पीलीभीत ; गोमती नदी अभियान को मिली गति, ग्रामीणों ने की आरती

गोमती नदी गंगा का स्वरूप मानी जाती है। जिसका उद्गम पीलीभीत के माधोटांडा से हुआ है। शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, राजधानी लखनऊ होते हुए प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। गोमती नदी के उद्धार के लिए जोर सोर से अभियान चल रहा है। अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद में 16 घाटों को बनवाया। 16 घाटों पर प्रतिदिन आरती की योजना बनाई गई लेकिन उद्गम स्थल एवं त्रिवेणी घाट घाटमपुर के अतिरिक्त कहीं प्रतिदिन/ साप्ताहिक आरती प्रारम्भ नहीं हुई। समाजसेवी रविन्द्र कुमार नन्द के प्रयास से…

पीलीभीत :गोमती को स्वच्छ अविरल के लिए बढ़े कदम

पूरनपुर – गोमती नदी को स्वच्छ व निर्मल अविरल बनाने के लिए तहसील प्रशासन व गन्ना कृषक महाविद्यालय ने सफाई अभियान चलाया। गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर पर महाविद्यालय से एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक ने गोमती नदी की साफ सफाई की। उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गोमती हमारी मां है। इसको साफ स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। जलीय जीव की हत्या करना भी पाप माना जाता है। गोमती नदी को हम सब मिलकर सहयोग से साफ स्वच्छ रखेंगे। नमामि गंगे अभियान प्रमुख देहरादून से साहिल खान व…

पीलीभीत :प्रधान व प्रधान के करीबी पर विधवा महिला ने लगाया आवास की धनराशि ठगने का आरोप

कलीनगर तहसील – कलीनगर समाधान समाधान दिवस में विधवा महिला ने अपने आवास की पहली किस्त में हुई ठगी की शिकायत जब समाधान दिवस प्रभारी को दी तो एकाएक तहसील में चर्चा का विषय बन गया । अभी तक साइबर ठगी अनजान लोगों के द्वारा देश परदेश में बैठे ठग किया करते थे लेकिन अब आस-पड़ोस के जान पहचान के लोगों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है पिपरिया संतोष की विधवा महिला के साथ हुई यह साइबर ठगी सभी को सोचने पर मजबूर करती है यह चर्चित मामला कलीनगर…

पीलीभीत : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मंडल एकत्रीकरण बैठक श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिठौरा कलां में हुई सम्पन्न ।

पीलीभीत : आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्री कृष्ण स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिठौरा कलां में बिठौरा एवं जैतपुर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता मुनीश कुमार वर्मा ने की बैठक से पहले खण्ड कार्यवाह अभिजीत ने शाखा लगाकर सभी स्वयंसेवकों को खेल कूद एवं योग कराया उसके बाद बैठक के दूसरे सत्र में ओम प्रकाश (विभाग संचालक – शाहजीपुर विभाग ) एवं हिमांशु ( सह जिला प्रचार प्रमुख -पीलीभीत ) का बौद्विक सभी स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ ।इस अवसर पर सोहनवीर…

पीलीभीत :रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 से आई हुई 10 व्हीलचेयर का वितरण किया।

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया डिस्ट्रिक्ट 3110 में 5 फरवरी से 7 फरवरी तक व्हीलचेयर वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया जाना था जिसके अंतर्गत आज रोटरी क्लब पूरनपुर में 10 व्हीलचेयर जरूरतमंद लोगों को प्रदान करीकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी पूरनपुर आशुतोष गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुश्री ज्योति यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी इनरव्हील सीजीआर स्मिता खंडेलवाल ने क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर का वितरण कियारोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने पूरनपुर के उप…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 30 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0…

पीलीभीत :घर से निकलते ही हम यातायात नियमों का पालन करें- मा0 प्रवक्तानंद

पीलीभीत : सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा है कि घर से निकलते ही हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए तभी हम सडक पर हम अपनी सुरक्षा कर सकते है। स्वामी प्रवक्तानंद शनिवार को स्थानीय गांधी प्रेक्षागृह में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सडक सुरक्षा मास का समापन किया। उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की कि वे वाहन को धीरें चलायें और हेलमेट को अवश्य लगायें।स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि वे पिछले 20 साल से देख रहा हूं कि सडक…

