1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा ‘धुंरधर 2’ का ‘अनदेखा अवतार’

आदित्य धर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. थिएटर के बाद दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म पिछले 7 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इसी बीच अब ओटीटी पर इसका अनदेखा अवतार देखने के लिए मिलने वाला है. इस सरप्राइज ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है और इसके लिए उनकी एक्साइटमेंट और तेजी से बढ़ गई है.

दरअसल, ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. इसकी वजह है कि फिल्म का एक टाइटल कार्ड, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ 14 मई से नेटफ्लिक्स पर अंतरराष्ट्री स्तर पर स्ट्रीम हो सकती है. बताया जा रहा है कि वायरल टाइटल कार्ड पर फिल्म का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन रिलीज किया जाएगा.

इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ को लेकर सामने आई जानकारी में इसका रन टाइम मेंशन किया गया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 3 घंटे 53 मिनट की हो सकती है, जो कि थिएटर वर्जन से 3 मिनट ज्यादा है. फिल्म का थिएट्रिकल रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड था. रिपोर्ट्स के अनुसार, जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इसे भारतीय दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे. हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.