फर्रुखाबाद, 24 जनवरी 2023 स्वास्थ्य विभाग जन समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहता है। चाहे गर्भवती की जांच या प्रसव हो या उसको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाना हो। और तो और आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना हो या अन्य किसी बीमारी संबंधी योजना का लाभ लेना हो। विभाग के लोग कई बार लीक से हटकर भी लोगों की मदद किए हैं। कोविड काल में इसके कई उदाहरण हैं l यह कहना है जिलाधिकारी संजय सिंह का। डीएम मंगलवार को मेला रामनगरिया में…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद :- ग्राम पंचायत सिरौली में अमृतपुर विधायक ने किया आरआरसी सेंटर का उद्घाटन ।
फर्रूखाबाद : ग्राम पंचायत सिरौली विकासखंड मोहम्मदाबाद की प्रधान शीतला देवी एवं सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी के देख रेख में स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेंटर का निर्माण कराया । आर आर सी सेंटर का उद्घाटन आज अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य व जिलाधिकारी संजय कुमार महोदय के द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मोली ,ग्राम विकास अधिकारी मोहम्दाबाद ,ग्राम प्रधान शीतला देवी ,सर्वेश राजपूत ,ग्राम सचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी , समस्त ग्रामवासी आदि लोग मौजूद रहे ।
फर्रूखाबाद:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा 24 जनवरी को आईजीपी में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।
फर्रूखाबाद:- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में नवाचार पर विशेष फोकस किया गया है। इसके मूलभूत सिद्धान्तों में रचनात्मकता, तार्किक निर्णय लेने और नवाचार को प्रोत्साहित करना सम्मिलित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षकों को अपना सुधार करने के लिए और अपने व्यवसाय से सम्बन्धित आधुनिक विचार और नवाचार को सीखने के लिए सतत् अवसर देने की बात कहती है।विद्यालयी शिक्षा में गुणवत्ता सम्बर्द्धन हेतु शिक्षकों तथा शिक्षक प्रशिक्षकों का नवाचार पर उन्मुखीकरण किया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि नवाचार का सम्बन्ध नवीन तकनीकी एवं नवीन ज्ञान से होता है। बदलती परिस्थितियों के…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में खुशी की लहर ,गणतंत्र दिवस पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द ‘गोल्ड प्रशंसा चिह्न’ से होंगे सम्मानित
फर्रुखाबाद ,जिला कारागार फतेहगढ़ के जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द ने एक और मील का पत्थर रख दिया। अपने कार्यों से ख्याति बटोरने वाले जेल अधीक्षक गणतंत्र दिवस पर ‘गोल्ड प्रशंसा चिह्न’ से नवाजे जाएंगे। प्रदेश में यह सम्मान मात्र छह जेल अधीक्षकों को मिला है और फर्रुखाबाद के लिए यह गौरव की बात है, उसमें यह जिला शामिल है।जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द दर्जनों सम्मानों से अलंकृत किए जा चुके हैं। जेल को सही मायने में ‘बन्दी सुधार गृह’ बनाने में जेल अधीक्षक के प्रयास सराहनीय हैं। जीवन की सबसे बड़ी…
फर्रुखाबाद:मानसिक स्वास्थ्य शिविर का भोजपुर विधायक ने किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, 23 जनवरी 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएचसी मोहम्दाबाद में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही हेल्थ एटीएम जनता को समर्पित किया और अपने स्वास्थ्य की भी जॉच की l दस स्वस्थ हुए क्षय रोगियों को एसीएमओ डॉ दलवीर सिंह ने पोषण पोटली देने के साथ ही क्षय रोग उन्मूलन में उनका साथ मांगा l साथ ही शिविर में 160 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनको उचित सलाह और दवा भी…
फर्रुखाबाद:जयंती पर याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस
कमालगंज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह सोमवार को जिले के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों व शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में बच्चों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।क़मालगंज के आर०पी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैप्टेन बलविंदर सिंह ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया उसके बाद सभी अध्यापकों व छात्रों ने पुष्प अर्पित किए।इस दौरान बलविंदर सिंह ने कहा ने कहा कि आजादी के महानायक नेताजी ने अपने असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस व तेजस्वी वाणी से युवाओं…
फर्रुखाबाद : जन अधिकार पार्टी के विधानसभा कायमगंज के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