पीलीभीत ; उप जिलाधिकारी को पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद पर अभद्र नारे लगाने बालों पर कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा

पूरनपुर। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद पर इंदौर मध्यप्रदेश में कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर साजिश रचकर देश पर देश का माहौल खराब करने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद पर अद्र् व्यवहार कर आपत्तिजनक नारे लगाए गए जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर आहत पहुंची है और देश में हिंदू मुस्लिम एकता तथा भाईचारे को तोड़ने का प्रयास भी किया गया देश में अशांति फैलाने का भी प्रयास किया गया बीते बरसों से कुछ लोग संगठनों व अराजक तत्वों के द्वारा देश में…

पीलीभीत ; किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सीसीओ का फूंका पुतला

पूरनपुर दि सहकारी चीनी मिल के सीसीओ का किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए चीनी मिल व चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली को लेकर एवं किसानों से हो रही 200 से ₹300 प्रति ट्राली के हिसाब से अवैध वसूली को लेकर व गन्ना किसानों की सामान्य पर्ची की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरनपुर चीनी मिल के सीसीओ का चीनी मिल में जोरदार नारों के साथ प्रदर्शन…

पीलीभीत: सोशल मीडिया पर किया अश्लील फोटो वायरल,विरोध करने पर दबंगों ने बरसाए लाठी-डंडे,जांच में जुटी पुलिस

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र खमरिया पट्टी में रिश्तेदार की लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध करना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडो से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले सुरेश ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले…

पीलीभीत:अपर पुलिस अधीक्षक ने नवीन थाना घुँघचिहाई का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा नवनिर्मित थाना घुँघचिहाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में निर्माणाधीन महिला हेल्प डेस्क, चौकी कार्यालय एवं चौकी परिसर, निर्माणाधीन हवालात, वायरलैस रूम, बैरक एवं आवास का निरीक्षण किया गया तथा अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता/मानक के साथ पूरा करने के सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान थानाध्यक्ष घुंघचाई एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। तत्पश्चात शान्ति एवं कानून व्यवस्था एवं जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की…

पीलीभीत :मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ।

पीलीभीत प्रदेश स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 10-12 फरवरी 2023 में लखनऊ में प्रस्तावित है, इसी क्रम में आज दिनांक 28-01-2023 को पीलीभीत में जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट का आयोजन जे0पी0 होटल पीलीभीत में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 संजय सिंह गंगवार राज्य मंत्री (गन्ना विकास एंव चीनी मिलें) इन्वेस्टर समिट में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ इन्वेस्टर यू0पी0 के वीडियो एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के संदेश वीडियो के साथ किया गया। जनपद से आये विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा दीप प्रज्वलित करने के पश्चात सरस्वती वंदना का…

पीलीभीत :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना न्यूरिया में की जनसुनवाई।

पीलीभीत /जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना न्यूरिया में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स समिति बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकृत अस्पतालों व गैर पंजीकृत अस्पतालों के बारे में जानकारी प्राप्त की और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि गैर पंजीकृत संचालित अस्पतालों को बन्द कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कराये जा रहे प्रसवों की सूची प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोल्डन कार्ड के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, गोल्डन कार्ड…

पीलीभीत : गणतंत्र दिवस जन कल्याण सुरक्षा संघ कार्यालय पर किया ध्वजारोहण,गोष्टी।

तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास में जनकल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय कार्यालय पर 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया एवं बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती का पूजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के बाद गायत्री बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रीय गीत सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के तत्पश्चात बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि दी कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य पति डॉ…

