अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यू के साथ वर्ड ऑफ माउथ का बहुत ज्यादा फायदा हुआ है जिसकी वजह से ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब साबित हो पाई है. जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों पर 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और अभी तक ये फिल्म छाई हुई है. कोर्टरूम ड्रामा देखने में लोगों को मजा आता है इसी वजह से फिल्म ने नवरात्रि में जमकर कमाई भी की है. जॉली एलएलबी 3 से एक बार फिर अक्षय कुमार और अरशद वारसी छा गए हैं. इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. जिसे कलेक्शन के जरिए देखा जा सकता है. फिल्म को अपना बजट पूरा करने में लंबा समय जरुर लगा है मगर अब वर्ल्डवाइड ये फिल्म प्रॉफिट कमा रही है.
100 करोड़ के पार पहुंची अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म
