25 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे, दोनों बेटे हुए शादी में शामिल, क्या है मामला पढ़ें

एक्टर आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे की शादी 25 मई 2001 को हुई थी। दोनों ने मध्य प्रदेश के दमोह, जो आशुतोष राणा का होमटाउन है, वहां एक निजी और पारंपरिक समारोह में सात फेरे लिए थे। यह शादी बहुत सादगी और पारिवारिक माहौल में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 25 मई को एक्टर्स की शादी को 25 साल पूरे हुए। इस मौके पर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने सिल्वर जुबली को और खास बनाया। दोनों ने एक बार फिर से शादी रचाई और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नए सिरे से जीया। यह पल उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी इमोशनल और खूबसूरत रहा। इस खास मौके पर उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने माता-पिता की ये खास रस्में देखीं। परिवार के बीच हुए इस छोटे और प्यारे समारोह में दोनों ने फिर से सात फेरे लिए और साथ निभाने की कसमें दोहराईं। इसके साथ ही उन्होंने घर में पूजा-अर्चना भी की। यह पूरा माहौल प्यार, खुशी और इमोशन्स से भरा हुआ था।

Leave a Comment