फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा राशन आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा किया गया जा रहा है गवन

फर्रुखाबाद ,ब्लाक कमालगंज के ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई गर्भवती महिलाओं को मार्च के महीने में राशन नहीं दिया गया दो-तीन महीने डंप कर कर राशन दिया जा रहा है। अप्रैल महीने में वह भी आधा राशन दिया गया जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जो राशन दिया जाता है। आंगनवाड़ी सहायिका अशोका देवी द्वारा पब्लिक तक नहीं दिया जाता है। अशोका देवी द्वारा उस राशन को गायब कर दिया जाता है और गर्भवती महिलाओं को हर महीने राशन नहीं दिया जाता है। दो-तीन महीने में…

फर्रुखाबाद:इलाज के लिए सिप्स हॉस्पिटल भेजे गए कटे-फटे होंठ व तालू वाले 8 बच्चे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी जन्मजात दोषों का होता है निःशुल्क इलाज

फर्रुखाबाद, 17 अप्रैल 2023 मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सोमवार को 8 बच्चों को सिप्स हॉस्पिटल लखनऊ रेफर किया गया। यह सभी बच्चे एक एम्बुलेंस से अपने जन्म से कटे होंठ एवं तालू जैसी विकृति का इलाज कराने के लिए राजधानी गए। स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से इन बच्चों का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 19 वर्ष तक के जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों को चिकित्सा सुविधा देना है l इसके तहत आज कटे-फटे होंठ,…

फर्रुखाबाद:अंतराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

फर्रुखाबाद,आज अप्रैल 2023 को अंतराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़ हुआ । थाना जहानगंज क्षेत्र से कोतवाली मोहम्मदाबाद से गैंगस्टर में वांछित ₹15000 का इनामीया इकरार, यूनूस ,साजिद हुसैन मोहम्मद खालिद, मंशूल आलम ,अताउलहक ब फहीम आदि ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 6 किलोग्राम नाजायज अफीम जिसकी कीमत लगभग 60 लाख, एक कार, 8 मोबाइल और 15 सौ रुपए नगद बरामद हुए। इन सब पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही…

फर्रुखाबाद : नहीं लिखी गई रिपोर्ट तो महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद/मोहमदाबाद: 13/4/2023 को शाम करीब 8:30 बजे विनीता के ससुर अपने अपने नलकूप से अपने खेत में पानी लगा रहे थे तभी विनीता के गांव मॉडल शंकरपुर चौकी ताजपुर के निवासी बलराम सिंह पुत्र अमर सिंह बा प्रेमपाल शिवम एवं दो अन्य लोग खेत पर आ गए और विनीता के ससुर से कहा कि तुम्हारे नलकूप से पहले हम अपना खेत भरेंगे विनीता के ससुर ने इसका विरोध किया और कहा कि पहले मेरा खेत भर जाए उसके बाद तुम अपना खेत भर लेना इसी बात से नाराज होकर विनीता…

फर्रुखाबाद:विश्व हीमोफीलिया दिवस(17 अप्रैल)पर विशेष,माता पिता से बच्चे को जन्म से मिलता है हीमोफीलिया-डॉ शिवाशीष उपाध्याय

16 अप्रैल 2023 हीमोफीलिया आनुवंशिक रोग है जिसमें शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त जमता नहीं है। इसके कारण चोट या दुर्घटना में यह जानलेवा साबित होती है क्योंकि रक्त का बहना जल्द ही बंद नहीं होता। अत्यधिक मात्र मैं रक्तस्राव होने से रोगी के शरीर में विकृति एवं कमजोरी आ जाती हैI आमतौर पर ऐसे मरीजों को क्लोटिंग फ़ेक्टर कि दवाएं दी जाती हैंI हीमोफिलिया को लेकर जागरूकता के लिए हर वर्ष 17 अप्रैल को विश्व हीमोफिलिया दिवस मनाया जाता है| यह विश्व फेडरेशन ऑफ़ हीमोफिलिया की एक पहल…

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस,डीपीसी ने दो क्षय रोगी लिए गोद

फर्रुखाबाद, 15 अप्रैल 2023 जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों को चिन्हित कर तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। ओपीडी में आने वालों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई l सिविल अस्पताल लिंजीगंज में ओपीडी में आने वाले मरीजों को क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और चिकिनगुनिया के बारे में जागरूक किया गयाl जिला क्षय रोग केंद्र फतेहगढ़ में जिला कार्यक्रम समन्वयक के पद पर तैनात सौरभ तिवारी ने एकीकृत निक्षय दिवस…