फर्रुखाबाद : तेइस जनवरी दो हजार तेइस दिन सोमवार को कायमगंज विधानसभा के लगभग दर्जन भर जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील सभागार में पहुँच कर उपजिलाधिकारी महोदय कायमगंज को विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा|जिसमें जातिगत जनगणना कराने के लिए जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की |और देश की राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों व उद्योगपतियों के हाथों कौड़ियों के भाव न बेचे जाने की मांग जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने की|…
फर्रुखाबाद : पत्नी ने अपने पति पर क्या धारदार चाकू से हमला
युवक को पत्नी से चाय बनाने को कहना पड़ा भारी, बनी जान पर आफत गुस्साई पत्नी ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया लहूलुहान गंभीर रूप से घायल युवक को उसकी मां ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती ग्राम बुढनामऊ निवासी नितिन की करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी शादी,एक बेटी समेत तीन बच्चे है नितिन की मां के अनुसार बच्चों से दूध फैल गया था जिसको लेकर बहू व बेटे में लड़ाई हो रही थी लड़ाई के बाद जब नितिन ने पत्नी से…
फर्रुखाबाद:पीड़ित के साथ हुई धोखाधड़ी
पीड़ित युवक के साथ हुई धोखाधड़ी आपको बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी पीड़ित युवक प्रशांत कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है कि 14 जनवरी 2023 को रात 9:00 बजे टैक्स मैसेज पर एक लिंक आया लिंक को जब युवक प्रशांत कुमार ने ओपन किया तो उसके अकाउंट से ₹35000 कट गए उसी के संबंध में आज एएसपी अजय प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाई है
फर्रुखाबाद:पूर्व प्रधान ने महिला को दी जान से मारने की धमकी
गांव दरियापुर निवासी महिला को पूर्व प्रधान ने जान से मारने की धमकी थाना पुलिस नहीं कर रही सुनवाई आपको बता दें कि फर्रुखाबाद कायमगंज तहसील के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी पीड़ित महिला गीता ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने हम से 3 वर्ष पूर्व ₹51000 उधार लिए थे अभी तक उन्होंने मेरे रुपए नहीं दिए कई बार उनके घर जाकर हमने रुपए मांगे तो भगा दिया कहा कि कोई किसी का रुपए नहीं मिल पाएगा जान से मार…
फर्रुखाबाद: नगर पंचायत नवाबगंज में तैनात सफाई कर्मचारी को जमकर पीटा
गॉव सिकंदपुर नगर पालिका पंचायत घर मे नगर पंचायत नवाबगंज में तैनात सफाई कर्मचारी को जमकर पीटा, थाने में की शिकायत . बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद कायमगंज तहसील क्षेत्र की नवाबगंज नगर पंचायत के गॉव सिकंदपुर नगरपालिका में सफाई कर्मचारी सनी ने सुपरवाइजर शिवम से कहाँ की कूड़े से डेस्टविन भर गई है इसी बात सुपरवाइजर शिवम सफाई कर्मचारी सनी को गंदी गंदी गालियां दी विरोध करने पर जमकर पीटा दंबग सुपरवाइजर शिवम के खिलाफ थाना नवाबगंज में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है. रिपोर्ट…
फर्रुखाबाद:परिवार नियोजन की अलख जगाने निकला सारथी वाहन,सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फर्रुखाबाद ,21 जनवरी 2023 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार से सारथी वाहन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कुल 23 सारथी वाहन जनपद के सातों ब्लाकों में और नगरीय क्षेत्र में भ्रमण कर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। नए गर्भनिरोधक उपायों अंतरा इंजेक्शन और छाया टेबलेट के बारे में जानकारी दी जाएगी। छोटे परिवार के फायदे बताते हुए परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई संसाधन अपनाने के लिए जनमानस…
फर्रुखाबाद:ज़िले में फिर से शुरू हुआ कोविड टीकाकरण सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में लग रहे हैं टीके-सीएमओ
फर्रुखाबाद ,21 जनवरी 2023 विदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुये इस बीमारी से बचाव के लिए एक बार फिर से कोविड टीकाकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है । जिले में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए 11 हज़ार डोज मिली हैं l इसी को लेकर जिले में शनिवार से कोविड टीकाकरण सभी सीएचसी, पीएचसी, सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुरु हो गया है यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अवनींद्र कुमार का ।सीएमओ ने बताया कि ज़िले में 18 वर्ष…
फर्रुखाबाद :धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम का ईसाई समुदाय द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के , विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने धीरेंद्र शास्त्री का किया पुरजोर समर्थन
