एक्टर राहुल देव इन दिनों अपने काम को लेकर स्ट्रगल कर रहे हैं. राहुल देव की पत्नी रीना देव की 2009 में डेथ हो गई थी. पत्नी के निधन के बाद राहुल देव ने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया और अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश पर ध्यान दिया. अब एक्टर ने काम पर वापस लौटने के स्ट्रगल को लेकर बात की है.
हिंदी रश से बातचीत में राहुल ने बताया कि वो सिंगल पेरेंट के चैलेंज को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं थे. राहुल ने कहा, ‘अगर गुरुजी 2013 में मेरी जिंदगी में नहीं आते तो मेरे लिए चीजें और भी मुश्किल होतीं. मुझे पेरेंटिंग की बिल्कुस समझ नहीं थी. मेरी पत्नी की अचानक डेथ हो गई. मैं 11-12 साल के बच्चे का सिंगल पेरेंट बन गया. वो फेज बहुत चैलेंजिंग था.’ राहुल ने बताया कि वो मुंबई काम पर वापस लौटने को लेकर भी स्ट्रगल कर रहे थे. राहुल ने बताया कि उनके गुरु ने उन्हें काम पर वापस आने के लिए प्रोत्साहित किया. राहुल ने कहा, ‘गुरु ने मझे काम शुरू करने के लिए कहा था. मुझे शुरू में नर्वसनेस होती थी. मुझे था कि पता नहीं मैं कैसे चीजों को मैनेज करूंगा. धीरे-धीरे चीजें बदलीं. मेरा बेटा बड़ा हो गया है और उस लंदन में पढ़ने का मौका मिला. मैं उस वक्त भी डरा हुआ था कि कैसे अकेला मैनेज करूंगा.’