पीलीभीत : गौशाला पर समपन्न हुए 4 आदर्श विवाह

पूरनपुर ; आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर माता भगवती देवी गौशालां प्रसादपुर में गायत्री परिवार द्वारा प्रातः पांच कुंडीय यज्ञ हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों परिजनों ने पहुंचकर अपनी आहुति लगाई व गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित की, इसके पश्चात 2 दीक्षा संस्कार हुए इसके बाद 4 आदर्श दहेज रहित विवाह संपन्न हुए जिसको वरिष्ठ परिजन अनंतराम पालिया ,लालता प्रसाद शास्त्री रामओतार कुशवाह ने सम्पन्न कराया सोंधा के महेश कुमार का विवाह खीरी की गुड्डी देवी, महादिया के धर्मवीर का मोहनापुर की मुस्कान,चांट के संजय कुमार का पूरनपुर की…

पीलीभीत : पूरनपुर की प्रीति मिश्रा के मूल अभिलेख खोने पर दर्ज की ऑनलाइन रिपोर्ट

पीलीभीत : प्रीति मिश्रा पुत्री ललित कुमार मिश्रा निवासी पुरनपुर द्वारा ई थाना द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्र खोने की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि जब वह दिनांक 10 जनवरी 2023 को आवश्यक कार्य हेतु शिक्षण संस्था (व्यक्तिगत) में जॉब के लिए इंटरव्यू देने के लिए बस द्वारा पूरनपुर से सीतापुर के लिए जा रही थीं इसी दौरान उनके पास एक गार्ड फाइल जिसमें कि उनके समस्त मूल शैक्षिक अभिलेख जिसमें हाई स्कूल , इंटर की अंक तालिका दोनों प्रमाणपत्र, बीटेक व डीएलएड की अंक तालिका…

पीलीभीत : उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारी नियुक्त कराने की मांग की

पीलीभीत पूरनपुर विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत सिमरिया ताल्लुक महाराजपुर में 1 वर्ष से कोई भी सफाई कर्मचारी न होने के कारण गांव में साफ सफाई नहीं हो पा रही है। कई बीमारियां पनप रही है जिससे सड़कों पर गंदगी फैली हुई है नालियों में कूड़ा भरा होने की वजह से जगह-जगह नालियां ओवर चौक होकर गंदगी सड़कों पर फैल रही है नालियों का पानी रास्ते व घरों में भर रहा है जिसके कारण गांव वाले आए दिन आपस में कहासुनी हो रही है और आपस में विवाद हो रहा…

पीलीभीत : परिषदीय स्कूलों में गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से मनाया गया

      प्राथमिक विद्यालय खाता में ध्वजारोहण ग्राम पंचायत सदस्य मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, राधाकृष्ण कुशवाहा, पूनम यादव, राजेश्वरी मौजूद रही। अमरैयाकलां के कम्पोजिट विद्यालय में ध्वजारोहण शिक्षिका शालिनी ने किया। यहां पर अवधेश कुमार, उमाशंकर, कंचनदेवी कुशवाहा, सुनीता देवी, कपिल पांडेय, ज्योति, रितु पांडेय आदि मौजूद रही। कढ़ेरचौरा के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण शिक्षक मो0 हसन ने किया। माधौपुर इटौरिया के गुरुनानक इंटर कालेज में ध्वजारोहण प्रबन्धक कुलदीप सिंह ने किया। यहां पर प्रधानाचार्य गुरिन्दर सिंह, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय…

पीलीभीत :सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 15 परसेंट बाजार मूल्य से कम पर छात्र-छात्राओं के लिए हेलमेट की व्यवस्था

पूरनपुर सड़क सुरक्षा माह केअंतर्गत उप जिला अधिकारी  आशुतोष गुप्ता ने 15 परसेंट बाजार मूल्य से कम पर छात्र-छात्राओं के लिए हेलमेट की व्यवस्था करवाईरोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदोरिया ने बताया सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के सदस्य रोटेरियन नितिन खंडेलवाल ऑटोमोबाइल माधोटांडा एवं रोटेरियन ऋषि खन्ना खन्ना होंडा आसाम रोड पूरनपुर के द्वारा उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता के आवाहन पर 15 परसेंट बाजार मूल्य से कम दाम पर हेलमेट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा इस…