फर्रुखाबाद:राहुल राठौर ने कहा कि बाबा अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर जो भी चलना है उसने इतिहास रचा है

फर्रुखाबाद, आज 14 अप्रैल 2000 23 को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर फतेहगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने कहा कि बाबा अंबेडकर साहब के सिद्धांतों पर जो चला है उस ने इतिहास रचा हैबाबा साहब ने बहुत कठिनाई से सफलता हासिल की हैअगर कोई भी व्यक्ति आज की दौड़ में बाबा साहब अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर ध्यान देगा तो वह बहुत ऊंच बुलंदियों पर पहुंच जाएगाआज की दौड़ में अगर भेदभाव ऊंच-नीच किसी ने खत्म किया है तो वह बाबा अंबेडकर साहब जी हैंआज चाहे कोई…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में भारतरत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

फर्रुखाबाद, आज 14 अप्रैल 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में भारतरत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई । सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण किया गया । सर्व प्रथम जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित किया गया । जेलर अखिलेश कुमार , चिकित्साधिकारी श्री विजय अनुरागी, उपजेलर अखिलेश मिश्रा, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी, राकेश बाबू, प्रेम बाबू, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, संजय कुमार,सोनू कुमार, नीरज कुमार, नगमा,रजनी,जोली, हेमलता , शियादुलारी,…

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जिला कार्यालय पर डॉ बीआर अंबेडकर की मनाई जयंती

फर्रुखाबाद,आज 14 अप्रैल 2023 को डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती बनाई गई आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जिला कार्यालय जसमई दरवाजे के पास में जिला कमेटी विधानसभा कमेटी और नगर कमेटी मौजूद रहे ,कानपुर मंडल उपाध्यक्ष नूर अहमद जिला, अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम,जिला प्रभारी आवेश पाल सिंह,जिला संगठन मंत्री पंकज कुमार याकूतगंज,विधानसभा महासचिव संदीप कुमार, नगर प्रभारी सदर कमल किशोर, रामकुमार मोहम्मदाबाद, सेक्टर अध्यक्ष बबलू कुमार, भानु प्रताप, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर विपिन कुमार, गौरव सागर, काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:अब माह में चार बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य जांच और इलाज का बढ़ा दायरा

फर्रुखाबाद ,14 अप्रैल 2023 मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विभाग द्वारा जिले में विविध कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी दिशा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए एक और पहल की गई है। अब हर माह की 1 और 16 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए ) दिवस मनाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया की इस अभियान के तहत विभाग उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित कर जांच और इलाज में प्राथमिकता देने…

फर्रुखाबाद:घर के आसपास गंदगी एवं जलभराव न होने दें, शौचालय का प्रयोग करें – अपर निदेशक

फर्रुखाबाद, 12 अप्रैल 2023 जिले में एक अप्रैल से संचारी रोगों से निपटने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। अभियान की हकीकत जानने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ सरोजबाला और वेक्टर वॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ यूसी वर्मा ने कमालगंज सीएचसी के साथ ही ग्राम मुसाखिरिया और कोठी में अभियान का जायजा लिया और लार्वा के स्रोत देखे। अपर निदेशक ने लोगों से अपील की कि घर के आसपास गंदगी एवं जलभराव न होने दें, शौचालय का प्रयोग करें और शुद्ध…

फर्रुखाबाद ; बुजुर्ग महिला के खोके में लगाई दबंगों ने आग

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की छोटी जेल चौराहे की रहने वाली मुन्नी देवी ने बताया की हमारे पड़ोसी विवेक कुमार पुत्र राम सिंह वा रवि कुमार पुत्र राम सिंह ने रात लगभग 11:00 बजे आग लगा दी जिससे मौके का सामान जलकर खाक हो फतेहगढ कोतवाली में दी तहरीर

फर्रुखाबाद:कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर परखी कोविड से लड़ने की तैयारी

फर्रुखाबाद, 11 अप्रैल 2023 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना पीड़ित मरीज को कोई परेशानी न हो सभी को उचित इलाज मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को मेजर कौशलेंद्र सिंह सीएचसी कमालगंज, राजेपुर, कायमगंज, बरौन , मोहम्दाबाद और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर जिले में की गयीं तैयारियों को अधिकारियों ने परखा | इसके लिए बनाये गए नोडल अधिकारियों की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया |इस दौरान अपर निदेशक चिकित्सा…

फर्रुखाबाद:आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने कमालगंज इकाई की रेनू शर्मा निर्वाचित हुई अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, 11अप्रैल 2023 आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के विकासखंड कमालगंज की संगठन इकाई का आज चुनाव संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह एवं जिलाअध्यक्ष मधुबाला गंगवार के पर्यवेक्षण में पूरी की गई । बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निर्वाचन में भाग लिया ।काफी देर तक चले विचार मंथन के बाद जिला अध्यक्ष मधुबाला गंगवार के प्रयास से संगठन की सभी कार्यकर्ता आम सहमत से चुनाव कराने के लिए राजी हो गई । इसके…

फर्रुखाबाद:जिले में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस ,चिकित्सकों ने जाँची गर्भवती महिलाओं की सेहत, सुरक्षित प्रसव के लिए दिए जरूरी सुझाव

फर्रुखाबाद ,10 अप्रैल 2023 मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए जिले की सभी सीएचसी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया | इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकरण किया गया | विटामिन, आयरन-फोलिक एसिड व कैल्शियम की दवाएं वितरित कर महिलाओं को प्रसव पूर्व व प्रसव उपरान्त संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, साफ-सफाई रखने, समय-समय पर चिकित्सीय…

फर्रुखाबाद : ओप्पो कंपनी प्राइवेट नौकरी छोड़कर 1 वर्ष में 26 वर्षीय युवक ने यूट्यूब से हासिल की सिल्वर बटन

एक कहावत है कि जज्बा अगर कुछ कर दिखाने का हो तो कोई भी काम इतना कठिन नहीं है जो आपको रोक सके यही कहावत साबित कर दिखाइ फर्रुखाबाद के 26 वर्षीय युवक ने उन्होंने मात्र 1 वर्ष में ही यूट्यूब पर वीडियो बनाकर सिल्वर बटन हासिल कर ली उनके यूट्यूब चैनल पर सवा तीन लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं सिल्वर बटन मिलने के बाद परिवार सहित जिले व आसपास के तमाम लोग बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं हम बात कर रहे हैं मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम…

फर्रुखाबाद-अंतरराज्यीय जहर खुरानी लूट करने वाले गिरोह के इनामियां सदस्य गिरफ्तार: नशीले पदार्थ बरामद

फर्रुखाबाद। (दस्तक न्यूज़) नए थाना कादरी गेट पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ बरामद किया है। कादरी गेट थाना पुलिस ने जनपद मैनपुरी थाना किशनी के ग्राम बैरागपुर निवासी नरेंद्र शाक्य पुत्र अहिबरन एवं जनपद व थाना अलीगढ़ के एटा चुंगी सब्जी वाली पुलिया महावीर नगर निवासी सतीश शर्मा उर्फ डोकर पुत्र कप्तान को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया संतोष शर्मा एवं नगेंद्र शाक्य अंतरराज्यीय जहर खुरानी गिरोह के 25 25…

फर्रुखाबाद: विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल)पर,विशेष होम्योपैथी में है जटिल रोगों का इलाज -डॉ. दीप्ति

7 अप्रैल 2023 आज विश्व के लगभग 100 देशों में मरीजों का इलाज होम्योपैथी पध्दतिसे किया जा रहा है। होम्योपैथी पद्धति जहां कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है, वहीं इसकी दवाओं की लागत भी बहुत अधिक नहीं होती है। आजकल कई जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का होम्योपैथी से इलाज किया जा रहा है। होम्योपैथी से जटिल से जटिल रोग को जड़ से मिटाया जा सकता है। यह कहना है जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ दीप्ति त्रिवेदी का |डॉ दीप्ति ने बताया कि जिले में 19 जगह होम्योपैथी चिकित्सालय खुले हुए…

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री की पत्नी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भाजपा से आवेदन कर मांगा टिकट

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित की पत्नी रीना दीक्षित ने सदर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित कर्मचारियों के नेता हैं उनकी पत्नी पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीति में सक्रिय हैं उन्होंने कहा है कि इस बार फर्रुखाबाद की नगर पालिका सदर सीट से सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षण हुआ है जिसमें उन्हें मौका दिया जाना चाहिए उन्होंने कहा है…

फर्रुखाबाद-उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री की पत्नी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी से आवेदन कर टिकट की मांग की है।

फर्रुखाबाद-उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री की पत्नी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी से आवेदन कर टिकट की मांग की है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित की पत्नी रीना दीक्षित ने सदर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित कर्मचारियों के नेता हैं उनकी पत्नी पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीति में सक्रिय हैं…