पीलीभीत: तराई क्षेत्र के गांव नलडेंगा में शारदा का कहर जारी

पीलीभीत : कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव ढकिया तालुके महाराजपुर नलडेंगा में शारदा नदी अपना कहर बरसा रही है तेजी के साथ हो रहे कटान के चलते भयभीत ग्रामीणों ने गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। विगत वर्षो की तरह इस बार भी शारदा ने विकराल रूप धारण कर लिया है और क्षेत्र के लोगों के घर व जमीन को अपना ग्रास बना रही है गौरतलब है कि पहाड़ी नदी शारदा तराई क्षेत्र में हर बार बरसात के मौसम में जमकर तबाही मचाती है। शारदा का रूप विकराल…

पीलीभीत: चीनी मिल कर्मी ने हजारा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

चीनी मील कर्मी ने घर से 15 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जबकि आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है , पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत हजारा जंगल भुरजुनीया की है । मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने बताया कि मेरा पति बलवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह…

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर में 1 सप्ताह में दूसरी बार नोडल अधिकारी पहुंचे

पीलीभीत/ पूरनपुर : शनिवार शाम नोडल अधिकारी कृपा शंकर पांडे के पूर्व पुर पहुंचने से खलबली मच गई. सबसे पहले वे नगर पालिका पहुंचे. उन्होंने नगरपालिका में संसाधनों के बारे में जानकारी कर साफ सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाई. नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर ई ओ को निर्देश दिए. अधिशासी अधिकारी के भार्गव से रोजाना कूड़ा उठाने की स्थिति के बारे में पूछताछ की. कूड़ा उठाने को लेकर संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने और ज्यादा ट्राली बढ़ाने के लिए कहा. नोडल अधिकारी को सीएचसी में…

पीलीभीत :धार्मिक अनुष्ठान में शामिल न करने के विरोध पर ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा

पीलीभीत /कलीनगर: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर में घुसकर जाकर पिटाई लगा दी. बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा. थाना पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण ने एसपी के पास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है .थाना माधोटांडा अंतर्गत आने वाले सबलपुर रामपुरा निवासी तेजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह चार भाई हैं, और अलग-अलग मकानों में रहते हैं. लेकिन घरेलू पूजा-पाठ सभी लोग आपस…

पीलीभीत= अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से मची खलबली

पीलीभीत= पुरनपूर शनिवार शाम कोतवाली में अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से खलबली मच गई। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण कर लंबित विवेचना कर अपराधों में चल रहे वांटेड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में ही पुलिसकर्मियों को बदमाशों से निपटने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कानपुर की घटना में कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से विभाग की काफी फजीहत हुई है। इसलिए दबिश के दौरान यह उजागर न किया जाए कि पुलिसकर्मी कहां जा रहे हैं? इसके अलावा आरोपों में घिरे लोगों…

पीलीभीत : अपने पक्ष में गवाही न देने की रंजिश के चलते दो भाइयों ने युवक को बंका मारकर किया घायल,पुलिस ने किया गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज

अपने पक्ष में गवाही ना देने पर दो सगे भाइयों ने रंजिश के चलते एक युवक को बंका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया है।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हंडा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र लालाराम ने जहानाबाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उसके पास नरेश पाल उर्फ नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र देव निवासी ग्राम जतीपुर कोतवाली जहानाबाद जनपद पीलीभीत 8 वर्षों से नौकरी कर रहा है।पत्र…

पीलीभीत : नगर पंचायत जहानाबाद में उप जिलाधिकारी सदर अविनाश चंद्र मौर्य ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद उप जिलाधिकारी सदर अविनाश चंद्र मौर्य ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर ने नगर पंचायत में किये गए वृक्षारोपण के संबंध में अधिशासी अधिकारी निसार हैदर से जानकारी ली । वहीं उपजिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने सदर क्षेत्र में लगाए गए लॉकडाउन का जायजा लिया ।जिलाधिकारी सदर ने सभी क्षेत्रवासियों से लॉक डाउन का पालन करने तथा जरूरी समय में ही घर से बाहर निकलने के लिए अपील की । अविनाश चंद्र मौर्य ने जहानाबाद के कंटेनमेंट…

