बांदा : स्वच्छता अभियान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट फॉर वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव्स (IWCI) द्वारा नवाब टैंक, बांदा में प्रातः 6:30 बजे से 10:30 बजे तक स्वच्छता अभियान तथा “जल और लैंगिक समानता” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय जल स्रोतों की स्वच्छता को बढ़ावा देना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जल संकट का महिलाओं और लड़कियों पर पड़ने वाले असमान प्रभाव को उजागर करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया और स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान देकर सामुदायिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

सवांददाता : राजकुमार