मैनपुरी में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

एक गांव निवासी एक अल्प संख्यक समुदाय की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय अल्प संख्यक समुदाय की एक किशोरी के साथ कुछ दिन पूर्व एक युवक ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया था। एसपी विनोद कुमार के आदेश पर इस मामले की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज की गई। साथ ही पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल भी कराया था। एसपी के निर्देशन में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को टीम ने आरोपी रविपाल उर्फ जैकी को करहल चौराहे के पास से गिरफ्तार की। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।