबाद, 8 नवम्बर 2022 मौसम के बदलने के साथ ही अक्सर बच्चों को निमोनिया हो जाता है जो कि कुछ मामलों में गंभीर साबित होता है। अगर समय पर निमोनिया के लक्षणों को पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो इस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। इस सम्बन्ध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा का कहना है कि निमोनिया फेफड़ों का एक कॉमन संक्रमण है जो बैक्टिरिया या वायरस के कारण होता है। यह फेफड़े से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिससे हर साल कई…

फर्रुखाबाद : कर्मचारी शिक्षक सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्ष एसोसिएशन फर्रुखाबाद ने स्वर्गीय श्री शेष नारायण सचान की द्वितीय पुण्यतिथि पर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में श्रद्धांजलि अर्पित की

फर्रुखाबाद : सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय शेषनारायण सचान की द्वितीय पुण्यतिथि पर डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडली मंत्री सुरेश शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय शेषनारायण सचान का कृतित्व एवं व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायक है उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है पंकज शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय सचान कर्मचारियों के मसीहा थे/ एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह यादव ने कहा कि उनके गौरव सेवा भाव हर…

फर्रुखाबाद:”झाड़ू चलाओ- गंदगी हटाओ” अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद की नगर पंचायत नगर पंचायत नवाबगंज में निकाली भव्य पदयात्रा

फर्रुखाबाद,आज 8 नबम्बर 22 को नवाबगंज नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्याशी डॉक्टर काशीराम कुशवाहा और नवाबगंज प्रभारी डॉ रमाकांत कुशवाहा के नेतृत्व में में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा का आयोजन नवाबगंज प्रभारी डॉ रमाकांत कुशवाह के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिला महासचिव कुलदीप सिंह आईटी सेल प्रभारी अंकित शाक्य मोहम्मद अयूब सिद्दीकी एवं राजेश पाल गोविंद शाक्य राम प्रकाश वेद प्रकाश रामकिशोर रामवीर महेश्वर रामनिवास राहुल लाखन सुनील बंटी रवि अर्जुन दिनेश एवं सैकड़ों…

फर्रुखाबाद:ज़िला गुणवत्ता आश्वासन समिति का किया गया संवेदीकरण

फर्रुखाबाद, 7 नवम्बर 2022 शहर के एक होटल में ज़िला गुणवत्ता आश्वासन समिति का संवेदीकरण पीएसआई इंडिया के सहयोग से किया गया lइस दौरान मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा कि हमें अपने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को इस तरह से बेहतर बनाना है कि आमजन को गुणवत्ता परक सेवा दी जा सके lडॉ दलवीर ने बताया कि हमें आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड, परिवार नियोजन सेवा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एचबीएनसी,…

फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार कार ने मकान में मारी टक्कर बड़ा हादसा टला

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद शमशाबाद मार्ग पर शमशाबाद से फर्रुखाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार गाड़ी मारुति सुजुकी बलेनो UP76AM5807ने ग्राम -रामकिशन नगला मे मेन रोड पर बना मकान मनी देवी के घर में जा घुसी नन्नी देवी ने बताया करीब रात 11:00 बजे शमशाबाद से फर्रुखाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके दरवाजे पर चारा काटने की मशीन तोड़कर उनके फाटक के अंदर घुस गयी जिससे घर में बड़ा हादसा होते-होते बचा जानकारी के अनुसार गाड़ी में परिवार के सदस्य थे चालक भी बाल-बाल बचा

फर्रुखाबाद : निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष के आवास पर निशुल्क दुर्घटना बीमा का लगाया गया कैंप

आज निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप के आवास पर पार्टी कार्यकर्ता एवं महुआ समुदाय के व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर इस बैठक में आर०के० श्रीवास्तव सहायक निर्देसक मत्स्य फर्रुखाबाद उपस्थित होकर बैठक में आये हुए मोहल्ले के सभी ब्यक्तियों को बिभागीय योजनायो एवं महुआ बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं मौके पर पात्र व्यक्तियों का योजनान्तर्गत मोबाइल एप के माध्यम से आच्छादित किया गया इस अवसर पर अजीत बाथम, कार्यकर्ता निषाद पार्टी राकेश कुमार बाथम, विधि सलाहकार निषाद पार्टी…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस आज कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण

फर्रुखाबाद, 06 नवम्बर 2022 मुंह के कैंसर के मामले अन्य कैंसर की तुलना में सर्वाधिक हैं और इससे आसानी से बचा भी जा सकता है। इसके लिए सिर्फ तंबाकू, गुटखा और सिगरेट आदि धूम्रपान से बचना होगा। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एनसीडी के नोडल डॉ दलवीर सिंह का lकैंसर एक जानलेवा बीमारी है लेकिन अगर समय से इसका इलाज शुरू हो जाए तो इससे बचा जा सकता है। डॉ. दलवीर ने बताया कि इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल एक नई…

फर्रुखाबाद : अवध पैलेस श्यामनगर से चोरी हुई मोटरसाइकिल । पैलेस कर्मचारियों ने सधी चुप्पी।

निवासी ग्राम कोरीखेड़ा थाना जहानगंज जो 04-11-22 को रात नौ बजे अवध पैलेस श्यामनगर फर्रुखाबाद में अपनी मोटरसाइकिल UP76R 0125 काले रेड रंग की TVS से शादी समारोह में आये थे । मोटरसाइकिल को अवध पैलेश में अंदर बनी पार्किंग में खड़ी कर दी थी । समारोह में शामिल होने के उपरान्त करीब रात 11 बजे जब अजय कुमार वापस अपने घर आने को हुए तो पार्किंग में मोटरसाइकिल नहीं मिली । अजय कुमार ने मोटर साइकिल चोरी होने की सूचना अवध पैलेस के मालिक जयंत दीक्षित व मैनेजर को…