पीलीभीत में दीपावली करीब आते ही सज गया बाजार, उमड़ने लगी भीड़

पीलीभीत में दीपावली को पांच दिन शेष हैं। ऐसे में रौनक बढ़ गई है। बाजार सज गए हैं। सजावट के लिए कई शानदार कंडील, विद्युत, कागज और प्लास्टिक के झालरें लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं।दीपोत्सव को लेकर बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। प्लास्टिक और विद्युत की आकर्षक झालरें, गुलदस्ते लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार खरीदारों में जरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में सजावट के समान की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। लोग घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी रेशमी झालरें, कागज से बने स्टिकर और रंगोली की खरीदारी कर रहे हैं।

इसके अलावा जलने-बुझने वाले गुलदस्तों और फुटबाल नुमा कंडील भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।