दिल की बीमारियों में बहुत फायदेमंद है चुकंदर, जानिए कैसे!

प्रकृति से मिली हुई हुई कुछ चीजे इंसान के लिए बहुत ही फादेमंद होती है और इन चीजों में कोई न कोई औषधीय गुण होता है इन्ही चीजों में एक है चुकंदर। इस बात से तो आप अवश्य ही सहमत होंगे कि चुकंदर हमारे शरीर के लिए कितना अधिक फायदेमंद होता है।

यह खून को शुद्ध करने में बहुत मददगार होता है, वहीं दूसरी तरफ संतरे का रस हमारे चेहरे से लेकर शरीर के हर हिस्से के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर और संतरे के जूस को बनाने के लिए चुकंदर और संतरे के छोटे छोटे टुकड़े काट लें और फिर इसे मिक्सी में ग्रांइड कर लें, एक ग्लास में नमक मिलाकर नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं।

चुकंदर का रस पीना दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह हार्ट अटैक के रोगियों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकता है। जर्नल ‘सकुर्लेशन: हार्ट फेल्यर’ में प्रकाशित शोध नतीजों के मुताबिक, चुकंदर के रस में नाइट्रेट की उच्च मात्रा के कारण मांसपेशियों मजबूत बनती हैं। चुकंदर का रस पीने के दो घंटों के बाद रोगियों की मांसपेशियों की ताकत में काफी सुधार हुआ।