बांदा : लापता व्यक्ति का तालाब में मिला शव

बांदा – कल से लापता व्यक्ति का तालाब में मिला शव।

परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर तालाब से निकाला शव।

कल घर में हुए विवाद के बाद से लापता था व्यक्ति।

घर के पास में ही बने तालाब के पास व्यक्ति की साइकिल और चप्पल मिली।

तालाब किनारे मिली साइकिल और चप्पल की निशानदेही पर परिजनों ने तालाब में कूदने की जताई शंका।

शंका के आधार पर पुलिस ने तालाब में व्यक्ति के शव को खोजने का किया प्रयास।

घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से ही मिला व्यक्ति का शव।

मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छाबी तालाब का।

सवांददाता : राजकुमार