जनपद पीलीभीत में चल रहे 10 दिवसीय लीडरशिप बेबीनार का समापन

SCHOOL LEADERSHIP WEBINAR के आयोजन का शुभारंभ आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत ,श्री देवेंद्र स्वरूप जी एवं आदरणीय डाइट प्राचार्य श्री सफीक मोहम्मद सिद्दीकी जी के संरक्षण में हुआ था. इसमें टीम लीडर सुश्री अनीता विश्वकर्मा जी एवं सहित टीम लीडर श्री आशीष मिश्रा एवं टेक्निकल टीम में वीरेंद्र प्रताप सिंह, हनीश जौहरी जी, विपिन कुमार गौतम के सहयोग से कुशल नेतृत्व किया. दस दिवसीय बेवीनार में विभिन्न विषयों तथा नेतृत्व की परिभाषा नेतृत्वकर्ता का परीक्षण , नेतृत्वकर्ता के गुण ,नेतृत्वकर्ता के क्षेत्र में आने वाली जटिलताएं एवं उनका…

पीलीभीत : हैंडपम्प अपने अधिकारियों से कहता है साहब हमें भी देखिये

पीलीभीत: जल ही जीवन है यह बात सभी जानते है फिर भी कर्मचारी ध्यान नहीं देते । बता दें ग्राम मकरंद पुर पोस्ट पिपरिया दुलई के पावन स्थान श्री बाला जी महाराज के दरबार में काफी भक्त आते है परन्तु वहाँ का जो सरकारी हैंडपम्प खराब पडा है उस वजह से भक्तों को पीने के पानी की काफी दिक्कत होती है ।उस खराब हैंडपम्प की तरफ ग्राम प्रधान व कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं । हैंडपंप अपने अधिकारियों से कहता है साहब हमें भी देखिये । रिपोर्ट – राजेश…

पीलीभीत/पूरनपुर–मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पीलीभीत/पूरनपुर– मंडी के समिति के व्यापारियों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री संबोधित मंडी सचिव को दिया जिसमें उन्होंने कहा कि दिनांक5.6.2020 को मंडी अधिनियम के कानून में परिवर्तन करते हुए मंडी शुल्क को समाप्त कर दिया गया है परंतु इसमें नए कानून के बाद भी नवीन मंडी परिसर के कारोबारियों पर मंडी शुल्क पूर्व की भाति लागू है। 14.6.2020 को मंडी शुल्क आधा प्रतिशत काम करने की घोषणा की इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए ज्ञापन…

पीलीभीत: शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देवों को समर्पित की गई पुस्तक

पूरनपुर। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ की बहुचर्चित पुस्तक ‘लॉकडाउन के शॉक’ का आज देव समर्पण के साथ विमोचन किया गया। विधायक व अन्य अतिथियों ने पुस्तक के बारे में अपने विचार रखते हुए इसे एक अच्छी व उपयोगी पुस्तक बताया और इसके कालजई होने की कामना की। लॉकडाउन के विविध काव्य चित्रों से युक्त यह पुस्तक लॉकडाउन काल में लिखने के साथ ही अल्प समय में प्रकाशित करा कर कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ ने शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजन अर्चन के साथ पुस्तक देव गणों…

उत्तर प्रदेश/पीलीभीत/पूरनपुर तहसील के हजारा थाना क्षेत्र में शारदा नदी में बढ़ा जलस्तर

पीलीभीत: पूरनपुर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारा क्षेत्र के गांव राहुल नगर में खतरा बढ़ गया। शारदा नदी राहुल नगर तक पहुंच गई है इससे राहुल नगर के अलावा कई गांव खतरे की निशानी पर हैं। कॉलोनी नंबर 6 के कुछ घरों में जलभराव हो गया है नदी का पानी चंदिया हजारा राहुल नगर कबीर गंज के रास्ते में आ गया। बाढ़ की आशंका को लेकर राहुल नगर के लोगों में दहशत देखी गई है। शारदा नदी की बाढ़ ने पिछले कुछ साल में राहुल नगर गांव में…

