पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का चीनी मिल गेट पर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।हालांकि अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास भी किया था। उसके बावजूद भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि जब तक चीनी मिल चालू नहीं होगी तब तक इसी तरह से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।पूरनपुर चीनी मिल न चलने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश शासन का सख्त निर्देश था कि उत्तर प्रदेश की सभी चीनी मिलें हर हाल में 15 नवम्बर तक चल जाये।।लेकिन पूरा नवंबर…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत:अंतिम दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिए गए प्रमाण पत्र
पूरनपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दूसरे बैच के चल रहे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हो गया।अंतिम दिन सभी को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ब्लाक सभागार में चल रहे दूसरे बैैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समापन हो गया।अंतिम दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक सभागार पहुंचकर प्रशिक्षण में भाग लिया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के…
पीलीभीत: नवजात शिशु को झाडियों में फेंकने वाले दो अभियुक्तों को थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधो की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी की, गिरफ्तारी के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन मे वे थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व मे आज दिनाक 29.11.2022 को थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रुरिया धुरिया मे नवजात शिशु को झांडियां में फेंकने वाले दो अभियुक्त मोनू पुत्र निदराम व रानी पत्नी निदराम नि0 गण ग्राम रुरिया धुरिया थाना बिलसण्डा जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.11.2022 को ग्राम रुरिया धुरिया थाना बिलसण्डा…
पीलीभीत:बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया
पीलीभीत भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 5वें संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। यह वार्षिक किसान जुड़ाव कार्यक्रम 15 नवंबर, 2022 को शुरू होगा और 30 नवंबर, 2022 को बड़ौदा किसान दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा। 2 सप्ताह के कृषि उत्सव के दौरान, बैंक कई आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से 4.5 लाख किसानों मुख्य रूप से एग्री कस्टमर सेगमेंट को सेवा देने वालीदेश भर में 5,000 अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के साथ बैंक का…
पीलीभीत:मार्ग कर बकाया में संचालित हो रहे वाहनों के विरूद्ध चलाया गया अभियान।
पीलीभीत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा मार्ग कर बकाया में संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यवाही के दौरान मार्ग कर बकाया में संचालित हो रहे 8 वाहनों के विरूद्ध चालान एवं एक वाहन के विरुद्ध सीज़ की कार्यवाही की गई इसी कार्यवाही में फिटनेस समाप्त संचालित हो रहे तीन वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई तथा एक ओवरलोड वाहन गजरौला थाने में सीज किया गया। साथ ही एल एच शुगर फैक्ट्री में पहुंचकर वहां गन्ना लेकर आए 25 ट्रैक्टर ट्रालीओ पर सड़क सुरक्षा के…
पीलीभीत : नवजात शिशु को झाडियों में फेंकने वाले दो अभियुक्तों को थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी की, गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 29.11.2022 को थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रुरिया धुरिया में नवजात शिशु को झांडियों में फेंकने वाले दो अभियुक्त मोनू पुत्र निदराम व रानी पत्नी निदराम नि0 गण ग्राम रुरिया धुरिया थाना बिलसण्डा जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.11.2022 को…
पीलीभीत:अधीनस्थों को सरकार के निर्देशों का सौ प्रतिशत पालन करने के लिए गए निर्देश
पूरनपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने हजारा थाना और नेपाल बॉर्डर की पुलिस चौकी का निरीक्षण किया । जहां बॉर्डर के नो मेंड लेंस और सीमा की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली । तत्पश्चात बॉर्डर की कंबोजनगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया । शाम करीब 5 बजे हजारा थाने में पहुंचकर मुआयना किया है । इस दौरान सीओ ने महिला डेस्क पर कांस्टेबल अनुराधा से आने वाली पीड़िताओं की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान एसएचओ मनोज कुमार मिश्रा से हिस्ट्रीशीटर समेत कई जानकारी…
पीलीभीत :गन्ना तुलवाने को लेकर भाजपा नेता से हुआ था विवाद
पूरनपुर। गन्ना क्रय केंद्र पर भाजपा नेता पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर तमंचा तान दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पर हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी राम कुमार सिंह भाजपा के मंडल महामंत्री हैं।वह तीन दिन पहलेअपना गन्ना लेकर गांव के ही क्रय केंद्र पर पहुंचे थे।इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से भाजपा नेता का विवाद हो गया था।मौके पर मौजूद…
पीलीभीत :हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पूरनपुर।हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।उसके पास से तमंचा,कारतूस बरामद किए गए।आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी अनुराग हत्या के प्रयास के मामले में घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।लेकिन वह हत्थे नहीं चढ रहा था। बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना सेहरामऊ पुलिस ने आरोपी को एक चौराहे से दबोच लिया।तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर…
पीलीभीत :समझौते के बाद महिला बच्चे सहित लापता
पूरनपुर। समझौता होने के बाद महिला अपने बच्चों सहित लापता हो गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर रविवार को विवाद हो गया था।मामला चौकी तक पहुंच गया।कुछ लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था।बीती रात महिला अपने बच्चों के सहित घर से गायब हो गई।सुबह विवाहिता और उसके बच्चे न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।घटनाक्रम…
