आजमगढ़ की बुढनपुर तहसील में ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से हुआ सम्पन्न मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त शिक्षक उदयराज यादव ने लिया भाग ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अंधविश्वास, अज्ञानता, नशाखोरी , मोबाइल का गलत इस्तेमाल पर आधारित प्रस्तुतियों से एक अच्छा संदेश दिया जिसे लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समारोह में भाग लिया।
इन्होंने स्कूल प्रबंधन को इतने बड़े व सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि यहां के बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर ही लगता है कि यहां के प्रवंधक, प्रिंसिपल व शिक्षक शिक्षिकाओं ने कितना मेनत किया है इन बच्चों को सजाने संवारने में। अभिभावकों को सचेत करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजभर ने कहा कि आज के परिवेश में मोबाइल का इस कदर दुरुपयोग हो रहा है कि बच्चे बिगड़ते जा रहे हैं।इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि उनके बच्चे मोबाइल का उपयोग सही दिशा में करें। इन्होंने मौजूद अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें। क्योंकि बिना शिक्षा के कोई भी कार्य नही किया जा सकता है। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ने भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले,ज्योतिबा राव फूले सहित कई अन्य महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि आज इन्हीं महापुरुषों का सपना साकार हो रहा है। इन महापुरुषों ने शिक्षा के लिए जो संदेश दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्र पति द्वारा सम्मानित सेवा निवृत्त शिक्षक उदयराज यादव ने कहा कि आज हमारे बच्चों के बीच से संस्कार गायब हो रहा है जो चिंता का विषय है।
आज कुछ ऐसे बच्चे हैं जो अपने माता-पिता के बदौलत उपर उठते हैं और उपर उठने के बाद उन्हें ही भूल जाते हैं। इन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों को संस्कार यूक्त शिक्षा देने में कोई कोर कसर न छोड़ें। वार्षिकोत्सव समारोह में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व गणमान्य लोगों व्दारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल रवि किरन ने स्कूल प्रगति की विस्तार से लोगों को जानकारी दी। कहा कि स्कूल प्रवंधन की सूझबूझ से स्कूल विकसित होता जा रहा है इन्होंने शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी इसके लिए सराहा। प्रवंधक रोहित वर्मा ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य रूप से भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, कोआपरेटिव बैंक बूढनपुर शाखा के मैनेजर इंद्र जीत वर्मा, समाज सेवी बृजेश पटेल , हीरा वर्मा सुरेन्द्र वर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में अविभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