फर्रुखाबाद :फर्रुखाबाद संवाददाता : जहां एक और हिंदुस्तान में रहने वाले विभिन्न धर्मों के लोग ( हिंदू , मुस्लिम , सिख व ईसाई ) आदि समय-समय पर यह नारा देते हैं कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई -भाई लेकिन हिंदुस्तान में रहने वाले हिंदू तो हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि व भारत माता को अपनी मां मानते हैं लेकिन कुछ समुदाय विशेष के लोग (ईशाई ) हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं व भारत माता को अपनी मां मानने से व हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि कहने…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन
फर्रुखाबाद,आज 20 जनवरी 23 को जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी श्री शिवम कुमार , एसीजेएम के समक्ष कारागार स्तर 06 बंदियों के प्रकरण प्रस्तुत किए गए । मा. न्यायलय द्वारा सम्यक विचारोपरांत बंदी श्याम यादव पुत्र मांझी राम को चार वर्ष सात माह एवम 3000.00 जुर्माना की सजा , बंदी सुधीर को सात माह एवम 1000.00 जुर्माना, और बंदी देवेंद्र कुमार को तीन माह के कारावास व 2000=00 जुर्माना की सजा से दंडित किया गया । तीनो ही बंदी की सजा दो तीन…
फर्रुखाबाद:चौदह दिन में राज को मिली कुपोषण से निजात, जनवरी 22 से दिसम्बर 22 तक 111 बच्चों को कुपोषण से मिली मुक्ति
फर्रुखाबाद ,19 जनवरी 2023 दस माह के राज को उसके पिता राजीव बढ़पुर ब्लॉक के बीबीगंज से डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय की ओपीडी में दिखाने आये। जांच में पता चला कि बच्चे कुपोषण का शिकार है। उसको 28 अक्टूबर को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया। भर्ती के समय उसका वजन 5 किलो 645 ग्राम था। जबकि 11 नवंबर को डिस्चार्ज के समय बच्चे का वजन 6 किलो 218 ग्राम हो गयाlराज के पिता राजीव बताते हैं कि कई अस्पताल के चक्कर काटने के बाद एक दिन मैं लोहिया अस्पताल…
फर्रुखाबाद:परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए 31 जनवरी तक होंगे सास-बेटा-बहू सम्मलेन
फर्रुखाबाद, 18 जनवरी -2023 समुदाय में परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में बुधवार से 31 जनवरी तक जिले में संचालित उपकेन्द्रों/हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सास-बेटा-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सास और बहू के मध्य समन्वय और संवाद बेहतर करना। साथ ही प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति पुरानी सोच, उनके व्यवहार और विश्वास में बदलाव लाना है।सीएमओ ने बताया कि सम्मलेन का आयोजन अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशन…
फर्रुखाबाद :ग्राम पंचायत पिपरगांव में सफाई व्यवस्था जोरों पर
ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत पिपरगांव के ग्राम बढ़ेली में गांव के उत्तर दिशा में एक तालाब है वह तालाब आज तक कभी भी उसकी सफाई नहीं हुई है स्थानीय लोगों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि आजादी के बाद कई प्रधानी आई और कई चली गई वादे तो सब ने किए लेकिन तालाब की सफाई किसी ने नहीं करवाई कई बार लोगों ने आवाज उठाई और तालाब नापा गया लेकिन सफाई नहीं हुई उनके गांव में ग्राम पंचायत सदस्य दो लोग हैं नंबर एक प्रदीप शाक्य नंबर…
फर्रुखाबाद हर्ष दुबे चुने गए मिस्टर इंडिया हैंडसम 2023
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित शैक्षिक योग्यता पर आधारित विश्व स्तर प्रतियोगिता करवाई जाती है , जिसमें मिस्टर फर्रुखाबाद , कानपुर रीजन , उत्तर प्रदेश , इंडिया और यूनिवर्स बनते हैं । इसी को देखते हुए इस बार 19 वा फर्रुखाबाद युवा महोत्सव हुआ , जिसमें की हर्ष दुबे को मिस्टर इंडिया हैंडसम का ताज मिला , यह ताज फर्रुखाबाद जनपद में पहली बार आया , मिस्टर हर्ष दुबे पिछले कई वर्षो से मिस्टर फर्रुखाबाद व मिस्टर कानपुर मंडल एवम् मिस्टर उत्तर प्रदेश भी रह चुके है…
फर्रुखाबाद:- पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के भाइयों ने दबंगई से गांव की गली पर किया कब्जा ,परेशान दिव्यांग न्याय को दर-दर भटक रहा जिला प्रशासन नही ले रहा सुध।
फर्रूखाबाद:- एक ओर जहां योगी सरकार दिव्यंगों को सिरमाथे लगा रही वही जिला फर्रुखाबाद के ग्राम रोशनाबाद थाना शमसाबाद क्षेत्र के रहने बाले दिव्यांग जितिन दुबे आज गांव छोड़ने की कगार पर है । गांव के दबंग लोगो ने अपने घर के बाहर सार्वजनिक गली में चबूतरा बना कर गली को कब्जे कर लिए है । आलम यह है कि एक ट्राइसाइकिल पर दुकान लगाकर गुजर करने बाले दिव्यांग (70%) जितिन दुबे की गली से ट्राइसाइकिल निकलना दुशबार हो गया है । दिव्यांग ने अभी तक तहसील से लेकर जिले…