पीलीभीत :कच्ची शराब का धंधा गुलजार,लोग परेशान
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा जमकर फल फूल रहा है।गांव दिलावरपुर,भैसासुर,अजीतपुर बिल्हा,सिमरिया,सिमराया,कैशोपुर,भैंसासुर सहित कई गांव में कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है।जिससे आए दिन गांव में झगडे फसाद होते रहते हैं।लोगों के अनुसार पड़ोसी जनपद के गांवो के लोगों से भी कच्ची शराब की सप्लाई की जा रही है। पुलिस और आबकारी बिभाग द्वारा कार्यवाही ना करने से धंधा दिनोंदिन फल फूल रहा है।लोगों ने बताया कि कई महीने बीत जाने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा गांव में छापामारी नहीं की गई है।बेखौफ होकर कच्ची…
पीलीभीत :ओवर लोड गन्ना भरा ट्रक पलटा,बाल बाल बचे लोग
पूरनपुर।घुंघचाई-दियूरिया कलां मार्ग पर छमता से अधिक गन्ने भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे।चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।सड़क पर ओवरलोड ट्रक पलट जाने से आंशिक रूप से जाम की स्थिति काफी देर तक बनी रही। बमुश्किल गन्ना उतार कर ट्रक को सीधा किया गया।ओवरलोड भरे ट्राले को लेकर राहगीरों ने विरोध भी जताया।गन्ने का सीजन शुरू होते ही ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।घुंघचाई और बलरामपुर पुलिस चौकियां होने के बावजूद ओवरलोड वाहन सामने से गुजर…
पीलीभीत :ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,हालत गंभीर
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर अभयपुर माधोपुर को जाने वाले मार्ग के पास बाइक से खेत पर जा रहे किसान और मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची।घायलों को वरेली रेफर किया गया है।तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले सुकलाल और हरमेज सोमवार को अपनी वाइक से खेत पर किसी काम से जा रहे थे।इसी बीच माधौपुर हरदोई व्रांच पुल के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।जिसमें…
पीलीभीत:माधोटांडा में घटिया ईंट और नहर से निकाली गई लोप से किया जा रहा नाली व सिल्ट चैम्बर निर्माण कार्य।
पीलीभीत पूरनपुरठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एस0 एल0 डब्ल्यू0 एम0) अंतर्गत विकास खण्ड पूरनपुर के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत माधोटांडा में कराये जा रहे निर्माण कार्यों में मानक का बेखौफ मखौल उड़ाया जा रहा है। यहां घटिया ईंट और नहर से निकाली गई लोप (रेत) से नाली व सिल्ट चैम्बर का निर्माण किया जा रहा है। सरकार द्वारा अनुबंध पर तैनात किए गए जेई भी महज़ एमबी कर अपना 02 प्रतिशत सेवा शुल्क प्राप्त करने को लेकर गंभीर हैं, जबकि वह निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने की जहमत नहीं उठा…
पीलीभीत:ग्राम पंचायत मांधौटांडा ओडीएफ प्लस के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों जमकर हो रहा भ्रष्टाचार।
पीलीभीत पूरनपुरकूड़ा निस्तारण और ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) प्लस के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही उजागर हो रही है। ग्राम पंचायत माधोटांडा के प्रधान व सचिव द्वारा मानकों को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीकों से निर्माण कार्य कराकर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी तकनीकी जिम्मेदारी निभाने वाले जेई और विभाग के अन्य अधिकारियों को नहीं है। लेकिन हर कोई कमीशन खोरी के चलते भ्रष्टाचार के इस खेल में पूर्ण भागीदारी निभा रहे…
पीलीभीत: बाइक की टक्कर से महिला सहित दो घायल
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव जादोपुर गहलुइया निवासी सलीमा बेगम रविवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से पूरनपुर के एक अस्पताल में दवाई लेने आई थी।वापस लौटने के दौरान नगर में उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार वृद्ध व युवक जमीन पर गिरकर घायल हो गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर वृद्ध महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच…
पीलीभीत:युवक ने भाजपा नेता पर तानी रिवाल्वर,वीडिओ वायरल
पूरनपुर। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला निपटा दिया।उसके वावजूद युवक साथियों के साथ भाजपा नेता के घर पहुंचकर आरोपियों ने सीने पर रिवाल्वर रख कर जान से मारने की धमकी दी।रिवाल्वर पकड़े युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी राम कुमार सिंह भाजपा के मंडल महामंत्री हैं।वह अपना गन्ना लेकर गांव के ही क्रय केंद्र पर पहुंचे,आरोप है कि दोनों…
पीलीभीत:हत्या के प्रयास के मामले में युवक को जेल भेजा
पूरनपुर।युवक की हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को धर दवोच लिया।मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी एक युवक को गांव के ही रहने वाले शहवाज ने जंगल में दौड़ा-दौड़ा कर कुछ दिन पहले पीटा था।मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।घटना को अंजाम देने के बाद मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे थे।रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में…
पीलीभीत:महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
पूरनपुर।घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया था।आरोपी पर मुकदमा दर्ज था। घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार चल रहा था।शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर गांव कढैया निवासी अशोक को पुलिस ने घर से दबोच लिया।मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।
पीलीभीत:चीनी मील गेट पर दूसरे दिन जारी रहा धरना प्रदर्शन
पूर्णपुर चीनी माइल्स न चलने पर धरना दिया जा रहा है पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू न होने से गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है।पैराई सत्र शुरू कराए जाने के लिए भारतीय किसान यूनियन का चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। लगभग सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो गया है। इसके अलावा क्रेशर व कोहलू भी चलने लगे हैं।लेकिन पूरनपुर सरकारी चीनी मिल नवंबर माह बीतने जा…