उत्तर प्रदेश/पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना माधोटांडा का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश /पीलीभीत: पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा रात्रि थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया जिसमे अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कार्यालय विवेचना कक्ष टॉयलेट का निरीक्षण किया ।टॉयलेट में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक की फटकार लगाई ।विवेचना कक्ष में कंप्यूटर नहीं रखे होने पर नाराजगी जाहिर की एवं सीसीटीएनएस कार्यालय को सीसीटीएनएस कार्यालय विवेचना कक्ष बनाए जाने के निर्देश दिए ।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोनावायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन…

पीलीभीत।शिक्षकों से ट्यूशन पढ़ाने वाले छात्र फेल छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में कर दिया पास

पीलीभीत। जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के रहने वाले गोपाल ने सांसद से शिकायत की है कि उनके दो भाई गांव के ही एक स्कूल में दसवीं के छात्र थे। इस बार उन्होंने दसवीं की परीक्षा दी और पास हो गए। उनके दोनों भाइयों को प्रैक्टिकल में कम नंबर दिए गए। जबकि एक समुदाय विशेष के छात्रों को फेल होने पर भी प्रैक्टिकल में अधिक नंबर दे दिए गए। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों से ट्यूशन न पढ़ने वाले छात्रों के साथ भी नंबर देने में…

पीलीभीत: बुआ ने घर से चोरी कर लिया 8 महीने का भतीजा

पीलीभीत। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा के रहने वाले उवैश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके 8 माह का बेटा जुबेर है। गुरुवार रात उवैश पत्नी और बच्चे के साथ चारपाई पर लेटे हुए थे। देर रात तक बच्चे के साथ खेलने के बाद वह उसे बीच में लिटा कर सो गए। जुबेर अपने माता पिता के साथ एक ही चारपाई पर सो रहा था। सुबह जब जुबेर की पत्नी जागी तो चारपाई पर बेटे को न पाकर चौंक गई। अपने पति जुबेर को…

पीलीभीत: कोरोना का जागरूकता बैनर फाडने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीलीभीत: पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा में एक संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। युवक को उपचार के लिए कोविड-19 भेज दिया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उस गली में बैरिकेडिंग करा दी जिस गली में संक्रमित युवक रहता था। बेरी केटिंग में जागरूकता के लिए बैनर लगाए थे। गली के दुकानदार छोटे बख्श ने गली में लगा कोरोना का बैनर फाड़ दिया। मना करने के बावजूद छोटे ने अपनी परचून की दुकान भी उस गली में खोल ली। दुकान खोलने पर वहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में किया गया पैदल मार्च, मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों पर लगाया गया जुर्माना

दिनांक 09 जुलाई 2020 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली भी मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाजार में लगी दुकानों के मालिकों से भी वार्ता की गई तथा उनको सुरक्षा का एहसास कराया। जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना था उनको मास्क वितरित किए गए तथा मास्क पहनने और शासन के आदेशों का पालन करने के लिए कहा गया। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा मास्क…

पीलीभीत: पूरनपुर नहर की पटरी कटने से फसलें जलमग्न

पीलीभीत : पुरनपुर हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी कच्ची पटरी से दो जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया है .जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं. मामले की जानकारी ग्राम ग्रामीणों को लगी तो बे आक्रोशित हो गए .घटनाक्रम के बारे में विभागीय अधिकारियों को बताया गया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पानी रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिया. रात में कॉलोनी नंबर 6 के पास दो जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया. जिससे फसलें जलमग्न हो गई .ग्रामीणों को मामले की भनक लगी तो आक्रोशित हो गए. घटना…

पीलीभीत : पूरनपुर तहसील में गन्ना कृषक महाविद्यालय में एडमिशन शुरू

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर नगर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में बीए प्रथम बरस एडमिशन शुरू हो गए हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर शर्मा ने बताया है कि बीए प्रथम वर्ष के सभी छात्र छात्राएं कॉलेज पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें. जिससे कि उनका एडमिशन बीए प्रथम वर्ष में हो सके.

पीलीभीत: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा थाना न्यूरिया व चौकी मझोला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली राजेश कुमार पांडे के द्वारा थाना न्यूरिया व चौकी मझोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक थाना न्यूरिया खीम सिंह जलाल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। चौकी मझोला क्षेत्र में पीलीभीत उत्तराखंड बॉर्डर का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत